UP: भाजपा विधायक अरविंद गिरी को चलती गाड़ी में आया हर्टअटैक, निधन, सीएम योगी ने शोक व्यक्त किया

Aftab Khan ×××××× Human Rights Media Council AMMP 24 News Date: Tue, 06 Sep 2022 09:27 AM

भाजपा विधायक अरविंद गिरि (फाइल फोटो) – AMMP 24 News

आपको बता दें उत्तर प्रदेश के  लखीमपुर खीरी की गोला विधानसभा से  बीजेपी विधायक अरविंद गिरी का हार्टअटैक से निधन हो गया. जानकारी के मुताबिक, वे मीटिंग के लिए लखनऊ जा रहे थे. बताया जा रहा है कि उन्हें चलती गाड़ी में हार्ट अटैक आया और उनकी मौत हो गई. वे गोला विधानसभा सीट से पांच बार विधायक रह चुके हैं. 1958 में जन्मे अरविंद अरविंद गिरी समाजवादी पार्टी से 3 बार विधायक रहे. सपा में अनबन के चलते उन्होंने पार्टी छोड़ दी. इसके बाद बसपा, कांग्रेस में भाग्य आजमाने के बाद 2017 में भाजपा में शामिल हो गए थे. अपनी छवि और व्यवहार के चलते अरविंद गिरी ने 2017, फिर 2022 मे भाजपा से जीत दर्ज की.

 बताया जा रहा है कि एक दिन पहले सोमवार यानी 5 सितंबर को उन्होंने अपने विधानसभा क्षेत्र में विकास योजनाओं की समीक्षा की थी. इसके अलावा उन्होंने बैठक को संबोधित भी किया था. बीजेपी विधायक की मौत पर कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई है. वहीं सीएम योगी आदित्यनाथ ने विधायक अरविंद गिरी के निधन पर शोक व्यक्त किया है. 

Related posts

दिल्ली हाईकोर्ट: व्हाट्सएप पर अवैध रूप से ई-पेपर को प्रसारित करने पर रोक, अकाउंट ब्लॉक करने का निर्देश,

Shahrukh Khan

अपराध मुक्त उत्तर प्रदेश: इस मुद्दे पर योगी आदित्यनाथ और मायावती दोनों लगा रहे हैं दांव, किसे मिलेगा जनता का साथ

Shahrukh Khan

दिल्ली में दर्द नाक हादसा: मेट्रो स्टेशन के पास इमारत में लगी भीषण आग, 26 की मौत, 50 से अधिक को बचाया गया, कई अभी भी फंसे

Shahrukh Khan

Leave a Comment