01 जून 2022: बहराइच शहर में आंधी तूफान ने मचाई तबाही कई जगह रोड पर विशाल पेड़ व बिजली के पोल गिरने से आवागमन हुआ बंद

Aftab Khan ××××××× Human Rights Media Council AMMP 24 News Date:02 Jun 2022

विशाल पेड़ टूट के गिरने के बाद धराशाई हुआ आफताब खान का प्लाट: फोटो AMMP 24 News

आपको बता दें, यूपी के बहराइच, शहर में अचानक बदला मौसम का मिजाज। सैकड़ों पोल, पेड़ व दीवार गिरने से कई जगह आवागमन ठप।

बताते चलें कि, यूपी के बहराइच शहर में शाम लगभग 3:00 बजे के बाद एकाएक मौसम का मिजाज बदल गया।  भरी आंधी चलने के साथ ही बारिश हुई। इससे कहीं पेड़ तो कहीं पोल, टीनशेड, छप्पर आदि धराशाई हो गये। पोल गिरने व तार टूटने से लाखों की आबादी को बिजली संकट का सामना करना पड़ा।

तूफान में क्षतिग्रस्त हुई दीवार f फोटो,AMMP 24 News

वहीं नाजिर पुरा नोवा हास्पिल के सामने से अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार परिषद के प्रधान कार्यालय व होमगार्ड आफिस के बगल से गुजर कर उप सब्जी मंडी स्थल के रास्ते पर आफताब खान जी के प्लाट के बगल में बेर बगिया में लगे  विशाल को काट सेमल के पेड़ की विशाल डालें अचानक आंधी तूफान की वजह से टूट टूट कर बगल में आफताब खान जी के प्लाट पर लगी नीम के पेड़ पर गिरने से नीम का पेड़ भी धराशाई होकर रोड पर आ गया जिससे मंडी स्थल व बाईपास पर जाने वाले रास्ते का आवागमन भी ठप हो गया, कई घंटा आवागमन ठप होने के बाद जब नगर पालिका व प्रशासन द्वारा कोई मदद ना होने पर कुछ मोहल्ला वासियों ने मिलकर विशाल पेड़ों को काट काट कर रास्ते से हटाया:

आफताब खान के प्लाट के सामने मंडी के रास्ते से पेड़ को काटकर हटाते मोहल्ला वासी: AMMP 24 News
आफताब खान के प्लाट के सामने रास्ते से पेड़ को काटकर हटाने के बाद मंडी का रास्ता हुआ साफ: फोटो AMMP 24 News
आफताब खान के प्लाट पर टूट कर गिरा विशाल सेमल का वृक्ष

उधर,बहराइच। प्रधान डाकघर से दीवानी कचेहरी जाने वाले खिलाड़ी आलोक श्रीवास्तव मार्ग पर तेज आंधी तूफान व बारिश होने के कारण इनकम टैक्स कार्य्यालय के समीप विवेक श्रीवास्तव एडवोकेट के चैंबर के सामने भीषण हादसा होने से टल गया।तेज आंधी व तूफान के कारण रोड किनारे लगा नीम का पेड़ धराशायी होने से मकान व राहगीरों को हल्की चोट व मोटरसाइकिल को भी नुकसान पहुंचा है। बिजली न होने के कारण बड़ा हादसा टल गया। स्थानीय लोगों द्वारा बिजली विभाग को सूचना दे दी गयी लेकिन कई घण्टे के बाद भी कोई कर्मचारी नही पहुँचा। उक्त सड़क पर आवागमन बाधित हो गया

प्रधान डाकघर से दीवानी कचेहरी जाने वाले खिलाड़ी आलोक श्रीवास्तव मार्ग गिरा विशाल नीम का पेड़ f फोटो AMMP 24 News

Related posts

यूपी इलेक्शन:बिजनौर में दो गुटों में मारपीट, सहारनपुर में पीठासीन अधिकारी की हार्ट अटैक से मौत

Shahrukh Khan

मेरठ में राज राज्यमंत्री उपेंद्र तिवारी का गजब हाल: 10 मिनट तक गूगल पर खोजते रहे मंगलपांडे का मेरठ से नाता,

Shahrukh Khan

मुरादाबाद के फर्नीचर कारोबारी के घर बुलडोजर चलाने के मामले में अपने ही बुने जाल में फंस गए एसडीएम बिलारी गंवाना पड़ा पद

Shahrukh Khan

Leave a Comment