Title of the document अन्तर्राष्ट्रीय मानवाधिकार मीडिया परिषद | INTERNATIONAL HUMAN RIGHTS MEDIA COUNCIL |

सुबह चाय साए में देश राज्यों से बड़ी खबरें 03–जून–2026–बुधवार  गुड मॉर्निंग,AMMP 24 News Live TV में खास आपके लिए,

0

AMMP 24 News Live TV

https://ammp24newslivetv.com/?p=3574

Delhi Fire News: रेस्तरां की आग में मरने वाले ज्यादातर विदेशी, हादसे  पर श्री आफताब खान राष्ट्रीय अध्यक्ष अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार परिषद ने जताया दुःख 

Wed, 03 Jun 2026 01:58 PM

Malviya Nagar Delhi Fire Tragedy Updates in Hindi: दिल्ली के मालवीय नगर के हौजरानी स्थित लेमन ग्रीन रेस्टोरेंट में भीषण आग लग गई। इस आग की वजह से अब तक 21 लोगों की मौत हो चुकी है और 37 घायल हैं।

01:57 PM, 03-Jun-2026

47 लोगों को रेस्क्यू किया, 21 लोगों की मौत

मालवीय नगर के एसडीएम जितेंद्र कुमार ने बताया, ‘हमारा खोज और बचाव अभियान 12:12 पर खत्म हो चुका है। कुल 47 लोगों को रेस्क्यू किया गया है और 21 लोगों की मौत हुई है। 2-3 लोगों की हालत गंभीर है। इमारत के नीचे कोई होटल स्थित है हालांकि अग्निशमन विभाग इस बात की पुष्टि नहीं कर पाया है कि आग लगने के क्या कारण है। आग ग्राउंड फ्लोर से शुरू हुई थी।’

रेस्तरां में लगी भीषण आग – फोटो  F – फोटो AMMP 24 News Live TV

01:45 PM, 03-Jun-2026

ग्राउंड फ्लोर पर रेस्टोरेंट, बाकी इमारत में होटल

रेस्तरां ग्राउंड फ्लोर पर चलाया जा रहा था, जबकि बाकी इमारत का इस्तेमाल होटल के तौर पर किया जा रहा था। पुलिस सूत्रों के अनुसार, होटल में आने-जाने का केवल एक ही रास्ता था। उन्होंने बताया कि फायर एनओसी भी जांच के दायरे में है।

01:29 PM, 03-Jun-2026

मन बहुत दुखी हुआ है ये सुनकर: भाजपा सांसद मनोज तिवारी

भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा, ‘ये बहुत दर्दनाक हादसा है। हमें सूचना मिली कि होटल के रेस्टोरेंट में भीषण आग लग गई। अभी तक जो सूचना आ रही है उसके अनुसार 21 लोगों की मौत की खबर है। सभी एजेंसियां घायलों को बचाने की कोशिश कर रही हैं। मन बहुत दुखी हुआ है ये सुनकर, ये बहुत दर्दनाक हादसा है। प्रयास है कि इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति न हो। जांच की बात है कि क्या गड़बड़ी हुई जिस कारण ऐसी भीषण आगजनी की घटना घटी। लगातार प्रयास किया जा रहा है कि ऐसी छोटी-छोटी त्रुटियों को खत्म किया जाए।’

आम आदमी पार्टी नेता सौरभ भारद्वाज के बयान पर उन्होंने कहा, ‘दोषी जो भी होगा वो बचेगा नहीं ये मैं विश्वास दिलाता हूं लेकिन इस समय राजनीतिक बातें करना अच्छा नहीं होता। दिल्ली सरकार सारी जानकारी लोगों के सामने रखेगी।’

01:27 PM, 03-Jun-2026

सौरभ भारद्वाज ने ने दिल्ली सरकार पर बोला हमला

आम आदमी पार्टी दिल्ली अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने मालवीय नगर के एक रेस्टोरेंट में लगी आग की घटना पर कहा, ‘फरवरी के अंदर पालन में आग लगी, नौ लोग जलकर मर गए। सरकार ने कहा जांच करवाएंगे लेकिन जांच की रिपोर्ट तीन महीने बाद भी नहीं आई। विवेक विहार में आग लगी, फायर ब्रिगेड में पानी नहीं था। अब 20 से 21 लोग यहां जलकर मरे हैं। सरकार को कहना चाहिए कि हमारी फायर ब्रिगेड लेट पहुंची, हमें इस बात का दुख है। लेकिन सरकार ने अपनी टूलकिट सक्रिय कर दी। जो लोग यहां पर मजबूरी वश बाहर से आए हैं, मजबूरी वश छोटे मकानों और होटलों में रहकर अपने परिवार के लोगों का इलाज करवा रहे हैं आप उल्टा उन्हीं पर दोष मढ़ रहे हैं? सरकार को अपनी जिम्मेदारी तय करनी चाहिए। सरकार जिम्मेदार अफसरों की जिम्मेदारी तय करे और ठोस कार्रवाई करे तो इस तरह से हादसे रुक सकते हैं।’

01:25 PM, 03-Jun-2026

इमारत के मालिक के बारे में जांच कर रहे: संयुक्त पुलिस आयुक्त

मालवीय नगर में आग लगने की घटना में 21 लोगों की मौत पर संयुक्त पुलिस आयुक्त विजय कुमार ने कहा, “हम इमारत के मालिक के बारे में जांच कर रहे हैं।”

01:14 PM, 03-Jun-2026

एक ही परिवार के छह लोगों की हुई मौत

गुरुग्राम के रहने वाले विवेक अग्रवाल की हादसे में मौत हुई है। बड़ी बेटी जीविशा की भी मौत हो गई है। गुरुग्राम निवासी विवेक के पिताजी मैक्स साकेत में एडमिट है वह अपनी पत्नी दो बेटी के साथ उनकी देखरेख के लिए यहां पर आए हुए थे और वह घटना वाले गेस्ट हाउस में रुके थे। आज सुबह ही उनके मौसा और मौसी भी मिलने के लिए आए थे। यह सब घटना में हताहत हो गए हैं। उनके परिजन अस्पताल के बाहर रुके हुए हैं। इस परिवार के छह लोगों की मौत हुई है। इसमें मामा-मामी और मौसा मौसी भी शामिल हैं। परिवार के अनुसार, विवेक की पत्नी और छोटी बेटी के बारे में अब तक परिजनों को कोई जानकारी नहीं मिल पा रही है।

01:09 PM, 03-Jun-2026

मालवीय नगर हादसे पर राजनाथ सिंह ने जताया दुख

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मालवीय नगर के एक रेस्टोरेंट में लगी आग में अपने प्रियजनों को खोने वाले लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त की है और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। राजनाथ सिंह ने कहा, दिल्ली के मालवीय नगर में आग लगने से हुआ हादसा मन को व्यथित करने वाला है।  जिन्होंने इस घटना में अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी गहरी शोक-संवेदनाएं। ईश्वर से प्रार्थना है कि उन्हें इस अपार दुख को सहने की शक्ति प्रदान करे।साथ ही मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।’

01:04 PM, 03-Jun-2026

हादसे में 21 लोगों की मौत की पुष्टि: दिल्ली पुलिस

मालवीय नगर में आग लगने की घटना पर डीसीपी साउथ अनंत मित्तल ने कहा, ‘आज सुबह 08:48 बजे, मालवीय नगर स्थित ‘फ्लोरिश स्टे B&B’ में आग लगने की सूचना मिली। स्थानीय पुलिसकर्मी तुरंत मौके पर पहुंचे और बचाव और राहत कार्य शुरू कर दिए। आठ दमकल गाड़ियों की मदद से आग पर सफलतापूर्वक काबू पा लिया गया है। पुलिस, दमकल सेवा और अन्य आपातकालीन प्रतिक्रिया कर्मी के आपसी तालमेल से किए गए प्रयासों के चलते, 40 से अधिक लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया और इलाज के लिए पास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया। बड़े दुख के साथ यह सूचित किया जाता है कि इस दुखद घटना में 21 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। बचाव और तलाशी अभियान अभी भी जारी हैं और प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता सुनिश्चित करने के लिए सभी संबंधित एजेंसियां मौके पर तैनात हैं।”

12:55 PM, 03-Jun-2026

मारे गए लोगों में से अधिकांश विदेशी नागरिक

साकेत स्थित मैक्स अस्पताल में कई विदेशी नागरिक भी इलाज करने के लिए पहुंचते हैं, जिसकी वजह से आसपास कई होटल और रेस्टोरेंट बने हुए हैं। बताया जा रहा है कि जिस रेस्टोरेंट कम होटल में आग लगी उसमें कई विदेशी भी ठहरे हुए थे। अभी जो जानकारी आ रही है उसके अनुसार होटल को सिर्फ 6 कमरे बनाने की अनुमति थी, लेकिन यहां पर अवैध रूप से 25 कमरे बने हुए थे। वहीं, दिल्ली पुलिस ने बताया कि मालवीय नगर के रेस्टोरेंट में लगी आग में मारे गए लोगों में से अधिकांश विदेशी नागरिक हैं।

12:53 PM, 03-Jun-2026

प्रियंका गांधी ने मालवीय नगर हादसे पर जताया दुख

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने कहा, ‘मालवीय नगर, दिल्ली के एक होटल में आग लगने के कारण बड़ी संख्या में लोगों की मृत्यु एवं करीब तीन दर्जन से ज्यादा लोगों के घायल होने का समाचार अत्यंत हृदयविदारक है। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें। शोकसंतप्त परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं। कांग्रेस के साथियों से मेरी अपील है कि कृपया प्रभावित लोगों की यथासंभव मदद करें।’

DElhi Fire: आग से घिरी इमारत तो छत से कूदने लगे लोग, दिल्ली अग्निकांड का वीडियो देख दहल जाएगा दिल

Wed, 03 Jun 2026 01:58 PM

दिल्ली के मालवीय नगर के हौजरानी स्थित लेमन ग्रीन रेस्टोरेंट में बुधवार की सुबह भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आने से 21 लोगों की मौत हो चुकी है और 37 घायल हैं। दमकल विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

मालवीय नगर अग्निकांड – फोटो : F – फोटो AMMP 24 News Live TV

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में बुधवार को एक रेस्टोरेंट में भीषण आग लग गई, जिसमें कम से कम 21 लोगों की दुखद मौत हो गई और 37 अन्य घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें कई लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं, मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। यह हादसा उस वक्त हुआ जब रेस्टोरेंट में कई लोग मौजूद थे।

घटना का विवरण
आग लगने की सूचना सुबह करीब 9 बजे दमकल विभाग को मिली। घटना की गंभीरता को देखते हुए, तुरंत आग बुझाने के लिए दमकल की दस गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, इस भयावह आग और उसके बाद हुए हादसे में 21 लोगों की जान चली गई, जबकि 37 लोग घायल हो गए। मौत का आंकड़ा अभी आधिकारिक तौर पर नहीं आया है, लेकिन मृतकों की संख्या 21 के आसपास बताई जा रही है। दिल्ली फायर सर्विस के मुताबिक अभी तक कुल 37 लोगों को रेस्टोरेंट से निकलकर अस्पताल भेजा गया है।

Delhi Fire Tragedy Massive Fire at Restaurant in Malviya Nagar Many Injured Know Details in Hindi

Delhi Restaurant Fire – फोटो F – फोटो AMMP 24 News Live TV

दिल्ली अग्निशमन सेवा (DFS) के एक अधिकारी ने बताया कि लेमन ग्रीन रेस्टोरेंट में लगी आग पर काबू पाने के लिए शुरुआती कदम के तौर पर दो वॉटर टेंडर, दो वॉटर बाउजर, एक क्विक रिस्पॉन्स गाड़ी और आग बुझाने वाली अन्य यूनिट्स को तुरंत रवाना किया गया।

Delhi Fire Tragedy Massive Fire at Restaurant in Malviya Nagar Many Injured Know Details in Hindi

लेमन ग्रीन रेस्टोरेंट में लगी आग – फोटो F – फोटो AMMP 24 News Live TV

बचाव कार्य और हताहतों की स्थिति
शुरुआती खबरों के अनुसार, दमकलकर्मियों ने इमारत के बेसमेंट से तीन लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला और उन्हें तत्काल इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। उस समय उनकी स्वास्थ्य स्थिति के बारे में कोई विशेष जानकारी नहीं मिल पाई थी।

Delhi Fire Tragedy Massive Fire at Restaurant in Malviya Nagar Many Injured Know Details in Hindi

लेमन ग्रीन रेस्टोरेंट में लगी आग – फोटो F – फोटो AMMP 24 News Live TV

आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है और इस संबंध में जांच जारी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मृतकों में सोमालिया और अन्य अफ्रीकी देशों के नागरिक भी शामिल बताए जा रहे हैं। सभी लोगों को पास के साकेत स्थित मैक्स अस्पताल और मोदी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

लेमन ग्रीन रेस्टोरेंट में लगी आग – फोटो F – फोटो AMMP 24 News Live TV

Delhi Fire – फोटो F – फोटो AMMP 24 News Live TV

अग्निशमन अधिकारी एके मलिक ने कहा, “सुबह 8:50 बजे हमें कॉल मिली थी…शुरुआत में 7 दमकल की गाड़ियों को भेजा गया, उसके बाद और गाड़ियों को भेजा गया…37 लोगों को रेस्क्यू किया गया है…इमारत को पूरा सर्च कर लिया गया है…”

Delhi Fire Tragedy Massive Fire at Restaurant in Malviya Nagar Many Injured Know Details in Hindi

AAP विधायक सोमनाथ भारती ने दी जानकारी – फोटो F – फोटो AMMP 24 News Live TV

आप नेता सोमनाथ भारती ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी
आप नेता और पूर्व विधायक सोमनाथ भारती ने जानकारी देते हुए बताया कि हौज रानी में एक बहुमंजिला इमारत में सुबह करीब 8:30 बजे भीषण आग लगी। उन्होंने हताहतों की आशंका जताते हुए कहा कि इसमें मुख्य रूप से दक्षिण अफ्रीकी नागरिक फंसे हो सकते हैं।

आफताब खान राष्ट्रीय अध्यक्ष राष्ट्रीय मानवाधिकार परिषद फोटो – F – फोटो AMMP 24 News Live TV

दिल्ली अग्निकांड एक्स  पर श्री आफताब खान राष्ट्रीय अध्यक्ष,अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार परिषदने दुख जताया है। उन्होंने कहा है कि दिल्ली के मालवीय नगर में आग लगने की घटना में लोगों की जान जाना बेहद दुखद है। जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। प्रशासन से प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता प्रदान रने का आग्रह करता हूं।

दिल्ली अग्निकांड एक्स  पर श्री आफताब खान राष्ट्रीय अध्यक्ष राष्ट्रीय मानवाधिकार परिषद दुःख जताया

Delhi Fire Tragedy Massive Fire at Restaurant in Malviya Nagar Many Injured Know Details in Hindi

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता – फोटो F – फोटो AMMP 24 News Live TV

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने ट्वीट किया, “मालवीय नगर में लगी भीषण आग की घटना में लोगों की जान जाने से मैं बहुत दुखी हूं। पीड़ित परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। मैं घायलों के जल्द ठीक होने और इस दिल दहला देने वाली घटना से प्रभावित सभी लोगों को हिम्मत और हौसला मिलने की प्रार्थना करती हूं। घटना की जानकारी मिलते ही, दिल्ली फायर सर्विस, दिल्ली पुलिस, DDMA, CATS एम्बुलेंस सर्विस और दूसरी इमरजेंसी रिस्पॉन्स एजेंसियों की टीमों को तुरंत मौके पर भेजा गया और उन्होंने बचाव और राहत कार्य शुरू कर दिए। उनकी तेज़ी से की गई कार्रवाई की वजह से प्रभावित जगह से कई लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला जा सका। दिल्ली सरकार हालात पर बारीकी से नज़र रखे हुए है। प्रभावित परिवारों को हर ज़रूरी मेडिकल मदद और सहायता दी जा रही है। दुख की इस घड़ी में दिल्ली सरकार प्रभावित परिवारों के साथ मज़बूती से खड़ी है। हम इस घटना से प्रभावित लोगों को हर संभव मदद देने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं।”

वहीं पीएम मोदी ने भी दुःख जताया और साथ ही कहा कि PMNRF की ओर से, प्रत्येक मृतक के परिजनों को 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे। 

Delhi Fire Tragedy Massive Fire at Restaurant in Malviya Nagar Many Injured Know Details in Hindi

दिल्ली के होटल में लगी आग – फोटो : F – फोटो AMMP 24 News Live TV

दिल्ली के मालवीय नगर विधायक सतीश उपाध्याय ने मालवीय नगर के एक रेस्टोरेंट में लगी आग की घटना पर कहा कि “ये घटना सुबह 8.51 बजे घटी और 9 बजे से हम लोग यहां पर हैं। तत्काल ही दमकल विभाग और आपदा प्रबंधन ने प्रतिक्रिया दी है, BSES ने बिजली सप्लाई कट की। पुलिस के लोगों ने भी बहुत बचाव किया है और कुल 47 लोगों को बचाया गया है। 21 लोग हताहतता हुए हैं, सात से आठ लोगों की स्थिति गंभीर है। अभी कारणों का पता नहीं चला है लेकिन ये बहुत दुखद घटना है। हम सभी लोग यहां पर राहत और बचाव कार्य में लगे हुए हैं। सरकार का पूरा तंत्र यहां बचाव कार्य में लगा हुआ है। समय पर सक्रियता के कारण इस आग पर नियंत्रण पाया गया है।

Delhi Fire Tragedy Massive Fire at Restaurant in Malviya Nagar Many Injured Know Details in Hindi

दिल्ली के होटल में लगी आग – फोटो F – फोटो AMMP 24 News Live TV

होटल में ठहरे थे विदेशी
दरअसल, साकेत स्थित मैक्स अस्पताल में कई विदेशी नागरिक भी इलाज करने के लिए पहुंचते हैं, जिसकी वजह से आसपास कई होटल और रेस्टोरेंट बने हुए हैं, बताया जा रहा है कि जिस रेस्टोरेंट कम होटल में आग लगी उसमें कई विदेशी भी ठहरे हुए थे, आशंका व्यक्त की जा रही है कि मृतकों में कई विदेशी भी शामिल हो सकते हैं। अभी जो जानकारी आ रही है उसके अनुसार होटल को सिर्फ 6 कमरे बनाने की अनुमति थी, लेकिन यहां पर अवैध रूप से 25 कमरे बने हुए थे।

Delhi Fire: डॉक्टर ने बताया कैसी थी मरीजों की हालत? पेशेंट्स ने खुद बताई आंखों देखी; 18 की मौत की वजह सामने आई

Wed, 03 Jun 2026 06:17 PM

मालवीय नगर के लेमन ग्रीन रेस्तरां में आग लगने से 21 लोगों की मौत हो गई। 37 लोग घायल हुए, जिन्हें मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौत दम घुटने से हुई।

दिल्ली आग – फोटो F – फोटो AMMP 24 News Live TV

मैक्स अस्पताल ने कुल 18 लोगों की मौत की पुष्टि की है। मृतकों में 9 पुरुष और 9 महिलाएं शामिल हैं। अस्पताल ने बताया कि इनमें एक विदेशी नागरिक भी था। अस्पताल के डॉ. संदीप बुद्धिराजा ने बताया कि कुल 39 मरीज अस्पताल लाए गए थे, जिनमें से 18 की मौत अस्पताल पहुंचने से पहले ही हो चुकी थी। मौत दम घुटने (श्वासावरोध) के कारण हुई है। बाकी जो मरीज हैं, उनमें से 15 मरीज अभी आईसीयू में हैं, इनमें से आठ मरीज वेंटिलेटर पर हैं। पांच मरीजों की हालत स्थिर है, वह हल्के झुलसे हुए थे

दिल्ली फायर सर्विस टीम को मालवीय नगर में लेमन ग्रीन रेस्तरां में सुबह 8 बजकर 50 मिनट पर आग लगने की सूचना प्राप्त हुई। जिसके तुरंत बाद दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। बताया जा रहा है कि रेस्तरां के बेसमेंट से ये आग लगनी शुरू हुई। रेस्तरां के बेसमेंट से गंभीर हालत में लोगों को रेस्क्यू किया गया। इस आग की वजह से अब तक 21 लोगों की मौत हो गई है और 37 लोग घायल हैं। घायलों को मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

डॉ. संदीप बुद्धिराजा ने बताया कि कुछ मरीज जो होश में थे और ज्यादा गंभीर चोटें उनको नहीं थीं, उन्होंने अपनी आपबीती बताई। उन मरीजों ने बताया कि कोई तीसरी मंजिल से कूदा तो किसी ने दूसरी मंजिल से छलांग लगाई। डॉ. बुद्धिराजा ने बताया कि आग से पहले धुआं पहुंच जाता है। जब इंसान धुआं अंदर लेता है तो उसकी वजह से शरीर में ऑक्सीजन की कमी हो जाती है। इसके अलावा घर में मौजूद पीवीसी और प्लास्टिक जलती है। इसके जलने से कॉर्बन मोनो ऑक्साइड समेत अन्य विषैली गैस इंसान इनहेल कर लेता है।

मालवीय नगर के रेस्तरां में आग का कहर
बुधवार की सुबह दिल्ली के मालवीय नगर के हौजरानी स्थित लेमन ग्रीन रेस्तरां में भीषण आग लग गई। आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की 10 गाड़ियां तुरंत मौके के लिए रवाना हुईं। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। मौके पर दमकल विभाग की गाडियां मौजूद हैं। इस आग की वजह से अब तक 21 लोगों की मौत हो चुकी है और 37 घायल हैं।

सौरभ भारद्वाज ने दिल्ली सरकार पर बोला हमला
आम आदमी पार्टी दिल्ली अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने मालवीय नगर के एक रेस्टोरेंट में लगी आग की घटना पर कहा, ‘फरवरी के अंदर पालन में आग लगी, नौ लोग जलकर मर गए। सरकार ने कहा जांच करवाएंगे लेकिन जांच की रिपोर्ट तीन महीने बाद भी नहीं आई। विवेक विहार में आग लगी, फायर ब्रिगेड में पानी नहीं था। अब 20 से 21 लोग यहां जलकर मरे हैं। सरकार को कहना चाहिए कि हमारी फायर ब्रिगेड लेट पहुंची, हमें इस बात का दुख है। लेकिन सरकार ने अपनी टूलकिट सक्रिय कर दी। जो लोग यहां पर मजबूरी वश बाहर से आए हैं, मजबूरी वश छोटे मकानों और होटलों में रहकर अपने परिवार के लोगों का इलाज करवा रहे हैं आप उल्टा उन्हीं पर दोष मढ़ रहे हैं? सरकार को अपनी जिम्मेदारी तय करनी चाहिए। सरकार जिम्मेदार अफसरों की जिम्मेदारी तय करे और ठोस कार्रवाई करे तो इस तरह से हादसे रुक सकते हैं।’

AAP नेता सोमनाथ भारती ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी
आप नेता सोमनाथ भारती ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर जानकारी देते हुए बताया कि हौज रानी में एक बहुमंजिला इमारत में सुबह करीब 8:30 बजे भीषण आग लगी। उन्होंने हताहतों की आशंका जताते हुए कहा कि इसमें मुख्य रूप से दक्षिण अफ्रीकी नागरिक फंसे हो सकते हैं।

आग लगने के सटीक कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है और पुलिस प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है। राजधानी दिल्ली में इस तरह का अग्निकांड कोई पहली बार देखने को नहीं मिला है। इससे पहले भी दिल्ली के कई अलग-अलग इलाकों में इसी तरह की भीषण आग लग चुकी हैं।

हर राज्य व जिला से ताजा खबरें पाने व भेजने के लिए

संपर्क, 9792506246

हमारे चैनल को यूट्यूब पर देखने के लिए  गूगल पर टाइप करें, AMMP 24 News live tv

Aftab Khan Sampadak

Aftab Khan Sampadak
मानवाधिकार मीडिया
AMMP 24 News live tv

मजलूम की आवाज़

ब्रेकिंग न्यूज़ पढ़ें  03 जून के मुख्य और ताजा समाचार –AMMP 24 News live tv

03-JUN-2026

खबरों को बेहतर बनाने में हमारी मदद  करें

ब्रेकिंग न्यूज: 03-JUN-2026
पढ़ें 03 जून के मुख्य और ताजा समाचार

पढ़ें 03 जून के मुख्य और ताजा समाचार –  ब्रेकिंग न्यूज

09:29 PM, 03-Jun-2026

एआई साहित्य को नई उड़ान दे सकती है, सृजनशीलता का विकल्प नहीं : शेखावत

AI can give new wings to literature, not a substitute for creativity: Shekhawat

09:29 PM, 03-Jun-2026

इनेलो अग्रवाल समाज से माफी मांगे नहीं तो करेंगे प्रदर्शन : राहुल

INLD should apologize to the Agarwal community or else we will protest: Rahul

INLD should apologize to the Agarwal community or else we will protest: Rahul

09:28 PM, 03-Jun-2026

Rohtak News: नवीन राणा ने 2100 दिन में लगाई 20 हजार किमी दौड़

Naveen Rana ran 20,000 km in 2,100 days.

Naveen Rana ran 20,000 km in 2,100 days.

09:27 PM, 03-Jun-2026

Lalitpur: तेज रफ्तार कार बस से टकराई, दो दोस्तों की मौत, तीसरे की हालत नाजुक

तीनों दोस्त टीकमगढ़ से अपने गांव सौजना क्षेत्र के ग्राम छापछौल लौट रहे थे।पोस्टमार्टम के बाद दोनों शव गांव छापछौल लाए गए।

09:27 PM, 03-Jun-2026

Delhi Hotel Fire: मालवीय नगर की गली में आग का सच, होटल में कैसे जल गए सारे लोग

दिल्ली के मालवीय नगर में भयानक आग लग गई, जिसमें 21 लोगों की मौत हो गई, इनमें ज्यादातर विदेशी थे, लेकिन ये आग लगी कैसे, जानने के लिए देखिए ग्राउंड रिपोर्ट

09:25 PM, 03-Jun-2026

UP Cabinet: बकाया टैक्स पर 35 प्रतिशत छूट, सरकारी वकीलों के मानदेय-बहस फीस में बड़ी वृद्धि; पढ़ें 24 बड़े फैसले

मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में 24 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। प्रदेश के 17 नगर निगमों और नोएडा में 1725 नई इलेक्ट्रिक बसें चलाई जाएंगी, जिससे परिवहन व्यवस्था मजबूत होगी। साथ ही राज्य के विधि अधिकारियों के मानदेय और प्रति सुनवाई फीस में भी उल्लेखनीय वृद्धि को स्वीकृति मिली।

09:25 PM, 03-Jun-2026

Bihar: बिहार को मिली बड़ी सौगात, खगड़िया-पूर्णिया राष्ट्रीय राजमार्ग होगा फोरलेन; पीएम मोदी ने दी जानकारी

bihar-khagaria-purnia-nh31-nh231-four-lane-project-approved-pm-modi-announcement

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार को बड़ी सड़क परियोजना की सौगात दी है। केंद्र सरकार ने एनएच 31 और एनएच-231 के खगड़िया-पूर्णिया सेक्शन को फोरलेन में अपग्रेड करने की मंजूरी दे दी है। इससे खगड़िया, भागलपुर, कटिहार और पूर्णिया समेत पूरे क्षेत्र में आवागमन आसान होगा और आर्थिक विकास को नई गति मिलेगी।

09:24 PM, 03-Jun-2026

Jabalpur News: फर्जी किसानों के नाम पर 40 लाख की सरकारी राशि हड़पी, 9 लोगों पर एफआईआर हुई दर्ज

कृषि विभाग की जांच में बेगमगंज सीड प्रोड्यूसर लिमिटेड द्वारा फर्जी किसान सदस्य, जाली बैंक खाते और नकली दस्तावेजों के जरिए 39.67 लाख रुपये की सरकारी राशि हड़पने का खुलासा हुआ। पुलिस ने 6 डायरेक्टर समेत 9 लोगों पर एफआईआर दर्ज की है।

09:24 PM, 03-Jun-2026

यौन शोषण के दोषी को कोर्ट ने सुनाई सजा: 10 साल के बच्चे को बनाया था हवस का शिकार, 40 साल की कठोर कैद

40 years imprisonment in misdeeds case

दोषी 10 साल के बच्चे को दुकान से सामान लेने के बहाने ले गया था। काला आंब सड़क पर अंधेरे में उसने बच्चे के साथ गलत काम किया और उसे जान से मारने का प्रयास किया।

09:21 PM, 03-Jun-2026

Noida News: सुरक्षा के मानकों पर खरी उतरी नोएडा पुलिस

ग्रेनो, सुरक्षा के मानकों पर खरी उतरी नोएडा पुलिस

09:21 PM, 03-Jun-2026

Trinamool Congress TMC Split: TMC के बागी गुट ने ऋतब्रत को चुना नेता विपक्ष

Trinamool Congress TMC Split: TMC के बागी गुट ने ऋतब्रत को चुना नेता विपक्ष

09:19 PM, 03-Jun-2026

Viral Video: चीन की मेट्रो में दिखा अजीब नजारा, लेटकर पढ़ रहे बच्चों का वीडियो हुआ वायरल

China metro children were studying while lying down video goes viral

Viral Video: सोशल मीडिया पर चीन की मेट्रो में लेटकर पढ़ रहे बच्चों का अनोखा वीडियो सामने आया है। जिसे देख लोगों का कहना है कि, ये है पढ़ाई का असली जुनून।

09:19 PM, 03-Jun-2026

UP Cabinet: सरकारी वकीलों के मानदेय व बहस फीस में बड़ी वृद्धि, जिला से महाधिवक्ता तक बढ़ी फीस; जानें अब कितनी

UP Cabinet: Major Hike in Remuneration and Argument Fees for Government Lawyers—Rates Increased from District

प्रदेश सरकार ने सरकारी वकीलों के मानदेय और बहस फीस में बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी है। इस फैसले से जिला स्तर से लेकर उच्च न्यायालय और सर्वोच्च न्यायालय तक कार्यरत विधि अधिकारियों को लाभ मिलेगा।

09:18 PM, 03-Jun-2026

UP: सोन नदी और रिहंद जलाशय में डूबे चार किशोरों का शव बरामद, 18 से 24 घंटे तक चली तलाश; लाशें देख परिजन बेसुध

Bodies of four teenagers drowned in Son River and Rihand Reservoir recovered following family distraught

Sonbhadra News: सोनभद्र में सोन नदी और रिहंद जलाशय में डूबे चार किशोरों के शव 18 से 24 घंटे की तलाश के बाद बरामद कर लिए गए। कोन थाना क्षेत्र के हर्रा गांव में सोन नदी में डूबे एक किशोर का शव घटनास्थल से एक किलोमीटर और दूसरे का 600 मीटर दूर मिला। शव देखते ही परिजन बेसुध हो गए।

09:16 PM, 03-Jun-2026

Noida News: पीजी से लैपटॉप और मोबाइल चोरी

पीजी से लैपटॉप और मोबाइल चोरी

09:13 PM, 03-Jun-2026

Gurugram News: जिले के 50 मुक्केबाज प्रो बॉक्सिंग लीग में दिखाएंगे दम

50 boxers from the district will show their strength in Pro Boxing League

09:12 PM, 03-Jun-2026

लिव-इन पार्टनर बना हैवान: पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया, इलाज के दौरान महिला की मौत; खाना बनाने को लेकर हुआ विवाद

Live-in Partner Turns Monster Doused with Petrol and Burnt Alive Woman Dies During Treatment news

छतरपुर के गुड़ा खुर्द गांव में लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही एक महिला की पेट्रोल डालकर आग लगाने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी साथी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामले में वीडियो और अन्य आरोपों की जांच जारी है।

09:12 PM, 03-Jun-2026

Gurdeep Sappal Exclusive: राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस का नया रोडमैप,सप्पल ने बताया पूरा गणित

क्या राहुल गांधी कांग्रेस को पूरी तरह बदलने की तैयारी में हैं? क्या पार्टी में हो रहे बदलाव भविष्य की बड़ी रणनीति का हिस्सा हैं? और क्या इससे विपक्ष की राजनीति को नई दिशा मिलेगी? जानिए गुरदीप सप्पल की इस एक्सक्लूसिव बातचीत में…

09:11 PM, 03-Jun-2026

सहूलियत: गोविंदपुरी से होकर चलेगी एक जोड़ी और विशेष ट्रेन, ये रही पूरी जानकारी

गर्मी में लोड कम करने के लिए रेलवे ने एक जोड़ी और विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। प्रयागराज-हुब्बल्लि (कर्नाटक) के बीच यह विशेष ग्रीष्मकालीन ट्रेन चलेगी जो गोविंदपुरी से होकर जाएगी।

09:11 PM, 03-Jun-2026

Noida News: अपहरण व यौन उत्पीड़न के आरोपी की जमानत याचिका खारिज

अपहरण व यौन उत्पीड़न के आरोपी की जमानत याचिका खारिज

09:11 PM, 03-Jun-2026

Meerut News: कछुओं की बिक्री करने वालों पर होगी वन्यजीव अधिनियम के तहत कार्रवाई

वन सेंक्चुअरि क्षेत्र से कछुओं की तस्करी के मामले में वन विभाग ने कार्रवाई करते हुए मवाना से फरमान और नाजिम निवासी असौडा हापुड़ को गिरफ्तार किया है।

09:10 PM, 03-Jun-2026

Gurugram News: गर्मी की छुट्टियों में सुधरेंगें सरकारी स्कूल, मरम्मत कार्य पूरे करने के आदेश

Government schools will improve during summer holidays, orders to complete repair work

09:09 PM, 03-Jun-2026

Jharkhand: तीन बैठकों के बाद भी नहीं निकला समाधान, जेटेट भाषा विवाद पर फंसी समिति; सीएम लेंगे अंतिम फैसला

Jharkhand Congress splits over JTET language dispute, with three ministers in favour and two against

झारखंड में जेटेट भाषा विवाद पर बनी मंत्रिमंडलीय समिति तीन दौर की बैठकों के बाद भी किसी सर्वसम्मत निर्णय पर नहीं पहुंच सकी है। भोजपुरी, मगही और अंगिका को जेटेट में शामिल करने को लेकर मंत्रियों के बीच मतभेद सामने आए हैं।

09:09 PM, 03-Jun-2026

India-Laos Ties: जयशंकर से मिले लाओस के उप प्रधानमंत्री, रक्षा, शिक्षा और व्यापार समेत कई मुद्दों पर हुई बात

s jaishankar holds talks with laos deputy PM india laos relations strategic partnership were discussed

विदेश मंत्री एस जयशंकर और लाओस के उप प्रधानमंत्री थोंगसावन फोम विहाने ने भारत-लाओस संबंधों को और मजबूत करने पर चर्चा की। दोनों नेताओं ने राजनीतिक, आर्थिक, रक्षा, शिक्षा और सांस्कृतिक सहयोग की समीक्षा की तथा रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने पर जोर दिया।

09:08 PM, 03-Jun-2026

Shimla: एचपीयू के 215 कॉलेजों में एनईपी लागू, 1.3 लाख नए विद्यार्थी करेंगे प्रवेश

NEP Implemented in 215 HPU shimla Colleges; 1.3 Lakh New Students to Enroll

प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के परिणाम घोषित हो गए हैं। इसके बाद प्रदेश के कॉलेजों में प्रवेश प्रक्रिया तेज हो गई है।

09:07 PM, 03-Jun-2026

Gurugram News: गुरुग्राम क्रिकेट क्लब ने 19 रन से जीता मुकाबला

Gurugram Cricket Club won the match by 19 runs

09:07 PM, 03-Jun-2026

अग्निकांड का रोंगटे खड़े करने वाला वीडियो: जंप, जंप की पुकार, जान बचाने को खिड़की से कूदते लोग, बिछे थे गद्दे

एक हादसे का वीडियो सामने आया है। इसमें होटल में फंसे लोग खिड़की से कूदते दिख रहे हैं। बाहर सड़क पर खड़े लोग उन्हें कूदने की पुकार लगा रहे थे। सड़क पर सुरक्षा के लिए कुछ गद्दे भी बिछाए गए थे।

09:06 PM, 03-Jun-2026

दिल्ली होटल अग्निकांड: अंदर फंसे लोग खिड़की से कूदे

दिल्ली होटल अग्निकांड: अंदर फंसे लोग खिड़की से कूदे

09:04 PM, 03-Jun-2026

30 करोड़ से शुरू होगा जगन्नाथ धाम का निर्माण,

09:04 PM, 03-Jun-2026

बीएचयू अस्पताल के बाहर वेंडरों को संरक्षण और पुनर्वास की मांग, नगर आयुक्त को सौंपा ज्ञापन;

बीएचयू अस्पताल के बाहर वेंडरों को संरक्षण और पुनर्वास की मांग, नगर आयुक्त को सौंपा ज्ञापन;

09:04 PM, 03-Jun-2026

ब्रिक्स प्रतिनिधिमंडल के स्वागत में काशी की सांस्कृतिक छटा बिखरी;

ब्रिक्स प्रतिनिधिमंडल के स्वागत में काशी की सांस्कृतिक छटा बिखरी;

09:03 PM, 03-Jun-2026

UP: हाईस्कूल में 90 फीसदी अंकों की थी उम्मीद, 83 प्रतिशत आने पर छात्रा ने फंदा लगा दी जान

Kanpur News: मंगलवार दोपहर मां के सोने के बाद छात्रा ने कमरे में फंदा लगाया। परिजनों ने बताया कि रिजल्ट आने के बाद से दुखी थी।

09:00 PM, 03-Jun-2026

National Panchayat Awards: लाहौल स्पीति की शांशा पंचायत को मिला राष्ट्रीय पुरस्कार

Himachal: Lahaul Spiti Shansha Panchayat Receives National Award

पंचायती राज मंत्रालय की ओर से नई दिल्ली स्थित स्कोप कन्वेंशन सेंटर में आयोजित राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार समारोह में हिमाचल की दो पंचायतों को विभिन्न श्रेणियों में सम्मानित किया गया।

09:00 PM, 03-Jun-2026

World Environment Day: बच्चों को पर्यावरण के प्रति जागरूक बनाने के 7 तरीके, खेल-खेल में सीखेंगे प्रकृति प्रेम

Nature Learning Parenting Tips: बच्चों को पर्यावरण के प्रति जागरूक कैसे बनाएं? बच्चों के साथ पौधे लगाएं। रिसाइकिलिंग गेम खेलें। पानी बचाने वाले चैलेंज करवाएं। नेचुरल वाॅक पर जाएं। DIY क्राफ्ट एक्टिविटीज कराएं। प्लास्टिक फ्री आदत सिखाएं। ईको फ्रेंडली रिवार्ड्स दें। ये गतिविधियां बच्चों को पर्यावरण संरक्षण का महत्व समझाने का आसान और मजेदार तरीका हैं।

08:59 PM, 03-Jun-2026

UP: बोर्ड ने सिपाही भर्ती परीक्षा से पहले चेताया, परीक्षा में सॉल्वर बनकर बैठे तो संपत्ति होगी जब्त

पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने भर्ती परीक्षाओं से पहले सख्त चेतावनी जारी की है। परीक्षा में सॉल्वर बनकर बैठने वालों की संपत्ति जब्त की जा सकती है। प्रश्नपत्र से जुड़ी जानकारी सोशल मीडिया पर साझा करना भी अपराध माना जाएगा।

08:59 PM, 03-Jun-2026

Karnataka: CM बनते ही डीके शिवकुमार ने किए बड़े एलान, छात्रों को फ्री बस पास और युवाओं को रोजगार देने का वादा

कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने पद संभालते ही छात्रों, युवाओं और किसानों के लिए कई बड़ी घोषणाएं कीं। उन्होंने सभी छात्रों को फ्री बस पास देने, सरकारी नौकरी भर्ती कैलेंडर जारी करने और निजी रोजगार एक्सचेंज बनाने का एलान किया। सरकार हर ग्राम पंचायत में भारत जोड़ो युवा संघ बनाएगी। आइए, विस्तार से जानते शिवकुमार ने क्या बड़ी घोषणाएं की है…

08:58 PM, 03-Jun-2026

Muzaffarnagar: ‘आठ हजार में जोड़ी हड्डी, 10 हजार और नहीं दिए तो दोबारा तोड़ी’, जिला अस्पताल के डॉक्टर पर आरोप

Muzaffarnagar: District hospital doctor accused of breaking bones

गांव खांजापुर की रेशमा ने डीएम से मिलकर आरोप लगाया कि जिला अस्पताल के डॉक्टर ने उसकी 13 साल की बेटी के ऑपरेशन के नाम पर रुपये ले लिए। दोबारा रुपये नहीं दिए, तो डॉक्टर ने हड्डी तोड़ दी। वहीं डॉक्टर ने आरोपों को बेबुनियाद बताया है।

08:57 PM, 03-Jun-2026

Noida News: ड्रिप-स्प्रिंकलर परियोजना टेंडर में आई 6 एजेंसी

6 agencies participate in the drip-sprinkler project tender

08:57 PM, 03-Jun-2026

Meerut News: 30 जून तक पूरा करें सर्वे का कार्य

Complete the survey work by June 30

08:56 PM, 03-Jun-2026

Noida News: केले के गोदाम में लगी आग, ऑटो भी जलकर राख

केले के गोदाम में लगी आज, ऑटो भी जलकर राख

08:55 PM, 03-Jun-2026

Meerut News: विश्वविद्यालय कार्य-परिषद में बृजेश चौधरी नामित

Brijesh Chaudhary nominated in the University Executive Council

08:53 PM, 03-Jun-2026

Gurugram News: जीएमडीए ने हटाए 400 क्षतिग्रस्त जर्सी बैरियर

GMDA removes 400 damaged Jersey barriers

08:52 PM, 03-Jun-2026

Kanpur: मैं ठाकुर हूं… कह सुर्खियों में आई युवती ने लगाया छेड़छाड़ का आरोप, सोशल मीडिया पर वायरल किया वीडियो

Kanpur News: युवती ने कहा कि बैंक से लौटते वक्त ई-रिक्शे पर युवक ने बैड टच किया। युवती ने आरोपी की तमाचों और मुक्कों से पिटाई कर दी।

08:52 PM, 03-Jun-2026

Gurugram News: एसटीपी बंद मिलने पर निगम ने बिल्डर पर किया 55 हजार का चालान

The corporation issued a challan of Rs 55,000 to the builder after the STP was found closed.

08:49 PM, 03-Jun-2026

Himachal: राज्यपाल कविंद्र गुप्ता बोले- संयुक्त परिवार व्यवस्था कमजोर होने से संस्कृति से दूर हो रहे युवा

Governor Kavinder Gupta stated: Youth are drifting away from their culture due to the weakening of the joint f

राज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने कहा कि संयुक्त परिवार की परंपरा कमजोर होने से युवा पीढ़ी अपनी संस्कृति, संस्कारों और सामाजिक मूल्यों से दूर होती जा रही है।

08:48 PM, 03-Jun-2026

Bulandshahr: युवक ने जहर निगलकर दी जान, पत्नी से विवाद के बाद जेब में लेकर घूम रहा था मौत का सामान

बुलंदशहर के सिकंदराबाद कोतवाली क्षेत्र में घरेलू कलह के चलते एक युवक ने कथित रूप से जहरीले पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या कर ली।

08:47 PM, 03-Jun-2026

Meerut News: खेड़ी कलां में 80 हेक्टेयर भूमि पर होगा पौधरोपण

वन महोत्सव सप्ताह के तहत प्रस्तावित वृहद पौधरोपण अभियान को लेकर वन विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। बुधवार को गंगा किनारे स्थित खेड़ी कलां गांव में चिह्नित सरकारी भूमि की जुताई कराई गई

Breaking News in Hindi: ब्रेकिंग न्यूज, पढ़ें 2 जून के मुख्य और ताजा समाचार

Tue, 02 Jun 2026 11:00 PM

10:59 PM, 02-Jun-2026

Fatehabad News: नशा तस्करी के दो मामलों में 5 आरोपी गिरफ्तार, 5.497 किलो अफीम बरामद

Five accused arrested in two drug smuggling cases, 5.497 kg opium recovered

नशा तस्करी के दो मामलों में 5 आरोपी गिरफ्तार, 5.497 किलो अफीम बरामद

10:59 PM, 02-Jun-2026

Good News: ट्रोनिका सिटी में दूर होगी सीवरेज की समस्या, 16 एमएलडी का बनेगा एसटीपी, इतना होगा खर्च

Good News Sewerage problem will be solved in Tronica City

औद्योगिक क्षेत्र की वर्षों पुरानी सीवर समस्या दूर होगी। यूपीसीडा 16 एमएलडी का एसटीपी 43 करोड़ रुपये में बनाएगा। डीपीआर जल निगम को भेजा गया है।

10:59 PM, 02-Jun-2026

Fatehabad News: लिंगानुपात पांच माह का फिर 900 से कम, मई में सुधार, अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर नजर

Sex ratio below 900 at five months, improvement in May, ultrasound centres under scrutiny

लिंगानुपात पांच माह का फिर 900 से कम, मई में सुधार, अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर नजर

10:59 PM, 02-Jun-2026

Kasganj News: कैंटर और बाइक में आमने-सामने भिड़ंत, दो युवक गंभीर घायल

Canter and bike collide head-on, two youths seriously injured

कैंटर और बाइक में आमने-सामने भिड़ंत, दो युवक गंभीर घायल

10:59 PM, 02-Jun-2026

UP: ऊर्जा मंत्री ने बिजली संविदाकर्मियों को हटाए जाने पर जताई नाराजगी, कहा- इनके हितों का ध्यान रखा जाए

Energy Minister AK Sharma said, do not remove electricity contract workers.

ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने कहा कि बिजली व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने में संविदाकर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका है। उनके हितों का ध्यान रखा जाना चाहिए।

10:58 PM, 02-Jun-2026

Fatehabad News: जवाब नहीं दिया तो कटेगा एसआईआर सूची से नाम

If you do not respond, your name will be struck off from the SIR list

जवाब नहीं दिया तो कटेगा एसआईआर सूची से नाम

10:58 PM, 02-Jun-2026

Muzaffarnagar: यूरिया की कालाबाजारी में आठ गिरफ्तार, 454 बोरे पकड़े, दो फैक्टरी के मालिकों की तलाश

Muzaffarnagar: Eight arrested in black marketing of urea, 454 sacks seized, search for owners of two factories

Black Marketing of Urea:एसओजी और जानसठ पुलिस ने गांव कवाल फ्लाईओवर के नीचे चेकिंग के दौरान चार वाहनों को रोका। इन वाहनों में 20430 किग्रा यूरिया लदा हुआ था, जिसकी कालाबाजारी की जा रही थी।

10:58 PM, 02-Jun-2026

10:58 PM, 02-Jun-2026

Ballia News: जेएनसीयू और संबद्ध कॉलेजों में प्रवेश के लिए आवेदन अब 30 जून तक

Applications for admission to JNCU and affiliated colleges now till June 30

10:58 PM, 02-Jun-2026

Fatehabad News: एसीबी ने 50 हजार रुपये रिश्वत लेते चपरासी और चालक को रंगे हाथ दबोचा

एसीबी ने 50 हजार रुपये रिश्वत लेते चपरासी और चालक को रंगे हाथ दबोचा

10:58 PM, 02-Jun-2026

Kasganj News: बाल विवाह कराया तो होगी 2 साल की जेल और जुर्माना

बाल विवाह कराया तो होगी 2 साल की जेल और जुर्माना

10:58 PM, 02-Jun-2026

Ballia News: गर्मी से बिगड़ रही सेहत, 24 घंटे में 148 मरीज पहुंचे अस्पताल

Health deteriorates due to heat, 148 patients reach hospital in 24 hours

Health deteriorates due to heat, 148 patients reach hospital in 24 hours

10:57 PM, 02-Jun-2026

Kasganj News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत

Bike rider dies after being hit by a vehicle

वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत

10:57 PM, 02-Jun-2026

Kasganj News: कैंटर ने बैलगाड़ी को मारी टक्कर, दो युवक घायल

Canter collides with bullock cart, two youths injured

कैंटर ने बैलगाड़ी को मारी टक्कर, दो युवक घायल

10:57 PM, 02-Jun-2026

Fatehabad News: नौकरी से हटाने के विरोध में कॉलेज के बाहर कर्मियों ने दिया धरना, जताया रोष

Employees staged a sit-in protest outside the college against being fired, expressing anger

नौकरी से हटाने के विरोध में कॉलेज के बाहर कर्मियों ने दिया धरना, जताया रोष

10:57 PM, 02-Jun-2026

Fatehabad News: पीलीमंदोरी में दो गलियों में अवैध कब्जे हटाए, भेदभाव के लगे आरोप

Illegal encroachments removed in two streets of Pilimandori, allegations of discrimination raised

पीलीमंदोरी में दो गलियों में अवैध कब्जे हटाए, भेदभाव के लगे आरोप

10:56 PM, 02-Jun-2026

Kasganj News: घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म का प्रयास, नामजद प्राथमिकी दर्ज

घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म का प्रयास, नामजद प्राथमिकी दर्ज

10:56 PM, 02-Jun-2026

Meerut News: बकाया वेतन मांगने पर युवक का अपहरण, बेरहमी से पिटाई और लूटपाट, प्राथमिकी दर्ज

Youth kidnapped, brutally beaten and robbed for demanding pending wages; FIR lodged

10:56 PM, 02-Jun-2026

Champawat News: 50 ग्राम स्मैक के साथ पांच आरोपी गिरफ्तार

एसओजी और बनबसा पुलिस ने 50 ग्राम स्मैक के साथ पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

10:56 PM, 02-Jun-2026

Balrampur News: खिलाड़ियों को मुकाम दिलाने के लिए बनेंगे मिनी स्टेडियम

खिलाड़ियों को मुकाम दिलाने के लिए बनेंगे मिनी स्टेडियम

10:56 PM, 02-Jun-2026

Kishtwar: मूसलाधार बारिश से ठाठरी, द्राबशाला में ‘तबाही’!

Kishtwar: मूसलाधार बारिश से ठाठरी, द्राबशाला में ‘तबाही’!

10:56 PM, 02-Jun-2026

Fatehabad News: नीलगाय खेतों में फसलें कर रहीं बर्बाद

Nilgai are destroying crops in the fields

नीलगाय खेतों में फसलें कर रहीं बर्बाद

10:56 PM, 02-Jun-2026

ENG Vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम घोषित, दो नए खिलाड़ियों को मिला मौका

England squad announced for the first Test against New Zealand, two uncapped players get a chance

इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के लिए टीम का एलान कर दिया है। इसमें दो नए चेहरों को मौका दिया गया है, जबकि जैकब बैथेल के भी इस मैच में खेलने की उम्मीद है।

10:55 PM, 02-Jun-2026

UP: हापुड़ में पिता ने दोस्त संग मिलकर की बेटे की हत्या, स्कॉर्पियो में मिली तुषार की खून से सनी लाश

मृतक की पत्नी शिखा त्यागी ने रिपोर्ट दर्ज करते हुए बताया था कि उनके पति तुषार त्यागी सोमवार रात करीब आठ बजे अपनी स्कॉर्पियों कार से थोड़ी देर में आने की बात कहकर गए थे। करीब एक घंटे बाद नौ बजे तुषार ने व्हाट्यएप कॉल करते हुए बताया कि मुझे बिट्टू त्यागी व उसके कुछ अन्य मुझे जंगल ले जा रहे हैं और मुझे मारने की बात कह रहे हैं। यह कहकर उसके दोनों फोन स्विच ऑफ हो गए। 

यूपी के हापुड़ थाना देहात क्षेत्र के गांव दोयमी निवासी तुषार त्यागी (25) की सोमवार रात घर से बुलाकर अगवा करने के बाद हत्या कर दी गई। तुषार का शव मेरठ के खरखौदा थाना क्षेत्र के अन्तर्गत मेरठ बुलंदशहर हाईवे स्थित गांव पांची के पास उसी की स्कॉपियो कार में पड़ा मिला। उसके सिर व गर्दन में दो गोली मारकर हत्या की गई थी। पुलिस ने मृतक की पत्नी की तहरीर पर गांव के ही एक युवक समेत दो आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। लेकिन पुलिस की जांच में मृतक का हिस्ट्रीशीटर पिता और उसका दोस्त ही हत्यारा निकला। 40 बीघा जमीन को बेचने के विवाद यह हत्या की गई।

10:55 PM, 02-Jun-2026

Fatehabad News: वार्डों 9-23 में स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के लिए चलना है अभियान, बैठक में इन दोनों के ही पार्षद नहीं पहुंचे

A campaign for cleanliness and environmental protection is to be run in wards 9-23, but councillors from both failed to attend the meeting

वार्डों 9-23 में स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के लिए चलना है अभियान, बैठक में इन दोनों के ही पार्षद नहीं पहुंचे

10:55 PM, 02-Jun-2026

Tariffs: अमेरिका ने इंजीनियरिंग-कृषि उपकरणों पर घटाया टैरिफ, GTRI ने कहा- निर्यातकों को मिलेगा मामूली लाभ

US announces tariff cut on some equipment, limited benefits for India: GTRI

Tariffs: अमेरिका ने इंजीनियरिंग-कृषि उपकरणों पर घटाया टैरिफ, GTRI ने कहा- निर्यातकों को मिलेगा मामूली लाभ

10:54 PM, 02-Jun-2026

Pithoragarh News: जिला अस्पताल में जल्द लगेगी डॉप्लर एक्सरे मशीन

जिला अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया जा रहा है।

10:54 PM, 02-Jun-2026

Kasganj News: कासगंज आज के कार्यक्रम सूचनाएं

कासगंज आज के कार्यक्रम सूचनाएं

10:54 PM, 02-Jun-2026

Kasganj News: पुरानी रंजिश में जानलेवा हमला, कार तोड़ी

पुरानी रंजिश में जानलेवा हमला, कार तोड़ी

10:53 PM, 02-Jun-2026

Balrampur News: रंगोली के जरिए पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश, सुरेंद्र रहे अव्वल

रंगोली के जरिए पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश, सुरेंद्र रहे अव्वल

10:53 PM, 02-Jun-2026

Pithoragarh News: ग्राम पंचायत कोटली-भट्टीगांव में पानी का संकट

Water crisis in Gram Panchayat Kotli-Bhattigaon

ग्राम पंचायत कोटली-भट्टीगांव के 250 परिवार (करीब 1700 की आबादी) पानी के लिए तरस रहे हैं।

10:52 PM, 02-Jun-2026

Balrampur News: मंगल को जन्मे मंगल ही करते, मंगलमय हनुमान

Born on Tuesday, only brings good fortune, auspicious Hanuman

मंगल को जन्मे मंगल ही करते, मंगलमय हनुमान

10:52 PM, 02-Jun-2026

Lucknow News: मेरा लड़का अकेला है, अब क्या करेंगे हम…

My son is all alone what will we do now

मेरा लड़का अकेला है, अब क्या करेंगे हम…

10:52 PM, 02-Jun-2026

भारी और ओवरलोड वाहनों की टक्कर से क्षतिग्रस्त हुआ आरओबी का पिलर

भारी और ओवरलोड वाहनों की टक्कर से क्षतिग्रस्त हुआ आरओबी का पिलर

10:51 PM, 02-Jun-2026

Kullu News: कुल्लू-मनाली वामतट सड़क पर लग रहे हिचकोले

कुल्लू-मनाली वामतट सड़क की हालत बद से बदतर बनी हुई है।

10:51 PM, 02-Jun-2026

बारिश से पहले आरती स्थल का निर्माण कार्य पूरा करने के निर्देश

बारिश से पहले आरती स्थल का निर्माण कार्य पूरा करने के निर्देश

10:51 PM, 02-Jun-2026

बरसात से पहले गंगा नदी का कटान रोकने का काम खत्म कराने का निर्देश

10:51 PM, 02-Jun-2026

Kullu News: साध्वी गरिमा ने श्रीराम के जीवन प्रसंगों का समझाया महत्व

Sadhvi Garima explained the significance of incidents from the life of Shri Ram.

श्रीराम कथा के दौरान साध्वी गरिमा भारती ने श्रद्धालुओं को भगवान श्रीराम के जीवन प्रसंगों का आध्यात्मिक महत्व समझाया।

10:50 PM, 02-Jun-2026

Allahabad High Court Recruitment: स्नातक युवाओं के लिए सुनहरा मौका, हाईकोर्ट में 543 पदों पर होगी भर्ती

Allahabad High Court will recruit 543 posts

हाईकोर्ट ने रिव्यू ऑफिसर, असिस्टेंट रिव्यू ऑफिसर और कंप्यूटर असिस्टेंट के 543 पदों पर भर्ती निकाली है। स्नातक युवा 21 जून 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ‘ओ’ लेवल कंप्यूटर सर्टिफिकेट अनिवार्य है।

10:49 PM, 02-Jun-2026

UP: गैंगस्टर मामले में पूर्व सांसद रिजवान जहीर को हाईकोर्ट से राहत, चार्जशीट और समन आदेश भी किए निरस्त

जज ने कहा कि पुलिस और प्रशासन ने गैंगस्टर एक्ट लगाने से पहले कानून में तय जरूरी शर्तों का सही ढंग से पालन नहीं किया। अदालत ने स्पष्ट किया कि केवल किसी व्यक्ति के खिलाफ आपराधिक मुकदमे दर्ज होना ही गैंगस्टर एक्ट लगाने का पर्याप्त आधार नहीं हो सकता।

10:49 PM, 02-Jun-2026

Balrampur News: नगर पालिका ने टैंकर से कराया जल छिड़काव, बच्चों ने की मस्ती

The municipality sprayed water from a tanker, and the children had fun

नगर पालिका ने टैंकर से कराया जल छिड़काव, बच्चों ने की मस्ती

10:49 PM, 02-Jun-2026

Kullu News: हाईवे पर वाहन खड़े कर घूमने निकले सैलानी, लग गया जाम

Tourists parked their vehicles on the highway and went out for a walk, causing a traffic jam.

हाईवे 305 में मंगलवार को घियागी से जिभी तक करीब चार घंटे तक जाम लग गया।

10:49 PM, 02-Jun-2026

Champawat News: दो माह से स्वाला में नहीं आई गैस की गाड़ी, लोग परेशान

जिले के स्वाला क्षेत्र में दो माह से रसोई गैस सिलिंडर का वाहन नहीं पहुंचने से लोग परेशान हैं।

10:49 PM, 02-Jun-2026

50 करोड़ की सरकारी जमीन अतिक्रमण मुक्त: यूडीए का बुलडोजर चला, बाउंड्रीवाल और निर्माणाधीन मकान ध्वस्त

Udaipur UDA Clears Encroachment Worth 50 Crore Illegal Structures Demolished

उदयपुर विकास प्राधिकरण ने हवालाखुर्द और हवाला गांव में बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 50 करोड़ रुपये मूल्य की 1.75 लाख वर्गफीट सरकारी जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया। अभियान में 20 बाउंड्रीवाल, तीन निर्माणाधीन मकान और कई अवैध निर्माण ध्वस्त किए गए।

10:48 PM, 02-Jun-2026

Lucknow News: वैक्स म्यूजियम का कार्य समय से पूरा करने के निर्देश

वैक्स म्यूजियम का कार्य समय से पूरा करने के निर्देश

10:48 PM, 02-Jun-2026

Hamirpur (Himachal) News: बंदरों ने महिला को किया घायल

ग्राम पंचायत उखली के वार्ड नंबर तीन में बर्तन धो रही महिला पर बंदरों ने हमला कर दिया।

10:48 PM, 02-Jun-2026

Haridwar: अलग-अलग जगहों पर हादसा; नहाते समय किशोर और युवक गंगनहर में डूबकर लापता

Haridwar News Teenager and Young Man Go Missing After Drowning in Ganga Canal While Bathing

युवक पथरी हाउस के पास गंगनहर में नहाने गया था। इसी दौरान वह तेज बहाव की चपेट में आकर डूब गया। वहीं, सतनाम साक्षी घाट के पास गंगनहर में नहाने के दौरान किशोर डूब गया।

10:48 PM, 02-Jun-2026

Balrampur News: पूव सांसद रिजवान जहीर को हाईकोर्ट से बड़ी राहत

Former MP Rizwan Zaheer gets major relief from High Court

पूव सांसद रिजवान जहीर को हाईकोर्ट से बड़ी राहत

लखनऊ। बलरामपुर के पूर्व सांसद रिजवान जहीर और रमीज नेमत को गैंगस्टर एक्ट के मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ से बड़ी राहत मिली है। न्यायालय ने दोनों के खिलाफ दाखिल चार्जशीट, ट्रायल कोर्ट द्वारा लिए गए संज्ञान और जारी समन आदेश को निरस्त कर दिया है। अदालत ने कहा कि मामले में गैंगस्टर एक्ट लगाने के लिए आवश्यक कानूनी शर्तों का समुचित पालन नहीं किया गया

TOP News: केरल में मानसून की आहट, बेअसर नौतपा; सुप्रीम कोर्ट को मिलेंगे पांच नए जज; BJP चलाएगी विशेष अभियान

  Tue, 02 Jun 2026 06:44 AM

आज की बड़ी खबरें – फोटो :

आज मंगलवार, 2 जून 2026 की सुबह देश-दुनिया की हलचल भरी खबरों के साथ  मौसम के मिजाज से शुरुआत करें तो इस बार नौतपा पूरी तरह बेअसर साबित हुआ है, जिससे लोगों को भीषण लू से बड़ी राहत मिली है। राहत की बात यह भी है कि अगले 2-3 दिनों में मानसून केरल पहुंचने वाला है, हालांकि यूपी और राजस्थान में धूल भरी आंधी का दौर जारी रहेगा। इधर न्यायपालिका के गलियारे से बड़ी खबर है कि सर्वोच्च न्यायालय को आज पांच नए जज मिल जाएंगे, जिन्हें मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत पद की शपथ दिलाएंगे। इस बीच, राजधानी के दक्षिण दिल्ली इलाके में जल संकट गहरा गया है, जहां खानपुर और मदनगीर समेत कई इलाकों में हजारों परिवार पानी की एक-एक बूंद के लिए जूझ रहे हैं। सियासी मैदान की बात करें तो केंद्र में मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने पर भाजपा पांच से 21 जून तक देशव्यापी जनसंपर्क अभियान चलाकर अपनी उपलब्धियां गिनाएगी, तो वहीं तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी ने फसल खरीद न होने पर 15 जून के बाद केंद्र के खिलाफ सीधे युद्ध छेड़ने का बड़ा एलान कर दिया है। अंतरराष्ट्रीय मंच पर रूस ने बड़ा फैसला लेते हुए 30 नवंबर तक विमानन ईंधन के निर्यात पर रोक लगा दी है, उधर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने दावा किया है कि इस्राइल और हिजबुल्ला एक-दूसरे पर हमला न करने पर सहमत हो गए हैं और ईरान से भी बातचीत जारी है। केरल पीएससी से एक क्रूर मजाक की खबर आई है, जहां एक शख्स को 18 साल बाद तब सरकारी नौकरी की चिट्ठी भेजी गई जब उसकी रिटायरमेंट की उम्र आ चुकी थी। खेल और मनोरंजन जगत की बात करें तो किंग विराट कोहली की वैभव से मुलाकात और गर्मजोशी से हाथ मिलाने का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है, जबकि ‘पंचायत’ वेब सीरीज के विकास यानी चंदन रॉय ने खुलासा किया है कि शो का सीजन-5 पहले से भी ज्यादा बेहतर और मजेदार होने वाला है। 

नौतपा हुआ बेअसर: लू से मिली राहत, अगले 2-3 दिनों में केरल पहुंचेगा मानसून; यूपी-राजस्थान में धूल भरी आंधी

मौसम अपडेट – फोटो

दक्षिण-पश्चिम मानसून अगले दो से तीन दिनों में केरल और तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में प्रवेश कर जाएगा। अमूमन मानसून के केरल पहुंचने की सामान्य तारीख एक जून होती है, लेकिन इस बार अल नीनो के प्रभाव से इसमें देरी हुई है। हालांकि, महाराष्ट्र और दक्षिण भारत के तटीय क्षेत्रों में मानसून पूर्व बारिश की शुरुआत हो चुकी है।

मोदी सरकार के 12 साल: 5 से 21 जून तक BJP चलाएगी देशव्यापी जनसंपर्क अभियान; केंद्र की उपलब्धियां गिनाएंगे नेता

पीएम मोदी और नितिन नवीन – फोटो :

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने देशभर में 15 दिन का जनसंपर्क और संगठन विस्तार अभियान चलाने का फैसला किया है। इस संबंध में पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों और जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक नई दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय विस्तार केंद्र में संपन्न हुई।

Supreme Court: सर्वोच्च न्यायालय को आज मिलेंगे पांच नए जज, मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत दिलाएंगे पद की शपथ

top news monsoon kerala update supreme court new judges delhi water crisis

सुप्रीम कोर्ट – फोटो :

सुप्रीम कोर्ट में नियुक्त किए गए पांच नए जज मंगलवार को अपने पद की शपथ लेंगे। भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्यकांत सुप्रीम कोर्ट परिसर में इन नए जजों को शपथ दिलाएंगे। इन नियुक्तियों के बाद सुप्रीम कोर्ट में जजों की कुल संख्या बढ़कर 37 हो जाएगी। अब कोर्ट में स्वीकृत 38 पदों में से केवल एक पद खाली रह जाएगा।

रूस का बड़ा फैसला: विमानन ईंधन के निर्यात पर लगाई रोक, 30 नवंबर तक लागू रहेगा प्रतिबंध

रूस का बड़ा फैसला – फोटो

रूस ने विमानन ईंधन यानी एविएशन फ्यूल के निर्यात पर पूरी तरह रोक लगा दी है। यह पाबंदी 30 नवंबर तक लागू रहेगी। रूसी सरकार ने देश के भीतर ईंधन की सप्लाई सामान्य रखने के लिए यह बड़ा कदम उठाया है। क्रेमलिन ने सोमवार को इस रणनीति की घोषणा की। सरकार का कहना है कि इस फैसले का एकमात्र मकसद घरेलू बाजार में स्थिरता बनाए रखना है।

दक्षिण दिल्ली में जल संकट: पानी के लिए जूझ रहे हजारों परिवार, खानपुर और मदनगीर समेत कई इलाकों में बिगड़े हालात

दिल्ली में पानी की किल्लत – फोटो

दक्षिण दिल्ली के खानपुर, मदनगीर, देवली और संगम विहार समेत कई इलाकों में पानी की कमी ने लोगों का जीवन मुश्किल बना दिया है। जलापूर्ति प्रभावित होने के कारण हजारों परिवार रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। पीने के पानी से लेकर खाना बनाने, नहाने, कपड़े धोने और घर की सफाई जैसे सामान्य काम भी चुनौती बन गए हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, पानी की समस्या कोई नई नहीं है, लेकिन पिछले एक महीने में हालात लगातार बिगड़े हैं। कई परिवारों को पानी के टैंकरों का इंतजार करना पड़ रहा है, जबकि कुछ लोग बाजार से पानी खरीदकर जरूरतें पूरी कर रहे हैं। इससे घरेलू खर्च भी बढ़ गया है।

Trump: ‘ईरान से तेजी से बातचीत जारी’; ट्रंप का दावा- इस्राइल और हिजबुल्ला एक-दूसरे पर हमला न करने पर सहमत

डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिकी राष्ट्रपति – फोटो

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को कहा कि ईरान के साथ बातचीत तेजी से जारी है। ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर पोस्ट करते हुए कहा, ‘इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान के साथ बातचीत तेज गति से जारी है’। ट्रंप का यह बयान ऐसे समय में आया है जब तेहरान की ओर से नए हमले किए जाने की खबरें सामने आई हैं, जिससे अमेरिका और ईरान के बीच लागू नाजुक युद्धविराम पर दबाव बढ़ गया है।

Telangana: ‘फसल खरीद नहीं हुई तो 15 जून के बाद केंद्र के खिलाफ युद्ध छेड़ेंगे’, सीएम रेवंत रेड्डी का बड़ा एलान

रेवंत रेड्डी, सीएम, तेलंगाना – फोटो :

तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने केंद्र सरकार पर राज्य के किसानों की फसल खरीद को पर्याप्त महत्व नहीं देने का आरोप लगाते हुए चेतावनी दी है कि यदि 15 जून तक धान और अन्य फसलों की खरीद नहीं की गई, तो राज्य सरकार केंद्र के खिलाफ ‘युद्ध’ की घोषणा करेगी। कुमराम भीम आसिफाबाद जिले के कागजनगर में ‘इंदिरम्मा’ आवास योजना के दूसरे चरण की शुरुआत के बाद आयोजित एक जनसभा को संबोधित करते हुए रेवंत रेड्डी ने कहा कि राज्य सरकार मौजूदा रबी सीजन में 75 लाख क्विंटल धान खरीदने का लक्ष्य लेकर चल रही है।

केरल PSC का क्रूर मजाक: 18 साल बाद भेजी सरकारी नौकरी की चिट्ठी, पर तब तक आ चुकी थी रिटायरमेंट की उम्र

केरल का मामला – फोटो

सरकारी नौकरी की आस में बैठे हजारों युवाओं के लिए मूचेक्कल अब्दुल मजीद की कहानी एक बड़ा सबक बन गई है। केरल लोक सेवा आयोग (पीएससी) की लापरवाही का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। एक उम्मीदवार ने पीएससी की परीक्षा पास की और रैंक लिस्ट में जगह भी बनाई,  लेकिन जब उसके हाथ में नियुक्ति पत्र आया, तब तक उसकी रिटायरमेंट की उम्र भी पार हो चुकी थी।

जब विराट से मिले वैभव: पहले किया नमस्ते फिर हुआ हैंडशेक, किंग ने कंधे पर हाथ रख की तारीफ; आई चेहरे पर मुस्कान

विराट-वैभव – फोटो :

आईपीएल 2026 के फाइनल के बाद नरेंद्र मोदी स्टेडियम में जश्न अपने चरम पर था। आतिशबाजी से आसमान जगमगा रहा था, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु लगातार दूसरी बार चैंपियन बनने का उत्सव मना रही थी और हजारों दर्शक इस ऐतिहासिक पल के गवाह थे। लेकिन इसी शोर और चमक-दमक के बीच एक ऐसा दृश्य सामने आया, जिसने क्रिकेट प्रेमियों के दिलों को छू लिया

 

xxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxx

AMMP 24 News Live TV

xxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxx

AMMP 24 News Live TV

Share this:

Share this

Share this