सुबह चाय साए में देश राज्यों से बड़ी खबरें 30–जून–2026–मंगलवार गुड मॉर्निंग,AMMP 24 News Live TV में खास आपके लिए,
Aftab Khan, Human Rights Media Council, AMMP 24 News Live tv, Date 30 Jun 2026
AMMP 24 News Live TV
https://ammp24newslivetv.com/?p=3574

UP News: बिजली के पोल से चिपकी छात्रा, बचाने दौड़े भाई की करंट से मौत; बहन बची, बीएड परीक्षा दिलाने आया था
Tue, 30 Jun 2026 11:48 AM
गोंडा में बिजली के पोल से चिपकी छात्रा को बचाने दौड़े भाई की करंट लगने से मौत हो गई। जबकि, बहन को बचा लिया। वह बहन को बीएड परीक्षा दिलाने आया था। आगे पढ़ें पूरी खबर…

मौके पर जानकारी लेती पुलिस। – फोटो F – फोटो – AMMP 24 News Live TV
यूपी के गोंडा में एलबीएस गेट के सामने स्ट्रीट वेंडिंग जोन के पास मंगलवार को दर्दनाक हादसा हो गया। यहां बहन को बचाने के प्रयास में युवक की करंट लगने से मौत हो गई। वहीं, बहन अस्पताल में खतरे से बाहर बताई जा रही है।
बताया गया कि मूल रूप से बहराइच जनपद के भग्गड़वा बाजार निवासी सरयू डिग्री कॉलेज की बीएड की छात्रा प्राची अपने भाई विमल के साथ परीक्षा देने आई थी। यहां कॉलेज के बाहर लगे शेड के पास स्ट्रीट लाइट के पोल में करंट आ रहा था। प्राची न जाने कैसे पोल से छू गई और उसे करंट लगा। वह पोल से चिपक गई।
भाई विमल ने देखा तो बहन को बचाने का प्रयास किया। उसने बहन को खींचकर अलग कर दिया, लेकिन खुद चिपका रहा गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद अफरातफरी मच गई। लोगों की मदद से प्राची को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया। वहां चिकित्सकों ने उसकी हालत खतरे से बाहर बताई है।
पावर कॉरपोरेशन के देवीपाटन जोन के मुख्य अभियंता यदुनाथ यथार्थ ने बताया कि नगर पालिका द्वारा लगाए गए स्ट्रीट लाइट के पोल में स्पार्किंग अथवा शॉर्ट सर्किट के कारण लीकेज करंट उतर गया था। इसके संपर्क में आने से यह हादसा हो गया। संबंधित पोल का अनुरक्षण नगर पालिका द्वारा किया जाता है। प्रथम दृष्टया इसमें विद्युत विभाग की कोई भूमिका नहीं है
Haldia Refinery Fire: बंगाल के हल्दिया रिफाइनरी में लगी आग, 10 से अधिक लोगों के झुलसने की खबर
Tue, 30 Jun 2026 07:57 AM
पश्चिम बंगाल के हल्दिया पेट्रोकेमिकल संयंत्र में मंगलवार तड़के भीषण आग लग गई। हादसे में कई लोगों के झुलसने की खबर है। रिपोर्ट्स के मुताबिक रेल सेवा भी बाधित हुई है। हताहतों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। राहत और बचाव कार्य जारी है।

आज सुबह हल्दिया के चिरंजीपुर क्षेत्र स्थित पेट्रोकेमिकल संयंत्र में भीषण आग लग गई। इस घटना में कई लोग झुलस गए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, आग सुबह करीब 4 बजे लगी। यह आग नेफ्था गैस पाइपलाइन से रिसाव के कारण फैली। शुरुआत में काला धुआं दिखा, फिर लपटें तेज हो गईं। कुल नौ दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंची। डेढ़ घंटे बाद भी आग पर काबू नहीं पाया जा सका है। झुलसे लोगों में दो महिलाएं भी शामिल हैं, जिनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। आग से कई घर और दुकानें जलकर राख हो गईं। हल्दिया-पानस्कुरा रेल सेवाएं भी बाधित हुई हैं
पाइपलाइन में आग लगने की वजह अभी तक पता नहीं चली है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
उत्तर प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं को जुलाई में राहत मिलेगी: इस महीने से 4.43% सस्ती होगी, 15 माह बाद उपभोक्ताओं को 358 करोड़ की राहत; जानें नए अपडेट
Mon, 29 Jun 2026 08:06 PM
उत्तर प्रदेश में जुलाई माह के बिजली बिलों में उपभोक्ताओं को 4.43 प्रतिशत की राहत मिलेगी। एफपीपीसीए के तहत यह 15 महीनों की सबसे बड़ी कटौती है, जिससे करीब 358 करोड़ रुपये का लाभ मिलेगा। बिजली खरीद लागत कम होने से यह राहत संभव हुई है, जबकि अतिरिक्त वसूली वापसी की मांग भी जारी है।

उत्तर प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं को जुलाई में राहत मिलेगी। इस माह के बिजली 4.43 प्रतिशत सस्ती मिलेगी। इतनी सस्ती बिजली करीब 15 माह बाद मिलेगी।उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपीपीसीएल) ने उत्तर प्रदेश विद्युत नियामक आयोग (यूपीईआरसी) के आदेश के अनुपालन में एफपीपीसीए (ईंधन एवं बिजली खरीद लागत समायोजन) के तहत जुलाई माह के लिए अप्रैल-2026 की लागत समायोजन दर जारी कर दी है।
इसके तहत जुलाई माह के बिजली बिलों में उपभोक्ताओं को 4.43 प्रतिशत की राहत मिलेगी, जो पिछले 15 माह का सबसे बड़ा एफपीपीसीए लाभ माना जा रहा है।
अप्रैल 2025 से लेकर आज तक सबसे अधिक मार्च 2026 में 2.42 प्रतिशत ईंधन अधिभार शुल्क में कमी की गई थी। उसके बाद यह अब तक की सबसे बड़ी कमी है। जिसकी वजह से जुलाई के महीने में प्रदेश के सभी विद्युत उपभोक्ताओं को 358.31 करोड़ का लाभ मिलेगा।
उपभोक्ता परिषद अध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा ने कहा कि विद्युत नियामक आयोग द्वारा फैसला सुनाए जाने के बाद अब स्थिति साफ हो गई है। जहां टैरिफ आदेश में बिजली खरीद की लागत 4.94 प्रति यूनिट आयोग द्वारा तय की गई थी। वहीं अप्रैल 2026 में वास्तविक बिजली खरीद 4.78 पर यूनिट रही, जिसकी वजह से उपभोक्ताओं को यह बड़ा लाभ मिल रहा है।
नियामक आयोग ने दिया था आदेश
23 जून को आयोग द्वारा दिए गए आदेश में यह स्पष्ट किया गया है कि एफपीपीसीए की गणना केवल संबंधित माह की वास्तविक विद्युत क्रय लागत एवं ट्रांसमिशन शुल्क के आधार पर ही की जानी चाहिए। किसी अन्य माह की देनदारी या समायोजन को इसमें शामिल नहीं किया जा सकता।
परिषद अध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा ने बताया कि उपभोक्ता परिषद पहले ही पिछले 14 माह की एफपीपीसीए गणना में हुई त्रुटियों के कारण उपभोक्ताओं से लगभग 2000 करोड़ की अतिरिक्त वसूली वापस कराने के लिए यूपीईआरसी में लोकमहत्व प्रस्ताव दाखिल कर चुका है। परिषद को विश्वास है कि आयोग इस मामले में भी उपभोक्ताओं के हित में न्यायपूर्ण निर्णय देगा और अतिरिक्त वसूली की राशि उपभोक्ताओं को वापस दिलाई जाएगी।
Weather in UP: प्रदेश में आज से खत्म होगा लू- तपिश का प्रकोप, बहराइच समेत इन 66 जिलों में गरज-चमक और वज्रपात का अलर्ट
Mon, 29 Jun 2026 07:52 AM
यूपी में मौसम आज से बदलने जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में मानसून धीरे-धीरे सक्रिय होगा।

उत्तर प्रदेश में मानसून की दस्तक के लिए परिस्थितियां तेजी से अनुकूल हो रही हैं। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में गरज-चमक, तेज हवाओं और छिटपुट बारिश के आसार हैं। वहीं 30 जून से प्रदेश में मानसूनी बारिश का दौर शुरू होने की संभावना है। हालांकि फिलहाल दो दिन यूपी के सोनभद्र, मिर्जापुर और चंदौली जैसे दक्षिणी जिलों में तपिश भरी गर्मी बरकरार रहने वाली है।
मौसम विभाग ने सोमवार के लिए प्रदेश के 66 जिलों में गरज-चमक और वज्रपात की चेतावनी जारी की है। इसके अलावा तराई क्षेत्र के कुशीनगर, महाराजगंज और सिद्धार्थनगर में अच्छी बारिश का पूर्वानुमान है।
क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि 30 जून से प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में मानसूनी गतिविधियां तेज होंगी। जुलाई के पहले सप्ताह में पूरे प्रदेश में अच्छी बारिश के संकेत मिल रहे हैं।
उन्होंने बताया कि मानसून के सक्रिय होने के साथ ही प्रदेश भर में अधिकतम तापमान में 7 से 10 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आ सकती है। इससे प्रदेश में पिछले कई दिनों से जारी भीषण गर्मी और उमस से लोगों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
इन जिलों में है मेघगर्जन व वज्रपात की चेतावनी
बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, मेरठ, मथुरा, हाथरस, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर व आस पास के क्षेत्र।
आज गर्मी के तेवर में आ सकती है नरमी
राजधानी में शनिवार रात तेज आंधी और हल्की बारिश से लोगों को भीषण गर्मी से कुछ राहत मिली थी। हालांकि रविवार को दिन चढ़ने के साथ गर्मी और उमस में फिर उफान नजर आया। बीती रात की बूंदाबांदी के असर से तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की गई।
मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को लखनऊ में गर्मी में कुछ नरमी महसूस हो सकती है। हालांकि, बारिश न होने की स्थिति में उमस परेशान करती रहेगी। फिलहाल लू चलने की संभावना नहीं है। सोमवार रात से मंगलवार के बीच छिटपुट बारिश देखने को मिल सकती है।
क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि 30 जून से प्रदेश में मानसून की सक्रियता बढ़ने के संकेत हैं। इसका असर लखनऊ में भी देखने को मिल सकता है। 30 जून या इसके बाद बारिश की सौगात मिलने पर गर्मी-उमस से खासी राहत मिलने की उम्मीद है।
रविवार को अधिकतम तापमान 2.2 डिग्री गिरकर 39.7 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड हुआ जो सामान्य से साढ़े तीन डिग्री ज्यादा रहा। दूसरी ओर न्यूनतम तापमान 1.7 डिग्री की कमी के साथ 27.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से डेढ़ डिग्री ज्यादा रहा।
Fire Safety Tips: अगर अचानक लग जाए आग तो घबराएं नहीं! जानिए क्या करें और क्या बिल्कुल न करें
Mon, 29 Jun 2026 05:38 PM
fire emergency guide: अगर अचानक आग लग जाए तो सबसे पहले क्या करें? अगर आग लग जाए तो घबराएं नहीं, तुरंत आसपास के लोगों को सतर्क करें, सुरक्षित रास्ते से बाहर निकलें और यदि संभव हो तो बाहर पहुंचकर आपातकालीन सेवाओं को सूचना दें। धुएं की स्थिति में नीचे झुककर चलें और लिफ्ट का इस्तेमाल करने से बचें। यदि कपड़ों में आग लग जाए तो रुकें, जमीन पर लेटें और लुढ़कें।

Aag Lagne Par Kya Kare: आग लगने की घटनाएं कभी भी और कहीं भी हो सकती हैं। घर, स्कूल, ऑफिस या किसी सार्वजनिक स्थान पर अचानक आग लगने की स्थिति में घबराहट अक्सर सबसे बड़ी समस्या बन जाती है। ऐसे समय में सही जानकारी और सूझबूझ से लिया गया फैसला किसी की जान बचा सकता है। खासकर बच्चों के लिए आग से जुड़ी सुरक्षा की जानकारी बेहद जरूरी है, क्योंकि वे अक्सर ऐसी आपातकालीन स्थिति में घबरा सकते हैं।
बच्चों को बचपन से ही फायर सेफ्टी के बुनियादी नियम सिखाना उतना ही महत्वपूर्ण है, जितना उन्हें सड़क सुरक्षा या स्वच्छता के बारे में बताना। उन्हें यह समझाना चाहिए कि आग लगने पर सबसे पहले क्या करना है, किससे मदद मांगनी है, कब बाहर निकलना है और किन गलतियों से बचना है। साथ ही परिवार के सभी सदस्यों को घर का इमरजेंसी एग्जिट, फायर सेफ्टी उपकरण और आपातकालीन संपर्क नंबरों की जानकारी भी होनी चाहिए।इस लेख में जानिए कि अगर अचानक आग लग जाए तो बच्चों और बड़ों को क्या करना चाहिए, कौन-सी सावधानियां अपनानी चाहिए और कौन-सी गलतियां जानलेवा साबित हो सकती हैं।
आग लगने पर सबसे पहले क्या करें?
1. घबराएं नहीं
- शांत रहने की कोशिश करें।
- बच्चों को भी शांत रहने के लिए कहें।
- जल्दबाजी में गलत निर्णय न लें।
तुरंत सुरक्षित स्थान पर जाएं
- निकटतम सुरक्षित निकास का उपयोग करें।
- लिफ्ट की बजाय सीढ़ियों का इस्तेमाल करें।
- धुएं वाले क्षेत्र से जितनी जल्दी हो सके बाहर निकलें।
धुएं से कैसे बचें?
- नीचे झुककर या घुटनों के बल चलें।
- यदि संभव हो तो नाक और मुंह को कपड़े से ढकें।
- धुएं में अनावश्यक रूप से वापस न जाएं।
कपड़ों में आग लग जाए तो क्या करें?
Stop, Drop and Roll नियम अपनाएं। यानी,
- Stop (रुकें): भागें नहीं।
- Drop (लेट जाएं): जमीन पर लेट जाएं।
- Roll (लुढ़कें): बार-बार लुढ़कें ताकि आग बुझ सके।
बच्चों को जरूर सिखाएं ये बातें
आग देखकर क्या करें?
- तुरंत किसी बड़े व्यक्ति को बताएं।
- अकेले आग बुझाने की कोशिश न करें।
- माचिस और लाइटर से कभी न खेलें।
इमरजेंसी नंबर याद करवाएं
- बच्चों को स्थानीय आपातकालीन सहायता नंबर याद करवाएं।
- घर का पता और माता-पिता का फोन नंबर भी याद करवाएं।
घर से बाहर निकलने का अभ्यास करें
- परिवार के साथ समय-समय पर इमरजेंसी एग्जिट प्लान का अभ्यास करें।
- तय करें कि बाहर निकलने के बाद सभी किस स्थान पर मिलेंगे।
आग लगने पर क्या नहीं करना चाहिए?
- लिफ्ट का इस्तेमाल न करें।
- धुएं से भरे कमरे में वापस न जाएं।
- कीमती सामान लेने के लिए जोखिम न उठाएं।
- बच्चों को अकेला न छोड़ें।
- अफवाहों या भीड़ का पीछा न करें।
घर में आग से बचाव के आसान उपाय
- गैस चूल्हा इस्तेमाल करने के बाद बंद करें।
- बिजली के खराब तार समय पर बदलें।
- ज्वलनशील वस्तुओं को सुरक्षित रखें।
- बच्चों की पहुंच से माचिस और लाइटर दूर रखें।
- यदि उपलब्ध हो तो स्मोक अलार्म और फायर एक्सटिंग्विशर लगाएं।
- फायर सेफ्टी उपकरणों की समय-समय पर जांच करें।
UP,Sharavasti News: श्रावस्ती से इस वक्त की बड़ी खबर,सरकार के ‘स्वच्छ भारत मिशन’ और ग्रामीण विकास के दावों को जमीनी स्तर पर पलीता लगाया जा रहा है।
Shat, 27 Jun 2026 08:14 PM
उत्तर प्रदेश के जिला श्रावस्ती से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां सरकार के ‘स्वच्छ भारत मिशन’ और ग्रामीण विकास के दावों को जमीनी स्तर पर पलीता लगाया जा रहा है। विकास खंड के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत सेहरिया से सीधे आ रही तस्वीरों में देखा जा सकता है कि यहां विकास के नाम पर कुछ भी नहीं हुआ है।

श्रावस्ती। उत्तर प्रदेश के जिला श्रावस्ती से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां सरकार के ‘स्वच्छ भारत मिशन’ और ग्रामीण विकास के दावों को जमीनी स्तर पर पलीता लगाया जा रहा है। विकास खंड के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत सेहरिया से सीधे आ रही तस्वीरों में देखा जा सकता है कि यहां विकास के नाम पर कुछ भी नहीं हुआ है।
गांव की नालियां पूरी तरह से चोक (ब्लॉक) हो चुकी हैं, जिससे गंदा पानी सड़कों और रास्तों पर फैल रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम प्रधान द्वारा गांव में नालियों के निर्माण और समय-समय पर सफाई को लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। प्रधान और स्थानीय प्रशासन की इसी अनदेखी और घोर लापरवाही के कारण आज ग्रामीणों के सब्र का बांध टूट गया।
AMP NEWS 24 की सीधी तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि गांव के लोग खुद फावड़ा और कुदाल लेकर बंद पड़ी नालियों को साफ करने और उसे रास्ता देने के लिए मजबूर हैं। ग्रामीणों का कहना है कि बार-बार गुहार लगाने के बाद भी जब कोई सुनवाई नहीं हुई, तो उन्हें अपने बूते ही यह कदम उठाना पड़ा। गंदगी के कारण गांव में संक्रामक बीमारियां फैलने का खतरा भी लगातार बढ़ता जा रहा है।

हर राज्य व जिला से ताजा खबरें पाने व भेजने के लिए
संपर्क, 9792506246

हमारे चैनल को यूट्यूब पर देखने के लिए गूगल पर टाइप करें, AMMP 24 News live tv

Aftab Khan Sampadak
मानवाधिकार मीडिया
AMMP 24 News live tv
मजलूम की आवाज़

ब्रेकिंग न्यूज़ पढ़ें 30 जून के मुख्य और ताजा समाचार –AMMP 24 News live tv

30-JUNE-2026
खबरों को बेहतर बनाने में हमारी मदद करें
ब्रेकिंग न्यूज: 30-JUN-2026
पढ़ें 30 जून के मुख्य और ताजा समाचार

पढ़ें 30 जून के मुख्य और ताजा समाचार – ब्रेकिंग न्यूज
07:00 AM, 30-Jun-2026
Una News: हरोली बस अड्डा पहुंची 15 और इलेक्ट्रिक बसें
हिमाचल पथ परिवहन निगम के ऊना डिपो के बेड़े में जल्द ही नई बसों को शामिल किया जाएगा।
06:59 AM, 30-Jun-2026
Una News: नहीं सुधरी कोलका सड़क, बारिश के बाद बनी दलदल
कोलका के समीप पिछले वर्ष आपदा में क्षतिग्रस्त हुई सड़क एक वर्ष बीत जाने के बाद भी पूरी तरह दुरुस्त नहीं हो पाई है।
06:58 AM, 30-Jun-2026
India-US Trade Deal: भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर बड़ी प्रगति, 2030 तक 500 अरब डॉलर व्यापार का लक्ष्य

भारत और अमेरिका के बीच प्रस्तावित अंतरिम व्यापार समझौते पर महत्वपूर्ण प्रगति हुई है। यूएसआईएसपीएफ सम्मेलन में बताया गया कि हालिया वार्ता सकारात्मक रही है। दोनों देशों ने 2030 तक द्विपक्षीय व्यापार को 500 अरब डॉलर तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा है और तकनीक, रक्षा व सप्लाई चेन में सहयोग बढ़ाने पर जोर दिया गया।
06:57 AM, 30-Jun-2026
Una News: ऊना में बारिश से फसलों को राहत, किसानों के खिले चेहरे

जिला ऊना में सोमवार को मानसून ने पहली जोरदार बारिश के साथ दस्तक दी।
06:56 AM, 30-Jun-2026
Delhi-NCR: मानसून की लेटलतीफी, रात में भी दिन जैसी गर्मी का एहसास, आज से अगले छह दिन राहत की फुहार के आसार

दिल्ली में अब केवल अधिकतम तापमान ही गर्मी की गंभीरता तय नहीं करेगा। आने वाले समय में हीट इंडेक्स (फील्स लाइक टेम्परेचर) ही लोगों के लिए असली खतरे का पैमाना बनता जा रहा है।
06:56 AM, 30-Jun-2026
Court : तीन साल की मासूम के साथ दुष्कर्म और हत्या के दोषी को फांसी की सजा

जिला अदालत ने तीन साल की मासूम बच्ची से दुष्कर्म और हत्या के दोषी को फांसी की सजा सुनाई है। यह आदेश अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश एवं विशेष न्यायाधीश पॉस्को एक्ट विनोद कुमार चौरसिया ने दिया।
06:56 AM, 30-Jun-2026
Una News: व्यक्ति की फंदा लगाने से मौत की आशंका
जिला ऊना के हरोली थाना क्षेत्र में 45 वर्षीय व्यक्ति द्वारा फंदा लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है।
06:55 AM, 30-Jun-2026
Una News: सुबह की बारिश से खिल उठा मौसम, गर्मी और उमस से मिली राहत
सोमवार सुबह हुई बारिश ने जिले के मौसम का मिजाज बदल दिया।
06:51 AM, 30-Jun-2026
Bareilly News: कमरे में प्रेमी के साथ थी पत्नी, विरोध करने पर पति पर डाला खौलता तेल

बरेली में एक युवक ने अपनी पत्नी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उसका आरोप है कि पत्नी के एक युवक से प्रेम संबंध हैं। उसने एक दिन दोनों को साथ देख लिया। विरोध करने पर पत्नी और उसके प्रेमी ने उस पर खौलता तेल डाल दिया।
06:50 AM, 30-Jun-2026
Mandi News: चेक बाउंस के मामले में कारोबारी दोषी
Businessman found guilty in cheque bounce case.
06:43 AM, 30-Jun-2026
Mandi News: टायरों की कमी से थमे एचआरटीसी के पहिये
HRTC’s wheels stalled due to shortage of tyres
06:42 AM, 30-Jun-2026
Netherlands Vs Morocco Live: राउंड ऑफ-32 में नीदरलैंड-मोरक्को आमने-सामने, दांव पर प्री-क्वार्टर फाइनल का टिकट

फीफा विश्व कप 2026 के राउंड ऑफ 32 में नीदरलैंड्स और मोरक्को के बीच एस्टाडियो बीबीवीए में रोमांचक मुकाबला खेला जा रहा है। दोनों टीमें इस टूर्नामेंट में अब तक अजेय हैं और राउंड ऑफ 16 में जगह बनाने के इरादे से उतरी हैं। शुरुआती चार मिनट के बाद स्कोर 0-0 से बराबर है।
06:39 AM, 30-Jun-2026
Mandi News: चरस के मामले में आरोपी को मिली जमानत
Accused granted bail in charas case.
06:37 AM, 30-Jun-2026
TOP News: चंपत राय से तीन घंटे तक पूछताछ; अंतिम चरण में भारत-अमेरिका व्यापार समझौता; देश में मौसम की दोहरी मार

top headlines today important and big news stories of 30 june 2026 updates on amar ujala- TOP News: चंपत राय से तीन घंटे तक पूछताछ; अंतिम चरण में भारत-अमेरिका व्यापार समझौता; देश में मौसम की दोहरी मार
06:31 AM, 30-Jun-2026
Explainer: मरीजों तक पहुंचने वाले टीके-दवा की होगी निगरानी, जानें नया नियम; कैसे एक कदम से रुकेंगी गड़बड़ियां?

सरकार की तरफ से दवाओं के निगरानी तंत्र को मजबूत करने और नकली दवाओं पर लगाम लगाने के लिए औषधि नियम, 1945 में संशोधन किया गया है। इसके जरिए अब अलग-अलग तरह के कई टीके और दवाओं पर क्यूआर या बारकोड लगाना अनिवार्य होगा। पहले इस नियम के दायरे में सिर्फ शीर्ष 300 दवा ब्रांड ही थे।
06:27 AM, 30-Jun-2026
Ajay Rai: रामलला के दर्शन से पहले कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष हाउस अरेस्ट, पुलिस की पार्टी नेताओं संग बातचीत जारी

कांग्रेस के प्रस्तावित रामलला दर्शन कार्यक्रम से पहले सोमवार देर रात पुलिस ने उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय को हाउस अरेस्ट कर दिया। वह अयोध्या में राय कनीगंज स्थित पद्मश्री पैलेस में ठहरे हुए थे। रात करीब 11:40 बजे पुलिस टीम वहां पहुंची और उन्हें अपने साथ ले गई।
उन्हें रात भर आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, अयोध्या में रखा गया। मौके पर अयोध्या कोतवाल पंकज सिंह समेत कई अधिकारी पहुंचे और कांग्रेस नेताओं से वार्ता की। कोतवाल ने बताया कि फिलहाल बातचीत जारी है।
06:26 AM, 30-Jun-2026
FIFA WC: फीफा विश्वकप का सबसे बड़ा उलटफेर! पराग्वे ने 4 बार की चैंपियन जर्मनी को हराकर टूर्नामेंट से किया बाहर

फीफा विश्व कप 2026 के राउंड ऑफ 32 में पराग्वे ने शानदार रक्षात्मक प्रदर्शन के दम पर चार बार की चैंपियन जर्मनी को पेनल्टी शूटआउट में 4-3 से हराकर बड़ा उलटफेर किया और राउंड ऑफ 16 में जगह बनाई। वहीं, ब्राजील ने इंजरी टाइम में गैब्रियल मार्टिनेली के विजयी गोल की बदौलत जापान को 2-1 से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया।
06:17 AM, 30-Jun-2026
Una News: लाखों रुपये से बना भवन रिबन कटने के इंतजार में
नए भवन से महज 200 मीटर दूर बोर्ड आज भी किराये के भवन में कार्यालय चलाया जा रहा है।
06:15 AM, 30-Jun-2026
पीएफसी और आरईसी के विलय को हरी झंडी: बनेगी देश की सबसे बड़ी पावर फाइनेंस कंपनी, शेयरधारकों पर क्या होगा असर?

पीएफसी और आरईसी के निदेशक मंडलों ने विलय प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। मर्जर के बाद 11 लाख करोड़ रुपये से अधिक के लोन पोर्टफोलियो वाली भारत की सबसे बड़ी पावर सेक्टर फाइनेंस कंपनी बनेगी।
06:11 AM, 30-Jun-2026
चढ़ावा चोरी: चंपत राय से तीन घंटे तक हुई पूछताछ, बोले- मेरी भूमिका नहीं; उम्मीद नहीं थी टिन्नू ऐसा करेगा

फैजाबाद बार एसोसिएशन ने निर्णय किया है कि कोई भी वकील चढ़ावा चोरी में गिरफ्तार आठ आरोपियों का पक्ष कोर्ट में नहीं रखेगा। फैसले का उल्लंघन करने वाले वकील पर 5 लाख रुपये जुर्माना लगाया जाएगा।
06:10 AM, 30-Jun-2026
आज के दिन: PM मोदी मंत्रालय के सचिवों के साथ शासन व्यवस्था की करेंगे समीक्षा, पांच राज्यों में SIR की शुरुआत

पीएम मोदी आज मंत्रालय और विभागों के सचिवों के साथ शासन व्यवस्था और सुधारों की रणनीतिक समीक्षा करेंगे तो वहीं दिल्ली, झारखंड समेत पांच राज्यों में आज से मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की प्रक्रिया की शुरुआत होगी।
06:09 AM, 30-Jun-2026
वाराणसी में पुलिस पर पथराव: डीजे पर डांस को लेकर विवाद, चाकू से युवक का सीना कर दिया छलनी; आरोपी हिरासत में

Varanasi News: जिले के खगरामपुर गांव में शादी समारोह के दौरान डीजे पर डांस को लेकर विवाद में युवक ने राहुल राजभर पर चाकू से हमला कर दिया। घायल को वाराणसी रेफर किया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस पर कुछ लोगों ने पथराव किया। पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है।
06:08 AM, 30-Jun-2026
Dairy Industry: दूध के दाम में फिर बढ़ोतरी के संकेत, डेयरी कंपनियां बढ़ा सकती हैं कीमतें; कमजोर मानसून का असर

कमजोर मानसून के कारण चारे की उपलब्धता और दूध उत्पादन की रफ्तार प्रभावित होने की आशंका है। बढ़ती लागत के चलते डेयरी कंपनियां दूध की कीमतों में बढ़ोतरी कर सकती हैं, जिसका सीधा असर उपभोक्ताओं की जेब पर पड़ेगा। हालांकि, इस वर्ष डेयरी सेक्टर में आठ से 10 प्रतिशत वॉल्यूम ग्रोथ रहने का अनुमान है।
06:07 AM, 30-Jun-2026
साइबर अपराध में पहली हत्या: ऑरा कार ने आरोपियों तक पहुंचाया, मुठभेड़ में शूटर, मास्टरमाइंड समेत पांच गिरफ्तार

Encounter in Varanasi: वाराणसी में साइबर अपराध से जुड़ी हत्या के मामले में रोहनिया पुलिस और एसओजी ने मुठभेड़ के बाद शूटर, मास्टरमाइंड समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने 1.78 लाख रुपये और अवैध असलहा बरामद किया। जांच के दौरान ऑरा कार अहम सुराग बनी, जिसके आधार पर पुलिस आरोपियों तक पहुंची।
Varanasi News: रोहनिया थाना क्षेत्र के अवलेशपुर सौरभ विहार कॉलोनी में किराना व्यवसायी जितेंद्र पटेल की हत्या उनके बैंक खाते में 26 लाख रुपये लूटने के इरादे से की गई थी। साइबर अपराधियों ने शूटर के जरिये इस हत्या को अंजाम दिलवाया। साइबर अपराध में पहली बार गोली मारकर हत्या की गई। विज्ञापनnull
कमिश्नरेट समेत पूर्वांचल में इस तरीके की हत्या नहीं हुई थी। शूटर, मास्टरमाइंड समेत पांच आरोपियों को रोहनिया पुलिस और एसओजी ने बीती रात गिरफ्तार किया। करसड़ा में मुठभेड़ में शूटर समेत दो आरोपी घायल हो गए। आरोपियों के पास से 1.78 लाख रुपये, अवैध असलहा, सिम कार्ड, बारकोड समेत अन्य सामान बरामद हुए।
सोमवार को पुलिस लाइन के सभागार में डीसीपी वरुणा जोन प्रमोद कुमार ने पत्रकारों को बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में मुख्य शूटर मिर्जापुर के अदलहाट थाना क्षेत्र के खजुरौल भौरूहिया निवासी सुशील पटेल उर्फ गोलू और मिर्जापुर के अहरौरा थाना क्षेत्र के घाटमपुर निवासी गियांशु पटेल उर्फ बाबू, मास्टरमाइंड अहरौरा के बरबकपुर निवासी आयुष पटेल उर्फ भोला, अदलहाट बाजार निवासी अमन सेठ और अदलहाट थाना क्षेत्र के देवरिया निवासी मनीष सिंह हैं। ये सभी 19 से 23 वर्ष की आयु के बीच हैं
गियांशु पटेल और आयुष छह माह पूर्व जनरल स्टोर संचालक जितेंद्र की दुकान पर पेटीएम केवाईसी अपडेट के बहाने पहुंचे थे। मोबाइल अपडेट के बहाने आरोपियों ने पता लगाया कि जितेंद्र के बैंक खाते में 26 लाख रुपये हैं। यहीं से गियांशु और आयुष ने मोबाइल लूटने की योजना बनाई।
गियांशु और आयुष ने अपने दोस्त अमन सेठ व मनीष सिंह के साथ रेकी की। इस बीच मामला नहीं बन पाने के कारण सभी ने योजना बनाई कि जितेंद्र की गोली मारकर हत्या के बाद मोबाइल लूटकर भाग जाएंगे। आयुष ने अपने मित्र सुशील पटेल उर्फ गोलू को साथ में जोड़ा। मुंगेर, बिहार से सुशील और अमन सेठ अवैध पिस्टल खरीदकर लाए।
6 जून को जितेंद्र की रास्ते में गोली मारकर हत्या की जानी थी, लेकिन उस दिन जितेंद्र जल्दी घर पहुंच गया था। 8 जून की रात जितेंद्र बाइक से घर लौट रहा था कि घर से 100 मीटर पहले ही रोनिन बाइक से सुशील और गियांशु ने रेकी की और बाइक पर पीछे बैठे शूटर सुशील ने गोली मारी। हालांकि पहली गोली जितेंद्र की पीठ पर लगी तो वह सीधे घर की ओर भागा।
सुशील ने दोबारा सिर में गोली मारने का प्रयास किया, लेकिन गोली मिस हो गई। इसके बाद सभी भाग निकले। अमन सेठ, आयुष पटेल और मनीष सिंह हुंडई की ऑरा कार से उनका सहयोग कर रहे थे। आयुष और गियांशु पहले पेटीएम में कर्मचारी थे।
डीसीपी प्रमोद कुमार ने बताया कि लगभग 2000 कैमरों और 50 पुलिसकर्मियों की टीम के जरिये मामले की गुत्थी सुलझाने का प्रयास किया गया। कैमरों की छानबीन में यह मालूम चला कि रोनिन बाइक के आगे ऑरा कार भी चल रही थी। कई रूटों पर ऑरा कार और रोनिन बाइक को साथ-साथ देखा गया।
ऑरा कार के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर अमन सेठ को पकड़ा गया। इसके बाद पूरा मामला स्पष्ट हो गया। बिना नंबर की रोनिन बाइक के बारे में जानकारियां जुटाई गईं तो बाइक मिर्जापुर के एक शोरूम से खरीदी गई थी। सभी आरोपियों के पास रोनिन बाइक है, इसलिए इस गैंग को रोनिन गैंग का नाम दिया गया।
लखनऊ, अयोध्या, कानपुर, प्रयागराज में कर चुके हैं साइबर ठगी
एडीसीपी लिपि नागयच ने बताया कि आरोपी आयुष पटेल, मनीष सिंह और अमन सेठ को रविवार की रात अखरी के पास से गिरफ्तार किया गया। शूटर सुशील पटेल और गियांशु पटेल को करसड़ा में पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया।
दोनों आरोपियों के पास से 7.65 बोर की एक पिस्टल, 7.65 बोर के चार कारतूस, .315 बोर का तमंचा, चार कारतूस, दो रोनिन बाइक, 10 पेटीएम मशीनें, विभिन्न कंपनियों के 29 डेबिट कार्ड, 1.78 लाख रुपये नकद, 20 मोबाइल फोन, 116 क्यूआर कोड, एप्पल का लैपटॉप, नौ सिम कार्ड, वाईफाई डोंगल, पासबुक और चेकबुक आदि बरामद किए गए।
वाराणसी के अलावा लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज, अयोध्या और चंदौली में भी आरोपियों ने साइबर ठगी की घटनाओं को अंजाम दिया है। पुलिस आयुक्त ने रोहनिया इंस्पेक्टर राजू सिंह और एसओजी को एक लाख रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की है। आरोपियों का आपराधिक इतिहास भी है।
19-20 साल के लड़कों ने 20 दिन तक पुलिस को छकाया
पांच आरोपियों की उम्र 19 से 23 वर्ष के बीच है। साइबर ठगी पर बनी जामताड़ा मूवी देखकर आरोपियों ने कम उम्र में साइबर ठगी से अथाह पैसे कमाने की सोची। आईटीआई, बीएससी, बीए और इंटर पास आरोपियों ने पहले छोटी-छोटी साइबर ठगी शुरू की।
छह माह पूर्व पेटीएम कंपनी से आरोपी आयुष ने छोटे-बड़े दुकानदारों की पेटीएम केवाईसी की और उन्हें क्यूआर कोड उपलब्ध कराए। इसके सहारे जब वह अपने काम में पारंगत हो गया तो उसने अपना गिरोह तैयार किया। इसमें उसने गियांशु, अमन सेठ, मनीष और सुशील समेत दो अन्य युवकों को जोड़ा।
वारदात के बाद गांवों के रूट से चुनार पहुंचे
वारदात के बाद सभी मुख्य मार्ग छोड़कर गांवों के रूट से गए। सभी गंगापुर-बेटावर होते हुए चुनार पहुंचे, जहां सभी एक साथ मिले। शूटर सुशील उर्फ गोलू ने अपने कपड़े बदले। आयुष और मनीष पुनः अवलेशपुर स्थित किराये के कमरे पर पहुंचे। अन्य अपने घरों को चले गए। उन्हें पता था कि पुलिस उन्हें पकड़ नहीं पाएगी।
वारदात वाली रात बिना नंबर की बाइक और अंधेरे में चेहरा स्पष्ट नहीं होने के कारण शुरुआत में पुलिस टीम को काफी परेशानियां हुईं। ऑरा कार की बार-बार मिलती लोकेशन ने पुलिस टीम का काम आसान कर दिया। कार मालिक के पकड़े जाने के बाद हत्या की गुत्थी सुलझ गई।
06:04 AM, 30-Jun-2026
Kurukshetra News: अतिथि अध्यापकों ने किया सीएम आवास की ओर कूच, पुलिस ने रोका
अतिथि अध्यापकों ने किया सीएम आवास की ओर कूच, पुलिस ने रोका
06:04 AM, 30-Jun-2026
Kurukshetra News: हमला एवं हत्या के प्रयास में एक और आरोपी गिरफ्तार
हमला एवं हत्या के प्रयास में एक और आरोपी गिरफ्तार
06:04 AM, 30-Jun-2026
Kurukshetra News: ट्रक रिपेयर की दुकानों में चोरी का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
ट्रक रिपेयर की दुकानों में चोरी का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
06:04 AM, 30-Jun-2026
सच्चा ज्ञान और सदाचार ही मनुष्य की पहचान : डॉ मिश्र
सच्चा ज्ञान और सदाचार ही मनुष्य की पहचान
06:03 AM, 30-Jun-2026
Panipat News: ग्रेडेशन के लिए जिले के 31 खिलाड़ियों की सूची तैयार

ग्रेडेशन के लिए जिले के 31 खिलाड़ियों की सूची तैयार
06:03 AM, 30-Jun-2026
Kurukshetra News: मानस की टीम ने जीती एक लाख रुपये की इनामी गौचरांद क्रिकेट प्रतियोगिता

मानस की टीम ने जीती एक लाख रुपये की इनामी गौचरांद क्रिकेट प्रतियोगिता
06:03 AM, 30-Jun-2026
Kurukshetra News: चीन में होने वाले स्कूल गेम्स के लिए संघोर के अर्पित का चयन

चीन में होने वाले स्कूल गेम्स के लिए संघोर के अर्पित का चयन
06:03 AM, 30-Jun-2026
Kurukshetra News: एशियन रेसलिंग चैंपियनशिप में भारतीय टीम के कोच बने शाहाबाद के अजयदीप

एशियन रेसलिंग चैंपियनशिप में भारतीय टीम के कोच बने शाहाबाद के अजयदीप
06:03 AM, 30-Jun-2026
Kurukshetra News: केवी घुमारवीं, सैंज और बेहोली समालखा की टीम ने जीता खिताब

केवी घुमारवीं, सैंज और बेहोली समालखा की टीम ने जीता खिताब
06:03 AM, 30-Jun-2026
Kurukshetra News: योग चैंपियनशिप में डिविना ने जीते दो स्वर्ण, दो कांस्य पदक

योग चैंपियनशिप में डिविना ने जीते दो स्वर्ण, दो कांस्य पदक
06:03 AM, 30-Jun-2026
Kurukshetra News: निदेशक कार्यालय के बाहर ढाई घंटे तक डटे रहे गैर शिक्षक कर्मचारी

निदेशक कार्यालय के बाहर ढाई घंटे तक डटे रहे गैर शिक्षक कर्मचारी
06:03 AM, 30-Jun-2026
Mandi News: भूस्खलन संभावित क्षेत्र में 24 घंटे तैनात रहेगी मशीनरी
Machinery will remain deployed round-the-clock in the landslide-prone area.
06:03 AM, 30-Jun-2026
Kurukshetra News: सूरजमुखी खरीद का आज अंतिम दिन

सूरजमुखी खरीद का आज अंतिम दिन
06:02 AM, 30-Jun-2026
Kurukshetra News: प्रतिभाशाली छात्र- छात्राओं को किया गया सम्मानित
प्रतिभाशाली छात्र- छात्राओं को किया गया सम्मानित
06:02 AM, 30-Jun-2026
Kurukshetra News: श्री गुरु ग्रंथ साहिब के समक्ष संगत ने नवाया शीश

श्री गुरु ग्रंथ साहिब के समक्ष संगत ने नवाया शीश
06:02 AM, 30-Jun-2026
Kurukshetra News: पैरा शूटर रीना रानी को एक साल तक हर माह मिलेंगे 25 हजार रुपये

पैरा शूटर रीना रानी को एक साल तक हर माह मिलेंगे 25 हजार रुपये
06:01 AM, 30-Jun-2026
Ashadh Maas 2026: आज से आषाढ़ मास का शुभारंभ, सनातन धर्म में क्यों है इस मास का विशेष महत्व
06:00 AM, 30-Jun-2026
Himachal: शिमला शहर की गंदगी से गांव बेहाल; जलस्रोत सूखे और खेती चौपट, लोग पलायन को मजबूर

छह-सात पंचायतों को शहर से हर दिन निकलने वाले टनों के हिसाब से जिस कूड़े-कचरे से कोई वास्ता नहीं, वही कूड़ा इन पंचायतों के 20 से ज्यादा गांवों के लिए मुसीबत बन गया है।
06:00 AM, 30-Jun-2026
Weather Forecast 30 June 2026: देखिए क्या है आपके यहां मौसम का हाल | Weather Report Today

Weather Forecast 30 June 2026: देखिए क्या है आपके यहां मौसम का हाल | Weather Report Today
05:58 AM, 30-Jun-2026
Varanasi News: दुकान खोलने के लिए 10 लाख रुपये की रंगदारी, धमकी पर प्राथमिकी दर्ज; मामले की जांच शुरू

Varanasi News: वाराणसी के दालमंडी क्षेत्र में वक्फ संपत्ति की दुकान खोलने के बदले 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मोहम्मद आजम व अज्ञात साथियों के खिलाफ चौक थाने में मुकदमा दर्ज हुआ है। अपर पुलिस आयुक्त के निर्देश पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
05:57 AM, 30-Jun-2026
TMC Crisis: तृणमूल के 440 करोड़ रुपये के फंड पर घमासान, कलकत्ता हाईकोर्ट ने बैंक और राज्य सरकार को भेजा नोटिस

तृणमूल कांग्रेस के तीन बैंक खातों में जमा करीब के संचालन को लेकर विवाद अब कलकत्ता हाईकोर्ट पहुंच गया है। मामले में ममता बनर्जी गुट ने पुलिस और बैंक की कार्रवाई को चुनौती दी है, जबकि अदालत ने सभी संबंधित पक्षों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं
TOP News:Tue, 30 Jun 2026
TOP News: चंपत राय से तीन घंटे तक पूछताछ; अंतिम चरण में भारत-अमेरिका व्यापार समझौता; देश में मौसम की दोहरी मार
Tue, 30 Jun 2026 06:37 AM

आज की बड़ी खबरें
आज मंगलवार, 30 जून 2026 की तारीख में देश दुनिया की अहम खबरों की श्रृंखला लेकर एक बार फिर हाजिर है। सबसे पहले बात करेंगे, राम मंदिर में चढ़ावा गबन मामले की, इस मामले में चंपत राय से तीन घंटे तक पूछताछ हुई है। वहीं, देश में मौसम की दोहरी मार पड़ रही है, कई राज्यों में बारिश और बाढ़ से जनजीवन अस्त-व्यस्त है, जबकि उत्तर-पश्चिम में गर्मी का सितम देखने को मिल रहा है। इधर, भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने कहा है कि भारत-अमेरिका व्यापार समझौता अंतिम चरण में है, जिसके पूरे होने में मात्र 1-2 फीसदी ही काम बचा है। उधर, ईरान ने कतर में अमेरिका के साथ बातचीत की अटकलों पर विराम लगाया है, दरअसल, राष्ट्रपति ट्रंप और व्हाइट हाउस ने कहा था कि ईरान कतर में बातचीत के लिए तैयार है। वहीं, देश के पांच राज्यों में एसआईआर के प्रक्रिया की शुरआत हो रही है, जिसमें BLO घर जाकर सत्यापन करेंगे। जंग की बात करें तो रूस-यूक्रेन एक दूसरे पर लगातार मिसाइल और ड्रोन हमले कर रहे हैं, ताजा घटनाक्रम में रूसी हमले में यूक्रेन में 12 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 40 लोग घायल हैं। वहीं, राष्ट्रपति जेलेंस्की ने इस घटना की निंदा की है। वहीं, फीफा विश्वकप में ब्राजील ने जापान को 2-1 से हराकर अंतिम-16 में जगह बना ली है।

मौसम की दोहरी मार – फोटो
Weather: पूर्वोत्तर में बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, उत्तर-पश्चिम में गर्मी का सितम; जुलाई में राहत के आसार
दक्षिण-पश्चिम मानसून के प्रभाव से पूर्वोत्तर भारत में हो रही मूसलाधार बारिश और उसके चलते आई बाढ़ ने तबाही मचा दी है। विशेषतौर पर असम बुरी तरह प्रभावित हुआ है, क्योंकि वहां अरुणाचल में बारिश से उफनती नदियों का पानी भी आ रहा है। अकेले असम में 45 हजार से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं, जबकि दोनों राज्यों में सड़कें, पुल टूट गए हैं और रेल सेवाएं प्रभावित हुई हैं।

चंपत राय से तीन घंटे तक पूछताछ
चढ़ावा चोरी: चंपत राय से तीन घंटे तक हुई पूछताछ, बोले- मेरी भूमिका नहीं; उम्मीद नहीं थी टिन्नू ऐसा करेगा
चढ़ावा चोरी मामले में पुलिस ने राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव रहे चंपत राय से सोमवार को 3 घंटे तक पूछताछ करने के बाद उनका बयान दर्ज किया। पुलिस ने चंपत राय से प्रशासनिक निर्णयों, चढ़ावा प्रबंधन, कर्मचारियों की जवाबदेही और शिकायतों के निस्तारण से जुड़े कई बिंदुओं पर सवाल पूछे। उनके बयान का मिलान अन्य गवाहों और उपलब्ध दस्तावेज से किया जाएगा। सूत्रों ने बताया कि पूछताछ में चंपत कई सवालों के जवाब नहीं दे पाए। जरूरत पड़ी, तो फिर पूछताछ होगी। पुलिस भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई ) भी पहुंची। मैनेजर समेत पांच कर्मियों से पूछताछ की।

सर्जियो गोर
India-US Trade Deal: ‘अंतिम चरण में भारत-अमेरिका व्यापार समझौता’, सर्जियो गोर ने क्वाड बैठक पर भी दिया अपडेट
भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने एक बड़ी और सकारात्मक घोषणा की है। उन्होंने बताया कि भारत और अमेरिका के बीच होने वाला बहुप्रतीक्षित व्यापार समझौता अब पूरा होने के करीब है। समझौते का लगभग 98 से 99 प्रतिशत कानूनी काम खत्म हो चुका है। अब सिर्फ एक से दो प्रतिशत हिस्सा ही बचा है जिस पर बातचीत चल रही है। राजदूत ने यह जानकारी वॉशिंगटन में आयोजित ‘यूएस-इंडिया स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप फोरम’ के शिखर सम्मेलन में दी।

इस्माइल
US-Iran Negotiations: कतर में अमेरिका से बातचीत की अटकलों पर ईरान का इनकार, अंतिम समझौते पर चर्चा अभी बाकी
ईरान ने अमेरिका के साथ कतर की राजधानी दोहा में होने वाली संभावित वार्ता की खबरों को खारिज कर दिया है। ईरान के विदेश मंत्रालय ने स्पष्ट कहा है कि आने वाले दिनों में अमेरिका के साथ किसी भी स्तर पर कोई बातचीत तय नहीं है। साथ ही यह भी कहा कि अंतिम समझौते पर औपचारिक वार्ता शुरू होने की स्थिति अभी नहीं बनी है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने प्रेस वार्ता में कहा कि ईरानी प्रतिनिधिमंडल की कतर यात्रा का अमेरिकी अधिकारियों की यात्रा से कोई संबंध नहीं है। उन्होंने कहा कि यह दौरा केवल पहले हुए समझौता ज्ञापन (एमओयू) के प्रावधानों, विशेष रूप से अनुच्छेद-11 के क्रियान्वयन की समीक्षा के लिए किया जा रहा है।

एसआईआर
Delhi: आज से मतदाता सूची का विशेष पुनरीक्षण, BLO घर जाकर करेंगे सत्यापन, अक्तूबर में प्रकाशित होगी अंतिम सूची
राजधानी में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन-एसआईआर) की प्रक्रिया मंगलवार से शुरू होगी। इसके तहत 13,033 बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन करेंगे। यह अभियान 29 जुलाई तक चलेगा।

यूक्रेन पर रूस ने दागे ड्रोन और मिसाइल
Russia-Ukraine War: रूस के मिसाइल और ड्रोन हमलों से दहला यूक्रेन; 12 की मौत, 40 घायल; जेलेंस्की ने की निंदा
यूक्रेन में सोमवार को रूसी मिसाइलों और ड्रोन ने भारी तबाही मचाई। इन हमलों में 12 लोगों की जान चली गई और 40 लोग घायल हुए। राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने इन हमलों को भयानक बताया है और इसकी निंदा की है। रूस ने चार साल पहले यूक्रेन पर हमला शुरू किया था। संयुक्त राष्ट्र के आंकड़ों के अनुसार, इस युद्ध में अब तक 16,000 से ज्यादा यूक्रेनी नागरिक मारे जा चुके हैं। रूस लगातार यूक्रेन के बुनियादी ढांचे को नष्ट करने और लोगों का मनोबल तोड़ने की कोशिश कर रहा है।

गाजा में इस्राइली हमले तेज
गाजा में युद्धविराम का उल्लंघन?: इस्राइली हवाई हमलों में दो बच्चों समेत आठ की मौत, कई घायल; IDF ने दी ये सफाई
इस्राइल ने सोमवार को गाजा पट्टी के दक्षिणी और मध्य हिस्सों में कई हवाई हमले किए, जिनमें कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई। मृतकों में दो बच्चे भी शामिल हैं, जबकि 20 से अधिक लोग घायल हुए हैं। गाजा के स्वास्थ्य अधिकारियों और राहत एजेंसियों ने यह जानकारी दी है। दक्षिणी गाजा के खान यूनिस के अल-मवासी इलाके में एक तंबू को निशाना बनाकर हमला किया गया। इस हमले में 23 वर्षीय महिला और उसकी एक साल की बेटी की मौत हो गई।

व्हाट्सएप पर यूजरनेम से जुड़ेंगे लोग
Meta: व्हाट्सएप जल्द लाएगा यूजरनेम फीचर, बिना मोबाइल नंबर साझा किए कर सकेंगे चैट; यूजर्स के प्राइवेसी पर फोकस
मेटा के मालिकाना हक वाले मैसेजिंग प्लेटफॉर्म वॉट्सऐप ने प्राइवेसी को लेकर एक बड़ा बदलाव किया है। कंपनी ने सोमवार को ‘यूजरनेम’ फीचर लाने की घोषणा की। इस नए फीचर की मदद से यूजर्स अपना फोन नंबर साझा किए बिना ही दूसरों से जुड़ सकेंगे। वॉट्सऐप ने बताया कि इस साल के अंत तक यह फीचर पूरी तरह से लागू हो जाएगा, लेकिन यूजर्स इस हफ्ते से ही अपने पसंद का यूजरनेम रिजर्व करना शुरू कर सकते हैं।

ब्राजील बनाम जापान
Brazil vs Japan: इंजरी टाइम में मार्टिनेली बने ब्राजील के हीरो, जापान को 2-1 से हराकर अंतिम-16 में पहुंची
फीफा विश्व कप 2026 के राउंड ऑफ-32 में ब्राजील ने शानदार जुझारूपन दिखाते हुए जापान को 2-1 से हराकर अंतिम-16 में अपनी जगह पक्की कर ली। ह्यूस्टन स्टेडियम में खेले गए इस रोमांचक मुकाबले में गेब्रियल मार्टिनेली ने इंजरी टाइम (90+5वें मिनट) में विजयी गोल दागकर ब्राजील को नाटकीय जीत दिलाई। अब कार्लो एंचेलोटी की टीम राउंड-ऑफ-16 में कोट डी आइवर और नॉर्वे के बीच होने वाले मुकाबले की विजेता से भिड़ेगी।
पढ़ें 29 जून के मुख्य और ताजा समाचार – ब्रेकिंग न्यूज
Mon, 29 Jun 2026 08:00 PM

08:00 PM, 29-Jun-2026
International Joke Day 2026: अंतरराष्ट्रीय चुटकुला दिवस कब और क्यों मनाया जाता है? जानिए इतिहास

Joke Day 2026: अंतरराष्ट्रीय चुटकुला दिवस क्यों मनाया जाता है? अंतरराष्ट्रीय चुटकुला दिवस हर साल 1 जुलाई को मनाया जाता है। इसका उद्देश्य लोगों के जीवन में हंसी, सकारात्मकता और आपसी जुड़ाव को बढ़ावा देना है। यह दिन लोगों को तनाव कम करने, खुशियां बांटने और हास्य के महत्व को समझने के लिए प्रेरित करता है।
07:59 PM, 29-Jun-2026
Hardoi Ground Report: हथकरघा उद्योग, अमृत सरोवर और मॉडल पंचायत की पड़ताल, जानिए हरदोई की जनता की राय

Hardoi Ground Report: हरदोई में ग्राउंड रिपोर्ट के दौरान ओडीओपी के तहत हथकरघा उद्योग, अमृत सरोवर योजना और ग्राम पंचायतों में हुए विकास कार्यों की पड़ताल की गई। स्थानीय लोगों ने रोजगार, जल संरक्षण और ग्रामीण विकास से जुड़े मुद्दों पर खुलकर बात की।
07:59 PM, 29-Jun-2026
भिवानी:कुडलबास में धरना स्थल पर पहुंचे एसपी, पिता संजय ने किया धरना खत्म
भिवानी:कुडलबास में धरना स्थल पर पहुंचे एसपी, पिता संजय ने किया धरना खत्म
07:59 PM, 29-Jun-2026
Meerut News: स्टेरिंग रोड फेल होने पर 12 हजार लीटर ईंधन से भरा टैंकर हाईवे से पलटा, बड़ा हादसा टला खेत में गिरे टैंकर को निकालने में चला घंटे रेस्क्यू, तीन दमकल गाड़ियां और दो हाइड्रा रही तैनात
A tanker carrying 12,000 liters of fuel overturned on the highway due to steering rod failure; a major accident was averted.
07:59 PM, 29-Jun-2026
Noida News: सपा कार्यकर्ताओं ने मनाया प्रो. रामगोपाल यादव का जन्मदिन
ग्रेटर नोएडा। समाजवादी पार्टी गौ
07:59 PM, 29-Jun-2026
Sonipat: गांव लड़सौली की बेटी निशा मोर ने एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप में लहराया परचम, जीता कांस्य पदक

निशा ने महज छह-सात वर्ष की आयु में गांव लड़सौली स्थित गुरु हनुमान द्रोणाचार्य कुश्ती एवं कबड्डी अकादमी से अपने खेल जीवन की शुरुआत की थी।
07:58 PM, 29-Jun-2026
Noida News: प्राधिकरण की ओर से नोटिस जारी होने पर जताया विरोध
प्राधिकरण की ओर से नोटिस जारी होने पर जताया विरोध
07:57 PM, 29-Jun-2026
Noida News: 205 किलोवाट क्षमता के सोलर पावर प्लांट का काम शुरू
205 किलोवाट क्षमता के सोलर पावर प्लांट का काम शुरू
07:57 PM, 29-Jun-2026
Meerut News: फार्मासिस्ट परीक्षा में पूछे मेरठ मेट्रो और सुपर कंप्यूटर से जुड़े सवाल

Questions related to Meerut Metro and supercomputers were asked in the pharmacist exam.
07:56 PM, 29-Jun-2026
छात्रा के खाते से उड़ाए 1.95 लाख
Lakhs siphoned off from female student’s account
07:56 PM, 29-Jun-2026
Bihar News: भूमि अधिकार और रजिस्ट्री विवाद को लेकर सोनपुर में बाजार बंद, लोगों ने जताया विरोध

सोनपुर में टोपोलैंड संघर्ष समिति के आह्वान पर भूमि अधिकार, मुआवजा और जमीन रजिस्ट्री पर रोक के विरोध में ‘जनता कर्फ्यू’ का व्यापक असर दिखा। बाजार बंद रहे और व्यापारियों व आम नागरिकों ने आंदोलन को समर्थन देते हुए समाधान की मांग की।
07:55 PM, 29-Jun-2026
मनरेगा में भ्रष्टाचार के खिलाफ आज़ाद अधिकार सेना ने सौंपा ज्ञापन,
मनरेगा में भ्रष्टाचार के खिलाफ आज़ाद अधिकार सेना ने सौंपा ज्ञापन,
07:55 PM, 29-Jun-2026
केंद्र सरकार के 12 तथा यूपी सरकार के 9 वर्षों के कार्यकाल में देश की जनता को केवल ठगा गया,
केंद्र सरकार के 12 तथा यूपी सरकार के 9 वर्षों के कार्यकाल में देश की जनता को केवल ठगा गया,
07:55 PM, 29-Jun-2026
Training Aircraft Crashed in Kasganj: यूपी में ट्रेनी विमान क्रैश, महिला पायलट घायल
Training Aircraft Crashed in Kasganj: यूपी में ट्रेनी विमान क्रैश, महिला पायलट घायल
07:55 PM, 29-Jun-2026
Noida News: बिजली की चरमराई व्यवस्था को लेकर लोगों का गुस्सा उबाल पर
बिजली की चरमराई व्यवस्था को लेकर लोगों का गुस्सा उबाल पर
07:54 PM, 29-Jun-2026
मणिपुर में सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई: छह उग्रवादी गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक बरामद

मणिपुर में सुरक्षा बलों ने संयुक्त अभियान चलाकर छह उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है। सेना, असम राइफल्स, मणिपुर पुलिस और केंद्रीय बलों ने कांगपोकपी समेत पांच जिलों में कार्रवाई की। अभियान के दौरान भारी मात्रा में हथियार, गोला-बारूद और विस्फोटक बरामद किए गए।
07:54 PM, 29-Jun-2026
जिम्स उपद्रव : सपा नेता के समर्थकों की तलाश तेज
GIMS Disturbance: Search Intensified for SP Leader’s Supporters
07:54 PM, 29-Jun-2026
Gurugram News: मॉक ड्रिल… इंफोसिस में लगा आग, कर्मचारियों ने सीखी सुरक्षा की बात
Mock drill… Fire at Infosys; employees learned about safety measures.
07:54 PM, 29-Jun-2026
Noida News: निधि आपके निकट 2.0 में 52 शिकायतों का निस्तारण
निधि आपके निकट 2.0 में 52 शिकायतों का निस्तारण
07:53 PM, 29-Jun-2026
Delhi NCR News: प्रोग्राम की पात्रता पूरी नहीं करने पर नहीं मिलेगा डीयू में दाखिला
दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के स्नातक (यूजी) दाखिले के लिए कॉमन सीट एलोकेशन सिस्टम (सीएसएएस-यूजी) के प्रथम चरण की पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है।
07:52 PM, 29-Jun-2026
Rishikesh News: वन्य जीवों के आने से दहशत में लोग
डोईवाला। लच्छीवाला नया गांव क्षेत्र में बीती रात गुलदार आबादी में आकर कुत्ता उठा ले गया, जिसके बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है।
07:52 PM, 29-Jun-2026
Delhi-NCR Weather: दिल्ली-NCR में छाए बादल, कई इलाकों में बारिश से मिली राहत। Delhi Rain
Delhi-NCR Weather: दिल्ली-NCR में छाए बादल, कई इलाकों में बारिश से मिली राहत। Delhi Rain
07:52 PM, 29-Jun-2026
Bihar: पुलिस रेडियो ऑपरेटर परीक्षा में सॉल्वर गैंग का भंडाफोड़, शिक्षकों की संलिप्तता की जांच; 15 गिरफ्तार

खगड़िया पुलिस ने बिहार पुलिस रेडियो ऑपरेटर भर्ती परीक्षा में कदाचार कराने वाले सॉल्वर गैंग का भंडाफोड़ कर 15 लोगों को गिरफ्तार किया है। जांच में शिक्षकों की संलिप्तता भी सामने आई है।
07:51 PM, 29-Jun-2026
युवक से 1.85 लाख रुपये ठगे
Young man swindled out of one lakh rupees
07:51 PM, 29-Jun-2026
Gurugram News: एनएच-48 पर हीरो होंडा चौक से नरसिंहपुर तक जलभराव से मिलेगी राहत
Relief from waterlogging on NH-48 between Hero Honda Chowk and Narsinghpur
07:51 PM, 29-Jun-2026
: लाहौल के जाहलमा नाले में बाढ़, कलवर्ट का नामोनिशान मिटा, 14 पंचायतों से कटा सड़क संपर्क
: लाहौल के जाहलमा नाले में बाढ़, कलवर्ट का नामोनिशान मिटा, 14 पंचायतों से कटा सड़क संपर्क
07:50 PM, 29-Jun-2026
Noida News: तंबाकू के दुष्परिणाम के प्रति किया गया जागरूक
तंबाकू के दुष्परिणाम के प्रति किया गया जागरूक
07:50 PM, 29-Jun-2026
Meerut News: मानसून की सुस्ती से बढ़ी गर्मी, बारिश के इंतजार में मेरठ
Heat rises due to sluggish monsoon; Meerut awaits rain.
07:50 PM, 29-Jun-2026
इस वीक ओटीटी पर होगी मनोरंजन की बरसात; ‘प्रीतम एंड पेड्रो’ से ‘सुपर सुब्बू’ तक; जाने क्या-क्या है लिस्ट में?
OTT Release This Week: मॉनसून दस्तक देने वाला है। बारिश और फुहारों के इस सुहावने मौसम में इस वीक ओटीटी पर भी खूब बहार रहने वाली है। जानिए क्या-क्या है पिटारे में?
07:50 PM, 29-Jun-2026
क्रिप्टो करेंसी खरीदने के नाम पर 1.05 लाख ठगे
Swindled out of lakhs under the pretext of buying cryptocurrency
07:49 PM, 29-Jun-2026
Ambedkarnagar: बीच-बचाव करने गए बुजुर्ग की धक्का खाकर गिरने से मौत, एक-दूसरे पर लगा रहे आरोप

बुजुर्ग चचेरे भाइयों को झगड़ा शांत करवाने के लिए गए थे। घटना से परिवार में तनाव का माहौल है। वहीं, सीओ जलालपुर ने कहा कि वृद्ध की मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है।
07:49 PM, 29-Jun-2026
Consumer Rights: कूरियर कंपनी ने खो दिया है आपका पार्सल? ऐसे करें शिकायत तो मिलेगा पूरा मुआवजा

Lost Courier Compensation Rules: आज के समय में कूरियर भेजना पहले कि तुलना में बहुत आसान हो गया है। ऐसे में कुछ मामलों ये भी देखने को मिलता है पार्सल जहां पहुंचना था वहां नहीं पहुंच पाया है। ऐसे में आइए इस लेख में जानते हैं कि पार्सल गायब होने पर आपको कितना मुआवजा मिलता है।
07:49 PM, 29-Jun-2026
राम मंदिर चढ़ावा चोरी: दर्शन पास में भी होता था खेल, विरोध करने वाले कर्मियों को बनना होता था कोप का भाजन

राम मंदिर चढ़ावा चोरी की जांच में हर स्तर पर हो रहे खेल का खुलासा हुआ है। वहीं, इसका विरोध करने वाले कर्मचारियों को कोप का भाजन बनना पड़ता था। चढ़ावा चोरी के आरोपी ट्रस्ट के बड़े पदाधिकारियों के कृपा पात्र थे।
07:49 PM, 29-Jun-2026
Gurugram News: ट्रायल से थमा पहिया, दिनभर जाम में फंसे रहे चालक
Trial run brings traffic to a halt; drivers stuck in jams all day.
07:48 PM, 29-Jun-2026
UP: ‘देश की संपत्ति दो ही लोग बेच रहे, दो ही खरीद रहे’, सनातन पांडेय का तंज; कहा- 12 साल में जनता को केवल ठगा

Ballia News: बलिया में सपा नेता सनातन पांडेय ने केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि देश की संपत्ति दो लोग बेच रहे हैं और दो ही खरीद रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र के 12 और यूपी सरकार के नौ वर्षों के कार्यकाल में जनता को केवल ठगा गया तथा विकास के दावे खोखले साबित हुए।
07:48 PM, 29-Jun-2026
Gurugram News: दिल्ली-जयपुर हाईवे पर तेज रफ्तार में चल रही कैब की छत पर बैठा युवक
A young man sits on the roof of a speeding cab on the Delhi-Jaipur highway.
07:47 PM, 29-Jun-2026
Noida News: जर्जर बारात घर कर रहे शहनाई बजने का इंतजार
जर्जर बारात घर कर रहे शहनाई बजने का इंतजार
07:47 PM, 29-Jun-2026
Shimla: तन्वी, प्रकर्णिका और प्रीति को नेशनल बाॅक्सिंग में जीता कांस्य पदक

5वीं राष्ट्रीय सब जूनियर बालक एवं बालिका बॉक्सिंग चैंपियनशिप में हिमाचल की तीन बेटियों ने शानदार प्रदर्शन किया है।
07:47 PM, 29-Jun-2026
Meerut News: यूपी कैटेट प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषित, स्नातक स्तर पर मेरठ की कीरत मसंद ने किया टॉप
UP CATET entrance exam results declared; Meerut’s Kirat Masand tops at the undergraduate level.
07:46 PM, 29-Jun-2026
Gurugram News: इंटरचेंज हब बनेगा सेक्टर-5 मेट्रो स्टेशन
07:46 PM, 29-Jun-2026
Noida News: एक जुलाई से बदल जाएगी पीएफ क्लेम प्रक्रिया
एक जुलाई से बदल जाएगी पीएफ क्लेम प्रक्रिया
07:46 PM, 29-Jun-2026
कानपुर: पुलिस कमिश्नर आवास से 50 कदम की दूरी पर कराटे चैंपियन को मारी गोली
कानपुर: पुलिस कमिश्नर आवास से 50 कदम की दूरी पर कराटे चैंपियन को मारी गोली
07:45 PM, 29-Jun-2026
IND vs IRE: भारत को आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में क्यों मिली हार? सुनील गावस्कर ने बताए ये दो कारण

टी20 विश्व कप 2026 जीत के बाद श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारत को आयरलैंड से 0-2 से शर्मनाक हार मिली। दिग्गज सुनील गावस्कर ने इसे भारतीय क्रिकेट के इतिहास का सबसे निचला स्तर बताते हुए कहा कि भारतीय बल्लेबाज अत्यधिक आत्मविश्वास, लापरवाही और पिच की परिस्थिति को न समझने के कारण फ्लॉप रहे।
07:44 PM, 29-Jun-2026
Noida News: जिम्स कर्मचारियों पर लाठीचार्ज के विरोध में भाकियू का प्रदर्शन
BKU protests against lathi-charge on JIMS employees.
07:44 PM, 29-Jun-2026
आर्यनगर से युवक की बाइक चोरी
Youth’s bike stolen from Aryanagar
07:43 PM, 29-Jun-2026
शर्मसार कर दिए रिश्ते: देवर ने भाभी के साथ की दरिंदगी, छत पर सोता रहा पति; पुलिस ने गिरफ्तार किया आरोपी

मथुरा में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। देवर ने भाभी के साथ दुष्कर्म किया। मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है
-————–
–—————————————————-
–—————————————————-
नोट: यह ख़बर सोशल मीडिया से लिया गया है
————————————————— —————————————————-
संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं है और न ही हमारा चैनल इस तरह कि कोई जिम्मेदारी लेता है।
—————————————————


देश-दुनिया से जुड़े राजनीतिक और सामयिक घटनाक्रम की विस्तृत और सटीक जानकारी के लिए जुड़े रहें विश्ववार्ता के साथ। ताज़ा खबरों, चुनावी बयानबाज़ी और विशेष रिपोर्ट्स के लिए हमारे साथ बने रहें।
विशेष संपादक – आफताब खान
संपर्क 9792506246
xxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxx
AMMP 24 News Live TV
xxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxx












AMMP 24 News Live TV

Share this:









