सुबह चाय साए में देश राज्यों से बड़ी खबरें 02–जुलाई–2026–गुरुवार गुड मॉर्निंग,AMMP 24 News Live TV में खास आपके लिए,
Aftab Khan, Human Rights Media Council, AMMP 24 News Live tv, Date 02 Jul 2026
AMMP 24 News Live TV
https://ammp24newslivetv.com/?p=3574
Unnao Lucknow-Agra Expressway Accident:‘एक्सप्रेसवे बना यमलोक’, 100KM की रफ्तार, नशे में धुत चालक, सड़क पर बिछीं लाशें, सिर धड़ से था अलग, देखें Photos
Thu, 02 Jul 2026 05:32 AM
Unnao Lucknow-Agra Expressway Accident: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर एक तेज रफ्तार स्लीपर बस ने कार को टक्कर मार दी, जिससे पांच लोगों की मौत हो गई। बस में क्षमता से अधिक यात्री सवार थे और चालक के नशे में होने की बात सामने आई है।

उन्नाव जिले में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर देवखरी गांव के पास बुधवार सुबह करीब पांच बजे लखनऊ जा रहा स्लीपर बस चालक नशे में डिवाइडर तोड़ दूसरी लेन में पहुंच गया। इससे बस आगरा जाने वाली लेन पर कार में टक्कर मारकर पलट गई। कार सवार मां-बेटी, नाना-नातिन सहित पांच की मौत हो गई।
तीन बच्चों सहित 11 लोग घायल हैं। सभी को स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया गया। यहां से बस चालक सहित छह को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। मृतकों में चार संतकबीर नगर और एक गोरखपुर का है। हादसे के बाद गुस्साए यात्रियों ने बस चालक की जमकर पिटाई की। बाद में उसे पुलिस ने बचाकर अस्पताल पहुंचाया।

कार में आठ लोग सवार थे
संतकबीर नगर के थाना खलीलाबाद के गांव तेनुहारी सोयम के विनोद कुमार (45) मंगलवार शाम 7:30 बजे दोस्त दीपक कनौजिया के साथ उनकी कार से वृंदावन के लिए निकले थे। कार में दीपक की भाभी थाना बखिरा के पाड़िया निवासी प्रिया (40), बेटी दिव्या (14), बेटा आर्यन (16), बेटी अपराजिता (10) और प्रिया के पिता खलीलाबाद के धुनमुन (61) भी थे।

तीन की मौके पर ही मौत
प्रिया ने अपनी दोस्त गोरखपुर के थाना पीपीगंज के करतारी की अंजू (40), बेटी अमृता (7), बेटा रिद्यांश (5) को भी साथ ले लिया था। अभी सब उन्नाव के पास पहुंचे ही थे कि यह हादसा हो गया। हादसे में अंजू, उनकी बेटी अमृता और कार चला रहे विनोद की मौत हो गई। वहीं, धुनमुन और उनकी नातिन दिव्या की भी जान नहीं बच सकी।

सिर धड़ से हो गया था अलग
हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए। एयर बैग भी फट गया। टक्कर इतनी तेज थी कि कार में बैठे लोग सीट के नीचे दब गए। अमृता का सिर धड़ से अलग हो गया। अर्टिगा कार में कुल नौ लोग सवार थे। इनमें से सिर्फ चार की जान बच पाई। वहीं, बस पलटने से यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। यात्रियों की सूचना पर यूपीडा कर्मी और पुलिस टीम पहुंची।

55 सवारियों की थी क्षमता, बस में थे 90 यात्री
एआरटीओ श्वेता वर्मा ने बताया कि बस की क्षमता 55 सवारियों की थी। चालक मोहित ने बताया कि बस में कुल 90 यात्री थे। बस बाबा खाटू श्याम प्रा. लि. बदरपुर ट्रैवल्स की है। वह हरियाणा के पटौदी से बिहार जा रहा था। बताया कि वह पलवल से बस में चढ़ा था। बस बाबा नामक चालक चला रहा था।

चालक को नशे में देख सवारियों ने पीटा
हादसे के बाद लोगों ने मौके पर मिले चालक मोहित को नशे की हालत में देखकर जमकर पीटा। पुलिस ने उसे जैसे-तैसे बचाया और स्वास्थ्य केंद्र लाई। वहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया। मोहित ने बताया कि बस हरियाणा के पटौदी से चली थी।

तेज चला रहा था बस
बस बाबा खाटू श्याम प्रा. लि. बदरपुर ट्रैवल्स की है। बताया कि वहां से बाबा नाम का चालक लेकर बस आया था। पलवल से वह बस में चढ़ा था। फिर एक्सप्रेसवे के किलोमीटर संख्या 190 कन्नौज तक लाया। वहां से फिर बाबा चलाने लगा था। इसके बाद वह सो गया था।

सीएचसी में प्रभारी रहे नदारद
घायलों को देखने एसडीएम बृजमोहन शुक्ला सुबह करीब आठ बजे सीएचसी पहुंचे, तो वहां सीएचसी प्रभारी डॉ. मुकेश सिंह नदारद मिले। मौके पर मिले फार्मासिस्ट प्रेमकुमार से स्टॉफ की जानकारी ली। पता चला कि डॉक्टर और प्रभारी रात में रुकते ही नहीं, अपने घर चले जाते हैं। इस पर उन्होंने नाराजगी जताई और आपातकालीन स्थिति के लिए स्टॉफ को तैयार रखने के निर्देश दिए।

यात्रियों ने बताया बस की रफ्तार 100 किलोमीटर से काफी तेज रही होगी। हालांकि कार की रफ्तार कितनी थी, इसकी जानकारी करने के लिए आगरा और कन्नौज टोल बैरियर व अन्य स्थानों पर लगे सीसी टीवी कैमरों की फुटेज की जांच की जा रही है। जहां पर हादसा हुआ है, वहां से सीसीटीवी कैमरा करीब दो किमी दूर लगा है। -प्रभात अवस्थी, मुख्य सुरक्षा अधिकारी एक्सप्रेसवे

यात्रियों का कहना है कि चालक नशे में था। घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। -घनश्याम मीणा, डीएम
यूपी: तीन दिन चलने वाली यूपी टीईटी आज से, 60 जिलों में 16 लाख अभ्यर्थी होंगे शामिल; बनाए गए हैं 955 केंद्र
Thu, 02 Jul 2026 05:46 AM
UP TET exam: तीन दिन चलने वाली यूपी टीईटी का आयोजन गुरुवार से होगा। इस परीक्षा में करीब 16 लाख अभ्यर्थी शामिल हो रहे हैं।

उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा दो, तीन और चार जुलाई को आयोजित होगी। इसमें प्रदेश के 60 जिलों से करीब 16 लाख अभ्यर्थी शामिल होंगे। यूपी के अलावा अन्य प्रदेशों से भी एक लाख से अधिक अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। परीक्षा कुल 955 केंद्रों पर होगी।
महाराष्ट्र में टीईटी का प्रश्नपत्र लीक होने के बाद सुरक्षा चौकसी बढ़ा दी गई है। एसटीएफ और खुफिया एजेंसियों ने सैकड़ों कोचिंग संचालकों के नंबर निगरानी पर लिए हैं। कुछ संदिग्धों से पूछताछ भी की जा रही है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
उप्र शिक्षा सेवा चयन आयोग के अध्यक्ष प्रशांत कुमार ने परीक्षा पारदर्शिता और निष्पक्षता से कराने की बात कही। वर्ष 2021 में परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय की ओर से कराई गई टीईटी परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक हो गया था। इसी कारण इस बार एसटीएफ और खुफिया एजेंसियां विशेष सतर्कता बरत रही हैं।
पांच पालियों में होगा परीक्षा का आयोजन
– परीक्षा का आयोजन 60 जिलों के 955 परीक्षा केंद्रों पर कुल 5 पालियों में होगा
– 2 जुलाई को उच्च प्राथमिक स्तर, 3 जुलाई को प्रथम पाली में उच्च प्राथमिक तथा द्वितीय पाली में प्राथमिक स्तर तथा 4 जुलाई को प्रथम पाली में प्राथमिक स्तर की परीक्षा होगी
– परीक्षा में कुल 19,94,661 अभ्यर्थी शामिल होंगे, इनमें 17,67,180 अभ्यर्थी यूपी के, जबकि 2,27,481 अभ्यर्थी अन्य राज्यों के हैं
– परीक्षा में 1,85,791 सेवारत शिक्षक तथा 18,08,870 नए अभ्यर्थी शामिल होंगे
– प्राथमिक स्तर के लिए 3,88,179, उच्च प्राथमिक स्तर के लिए 8,16,436 तथा दोनों स्तरों के लिए 3,95,023 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है
– सर्वाधिक परीक्षा केंद्र एवं अभ्यर्थियों वाले जिलों में वाराणसी, प्रयागराज, लखनऊ, गोरखपुर, कानपुर नगर, मेरठ, मऊ, मुरादाबाद, आगरा तथा जौनपुर शाामिल हैं।
जौनपुर से सबसे अधिक अभ्यर्थियों ने कराया पंजीकरण
टीईटी के लिए जौनपुर से सबसे अधिक 67597 और लद्दाख से सबसे कम एक अभ्यर्थी पंजीकृत है। बिहार से 31766, मध्य प्रदेश से 20375, दिल्ली से 16411 और राजस्थान से 12774 अभ्यर्थी शामिल होंगे। हरियाणा से 5748, झारखंड से 5635, उत्तराखंड से 2710 और पश्चिम बंगाल से 1909 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं।
दूसरे राज्यों के अभ्यर्थियों को विशेष सुविधा
इस बारे में निर्देश जारी करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि परीक्षा के दौरान बड़ी संख्या में अभ्यर्थी प्रदेश के विभिन्न जनपदों के साथ अन्य राज्यों से भी आएंगे। ऐसे में रेलवे स्टेशन, बस अड्डों तथा प्रमुख यातायात केन्द्रों पर पर्याप्त सहायता व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। अभ्यर्थियों को परीक्षा केन्द्रों तक पहुंचने में किसी प्रकार की असुविधा न हो। परिवहन निगम, रेलवे तथा आवश्यकतानुसार निजी स्थानीय परिवहन संचालकों के साथ समन्वय स्थापित कर अतिरिक्त परिवहन व्यवस्था उपलब्ध कराई जाए। परीक्षा के पूर्व एवं पश्चात संभावित भीड़ को देखते हुए प्रभावी यातायात प्रबंधन किया जाए तथा आवश्यकता पड़ने पर विशेष व्यवस्थाएं भी सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि बड़ी संख्या में युवाओं के आवागमन के दौरान खाद्य एवं पेय पदार्थों के मूल्य अनावश्यक रूप से न बढ़ाए जाएं।
राम मंदिर चोरी: अपनों की घुसपैठ के लिए शुरू से ही बुना गया तानाबाना, आउटसोर्सिंग से लगी पूरी व्यवस्था में सेंध
Thu, 02 Jul 2026 03:35 AM
चढ़ावे की गणना प्रक्रिया में बाहरी लोगों की घुसपैठ कराने करने के लिए आउटसोर्सिंग एजेंसी को बीच में लाया गया। इसी व्यवस्था के जरिये बाद में कथित तौर पर चढ़ावा चोरी में शामिल लोग नियमित रूप से गिनती कक्ष तक पहुंचते रहे।

राममंदिर में चढ़ावे में कथित सेंध का रास्ता अचानक नहीं बना, बल्कि धनराशि की गणना प्रक्रिया की व्यवस्था बनने के समय ही इसके लिए जमीन तैयार कर ली गई थी। सूत्रों के अनुसार चढ़ावे की गणना प्रक्रिया में बाहरी लोगों की घुसपैठ कराने करने के लिए आउटसोर्सिंग एजेंसी को बीच में लाया गया। इसी व्यवस्था के जरिये बाद में कथित तौर पर चढ़ावा चोरी में शामिल लोग नियमित रूप से गिनती कक्ष तक पहुंचते रहे।
ट्रस्ट और भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के बीच चढ़ावे को लेकर समझौता हुआ था। इसमें दानपात्र की नकदी, सोना और चांदी की गणना के लिए विस्तृत स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (एसओपी) तय किया गया था। एसओपी का उद्देश्य पूरी प्रक्रिया को सुरक्षित, पारदर्शी और जवाबदेह बनाना था।
इसी व्यवस्था में बड़ी सेंध आउटसोर्सिंग के जरिए लगी। समझौते की मूल भावना यह थी कि गिनती कक्ष में केवल ट्रस्ट और बैंक के अधिकृत अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहेंगे। लेकिन करोड़ों की गणना के लिए अतिरिक्त कर्मचारियों की जरूरत का हवाला देकर बैंक ने वाराणसी की निजी आउटसोर्सिंग एजेंसी की सेवाएं ले लीं।
हेराफेरी के आरोपियों को मिला फायदा
एजेंसी के माध्यम से नियुक्त कर्मचारियों को गिनती कक्ष तक नियमित पहुंच मिली। सूत्रों का कहना है कि बाद में जिन पर चढ़ावे में हेराफेरी के आरोप लगे, उन्हें भी इसी व्यवस्था का लाभ मिला। अब सवाल उठ रहे हैं कि क्या इतनी संवेदनशील प्रक्रिया में निजी कर्मचारियों को शामिल करने से पहले उनका सत्यापन किया गया था? यदि किया गया था तो जिम्मेदारी किसकी थी?
बैंकिंग क्षेत्र से जुड़े अधिकारियों का कहना है कि आउटसोर्सिंग एजेंसियों का उपयोग सामान्य कार्यों में करते हैं, लेकिन बड़ी मात्रा में नकदी की गणना और सुरक्षा जैसी संवेदनशील जिम्मेदारियों में निगरानी और जवाबदेही प्राथमिकता होती है। ऐसे मामलों में अधिकृत बैंक अधिकारियों की प्रत्यक्ष मौजूदगी और नियंत्रण को सबसे महत्वपूर्ण माना जाता है।
अहम सवाल
- जांच के घेरे में ये बड़े सवाल एसओपी में अधिकृत कर्मियों की व्यवस्था होने के बावजूद निजी एजेंसी की जरूरत क्यों पड़ी?
- आउटसोर्सिंग एजेंसी के कर्मचारियों का पुलिस व बैकग्राउंड वेरिफिकेशन किसने कराया?
- गिनती कक्ष में प्रवेश की अंतिम अनुमति किस स्तर से जारी होती थी?
- बैंक के पर्यवेक्षण की व्यवस्था होने के बावजूद कथित अनियमितताएं लंबे समय तक कैसे नहीं पकड़ी गईं?
- क्या पूरी व्यवस्था का लाभ उठाने के लिए शुरुआत से ही सुनियोजित तरीके से ‘अपने’ लोगों को शामिल कराया गया?
बैंक की निगरानी पर भी सवाल
सूत्रों का कहना है कि समझौते में यह भी प्रावधान था कि बैंक के अधिकारी पूरी गणना प्रक्रिया की नियमित निगरानी करेंगे, ताकि किसी भी तरह की गड़बड़ी की संभावना न रहे। इसके बावजूद यदि निजी एजेंसी के कर्मचारियों को इतनी महत्वपूर्ण भूमिका दी गई और कथित तौर पर लंबे समय तक अनियमितताएं होती रहीं, तो बैंक की निगरानी व्यवस्था भी सवालों के घेरे में आ गई है।
जांच एजेंसियां अब इस पहलू की भी पड़ताल कर रही हैं कि आउटसोर्सिंग एजेंसी के कर्मचारियों के चयन, उनकी तैनाती, सत्यापन और गिनती कक्ष में प्रवेश की अनुमति किस स्तर पर दी गई। साथ ही यह भी देखा जा रहा है कि बैंक और एजेंसी के बीच जिम्मेदारियों का निर्धारण किस प्रकार किया गया था और कहीं इसी व्यवस्था का दुरुपयोग तो नहीं हुआ।
Chhattisgarh News: अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार मीडिया परिषद की बड़ी पहल, आदिवासियों को हक और अधिकारों के प्रति किया गया जागरूक
Wed, 01 Jul 2026 08:41 PM

अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार मीडिया परिषद की बड़ी पहल, आदिवासियों को हक और अधिकारों के प्रति किया गया जागरूक
छत्तीसगढ़ / अमरोहा।
अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार मीडिया परिषद द्वारा समाज के वंचित और शोषित वर्गों को न्याय दिलाने के संकल्प के साथ एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. आशा लकड़ा जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। बैठक में विशेष रूप से आदिवासी समाज के कल्याण, उनके कानूनी अधिकारों और सरकारी योजनाओं को धरातल पर उतारने को लेकर गंभीर चर्चा हुई।
आदिवासियों को मिला अधिकारों का पाठ
डॉ. आशा लकड़ा जी के साथ हुई इस शिष्टाचार भेंट और मुलाकात के दौरान समस्त आदिवासी समाज को उनके मौलिक व संवैधानिक हक-अधिकारों की विस्तृत जानकारी दी गई। बैठक में इस बात पर विशेष जोर दिया गया कि सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी सुविधाओं और योजनाओं का लाभ हर पात्र व्यक्ति तक कैसे पहुँचे और उनकी स्थानीय समस्याओं का त्वरित समाधान किस प्रकार किया जाए।
राष्ट्रीय नेतृत्व का बड़ा आह्वान
संस्था के राष्ट्रीय चेयरमैन (एम. एस. खान जी) ने अपने संदेश में स्पष्ट किया कि
मानवाधिकार केवल एक शब्द नहीं है, बल्कि यह एक लाभकारी संकल्प है जो समाज को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करता है और उन्हें मुफ्त कानूनी सहायता भी प्रदान करता है।
देश के हर प्रदेश के पदाधिकारियों को एक विशेष फरमान जारी किया गया है। इसके तहत पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे
आम जनता को जागरूक करें और संगठन से जोड़कर उन्हें सदस्यता दिलाएं।
जो पीड़ित न्याय के लिए दर-दर भटक रहे हैं, उनकी मदद के लिए ‘जनता का दरबार’ लगाएं।
समाज को पूरी तरह से नशा मुक्त बनाने और भ्रष्टाचार के खिलाफ खड़े होने के लिए प्रेरित करें।
इनके कुशल मार्गदर्शन में हुआ आयोजन
इस महत्वपूर्ण बैठक और जागरूकता अभियान का सफल आयोजन छत्तीसगढ़ के (राष्ट्रीय सचिव असलम आजाद जी) की कार्यकुशलता और देखरेख में संपन्न हुआ।
रिपोर्टर/ आशू अली उर्फ फिरासत मलिक
(राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी) अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार मीडिया परिषद
निवासी ग्राम ढयोटी, जनपद अमरोहा उत्तर प्रदेश
संपर्क सूत्र: 9568043561
(संस्था के मुख्य पते)
केन्द्रीय एवं प्रशासनिक कार्यालय/ प्रेम गली, गाँधी नगर कमेटी सेंटर, दिल्ली — 110031
हेड ऑफिस नजीरपुरा आर.टी.ओ. रोड नोववा हॉस्पिटल के पास होमगार्ड ऑफिस के पास जिला बहराइच (पिन 271801)
यह रिपोर्ट मानवाधिकारों की रक्षा और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के उद्देश्य से जारी की गई है
Bahraich News:गृहप्रवेश देखा, परिवार से की बात… तीन घंटे बाद आई मौत की खबर, संदिग्ध हालात में महिला सिपाही की मौत
Tue, 30 Jun 2026 07:04 PM
महिला सिपाही ज्योति की संदिग्ध मौत से कई सवाल उठे हैं। परिजनों ने मामले में उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि ज्योति से करीब छह मिनट तक बात हुई थी।

बहराइच के हुजूरपुर थाना परिसर में स्थित सरकारी आवास में महिला सिपाही ज्योति पासवान की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत का मामला मंगलवार को और भी रहस्यमय हो गया। पोस्टमार्टम से पहले पहुंचे परिजनों ने बेटी की मौत पर सवाल उठाते हुए उच्चस्तरीय जांच की मांग की। उधर पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि फंदे पर लटकने से पहले ज्योति ने करीब छह मिनट तक किसी व्यक्ति से मोबाइल पर बातचीत की थी। इसके बाद मोबाइल स्विच ऑफ हो गया और कुछ देर बाद उसका शव कमरे में फंदे से लटका मिला।
महाराजगंज जिले के नौतनवा थाना के रामनगर गांव निवासी महिला सिपाही ज्योति पासवान का शव सोमवार शाम हुजूरपुर थाने के परिसर स्थित कमरे में फंदे से लटका मिला था। मंगलवार सुबह उसके पिता अशोक कुमार, मां शकुंतला, बहन अंजलि तथा भाई धीरज और प्रिंस बहराइच पहुंचे। सभी सुबह से पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद रहे। दोपहर करीब दो बजे चिकित्सकों के पैनल ने वीडियोग्राफी के बीच पोस्टमार्टम किया। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
पिता अशोक कुमार ने बताया कि ज्योति परिवार की सबसे बड़ी संतान थी। नौकरी मिलने के बाद उसने पूरे परिवार की आर्थिक जिम्मेदारी संभाली और परिवार की स्थिति मजबूत की। छोटी बेटी अंजलि पुणे में आईटी सेक्टर में कार्यरत है। दोनों बेटियों की मेहनत से परिवार ने हाल ही में कानपुर के पनकी क्षेत्र में जमीन खरीदकर मकान बनवाया था और पूरा परिवार वहीं शिफ्ट हो गया था।
उन्होंने बताया कि सोमवार को नए मकान में गृहप्रवेश का कार्यक्रम था। ज्योति ड्यूटी पर होने के कारण नहीं आ सकी लेकिन उसने वीडियो कॉल के माध्यम से पूरे कार्यक्रम को देखा और परिवार के सभी सदस्यों से हंसते-बोलते बातचीत की। शाम करीब चार बजे उसका मोबाइल स्विच ऑफ हो गया। इसके बाद शाम करीब सात बजे सूचना मिली कि वह अपने कमरे में फंदे से लटकी मिली है।
परिजनों का कहना है कि बेटी खुश थी और भविष्य की योजनाएं बना रही थी। ऐसे में उसकी मौत सामान्य आत्महत्या नहीं लगती। हालांकि उन्होंने अभी तक पुलिस को कोई लिखित तहरीर नहीं दी है।

हर राज्य व जिला से ताजा खबरें पाने व भेजने के लिए
संपर्क, 9792506246

हमारे चैनल को यूट्यूब पर देखने के लिए गूगल पर टाइप करें, AMMP 24 News live tv

Aftab Khan Sampadak
मानवाधिकार मीडिया
AMMP 24 News live tv
मजलूम की आवाज़

ब्रेकिंग न्यूज़ पढ़ें 02 जुलाई के मुख्य और ताजा समाचार –AMMP 24 News live tv

02-JUly-2026
खबरों को बेहतर बनाने में हमारी मदद करें
ब्रेकिंग न्यूज: 02-JUly-2026
पढ़ें 02 जुलाई के मुख्य और ताजा समाचार

पढ़ें 02 जुलाई के मुख्य और ताजा समाचार – ब्रेकिंग न्यूज
05:57 AM, 02-Jul-2026
Indore News: टल गया इंदौर के विकास को लेकर होने वाला आयोजन , बांट गए थे आमंत्रण पत्र

इंदौर के विकास को लेकर विशेष संवाद कार्यक्रम ऐन वक्त पर टल गया है। मुख्यमंत्री मोहन यादव की व्यस्तता को इसकी वजह बताया जा रहा है। हालांकि कार्यक्रम स्थगित होने को नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के हालिया पत्र विवाद से भी जोड़कर देखा जा रहा है।
05:56 AM, 02-Jul-2026
चिंताजनक: टूटे रिकॉर्ड, जून में उच्चतम स्तर पर पहुंचा महासागरों की सतह का तापमान, वैज्ञानिकों ने दी ये चेतावनी

जून 2026 में वैश्विक समुद्री सतह का तापमान रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है। वैज्ञानिकों का कहना है कि जलवायु परिवर्तन और अल नीनो के संयुक्त प्रभाव से महासागर असामान्य रूप से गर्म हो रहे हैं, जिससे आने वाले महीनों में चरम मौसम, बाढ़, सूखा और चक्रवात का खतरा बढ़ सकता है।
05:50 AM, 02-Jul-2026
PM Krishi Sinchayee Yojana: हिमाचल के 10 जिलों के 27 विकास खंडों में सुधरेगी सिंचाई की व्यवस्था

प्रदेश में प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना 3.0 का ड्राफ्ट तैयार कर दिया गया है। इसमें 10 जिलों के 27 ब्लॉकों को चिह्नित किया गया है।
05:40 AM, 02-Jul-2026
हिमाचल हाईकोर्ट का फैसला: नशा मुक्ति के नाम पर भी ताक पर नहीं रख सकते कानून; बर्खास्त तीन पुलिसकर्मी बहाल

अदालत ने स्पष्ट रूप से कहा है कि राज्य को नशा मुक्त बनाने का उद्देश्य कितना भी पवित्र और कड़ा क्यों न हो, लेकिन किसी भी सरकारी कर्मचारी को सेवा से बर्खास्त करने के लिए कानून की उचित प्रक्रिया और प्राकृतिक न्याय के सिद्धांतों को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।
05:38 AM, 02-Jul-2026
Kangra News: चरस के साथ पकड़े युवक को दो वर्ष एक माह का कठोर कारावास
विशेष न्यायाधीश एवं प्रधान न्यायाधीश (परिवार न्यायालय) डॉ. अरविंद मल्होत्रा की अदालत ने वर्ष 2019 के एक चरस बरामदगी मामले में बड़ा फैसला सुनाया है।
05:37 AM, 02-Jul-2026
Rohtak News: छुट्टियां खत्म…ज्ञान की लौ बढ़ाने निकले विद्यार्थी

Holidays are over… students set out to spread the flame of knowledge
05:34 AM, 02-Jul-2026
Explainer: क्या एआई पर होगा संयुक्त राष्ट्र का नियंत्रण, UN ने क्यों बनाया ‘AI फॉर गुड’ आयोग, कैसे करेगा काम?

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को अब एक ढांचे में लाने के लिए संयुक्त राष्ट्र (यूएन) की तरफ से पहल की गई है। इसके लिए एक आयोग के गठन की भी तैयारी है, जिसमें दुनियाभर के शीर्ष टेक-दिग्गज और नेतृत्वकर्ताओं को शामिल किए जाने की योजना है।
05:32 AM, 02-Jul-2026
‘एक्सप्रेसवे बना यमलोक’: 100KM की रफ्तार, नशे में धुत चालक, सड़क पर बिछीं लाशें, सिर धड़ से था अलग, देखें Photos

Unnao Lucknow-Agra Expressway Accident: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर एक तेज रफ्तार स्लीपर बस ने कार को टक्कर मार दी, जिससे पांच लोगों की मौत हो गई। बस में क्षमता से अधिक यात्री सवार थे और चालक के नशे में होने की बात सामने आई है।
05:31 AM, 02-Jul-2026
ईरान-US के बीच परमाणु मुद्दे पर मंथन कब?: जेडी वेंस बोले- दोहा में तेहरान के साथ सही दिशा में चल रही बातचीत

अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने कहा कि कतर के दोहा में ईरान के साथ तकनीकी स्तर की वार्ता सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ रही है। उन्होंने बताया कि जल्द ही परमाणु मुद्दे पर औपचारिक चर्चा शुरू होगी
05:30 AM, 02-Jul-2026
Himachal: बागवानी की कैंची से पहले भी कट चुकी भ्रष्टाचार की फसल, जानें पूरा मामला

प्रदेश में बगीचों में प्रयोग होने वाली कैंची से पहले भी भ्रष्टाचार की फसल कट चुकी है। हाल ही में किन्नौर के कल्पा ब्लॉक में खरीद प्रक्रिया पर सवाल उठे हैं।
05:25 AM, 02-Jul-2026
‘टिन्नू ने धोखा देकर सपा नेता को सूचना दी’: चंदा चोरी मामले में चंपत राय का छलका दर्द, कहा- मेरी भूमिका नहीं

Ram Temple offerings stolen: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर लंबी चुप्पी के बाद चंपत राय ने अपनी बात पुलिस को कही। उन्होंने खुद को इस चोरी से दूर बताया।
05:24 AM, 02-Jul-2026
राम मंदिर चढ़ावा चोरी: एकांतवास में चंपत राय बोले- कलंक लेकर नहीं जाऊंगा, अयोध्या में सेवा हुई पूरी

Ram Temple offering theft: राम मंदिर चढ़ावा चोरी के बीच चंपत राय का एक बयान सामने आया है। राम मंदिर में चढ़ावा चोरी प्रकरण से उपजे हालात को लेकर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) भी सक्रिय है।
05:20 AM, 02-Jul-2026
हिमाचल: प्रदेश में विदेशी एजेंसियां कर रहीं एआई से निगरानी, गृह मंत्रालय ने किया अलर्ट

मंत्रालय ने सरकारी विभागों को एआई के इस्तेमाल में विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया है। यह कदम विदेशी ताकतों की ओर से संवेदनशील जानकारी तक पहुंच बनाने के संभावित खतरे को देखते हुए उठाया गया है
05:10 AM, 02-Jul-2026
हिमाचल: सरकार ने वीबी-जी राम जी में बदलाव, अब आपदा के कार्य हो सकेंगे, इतनी मिलेगी दिहाड़ी

सरकार ने विकसित भारत-गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण) योजना में महत्वपूर्ण बदलाव करते हुए आपदा प्रबंधन से जुड़े कार्यों को भी योजना के दायरे में शामिल कर लिया है।
05:00 AM, 02-Jul-2026
Monsoon Weather Update 2026: मुंबई में 150 मिमी से अधिक हुई बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट

Monsoon Weather Update 2026: मुंबई में 150 मिमी से अधिक हुई बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट
05:00 AM, 02-Jul-2026
Himachal: सीबीएसई स्कूलों में सेवारत शिक्षकों को मेरिट आधार पर नियुक्ति देने की तैयारी, बैठक में बनी सहमति

प्रदेश के 147 संचालित सरकारी सीबीएसई स्कूलों में सेवारत शिक्षकों को मेरिट आधारित व्यवस्था के तहत ही नियुक्तियां देने की संभावना बन गई है।
04:58 AM, 02-Jul-2026
क्या हैं ट्रंप अकाउंट्स?: जिसमें 25 करोड़ डॉलर का निवेश करेगी माइक्रोन, अमेरिकी राष्ट्रपति ने जमकर तारीफ की

Micron To Invest USD250 Million in Trump Accounts: अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि माइक्रोन टेक्नोलॉजी ने 250 मिलियन डॉलर का निवेश ‘ट्रंप अकाउंट्स’ में करने की घोषणा की है। उनके अनुसार यह इस तरह का सबसे बड़ा कॉर्पोरेट निवेश है, जिससे लाखों अमेरिकी बच्चों और परिवारों को आर्थिक सुरक्षा मिलेगी।
04:57 AM, 02-Jul-2026
खेल की खबर : एमडीयू में नौ से होगी अंडर-23 सीनियर नेशनल कुश्ती चैंपियनशिप
Under-23 Senior National Wrestling Championship to be held at MDU from 9th
04:56 AM, 02-Jul-2026
अरब सागर में उतरा अमेरिकी हेलीकॉप्टर: घटना में एक क्रू सदस्य लापता, तलाश जारी; क्या है इमरजेंसी वॉटर लैंडिंग?

अरब सागर में अमेरिकी हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी वॉटर लैंडिंग के बाद एक सदस्य लापता है, जिसकी तलाश जारी है। वहीं, राष्ट्रपति ट्रंप ने दावा किया कि सैन्य कार्रवाई के बाद ईरान के परमाणु कार्यक्रम को खत्म करने की दिशा में अच्छी प्रगति हो रही है।
04:52 AM, 02-Jul-2026
Rohtak News: इंटर्नशिप से विद्यार्थियों मेंं बढ़ाएंगे कौशल विकास और उद्यमिता की भावन
Internships will enhance skill development and entrepreneurial spirit among students.
04:38 AM, 02-Jul-2026
Rohtak News: सुबह हुई बूंदाबांदी से 5.4 डिग्री कम हुआ तापमान
The temperature dropped by 5.4 degrees due to drizzle in the morning.
04:35 AM, 02-Jul-2026
Birthright Citizenship: ट्रंप बोले- जन्मसिद्ध नागरिकता पर सुप्रीम कोर्ट गलत था, लेकिन यह मामला सुलझ जाएगा

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि जन्मसिद्ध नागरिकता पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला गलत था, लेकिन इस मुद्दे का समाधान हो जाएगा। उन्होंने राष्ट्रपति के अधिकार बढ़ाने वाले हालिया सुप्रीम कोर्ट के फैसले और मेरिट आधारित व्यवस्था की भी सराहना करते हुए कहा कि अब अमेरिका में अवसर योग्यता के आधार पर मिलेंगे, न कि नस्ल या पहचान के आधार पर।
04:32 AM, 02-Jul-2026
Rohtak News: एनआरआई रिश्तेदार बनकर युवक से 73 हजार ठगे
A man posing as an NRI relative duped a youth of Rs 73,000
04:30 AM, 02-Jul-2026
Nitish Kumar Deputy PM Row: नीतीश को उप-प्रधानमंत्री बनाने की मांग तेज, RJD- JDU ने की मांग!

Nitish Kumar Deputy PM Row: नीतीश को उप-प्रधानमंत्री बनाने की मांग तेज, RJD- JDU ने की मांग!
04:29 AM, 02-Jul-2026
Belgium vs Senegal: बेल्जियम की दमदार वापसी, अतिरिक्त समय में सेनेगल को 3-2 से हराकर अगले दौर में पहुंचा

फीफा विश्व कप 2026 के राउंड ऑफ 32 में बेल्जियम ने सेनेगल को 3-2 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली। अतिरिक्त समय के 120+5वें मिनट में यूरी टाईलेमांस ने पेनल्टी पर विजयी गोल दागकर बेल्जियम को रोमांचक जीत दिलाई।
04:25 AM, 02-Jul-2026
New Gun Law: ट्रंप प्रशासन ने कैलिफोर्निया और वर्जीनिया पर किया मुकदमा, क्या है नया बंदूक कानून? पढ़ें रिपोर्ट

ट्रंप प्रशासन ने कैलिफोर्निया और वर्जीनिया के गन कानूनों को अदालत में चुनौती दी है। न्याय विभाग का कहना है कि सेमी-ऑटोमैटिक हथियारों पर रोक असंवैधानिक है। वहीं, राज्यों ने इसे सुरक्षा के लिए जरूरी बताया है। अब सुप्रीम कोर्ट इस विवाद पर अंतिम फैसला करेगा।
04:25 AM, 02-Jul-2026
Rewari News: उत्साह के साथ मनाया गया जीएसटी दिवस, ईमानदार करदाताओं का हुआ सम्मान

GST Day celebrated with enthusiasm; honest taxpayers honored.
04:17 AM, 02-Jul-2026
Rewari News: रक्तदान शिविर में 45 यूनिट रक्त किया एकत्रित

45 units of blood collected at the blood donation camp.
04:00 AM, 02-Jul-2026
Yamuna Nagar News: पहले वेंडिंग जोन पर खर्च किए करोड़ों, अब ढूंढ रहे एजेंसी

पहले वेंडिंग जोन पर खर्च किए करोड़ों, अब ढूंढ रहे एजेंसी
पढ़ें 1 जुलाई के मुख्य और ताजा समाचार – ब्रेकिंग न्यूज
पढ़ें 1 जुलाई 2026 के मुख्य और ताजा समाचार – ब्रेकिंग न्यूज
Wed, 01 Jul 2026 10:30 PM IST

10:29 PM, 01-Jul-2026
Sirsa News: कार पर प्रेस का स्टीकर लगाकर मध्यप्रदेश से ला रहे 13 किलो 60 ग्राम अफीम पकड़ी, महिला समेत दो आरोपी काबू

कार पर प्रेस का स्टीकर लगाकर मध्यप्रदेश से ला रहे 13 किलो 60 ग्राम अफीम पकड़ी, महिला समेत दो आरोपी काबू
10:27 PM, 01-Jul-2026
एफसीआरए: विदेशी चंदा पाने के लिए 72 संगठन योग्य घोषित, गृह मंत्रालय ने दी मंजूरी; आसान हुई प्रक्रिया?

एफसीआरए: विदेशी चंदा पाने के लिए 72 संगठन योग्य घोषित, गृह मंत्रालय ने दी मंजूरी; आसान हुई प्रक्रिया?
10:27 PM, 01-Jul-2026
Meerut News: दहेज हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से परिजनों का प्रदर्शन

कालंद गांव में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत के मामले में प्राथमिकी दर्ज होने के चार दिन बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर परिजनों ने बुधवार को सीओ कार्यालय पर प्रदर्शन किया।
10:26 PM, 01-Jul-2026
Updates: केंद्र सरकार ने विदेश सचिव विक्रम मिस्री का बढ़ाया कार्यकाल, अगले आदेश तक पद पर बने रहेंगे

news updates north east west south india elections 2026 politics crime national news in hindi-Updates: टीवीके गठबंधन सहयोगियों के साथ करेगा बैठक, विझिंजम पोर्ट डील पर केरल सरकार का सख्त रुख
10:24 PM, 01-Jul-2026
12वें दिन भी जारी रहा कॉकरोचों का प्रदर्शन, सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल चौथे दिन में पहुंची

12वें दिन भी जारी रहा कॉकरोचों का प्रदर्शन, सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल चौथे दिन में पहुंची
शिक्षा व्यवस्था में बदलाव और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का धरना-प्रदर्शन बुधवार को 12वें दिन भी जारी रहा. वहीं, आंदोलन के समर्थन में बैठे सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल चौथे दिन में प्रवेश कर गई है. इस बीच उनके स्वास्थ्य को लेकर जारी मेडिकल अपडेट ने चिंता बढ़ा दी है. पार्टी के अनुसार, भूख हड़ताल शुरू होने के बाद से सोनम वांगचुक का करीब 2 किलोग्राम वजन कम हो गया है, जबकि उनका ब्लड प्रेशर लगातार गिर रहा है. डॉक्टरों की टीम लगातार उनके स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है. इस बीच जंतर-मंतर पर प्रदर्शन जारी है, जहां बड़ी संख्या में छात्र, किसान, सामाजिक कार्यकर्ता और समर्थक पहुंचकर आंदोलन को अपना समर्थन दे रहे हैं.
10:23 PM, 01-Jul-2026
Jharkhand: रांची में विमान के अंदर तैयार हो रहा अनोखा रेस्टोरेंट, हवाई जहाज में मिलेगा खाना | Ranchi

Jharkhand: रांची में विमान के अंदर तैयार हो रहा अनोखा रेस्टोरेंट, हवाई जहाज में मिलेगा खाना
10:21 PM, 01-Jul-2026
रिश्वत लेते पकड़ा एसएसआई: नोट फेंककर थाने से भागने लगा प्रवीण शर्मा, हाथ धुलवाते ही मिल गया पक्का सबूत

Muzaffarnagar News: सहारनपुर की एंटी करप्शन टीम ने मुजफ्फरनगर के सिविल लाइन थाने में एसएसआई प्रवीण शर्मा को दो लाख रुपयों के साथ पकड़ लिया। बाद में एसएसपी संजय कुमार वर्मा भी थाने पहुंचे और मामले की जानकारी ली।
10:18 PM, 01-Jul-2026
Bihar Politics: RJD पोस्टर पर क्यों भड़कीं Rohini Aacharya? बोलीं- मेरी तस्वीर मत लगाओ! Tejaswi चुप?

Bihar Politics: RJD पोस्टर पर क्यों भड़कीं Rohini Aacharya? बोलीं- मेरी तस्वीर मत लगाओ! Tejaswi चुप?
10:17 PM, 01-Jul-2026
Meerut News: किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 16 वर्षीय किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के आरोप में पुलिस ने तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
10:14 PM, 01-Jul-2026
Sirohi News: सूर्यनगरी एक्सप्रेस के कोच में लगी आग, जीआरपी कांस्टेबल की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

जोधपुर से बांद्रा जा रही सूर्यनगरी एक्सप्रेस में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। समय रहते जीआरपी कांस्टेबल ने आग पर काबू पा लिया, जिससे बड़ा हादसा होने से बच गया।
10:14 PM, 01-Jul-2026
Meerut News: विवाहिता और उसकी बहन से मारपीट, प्राथमिकी दर्ज
गांव भटीपुरा में घरेलू कलह के चलते विवाहिता ने अपनी छोटी बहन के साथ ससुराल वालों पर मारपीट, जान से मारने का प्रयास करने का आरोप लगाते हुए थाने में पति, ससुर समेत सात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है।
10:13 PM, 01-Jul-2026
Heat Wave in Europe: सड़कें पिघल रहीं फिर भी AC पर बैन क्यों? | Europe Heat Wave Death| Europe AC Law

यूरोप इन दिनों रिकॉर्डतोड़ गर्मी की चपेट में है। कई देशों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है। सड़कें पिघल रही हैं, रेलवे सेवाएं प्रभावित हैं और अस्पतालों पर दबाव बढ़ गया है।
10:13 PM, 01-Jul-2026
भारत-नेपाल सीमा विवाद: विदेश मंत्री खनाल ने बताया कैसे निकलेगा समाधान? बोले- करीबी संबंधों का करते हैं सम्मान

नेपाल के विदेश मंत्री शिशिर खनाल ने कहा कि उनका देश भारत के साथ सीमा संबंधी मतभेदों का समाधान ऐतिहासिक दस्तावेजों और नक्शों के आधार पर द्विपक्षीय कूटनीतिक वार्ता से करने के पक्ष में है। उन्होंने दोनों देशों के बीच स्थापित सीमा तंत्र और अधिकारियों के बीच जारी समन्वय का भी जिक्र किया। खनाल ने स्पष्ट किया कि सीमा क्षेत्रों में चल रहे कार्य आपसी सहमति से आगे बढ़ाए जा रहे हैं
10:10 PM, 01-Jul-2026
MEA: 125 साल पुराने गुरुद्वारे को नुकसान पहुंचाने की खबरों पर खबरों पर भारत सख्त, पाकिस्तान से की कार्रवाई की

MEA: 125 साल पुराने गुरुद्वारे को नुकसान पहुंचाने की खबरों पर खबरों पर भारत सख्त, पाकिस्तान से की कार्रवाई की मांग
Wed, 01 Jul 2026 11:35 PM
Kanpur: चूहे ने कुतरा तार, फ्रिज में उतरा करंट, मां की मौत, बेटा झुलसा, साफ-सफाई करने के दौरान हुआ हादसा

फ्रिज में उतरे करंट की चपेट में आने से महिला की मौत हो गई। जबकि बेटा झुलस गया। बेटा मां की मदद के लिए पहुंचा था।
10:09 PM, 01-Jul-2026
UP: अवैध चर्च निर्माण और धर्म परिवर्तन के आरोप में देहरादून का पादरी गिरफ्तार, पहले तीन आरोपी भेजे जा चुके जेल

अवैध चर्च निर्माण और धर्म परिवर्तन प्रयास मामले में देहरादून के फादर साबू एम. थम्पी गिरफ्तार। जांच में विदेशी धनराशि, बैंक लेन-देन, गवाहों के बयानों से संलिप्तता मिली। धर्म संपरिवर्तन अधिनियम की धाराएं लगीं।
10:09 PM, 01-Jul-2026
गुजरात: 18 साल तक के हर बच्चे का बनेगा हेल्थ पासपोर्ट, जन्म से किशोरावस्था तक का रहेगा पूरा स्वास्थ्य रिकॉर्ड

गुजरात: 18 साल तक के हर बच्चे का बनेगा ‘हेल्थ पासपोर्ट’, जन्म से किशोरावस्था तक का रहेगा पूरा स्वास्थ्य रिकॉर्ड
महाराष्ट्र की बड़ी खबरें
Maharashtra: शिवसेना-UBT के MLC बने महाराष्ट्र विधान परिषद के उप-सभापति, पति को पत्नी ने उतारा मौत के घाट
Wed, 01 Jul 2026 10:22 PM

महाराष्ट्र की बड़ी खबरें
महाराष्ट्र विधान परिषद में बुधवार को एक दिलचस्प राजनीतिक घटनाक्रम देखने को मिला, जब शिवसेना (UBT) के MLC सचिन अहीर को सत्तारूढ़ महायुति के उम्मीदवार के रूप में विधान परिषद का उप-सभापति निर्विरोध चुन लिया गया। इस निर्वाचन में उनके खिलाफ किसी भी सदस्य ने नामांकन दाखिल नहीं किया, जिसके चलते उन्हें बिना मतदान के ही निर्वाचित घोषित कर दिया गया। अहीर का निर्विरोध चुना जाना राज्य की मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों में अहम माना जा रहा है, क्योंकि वे विपक्षी दल शिवसेना (UBT) से जुड़े होने के बावजूद महायुति के उम्मीदवार बने। उप-सभापति के रूप में अब वे विधान परिषद की कार्यवाही के संचालन और संसदीय प्रक्रियाओं के सुचारु संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
नवी मुंबई में जलभराव के बीच करंट लगने से दो किशोरियां झुलसीं, अस्पताल में भर्ती
नवी मुंबई के नेरुल इलाके में बुधवार को सड़क पर भरे बारिश के पानी से गुजरने के दौरान दो किशोरियों को करंट लग गया। अधिकारियों ने बताया कि दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी हालत खतरे से बाहर है। यह घटना नेरुल एलपी ब्रिज के पास भारी बारिश के दौरान हुई। आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख सचिन कदम ने बताया, “नेरुल एलपी ब्रिज के पास बारिश का पानी जमा हो गया था। दोपहर करीब 1:30 बजे वहां दो लड़कियों को करंट लगा। दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया है। मौके पर एमएसईबी, नगर निगम के बिजली विभाग और दमकल विभाग की टीमें मौजूद हैं।”
कदम ने बताया कि दोनों किशोरियों का अस्पताल में इलाज चल रहा है और वे खतरे से बाहर हैं। घटना की वजह के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने पीटीआई से कहा कि आशंका है कि सड़क पर जमा पानी में करंट आ गया था। संभव है कि एमएसईबी की भूमिगत बिजली केबल का कोई हिस्सा खुल जाने के कारण पानी में करंट फैल गया हो। घायल किशोरियों की पहचान 17 वर्षीय शुभांगी बालखंडे और 19 वर्षीय उज्ज्वला वाघ के रूप में हुई है। बता दें कि एक दिन पहले मुंबई के चेंबूर इलाके में भारी बारिश के दौरान पीपल का पेड़ उखड़कर एक चलती स्कूल बस पर गिर गया था। इस हादसे में 11 वर्षीय एक छात्र की मौत हो गई थी, जबकि चार अन्य छात्र घायल हो गए थे।
महाराष्ट्र के बीड जिले में 40 वर्षीय महिला को अपने पति की कथित तौर पर गला घोंटकर हत्या करने और उसे हार्ट अटैक से हुई मौत बताने की कोशिश के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी नसरीन शरीफ पठान ने 28 जून की रात पटोदा स्थित अपने घर में 45 वर्षीय पति शरीफ पठान का कथित रूप से गला घोंट दिया। इसके बाद उसने परिजनों की मदद से पति को सरकारी अस्पताल पहुंचाया और दावा किया कि उन्हें हार्ट अटैक आया था। डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
कैसे खुला राज?
अधिकारियों ने बताया कि शव पर गले के आसपास संदिग्ध निशान और शरीर पर खरोंच देखकर पुलिस को शक हुआ। पूछताछ के दौरान महिला ने कथित तौर पर हत्या की बात स्वीकार कर ली। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि वह पति की शराब की लत से बेहद परेशान थी। स्थानीय अदालत ने आरोपी को तीन दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है। मामले की जांच जारी है।
पुणे में जेसीबी से मजदूर की मौत
महाराष्ट्र के पुणे जिले में एक गुड़ बनाने के कारखाने में काम करने वाले उत्तर प्रदेश के 23 वर्षीय मजदूर की जेसीबी से कुचलकर मौत हो गई। आरोप है कि हादसे को छिपाने के लिए शव को कार की डिक्की में डालकर सड़क किनारे फेंक दिया गया। पुलिस ने इस मामले में पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मृतक की पहचान रामू शंभू पासी (सीतापुर, उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, कारखाने में काम के दौरान जेसीबी चालक आलम की लापरवाही से सो रहे रामू के ऊपर जेसीबी का पहिया चढ़ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
शव ठिकाने लगाकर सबूत मिटाने का आरोप
आरोप है कि जेसीबी मालिक अविनाश यादव समेत अन्य लोगों ने शव को कार में डालकर वाघोली-राहू रोड पर फेंक दिया, ताकि घटना को दुर्घटना दिखाया जा सके। मृतक के भाई की शिकायत पर पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सांगली में धर्म परिवर्तन के दबाव में युवक ने की आत्महत्या
महाराष्ट्र के सांगली जिले में 19 साल के युवक दुर्वंक प्रमोद शेवाले की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है। मामले में पुलिस ने साहिल भगवान नाम के व्यक्ति को गिरफ्तार किया है और एक नाबालिग लड़की के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मृतक की मां ने शिकायत दर्ज कराई है कि उनके बेटे पर शादी के लिए धर्म बदलने का दबाव बनाया जा रहा था। शिकायत के अनुसार, दुर्वंक का कोल्हापुर की एक लड़की के साथ प्रेम संबंध था और वे शादी करना चाहते थे। परिवार का आरोप है कि लड़की ने शादी से पहले धर्म परिवर्तन की शर्त रखी थी। इस वजह से युवक पिछले कुछ दिनों से काफी मानसिक तनाव में था। इसी तनाव के चलते उसने फांसी लगाकर जान दे दी। कोर्ट ने गिरफ्तार आरोपी को दो दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।
मुंबई में बारिश ने बढ़ाई परेशानी
महाराष्ट्र में मॉनसून के जोर पकड़ने के साथ ही मुंबई में मंगलवार देर रात को हुई मूसलाधार बारिश ने शहर की रफ्तार थाम दी। बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (बीकेसी) समेत कई इलाकों में जलभराव हो गया, जिससे लोगों को आवाजाही में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
ईस्टर्न फ्रीवे पर हादसा, पेड़ गिरने से सड़कें बाधित
भारी बारिश के बीच ईस्टर्न फ्रीवे पर दो वाहनों की टक्कर के बाद हादसा हो गया। हालांकि, घटना में किसी के हताहत होने की तत्काल पुष्टि नहीं हुई है और विस्तृत जानकारी का इंतजार है। वहीं, अंधेरी वेस्ट स्थित डीएन नगर मेट्रो स्टेशन के पास एक पेड़ उखड़कर गिर गया, जिससे एक बस और आसपास खड़े सामान को नुकसान पहुंचा। इसके अलावा अंधेरी के स्वामी विवेकानंद रोड पर भी पेड़ गिरने से रास्ता बंद हो गया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचीं और पेड़ काटने वाली मशीनों की मदद से रास्ता साफ करने का काम शुरू किया।
आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण ने मंगलवार को मुंबई में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से उनके आवास पर मुलाकात की। दोनों नेताओं ने पूर्वी घाट क्षेत्र में बाघों को बचाने के उपायों पर विस्तार से बात की। पवन कल्याण के पास वन और पर्यावरण मंत्रालय का प्रभार भी है। उन्होंने आंध्र प्रदेश को दो मादा बाघ देने के लिए महाराष्ट्र सरकार का आभार जताया। पवन कल्याण ने बताया कि पूर्वी घाट में मादा बाघों की कमी से आनुवंशिक समस्याएं हो रही थीं। महाराष्ट्र से बाघ मिलने पर वहां बाघों की आबादी स्वस्थ और आत्मनिर्भर बनेगी। यह कदम वन्यजीव प्रबंधन और जैव विविधता की रक्षा के लिए उठाया गया है। उन्होंने इस पहल में मार्गदर्शन देने के लिए केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव को भी धन्यवाद दिया। दोनों राज्य भविष्य में भी वन्यजीव संरक्षण के लिए मिलकर काम करते रहेंगे।
मुंबई में विदेशी हथियारों के साथ पंजाब के दो युवक गिरफ्तार
मुंबई क्राइम ब्रांच की एंटी-एक्सटॉर्शन सेल ने पंजाब के दो युवकों, रंजीत सिंह और अमृत पाल सिंह को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से तुर्की में बनी दो आधुनिक पिस्तौल और 50 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि ये लोग मुंबई के वाडी बंदर इलाके में हथियार बेचने आने वाले हैं। सूचना के आधार पर जाल बिछाकर इन्हें पकड़ लिया गया। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि क्या इन आरोपियों का संबंध लॉरेंस बिश्नोई गैंग से है। शुरुआती जांच में पता चला है कि इन दोनों पर पंजाब में हत्या के प्रयास और नशीले पदार्थों की तस्करी के कई मामले दर्ज हैं। ये आरोपी मुंबई के किसी स्थानीय गिरोह को विदेशी हथियार सप्लाई करने आए थे। पुलिस अब हथियारों के स्रोत और इन्हें खरीदने वालों का पता लगाने में जुटी है।
पुणे में पाइपों के बीच फंसे जंगली गौर का सफल रेस्क्यू
पुणे के सिंहगढ़ रोड इलाके में मंगलवार को एक विशाल भारतीय गौर (जंगली भैंसा) दो बड़े पानी के पाइपों के बीच फंस गया। वन विभाग को सुबह करीब 11:51 बजे इसकी सूचना मिली। जानवर को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए वन विभाग, पुलिस, दमकल विभाग और स्थानीय प्रशासन ने मिलकर एक बड़ा बचाव अभियान शुरू किया। यह ऑपरेशन काफी चुनौतीपूर्ण था क्योंकि जानवर पाइपों के बीच बुरी तरह फंसा हुआ था। विशेषज्ञों की देखरेख में पहले जानवर को बेहोश किया गया। इसके बाद क्रेन और विशेष तकनीकों का उपयोग करके उसे बिना चोट पहुंचाए बाहर निकाला गया। रेस्क्यू के बाद गौर को प्राथमिक जांच के लिए बावधन स्थित ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर भेजा गया। पूरी तरह ठीक होने के बाद उसे वापस जंगल में छोड़ दिया जाएगा। इस काम में स्थानीय लोगों और पशु विशेषज्ञों ने भी मदद की।
कांग्रेस पार्षद के पति की हत्या
महाराष्ट्र के अकोला शहर में कांग्रेस पार्षद के पति की कथित तौर पर चाकू मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, 57 वर्षीय याकूब खान यूनुस खान, जो कांग्रेस पार्षद रफिया बी याकूब खान के पति थे, मंगलवार को रेलवे स्टेशन और अग्रसेन चौक के बीच दोपहिया वाहन से जा रहे थे। तभी सामने से आए वसीम अहमद ने कथित तौर पर अपनी गाड़ी उनकी बाइक से टकरा दी और फिर चाकू से उन पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया।
भागते समय आरोपी दबोचा गया
हमले के बाद आरोपी मौके से भागने की कोशिश कर रहा था, तभी आसपास मौजूद पुलिस कांस्टेबल प्रवीण धगेकर ने उसे पकड़ लिया और थाने ले गए। पुलिस के मुताबिक, हत्या की वजह आरोपी और मृतक के बीच चली आ रही पुरानी रंजिश थी। मामले की जांच जारी है
पढ़ें 30 जून के मुख्य और ताजा समाचार – ओ ब्रेकिंग न्यूज
Tue, 30 Jun 2026 10:30 PM

10:29 PM, 30-Jun-2026
Jhansi: रील बनाने के लिए ट्रेन पर किया था पथराव, अब पहुंचे सलाखों के पीछे, दो युवक गिरफ्तार

ट्रेन पर पथराव करते हुए युवक की रील का वीडियो वायरल हुआ था। वीडियो के आधार पर दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
10:29 PM, 30-Jun-2026
Harela 2026: देहरादून में लगेंगे 15.50 लाख पौधे, बनेगा हरित कंट्रोल रूम,16 जुलाई से एक महीने चलेगा अभियान

राज्य की रजत जयंती के उपलक्ष्य में इस बार का हरेला पर्व सबसे अलग होगा। आगामी 16 जुलाई से शुरू होने वाला यह लोक पर्व पूरे एक माह तक बेहद खास और यादगार अंदाज में मनाया जाएगा।
10:29 PM, 30-Jun-2026
Delhi NCR News: इस्तीफे की मांग पर प्रदर्शन जारी, सोनम वांगचुक का शुगर 66 पहुंचा
Protests demanding resignation continue; Sonam Wangchuk’s blood sugar level drops to 66.
10:29 PM, 30-Jun-2026
बदलती कारोबारी दुनिया में सीए की बढ़ी जिम्मेदारी, अब बिजनेस ग्रोथ के भी रणनीतिकार
बदलती कारोबारी दुनिया में सीए की बढ़ी जिम्मेदारी, अब बिजनेस ग्रोथ के भी रणनीतिकार
10:29 PM, 30-Jun-2026
तायक्वोंडो प्रतियोगिता में गुरुग्राम के छह खिलाड़ियों ने नौ पदक किए अपने नाम
तायक्वोंडो प्रतियोगिता में गुरुग्राम के छह खिलाड़ियों ने नौ पदक किए अपने नाम
10:29 PM, 30-Jun-2026
मंत्री विपुल गोयल ने दिए सरकारी जमीनों से कब्जे हटाने
मंत्री विपुल गोयल ने दिए सरकारी जमीनों से कब्जे हटाने
10:29 PM, 30-Jun-2026
हाईवे इंजीनियरों को एआई की ट्रेनिंग देगा नोएडा का आईएएचई
हाईवे इंजीनियरों को एआई की ट्रेनिंग देगा नोएडा का आईएएचई
10:29 PM, 30-Jun-2026
समीर गुलिया जूनियर विश्व शूटिंग चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक
समीर गुलिया जूनियर विश्व शूटिंग चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक
10:28 PM, 30-Jun-2026
Rohtas: घर से गायब बच्चे का शव नहर से बरामद, जांच में जुटी पुलिस
Rohtas: घर से गायब बच्चे का शव नहर से बरामद, जांच में जुटी पुलिस
10:28 PM, 30-Jun-2026
Wimbledon 2026: क्या अनिसिमोवा ने भुलाया पिछले साल का दर्द? जानिए कैसे प्लिस्कोवा ने भी कोर्ट पर मचाया तहलका
विंबलडन 2026 में अमांडा अनिसिमोवा और कैरोलिना प्लिस्कोवा ने सीधे सेटों में धमाकेदार जीत दर्ज कर दूसरे राउंड में जगह बनाई है। जानिए कैसा रहा दोनों दिग्गजों का प्रदर्शन।
10:27 PM, 30-Jun-2026
Rohtas: घर से गायब बच्चे का शव नहर से बरामद, जांच में जुटी पुलिस
Rohtas: घर से गायब बच्चे का शव नहर से बरामद, जांच में जुटी पुलिस
10:25 PM, 30-Jun-2026
क्या मुश्किल में फंसेंगे सीएम विजय?: DMK का आरोप- तमिलनाडु की कैबिनेट बैठकों में शामिल हुए CM के करीबी लोग

तमिलनाडु में मुख्य विपक्षी दल डीएमके ने मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय के दो करीबी सहयोगियों पर सरकारी निर्णय प्रक्रिया में कथित हस्तक्षेप का आरोप लगाते हुए पुलिस महानिदेशक से शिकायत की है। पार्टी का दावा है कि दोनों व्यक्तियों ने बिना किसी वैधानिक अधिकार के कैबिनेट और अन्य गोपनीय बैठकों में भाग लिया तथा सरकारी कार्यों को प्रभावित किया।
10:24 PM, 30-Jun-2026
Rajasthan News: जगन गुर्जर हत्याकांड में प्रशासन और परिजनों के बीच बनी सहमति, पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार

जगन गुर्जर हत्याकांड में प्रशासन ने परिजनों की सुरक्षा, निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई सहित पांच प्रमुख मांगें स्वीकार कर ली हैं। इसके बाद मोर्चरी के बाहर चल रहा धरना समाप्त हुआ और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कराई गई।
10:24 PM, 30-Jun-2026
कानपुर: खंड शिक्षा कार्यालय में वरिष्ठ सहायक लेटे मिले, वीडियो वायरल होने पर जारी हुआ नोटिस
कानपुर: खंड शिक्षा कार्यालय में वरिष्ठ सहायक लेटे मिले, वीडियो वायरल होने पर जारी हुआ नोटिस
10:23 PM, 30-Jun-2026
कानपुर: दुकान के सामने खोदे गए नाले में खड़े होकर व्यापारी ने किया प्रदर्शन
कानपुर: दुकान के सामने खोदे गए नाले में खड़े होकर व्यापारी ने किया प्रदर्शन
10:23 PM, 30-Jun-2026
कांग्रेस और सपा ने यूपी को बीमारू बनाया, अब देश की टॉप-3 अर्थव्यवस्था बनने की ओर बढ़ रहा प्रदेश: योगी
कांग्रेस और सपा ने यूपी को बीमारू बनाया, अब देश की टॉप-3 अर्थव्यवस्था बनने की ओर बढ़ रहा प्रदेश: योगी
10:21 PM, 30-Jun-2026
Delhi NCR News: लिवर की बीमारी की स्क्रीनिंग के लिए फ्रेमवर्क हो तैयारः जगत प्रकाश नड्डा
A framework should be prepared for liver disease screening: Jagat Prakash Nadda
10:20 PM, 30-Jun-2026
Meerut News: ई-रजिस्ट्री के विरोध में चल रही हड़ताल समाप्त, आज से पूर्व की भांति होगा कार्य
Strike against e-registry called off; operations to resume as usual from today.
10:19 PM, 30-Jun-2026
ग्रेटर नोएडा डबल मर्डर केस नौ दोषियों को उम्रकैद
ग्रेटर नोएडा डबल मर्डर केस नौ दोषियों को उम्रकैद
10:19 PM, 30-Jun-2026
Jhansi: ग्राम सिमरा में हुई घोड़ा और बैलगाड़ी दौड़ प्रतियोगिता, दीपक की बैलगाड़ी ने हासिल किया पहला स्थान
प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के 23 बैलगाड़ियों और 15 घोड़ों ने प्रतिभाग किया। घोड़ा दौड़ प्रतियोगिता में राजेंद्र यादव अमरपुर एवं बैलगाड़ी दौड़ में दीपक यादव खोड़न ने पहला स्थान हासिल किया।
10:15 PM, 30-Jun-2026
अब पछता रहे आमिर खान के भाई फैसल! अभिनेता और परिवार से मांगी माफी; कहा- बैठकर करनी चाहिए थी चर्चा

Faissal Khan: आमिर खान के भाई फैसल खान ने अपने परिवार से झगड़े और सुलह पर बात की है। उनका कहना है कि उन्हें लगता है कि उन्हें परिवार के खिलाफ सार्वजनिक तौर से बोलने के बजाए विचार करना चाहिए था।
10:15 PM, 30-Jun-2026
Delhi NCR News: उत्तर रेलवे ने 9 ट्रेनें 3 महीने के लिए रद्द कीं
Northern Railway cancelled 9 trains for 3 months.
10:15 PM, 30-Jun-2026
किरायेदार की कारस्तानी: फ्लैट मालकिन के नाम पर ले लिया 18 करोड़ का लोन, 17000 रुपये हर महीने दे रहा था किराया

किराएदार सचिन ने उषा रानी का फ्लैट किराए पर लेकर उनके नाम पर 18 करोड़ रुपये का ऋण लिया। उसने मुखौटा कंपनियों का उपयोग किया। पुलिस जांच कर रही है।
10:14 PM, 30-Jun-2026
Meerut News: सौरभ हत्याकांड में बहस हुई, आज फिर होगी सुनवाई
Arguments heard in the Saurabh murder case; hearing to continue today.
10:13 PM, 30-Jun-2026
Dhamtari News: रुद्रेश्वर कॉरिडोर को जल्द मिलेगी रफ्तार, धमतरी बनेगा छत्तीसगढ़ का प्रमुख धार्मिक पर्यटन केंद्र
धमतरी में आयोजित जिला पर्यटन समिति की बैठक में रुद्रेश्वर कॉरिडोर परियोजना की समीक्षा की गई। पर्यटन मंडल अध्यक्ष नीलू शर्मा ने प्रथम चरण के कार्य जल्द शुरू करने के निर्देश दिए। परियोजना में धार्मिक पर्यटन, 12 ज्योतिर्लिंग प्रतिकृतियां और राम वनगमन पथ की विरासत को शामिल किया जाएगा।
10:12 PM, 30-Jun-2026
इटावा: 25 मिमी नीचे खिंसक गया था चंबल पुल का बेयरिंग पॉइंट, तेजी के साथ चल रहा मरम्मत का कार्य
इटावा: 25 मिमी नीचे खिंसक गया था चंबल पुल का बेयरिंग पॉइंट, तेजी के साथ चल रहा मरम्मत का कार्य
10:12 PM, 30-Jun-2026
Dewas: देवास में तेज बारिश के बीच नाले में गिरीं दो बालिकाएं, लोगों ने बचाई जान; टला बड़ा हादसा

देवास में तेज बारिश के दौरान सूतार बाखल सब्जी मंडी चौराहे पर पानी से भरे नाले में स्कूटर सहित दो बालिकाएं गिर गईं। स्थानीय लोगों ने तुरंत दोनों को सुरक्षित बचा लिया। घटना के बाद अधूरे नाला निर्माण और जलभराव पर सवाल उठे।
10:12 PM, 30-Jun-2026
Meerut News: युवती को घर में खींचने का आरोप, प्राथमिकी दर्ज
FIR registered over allegation of dragging young woman into house.
10:12 PM, 30-Jun-2026
Moradabad: सपा के मुख्य सचेतक पद से MLA कमाल अख्तर का इस्तीफा
Moradabad: सपा के मुख्य सचेतक पद से MLA कमाल अख्तर का इस्तीफा
10:10 PM, 30-Jun-2026
Rishikesh: इलाज पर संकट; शासन ने अचानक किए आठ डॉक्टरों के तबादले, विशेषज्ञ विहीन हुआ उपजिला अस्पताल
सबसे अधिक चिंता फिजिशियन की कमी को लेकर है। अस्पताल में फिजिशियन की ओपीडी हर दिन 100 से 150 तक होती हैं। यहां फिजिशियन के दो पद स्वीकृत हैं, लेकिन लंबे समय से केवल वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. अमित रौतेला ही यहां तैनात थे।
10:10 PM, 30-Jun-2026
थापक बाग के पास शारदा बाग इलाके में बिजली खंभा मकान के छज्जे पर गिरा
थापक बाग के पास शारदा बाग इलाके में बिजली खंभा मकान के छज्जे पर गिरा
10:09 PM, 30-Jun-2026
Noida News: भीषण गर्मी से मिली राहत, तापमान में आई गिरावट
Relief from scorching heat; temperatures have dropped.
10:08 PM, 30-Jun-2026
Meerut News: यूपी एसआई परीक्षा में दूसरे दिन भी चार अभ्यार्थी दौड़ लगाते हुए बेहोश, अस्पताल में कराया भर्ती
Four candidates fainted while running on the second day of the UP SI exam; they were admitted to the hospital.
10:07 PM, 30-Jun-2026
Delhi NCR News: डीयू यूजी के लिए 82,940 छात्रों ने कराया पंजीकरण
डीयू यूजी के लिए 82,940 छात्रों ने कराया पंजीकरण
10:06 PM, 30-Jun-2026
धूमधाम से हुई रेलवे के सेवानिवृत्त कर्मचारियों की विदाई
धूमधाम से हुई रेलवे के सेवानिवृत्त कर्मचारियों की विदाई
10:06 PM, 30-Jun-2026
Weather Update: मानसून पहुंचा प्रदेश, एक दो दिन में हो सकती मानसूनी बारिश, मौसम विभाग ने की ये भविष्यवाणी

Weather Update: मौसम विभाग की मानें तो कानपुर में एक दो दिन में मानसूनी बारिश हो सकती है। माहौल में नमी बढ़ी है।
10:05 PM, 30-Jun-2026
Rajasthan News: जानिए जगन गुर्जर की पूरी कहानी, कैसे हुई गुर्जर की मौत?

Rajasthan News: जानिए जगन गुर्जर की पूरी कहानी, कैसे हुई गुर्जर की मौत?
10:05 PM, 30-Jun-2026
Bihar: प्रेमिका से मिलने पहुंचा प्रेमी, ग्रामीणों ने रंगे हाथ पकड़ा, पंचायत ने रातोंरात पढ़वा दिया निकाह

मुजफ्फरपुर के कटरा थाना क्षेत्र में आधी रात प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। इसके बाद पंचायत में दोनों परिवारों की मौजूदगी में दोनों की सहमति से इस्लामी रीति-रिवाज के अनुसार निकाह करा दिया गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, हालांकि इसकी स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।
10:05 PM, 30-Jun-2026
बहादुरगढ़ :कार ट्रक की भीषण टक्कर में कबड्डी प्लेयर की मौत, 4 घायल
बहादुरगढ़ :कार ट्रक की भीषण टक्कर में कबड्डी प्लेयर की मौत, 4 घायल
10:04 PM, 30-Jun-2026
Raigarh News: रायगढ़ में सड़क पार करते दिखा हाथियों का बड़ा दल, वन विभाग ने ग्रामीणों को किया अलर्ट
रायगढ़ के घरघोड़ा रेंज में मंगलवार शाम करीब 27 हाथियों का दल शावकों के साथ सड़क पार करता नजर आया। इस दौरान यातायात कुछ समय के लिए प्रभावित रहा। वन विभाग ने ग्रामीणों से सतर्क रहने और हाथियों से सुरक्षित दूरी बनाए रखने की अपील की है।
10:02 PM, 30-Jun-2026
Haryana: सड़क हादसे में कबड्डी प्लेयर की मौत, ट्रक और कार की हुई आमने-सामने टक्कर, VIDEO आया सामने

मृतक की पहचान करीब 20 वर्षीय हिमांशु के रूप में हुई है। वे पानीपत जिले के गांव भंडेरी के रहने वाले थे। परिवार का इकलौता पुत्र था और रोहतक स्थित एक एकेडमी में प्रशिक्षण लेता था।
10:01 PM, 30-Jun-2026
Meerut News: फाल्ट ठीक करते हुए करंट लगने से लाइनमैन झुलसा

Lineman gets electrocuted while trying to fix a fault
10:01 PM, 30-Jun-2026
Jhajjar-Bahadurgarh News: हादसे में कबड्डी के उभरते खिलाड़ी की मौत, चार साथी घायल

दूल्हेड़ा गांव के पास मंगलवार को सड़क हादसे में उभरते कबड्डी खिलाड़ी हिमांशु की मौत हो गई जबकि कार में सवार चार अन्य खिलाड़ी घायल हो गए।
10:00 PM, 30-Jun-2026
MP Politics: हेमंत खंडेलवाल बाेले-कांग्रेस गुटबाजी और नेतृत्व संकट से जूझ रही,जनता के मुद्दों से भटक गई पार्टी

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कांग्रेस पर नेतृत्व संकट और गुटबाजी का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जनता के मुद्दों के बजाय आंतरिक खींचतान में उलझी हुई है, जबकि प्रदेश सरकार विकास और जनकल्याण के कार्यों पर ध्यान दे रही है।
10:00 PM, 30-Jun-2026
मऊरानीपुर क्षेत्र में हाईवे पुल से सटे सर्विस रोड पर निकासी न होने से भरा बारिश का पानी, आवागमन प्रभावित
मऊरानीपुर क्षेत्र में हाईवे पुल से सटे सर्विस रोड पर निकासी न होने से भरा बारिश का पानी, आवागमन प्रभावित
10:00 PM, 30-Jun-2026
AUS W vs WI W Highlights: वेस्टइंडीज को आठ विकेट से हारकर फाइनल में ऑस्ट्रेलिया; क्या जीत सकेंगी सातवां खिताब?

Australia-W vs West Indies-W (AUS-W vs WI-W) T20 World Cup 2026 Semi-final : नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। महिला टी20 विश्व कप 2026 अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच चुका है। पहले सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज को आठ विकेट से मात देकर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। अब टीम की नजर रिकॉर्ड सातवें टी20 विश्व कप खिताब पर होगी।
09:59 PM, 30-Jun-2026
Meerut News: टीपी में नकली बिजली के तार पकड़े, आरोपी गिरफ्तार
Spurious electric wires seized in TP; accused arrested.
09:59 PM, 30-Jun-2026
रालोद: संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष बने केसी त्यागी, सदस्य रहेंगे जयंत; जानें और किन-किन नेताओं को मिली जगह

Baghpat News: राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में संसदीय बोर्ड के गठन का प्रस्ताव पारित हुआ था। इसके बाद हाल ही में जेडीयू से आए पूर्व सांसद केसी त्यागी को इसका अध्यक्ष बना दिया गया है।
09:57 PM, 30-Jun-2026
Kanpur: कांग्रेसी नेता के भाई की मौत, इस हालत में सड़क पर मिले, सिर से निकल रहा था खून, सीने में चोट के निशान

Kanpur News: कांग्रेसी नेता के भाई की मौत की घटना फजलगंज की है। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है।
-————–
–—————————————————-
–—————————————————-
नोट: यह ख़बर सोशल मीडिया से लिया गया है
————————————————— —————————————————-
संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं है और न ही हमारा चैनल इस तरह कि कोई जिम्मेदारी लेता है।
—————————————————


देश-दुनिया से जुड़े राजनीतिक और सामयिक घटनाक्रम की विस्तृत और सटीक जानकारी के लिए जुड़े रहें विश्ववार्ता के साथ। ताज़ा खबरों, चुनावी बयानबाज़ी और विशेष रिपोर्ट्स के लिए हमारे साथ बने रहें।
विशेष संपादक – आफताब खान
संपर्क 9792506246
xxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxx
AMMP 24 News Live TV
xxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxx












AMMP 24 News Live TV

Share this:









