कातिल पति ने: पत्नी की बेरहमी से हत्या कर, फिर टुकड़े-टुकड़े कर गंगनहर में फेंकी लाश, दृश्यम फिल्मकी थीम आजमाना चाहता था पापी
Aftab Khan,,,. मानवाधिकार मीडिया परिषद AMMP 24 News,, Date,,,16 Sep 2021 10:35 AM

आपको बता दें, उत्तर प्रदेश मेरठ के सरधना निवासी एक कलयुगी पिति, कवि दीपक निराला ने अपने पत्नी को दहेज के लिए पहले बेरहमी से मौत के घाट उतारा और फिर शव के टुकड़े टुकड़े कर गंगनहर में फेंक दिया। पत्नी की हत्या के बाद आरोपी पति परिवार समेत फरार हो गया। यहां तक कि पत्नी के मायके वालों को भी उसने उनकी बेटी की मौत की खबर नहीं दी। पंद्रह दिन तक जब बेटी से किसी तरह बात नहीं हो पाई तो मायके वालों ने दामाद से पूछताछ की तो बेटी की मौत की खबर सुनकर उनके होश उड़ गए। मायके वाले मेरठ पहुंचे और सरधना थाने में दामाद के खिलाफ दहेज हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया। वहीं वारदात के 21 दिन बाद आरोपी पति ने थाने पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ के बाद कई बड़े खुलासे किए हैं। वहीं पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी पति हत्या कर खुद को बचाने के लिए दृश्यम फिल्म की थीम आजमाना चाहता था।
दीपक पुलिस को रूबी की मौत बीमारी से होना बताता रहा। वह नार्को टेस्ट के लिए भी तैयार था। बार-बार कहता रहा कि उसने पत्नी की हत्या नहीं की। उसे गलत फंसाया जा रहा है। मंगलवार को मृतका के परिजन थाने पहुंचे। उन्होंने लखनऊ में उच्चाधिकारियों को मामले से अवगत कराया। अधिकारियों की सख्ती के बाद पुलिस ने दीपक के साथ सख्ती की तो वह टूट गया। उसने पत्नी रूबी की हत्या की बात स्वीकार की।