लखीमपुर खीरी हिंसा: 12 घंटे पूछताछ के बाद मंत्री का बेटा आशीष गिरफ्तार, पेशी के बाद न्यायिक हिरासत:
Aftab Khan,,,_______ मानवाधिकार मीडिया AMMP 24 News: Date:Sun, 10 Oct 2021 01:37 AM,

लगभग 12 घंटे की पूछताछ के बाद आखिरकार पुलिस ने आशीष मिश्र को गिरफ्तार कर लिया। अब इस मामले पर सोमवार को सुनवाई होगी। तब तक आशीष को न्यायिक हिरासत में रहना होगा, ___________________________________________________। आपको बता दें उत्तर प्रदेश लखीमपुर- तिकुनिया कांड के मुख्य आरोपी आशीष मिश्र को गिरफ्तार कर सोमवार तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। अब इस मामले पर सोमवार को सुनवाई होगी। तब तक आशीष को न्यायिक हिरासत में रहना होगा। पुलिस आशीष को जिला कारागार लखीमपुर ले गई है।
केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी के घर पर शुक्रवार को दूसरा नोटिस चस्पा होने के बाद मामले में मुख्य आरोपी आशीष मिश्र मोनू शनिवार को क्राइम ब्रांच के दफ्तर में पर्यवेक्षण समिति के सामने पेश हुआ। देर रात करीब 12 घंटे की पूछताछ के बाद जांच टीम ने आशीष को गिरफ्तार कर लिया।
डीआइजी उपेंद्र अग्रवाल ने बताया कि आशीष को जांच में सहयोग न करने पर गिरफ्तार किया गया है। क्राइम ब्रांच के दफ्तर में ही मेडिकल कराने के बाद पुलिस आशीष को लेकर कोर्ट पहुंची और उसे मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया। आशीष को सीजेएम कोर्ट लेकर आए हैं। आशीष मिश्र को सीजेएम दीक्षा भारती की कोर्ट में पेश किया गया। आशीष को सोमवार तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
आशीष की दलीलों से असंतुष्ट रही जांच टीम
इस दौरान पर्यवेक्षण समिति के अध्यक्ष और डीआईजी उपेंद्र अग्रवाल के नेतृत्व में जांच टीम में शामिल वरिष्ठ सदस्य आईपीएस सुनील कुमार सिंह, सदस्य अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह, सीओ मितौली संदीप सिंह, सीओ गोला एसएन तिवारी, इंस्पेक्टर क्राइम ब्रांच और विवेचक विद्याराम दिवाकर, इंस्पेक्टर खीरी सियाराम वर्मा, जन शिकायत प्रकोष्ठ प्रभारी धर्म प्रकाश शुक्ल, स्वाट टीम प्रभारी एसआई शिवकुमार आदि ने आशीष मिश्र से तीखे सवाल किए, जिस पर आशीष मिश्र ने वीडियो फुटेज के साथ अपनी कई दलीलें दीं, लेकिन जांच टीम उनसे असंतुष्ट नजर आई, ऐसा सूत्र बताते हैं।
लगभग 12 घंटे की पूछताछ के दौरान एसपी विजय ढुल सहित कई अन्य अधिकारी क्राइम ब्रांच के दफ्तर से बाहर निकले। पर्यवेक्षण समिति के अध्यक्ष डीआईजी उपेंद्र अग्रवाल बाहर निकले और आशीष को गिरफ्तार करने की जानकारी मीडिया को दी।
केंद्रीय मंत्री अजय मिश्र टेनी इस दौरान क्राइम ब्रांच के दफ्तर से लगभग आधा किलोमीटर दूर अपने कार्यालय पर डटे रहे। इस दौरान उनके साथ भाजपा के सैकड़ों कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने समर्थन में नारेबाजी भी की।