एक महिला के 2 पति दोनों सगे भाइयों में हुआ विवाद छोटे भाई प्रभु दयाल ने बड़े भाई को उतारा मौत के घाट,

Aftab Khan,,,. मानवाधिकार मीडिया परिषद AMMP 24 News,, Date,,,14 Sep 2021 10:00 AM

आपको बता दें, मामला उत्तर प्रदेश के जिला हरदोई, का है जहां पर एक कलयुगी भाई ने अपने ही सगे बड़े भाई को उसकी हीं बीवी को लेकर विवाद में मौत के घाट उतार दिया, पत्नी को लेकर दोनों भाइयों के बीच में काफी समय से विवाद हो रहा था। बतातें चलें कोतवाली देहात क्षेत्र के कौढ़ा गांव में सोमवार को हुए कत्ल का ये कारण था : पत्नी का पहला पति मुन्ना, सात साल पहले गांव में ही हुई एक हत्या के मामले में जेल चला गया था। उसके जेल जाने के बाद उसकी पत्नी आशा और उसके एक बच्चे को मुन्ना के छोटे भाई प्रभूदयाल ने अपने पास रख लिया था और फिर दोनों पति पत्नी के रूप में रहने लगे। दोनों के पांच बच्चे भी हैं। दो साल पहले मुन्ना जेल से छूटकर आया था तो प्रभूदयाल से अपनी पत्नी को वापस करने के लिए कहता था। दोनों के बीच विवाद होता था। आशा भी अब प्रभूदयाल के साथ ही रहना चाहती थी। जैसा कि उनके भाई रामचंद्र ने बताया कि सोमवार की शाम दोनों के बीच काफी विवाद हुआ था, लेकिन फिर मामला निपट गया तो मुन्ना चारपाई पर सो गया। रात में प्रभूदयाल ने सोते समय मुन्ना पर धारदार हथियार से हमला कर उसकी हत्या कर दी। चीख सुनकर घर के अन्य लोग जागे तो प्रभूदयाल भाग गया। रात में ही पुलिस को सूचना दी गई तो सीओ सिटी समेत फोर्स पहुंचा। फारेंसिक टीम से रात में ही जांच कराई गई। सीओ सिटी विकास जायसवाल ने बताया कि रामचंद्र की तहरीर पर प्रभूदयाल के खिलाफ हत्या की एफआइआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस आरोपित की तलाश कर रही है।

Related posts

अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार परिषद के चेयरमैन द्वारा आरिफ अली को प्रशासनिक संरक्षण सचिव अमरोहा बनाए जाने पर हार्दिक शुभकामनाएं

Shahrukh Khan

बांदा जिले में दिल को झकझोर देने वाली घटनां: पति के ताने से तंग आकर, पत्नी ने मासूम बेटी को दूध में जहर पिलाकर मौत के घाट उतारने के बाद करली आत्महत्या,

Shahrukh Khan

यूपी इलेक्शन 2022: बहराइच में अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष आफताब खान ने भी   डाला वोट, तीन बजे तक 46.28 प्रतिशत मतदान, चित्रकूट में सबसे ज्यादा तो प्रयागराज में धीमी वोटिंग,

Shahrukh Khan

Leave a Comment