बहराइच पुलिस द्वारा सनसनीखेज हत्याकांड का एक सप्ताह के अंदर किया गया खुलासा, 04 अज्ञात शवों की हुई शिनाख्त एवं तीन हत्यारे गिरफ्तार,

Aftab Khan,,,. मानवाधिकार मीडिया परिषद AMMP 24 News,, Date 18 Sep 2021
आपको बता दें, उत्तर प्रदेश के जनपद बहराइच पुलिस द्वारा सनसनीखेज हत्याकांड का एक सप्ताह के अंदर किया गया खुलासा, 04 अज्ञात शवों की हुई शिनाख्त एवं तीन हत्यारे गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त आला कत्ल चाक़ू बरामद*
*उत्तर प्रदेश शासन द्वारा घटना का अनावरण करने वाली टीम को एक लाख रुपये के पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया*
*अनावरित अभियोग-*
1. मु.अ.स. 355/2021 धारा- 302, 201, 34 भा.द.वि. एवं 4/25 आर्म्स एक्ट थाना फखरपुर जनपद बहराइच
2. मु.अ.स. 357/2021 धारा- 302, 201, 34 भा.द.वि. एवं 4/25 आर्म्स एक्ट थाना फखरपुर जनपद बहराइच
*बताते चलें
श्रीमान पुलिस अधीक्षक जनपद बहराइच सुजाता सिंह द्वारा एस.ओ.जी, सर्विलांस सहित 04 पुलिस टीमों को थाना फखरपुर क्षेत्र में दिनांक 11.09.2021 को एक बालिका एवं एक बालक एवं दिनांक 12.09.2021 को एक महिला एवं एक बालिका के निर्ममता पूर्वक गला रेत कर हत्या किये हुए बरामद शव के पहचान एवं निर्मम हत्या कांड के अनवारण हेतु दिए गए निर्देशों के अनुक्रम में श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक महोदय (नगर) श्री कुंवर ज्ञानञ्जय सिंह के कुशल पर्यवेक्षण में क्षेत्राधिकारी कैसरगंज श्री कमलेश कुमार सिंह (विवेचक मुकदमा) के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा मृतकों के परिजनों को पहचान हेतु फोटोग्राफ दिखाने पर मु0अ0स0 355/2021 धारा 302/201 आई०पी०सी० थाना फखरपुर से सम्बंधित दिनांक 11.09.2021 को ग्राम बसन्ता दाखिला गजाधरपुर थाना फखरपुर जनपद बहराइच में दो अज्ञात बच्चों के गन्ने के खेत में बरामद हुए शवों की शिनाख्त क्रमशः राजाती पुत्री मैरी काशी कत्रायन उम्र करीब 11 वर्ष एवं जोसेफ पुत्र मैरी काशी कत्रायन उम्र करीब 07 वर्ष निवासीगण- मुमरा देवी, आर्केड, दिवा ईस्ट, थाना मुम्ब्रा, जिला थाने, महाराष्ट्र एवं मु0अ0स0 357/2021 धारा 302/201 आई०पी०सी० थाना फखरपुर से सम्बंधित दिनांक 12/09/2021 को ग्राम यादवपुरी नाला पुलिया के किनारे बहद ग्राम माधवपुर से 01 महिला व 01 बच्ची अज्ञात के बरामद हुए शवों की शिनाख्त क्रमशः मैरी काशी कत्रायन पुत्री काशी कत्रायन उम्र करीब 35 वर्ष व सौंदर्या पुत्री मैरी काशी कत्रायन उम्र करीब 04 वर्ष निवासीगण- मुमरा देवी, आर्केड, दिवा ईस्ट, थाना मुम्ब्रा, जिला थाने, महाराष्ट्र के रूप में की गई| पुलिस को तकनिकी सहायता एवं मुखबिर से सूचना मिली कि घटना का सम्बन्ध महाराष्ट्र राज्य से है। घटना से सम्बन्धित बहराइच के स्थानीय थाना फखरपुर क्षेत्र के निवासी 03 संदिग्ध व्यक्तियों को पूछताछ हेतु बहराइच लाया गया। विभिन्न स्थानों की सीसीटीवी फुटेज एवं ट्रेन के रिजर्वेशन चार्ट आदि से सभी के बहराइच आने की पुष्टि हो रही थी। पूछताछ में अभियुक्तगण ननकू पुत्र मुबारक अली, सलमान खान पुत्र उस्मान खान व दानिश खान पुत्र नसीम खान निवासीगण ग्राम- ततेहरा, बालचंदपुर थाना-फखरपुर जनपद बहराइच द्वारा घटना को कारित करना स्वीकार किया गया एवं अभियुक्तगण की निशानदेही पर घटनास्थल से मृतका मेरी कत्रायन का मोबाइल फोन व आलाकत्ल चाकू बरामद किया गया। अभियुक्तगण द्वारा घटना कारित करने के पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर इस जघन्य एवं निर्मम हत्याकांड को अंजाम देने वाले अभियुक्तगण ननकू, सलमान खान व दानिश खान को दिनांक 18.09.2021 समय 14.30 बजे गिरफ्तार किया गया।