मेघायल के गवर्नर ,फिर मोदी सरकार पर बरसे,कहा कि किसान आंदोलन में 600 लोग शहीद हो गए तो कोई ग़म नहीं, जबकि कुतिया भी मरती है तो दिल्ली के नेता शोक संदेश जारी करते हैं।

Aftab Khan,,, मानवाधिकार मीडिया परिषद, AMMP 24 News: Date:Sun, 07 Nov 2021 11:12 PM

मेघायल के गवर्नर सत्यपाल मलिक:-फोटो, AMMP 24 News

आपको बता दें:मेघायल के गवर्नर सत्यपाल मलिक ने किसान आंदोलन को लेकर एक बार फिर मोदी सरकार पर निशाना साधा है। हाल के समय में कई बार किसानों के मुद्दे पर सरकार और बीजेपी की लाइन से हटकर बोल चुके मलिक ने साफ कहा कि वह दिल्ली के उन 2-3 लोगों की इच्छा के खिलाफ बोल रहे हैं, जिन्होंने उन्हें गवर्नर बनाया है और जब कहेंगे तो वह तुरंत पद से हट जाएंगे। मलिक ने कहा कि किसान आंदोलन में 600 लोग शहीद हो गए तो लोकसभा में प्रस्ताव पास नहीं किया गया, जबकि कुतिया भी मरती है तो दिल्ली के नेता शोक संदेश जारी करते हैं। बताते चलें: जयपुर में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए, सत्यपाल मलिक ने कहा, ”देश में इतना बड़ा आंदोलन आज तक नहीं चला, जिसमें 600 लोग शहीद हो गए, मलिक ने आगे कहा, ”इस समय किसानों का मुद्दा है, मैं कुछ कहूंगा तो विवाद होता है। ये अखबार वाले ऐसा कर देते हैं कि मैं दो हफ्ते तक इंतजार करता हूं कि दिल्ली से कोई टेलिफोन तो नहीं आएगा। हालांकि, गवर्नर को हटाया नहीं जा सकता है, लेकिन मेरे जो शुभचिंतक है, कहते हैं कि ये कुछ बोले और हटे। फेसबुक पर लिखते हैं कि आप जब इतना महसूस करते हो तो इस्तीफा क्यों नहीं देते, मैं कहता हूं कि क्या आपके पिता जी ने बनाया था।”

Related posts

दिल्ली में मोदी-पुतिन की मुलाकात, पीएम बोले- दुनिया में कई चीजें बदलीं, पर हमारी दोस्ती कायम रही,

Shahrukh Khan

कोतवाली नगर क्षेत्र में युवक की आत्महत्या से पहले का वीडियो हुआ वायरल,

Shahrukh Khan

धर्म संसद में समुदाय विशेष के खिलाफ भड़काऊ भाषण देने के आरोप में वसीम रिजवी उर्फ जितेंद्र त्यागी समेत अन्य संतों के खिलाफ धारा 153 ए में मुकदमा किया गया दर्ज,

Shahrukh Khan

Leave a Comment