यूपी के जौनपुर में दर्दनाक हादसा,हर तरफ तबाही का मंजर,3 मंजिला मकान गिरने से 5 की दर्दनाक मौत 6 गंभीर:

Aftab Khan,,, मानवाधिकार मीडिया AMMP 24 News: Date:Fri, 22 Oct 2021 03:37 PM

जौनपुर में ढहा तीन मंजिला मकान – फोटो : AMMP 24 News

आपको बता दें, यूपी जौनपुर शहर कोतवाली क्षेत्र के बड़ी मस्जिद के पीछे मोहल्ला रोजा अर्जन में गुरुवारदेर रात ऐसी दर्दनाक घटना घटी जिसे पूरा शहर कभी नहीं भूलेगा। तीन मंजिला मकान गिरने से पांच लोगों की मौत के बाद से पूरा मोहल्ला सिहर उठा है।  शुक्रवार सुबह जब लोग मौके पर पहुंचे तो घटनास्थल का मंजर देख कांप उठे। मलबे में तब्दील मकान की हालत देख लोगों का दिल दहल उठा।

रात करीब 11 बजे मिट्टी और ईंट से बना करीब 70 साल पुराना जर्जर तीन मंजिला मकान ढह गया। परिवार के 11 लोग मलबे में दब गए। पांच लोगों की मौत हो गई और छह घायल हो गए। मृतकों में एक पड़ोसी भी शामिल है। शुक्रवार सुबह 11 बजे तक प्रशासन ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। घटना के बाद जुटे मोहल्ले के लोगों की मेहनत के कारण छह लोगों को बचाकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।हादसे का मंजर यह था कि आसपास के लोगों की नींद मकान गिरने के बाद घायलों की चीख-पुकार और कराहने की आवाज से टूटी। मलबे के बीच से दबे लोगों के चीखने की आवाजें आ रही थीं। अंदर दबे लोग मदद मांग रहे थे। आसपास के लोग मदद करने पहुंचे, लेकिन कुछ नहीं कर सके। कुछ देर बाद चीखें शांत हो गईं। आखिर में मौत ने उन्हें अपने आगोश में ले ही लिया और बाहर उनके शव हीं निकाले गए।
वहीं सूबे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। साथ ही इस हादसे में घायल लोगों का समुचित उपचार कराने तथा प्रभावित लोगों को हर संभव मदद और राहत प्रदान करने के निर्देश दिए हैं।


Related posts

अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार परिषद के चेयरमैन द्वारा अनवर अली को जिला अध्यक्ष श्रावस्ती बनाए जाने पर हार्दिक शुभकामनाएं

Shahrukh Khan

26 जनवरी 2022: गणतंत्र दिवस पर अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार परिषद के प्रधान कार्यालय पर फहराया गया तिरंगा,

Shahrukh Khan

अपराध मुक्त उत्तर प्रदेश: इस मुद्दे पर योगी आदित्यनाथ और मायावती दोनों लगा रहे हैं दांव, किसे मिलेगा जनता का साथ

Shahrukh Khan

Leave a Comment