Title of the document अन्तर्राष्ट्रीय मानवाधिकार मीडिया परिषद | INTERNATIONAL HUMAN RIGHTS MEDIA COUNCIL |

पंजाब, ताजपोशी के बाद एक्शन में सीएम चन्नी: किसानों के बकाया बिल माफ, हड़ताली कर्मियों से काम पर लौटने की अपील,

0

Aftab Khan,,,.                                              मानवाधिकार मीडिया परिषद AMMP 24 News,. Date,20 Sep 2021 01:06 PM

प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते पंजाब के सीएम चरणजीत चन्नी फोटो। -: मानवाधिकार मीडिया परिषद AMMP 24 News

आपको बता दें, चरणजीत सिंह चन्नी पंजाब के नए मुख्यमंत्री बन गए हैं। इसके बाद उन्होंने मुख्यमंत्री कार्यालय जाकर अपना पदभार संभाला। पदभार संभालने के बाद चन्नी ने प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित किया। इस दौरान चन्नी चुनावी मोड में दिखे। उन्होंने पंजाब में किसानों के सभी बकाया बिल माफ करने का एलान किया है। चन्नी ने कहा कि अगर किसानों और खेती करने वालों को किसी तरह की आंच आई तो मैं अपनी गर्दन भी उनके आगे कर दूंगा। वहीं खुद को आम आदमी बताते हुए पंजाब आलाकमान का आभार जताया। उन्होंने सोनिया गांधी, राहुल गांधी समेत पूरी पार्टी का धन्यवाद किया।
सीएम ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि जिसके घर में छत नहीं थी, आज वो सीएम बना। कांग्रेस ने एक गरीब को इतना बड़ा पद दिया है। राहुल गांधी गरीब लोगों के साथ खड़े हैं। मैं पंजाब के हर आम आदमी की तरफ से राहुल गांधी जी का और कांग्रेस का धन्यवाद करता हूं। खुद को सीएम बनाए जाने को उन्होंने चमकौर साहिब की धरती की कृपा बताया। उन्होंने कहा कि मैं गरीबों को नुमाइंदा हूं। अब पंजाब के लोगों को आगे लेकर जाना है। कांग्रेस को मजबूत करना है। चन्नी ने कहा कि अगर किसानी टूटती है तो पंजाब टूट जाएगा। किसानी है तभी देश है। पंजाब सरकार हर तरीके से किसानों के साथ खड़ी है। हम किसानों के लिए सब कुछ देने को तैयार हैं। बिना किसी लालच के साथ हम किसानों के साथ खड़े हुए हैं। किसानी डूबी तो हिंदुस्तान डूबेगा।

चन्नी ने मांग की कि तीनों कृषि कानून वापस लिए जाएं। उन्होंने साफ किया कि पंजाब में अगर कोई माफिया है तो उसका फैसला जल्दी हो जाएगा। उन्होंने साफ किया कि किसी भी गरीब का कनेक्शन इस लिए नहीं कटेगा कि वो बिल नहीं भरता है। अगर कटा है तो उसके सारे बिल माफ करके उसका कनेक्शन बहाल किया जाएगा। चन्नी ने कहा कि ये पंजाब के लोगों की सरकार है, आम आदमी की सरकार है। मुझे पंजाब के लोगों के लिए बहुत सारे फैसले लेने हैं।