पयागपुर के केबी इंटर कालेज में सोमवार को आयोजित कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा:

M.S.KHAN. मानवाधिकार मीडिया परिषद AMMP 24 News,, Date:20 Sep 2021 10:23 PM

पयागपुर के केबी इंटर कालेज में सोमवार को आयोजित कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री डॉ दिनेश – : AMMP 24 News

आपको बता दें, उत्तर प्रदेश के जिला बहराइच, थाना पयागपुर स्थित कौशलेंद्र बिक्रम इंटर कॉलेज के हीरक जयंती समारोह के अवसर पर आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए प्रदेश के उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार ने साढ़े चार साल के कार्यकाल में विकास की नई इबारत लिख दी है। चारों तरफ तरक्की और खुशहाली की बयार बह रही है। युवाओं के अरमानों को नए पंख मिले हैं तो किसान की आमदनी दोगुनी होने की कवायद अपने लक्ष्य की ओर बढ चली है। सुरक्षित बहन-बेटियां प्रदेश की तरक्की की राह की हमसफर बनी हैं। पिछली सरकारों के समय में लड़खड़ाने वाला उत्तर प्रदेश आज विकास की दौड़ में सबसे आगे चल रहा है। देश के अन्य राज्यों को राह दिखा रहा है।

कार्यक्रम का संचालन रणविजय सिंह व राकेश सिंह द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष मंजू सिंह, पूर्व एमएलसी राजा राकेश प्रताप सिंह, गंगवल के राजा उदयप्रताप सिंह, हिन्दू युवा वाहिनी के प्रदेश उपाध्यक्ष राजदेव सिंह, पूर्व विधायक अवधेश सिंह, विद्यालय के प्रधानाचार्य श्रीप्रकाश पटेल, जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र, पुलिस अधीक्षक सुजाता सिंह, अपर जिलाधिकारी मनोज कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक नगर कुंवर ज्ञानंजय सिंह सहित जिले के अन्य वरिष्ठ अधिकारी, अनुराग सिंह, दिवाकर पांडेय, शिवजी मिश्र, बृजेश सिंह, डॉ. सत्येंद्र तिवारी सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं तथा छात्र-छात्राएं मौजूद रहीं

Related posts

UP: भाजपा विधायक अरविंद गिरी को चलती गाड़ी में आया हर्टअटैक, निधन, सीएम योगी ने शोक व्यक्त किया

Shahrukh Khan

दारुल उलूम का बड़ा निर्णय, देवबंद में 24 सितंबर को यूपी के मदरसों का इजलास बुलाया गया,तैयार होगा लाइन ऑफ एक्शन

Shahrukh Khan

लता मंगेशकरः ने जब देश के लिए तराना ऐ मेरे वतन के लोगों’ गाया तो प्रधानमंत्री नेहरू की आँखें भर आईं,

Shahrukh Khan

Leave a Comment