बहराइच में फाइलेरिया रोधी अभियान का शुभारंभ: 27 मई तक चलेगा अभियान, 34.46 लाख लोगों को खिलाई जाएगी दवा,

Aftab Khan ××××××× Human Rights Media Council AMMP 24 News Date: 12 May 2022

बहराइच में जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र द्वारा फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम का शुभारंभ करते f फोटो AMMP 24 News

आपको बता दें, फाइलेरिया उन्मूलन एवं कृमि रोग से मुक्ति कार्यक्रम अन्तर्गत मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन अभियान 2022-23 अन्तर्गत अभियान शुरू किया गया। जनपद में 12 से 27 मई 2022 तक संचालित होने वाले सामूहिक दवा सेवन दिवस का शुभारम्भ कलेक्ट्रेट सभागार बहराइच में जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र द्वारा डीईसी की गोली तथा एल्वेन्डाजाल टैबलेट खाकर किया गया।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एस.के. सिंह ने बताया कि जिले में 34.46 लाख से अधिक की जनसंख्या को अभियान के दौरान दवा खिलाई जाएगी। इसके लिए 3244 टीम बनाई गई हैं जिनके कार्यों का पर्यवेक्षण 541 सुपरवाइजर करेंगे। राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम अन्तर्गत 02 वर्ष से ऊपर के सभी नागरिकों को स्वास्थ्य कार्यकर्ता घर-घर जाकर फाइलेरिया की दवा खिलायेंगे। गर्भवती महिलाओं एवं ज्यादा बीमार नागरिकों को यह दवा नहीं दी जायेगी। डॉ. सिंह ने बताया कि अभियान अन्तर्गत दो तरह की दवाएं खिलाई जायेंगी। पहली एल्बेन्डाजाल की गोली सभी को खाना है, दूसरी डी.ई.सी. की गोली उम्र के अनुसार दी जायेगी। 02 से 05 वर्ष के बच्चों को एक गोली, 05 वर्ष से 15 वर्ष के बच्चों को दो गोली एवं 15 से ऊपर वाले सभी नागरिकों को तीन गोली खाना हैं। सभी दवाएं खाना खाने के बाद ही खाई जायेंगी।अभियान के शुभारंभ अवसर पर डीएम डॉ दिनेश चन्द्र ने कहा कि मा. मुख्यमंत्री जी की प्रेरणा से उत्तर प्रदेश में राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। डीएम ने जनपदवासियों से अपील की है कि सभी लोग चिकित्सकीय परामर्श के अनुसार अनिवार्य रूप से दवा खाकर जनपद फाइलेरिया (हाथी पांव) रोग से मुक्त करने में सहयोग प्रदान करें। डीएम ने कहा कि फाइलेरिया जैसी गम्भीर बीमारी जिसका कोई इलाज नहीं है, हमारी छोटी सी कोशिश हमें और हमारे परिवार को इस रोग सुरक्षा प्रदान कर सकती है।

Related posts

विधायक की भतीजी की मौत: परिजन बोले- डॉक्टर ने नहीं उनकी बेटी ने किया ऑपरेशन, लापरवाही ने ले ली जान,

Shahrukh Khan

शैतान चौक की कातिल हसीना प्रीति शर्मा ( चार साल से लिव-इन में रह रही थी, इस बात पर उस्तरे से रेता प्रेमी का गला

Shahrukh Khan

Gujarat Election: सोमनाथ में दिखा केजरीवाल का नया रूप, सियासी सवाल पर जोड़े हाथ

Shahrukh Khan

Leave a Comment