मानवाधिकार मीडिया परिषद AMMP 24 News, Date 06 Sep 2021


आपको बता दें प्रार्थी मोहम्मद मेराज पुत्र मोहम्मद दिलबहार निवासी ग्राम कटिलिया चौराहा थाना रिसिया जनपद बहराइच, की शादी लगभग 6 माह पहले शहनाज बानो पुत्री मोहम्मद मुस्लिम अली निवासी पटना कॉलोनी थाना रुपईडीहा जनपद बहराइच से हुई थी, दिनांक 12 मार्च 2021 को प्रार्थी के ससुर व अन्य परिजन प्रार्थी के घर आकर प्रार्थी को बुरा भला कह कर प्रार्थी के ऊपर शहनाज बानो को मारपीट व उत्पीड़न का इल्जाम लगाकर प्रार्थी की पत्नी शहनाज बानो को अपने साथ ले गए, प्रार्थी जब अपनी पत्नी शहनाज बानो को ससुराल लेने जाता तो नहीं भेजते, प्रार्थी ने तमाम बड़े बुजुर्गों से सिफारिश लगाकर अपनी पत्नी को वापिस ससुराल आने को कहा पर नहीं भेजा,तब, जाकर प्रार्थी ने अपनी शिकायत अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार परिषद को प्रार्थना पत्र देकर अपनी पत्नी को वापस लाने की गुहार लगाई, जिस पर अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार परिषद के राष्ट्रीय चेयरमैन एमएस खान ने प्रार्थी की शिकायत को संज्ञान में लेते हुए तत्काल राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री आफताब खान से मुलाकात की और जल्द से जल्द प्रार्थी को न्याय दिलाने का निर्देश दिया राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री आफताब खान ने जिला स्तर के पदाधिकारियों को निर्देश देकर कार्रवाई कर जवाब मांगा जिस पर जिला सचिव रवि प्रकाश कौशल व जिला अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ बहराइच शशि गुप्ता ने विपक्षी गढ़ से बात कर वापस ससुराल भेजने पर आमादा किया जिसपर मुस्लिम अली ने अपनी पुत्री शहनाज बानो को भेजने पर खुशी से राजी हुए, और दिनांक। 06 Sep 2021 को मुस्लिम अली ने अपनी पुत्री शहनाज बानो को दामाद मोहम्मद मेराज के साथ राजी खुशी से विदा कर दिया और सोमवार को शहनाज बानो अपने पति मोहम्मद मेराज के साथ खुशी-खुशी ससुराल आ गई, जिस पर प्रार्थी मोहम्मद मेराज ने अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार परिषद के तमाम पदाधिकारियों का शुक्रिया अदा किया,
