हज यात्रा आवेदन की प्रक्रिया शुरू: 31 जनवरी 2022 तक भरे जाएंगे फार्म, 65 वर्ष आयु तक के आजमीन ही कर सकेंगे आवेदन,

Aftab Khan,,, मानवाधिकार मीडिया AMMP 24 News: Date:Tue, 02 Nov 2021 08:32 AM

फाइल फोटो – फोटो : AMMP 24 News,

आपको बता दें, प्रदेश में हज करने की ख्वाहिश करने वाले आजमीन आज से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। अंतिम तिथि 31 जनवरी 2022 है। हज कमेटी ऑफ इंडिया ने हज एक्शन प्लान 2022 जारी कर दिया है। वेबसाइट hajcommittee.gov.in पर फॉर्म का प्रारूप अपलोड कर दिया गया है। हज के लिए इस बार 65 वर्ष आयु से ऊपर के आजमीन आवेदन नहीं कर सकेंगे। 

वहीं यात्रा से एक माह पहले तक कोरोना रोधी टीके की दोनों डोज लगवाना जरूरी होगा। साथ ही आवेदकों के पासपोर्ट की वैधता 31 दिसंबर 2022 तक होना जरूरी है। वहीं, बगैर महरम के हज पर जाने वाली 45 से 65 वर्ष तक की महिलाएं 4 से 5 के समूह में आवेदन कर सकेंगी। 

राज्य हज समिति के सचिव राहुल गुप्ता ने बताया कि सऊदी अरब सरकार की ओर से हज के लिए अंतिम गाइडलाइन आने तक आवेदन फॉर्म अस्थायी माने जाएंगे। अभी हज यात्रियों के मक्का व मदीना में ठहरने के लिए होटलों के चयन करने की तिथि की घोषणा नहीं की गई है। 

इसे लेकर केंद्रीय अल्पसंख्यक मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी का भी बयान जारी हुआ है। बरेली हज सेवा समिति के संस्थापक पम्मी खान वारसी ने बताया कि इस बार एक कवर नंबर पर पांच लोग आवेदन कर सकते हैं। 

इसमें 65 वर्ष आयु तक के आजमीन ही जा सकेंगे। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह से डिजिटल रखी गई है। सरकार की तरफ से यात्रा के लिए एक मोबाइल एप तैयार किया गया है। यात्रा करने वालों को इसी एप के जरिए आवेदन करना होगा। चयन प्रक्रिया कोरोना प्रोटोकाल के मापदंडों के तहत होगी। इधर बरेली हज सेवा समिति ने भी हज यात्रियों की मदद के लिए तैयारी शुरू कर दी है।

Related posts

भिण्ड कलेक्टर सतीश कुमार पर्यावरण वृक्षारोपण की फिक्र को लेकर प्रदेश में नंबर वन

Shahrukh Khan

अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार परिषद के चेयरमैन द्वारा मोहम्मद परवेज को प्रमुख शिक्षक संरक्षण बिजनौर बनाए जाने पर हार्दिक शुभकामनाएं

Shahrukh Khan

अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार परिषद के चेयरमैन द्वारा शाकिर अली को क्षेत्र प्रमुख डिप्टी ट्रेजरोर बनाए जाने पर हार्दिक शुभकामनाएं

Shahrukh Khan

Leave a Comment