उत्तर प्रदेशअखिलेश ने दिया मायावती काे एक और झटका, सपा में शामिल हुए बसपा के राष्ट्रीय महासचिव और पूर्व सांसद,

Aftab Khan,,, मानवाधिकार मीडिया परिषद AMMP 24 News Date:Sun, 3 Oct 2021 2:21 PM

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव:- AMMP 24 News

यूपी में विधानसभा चुनाव से पहले दल बदलने का सिलसिला जारी है। रविवार को समाजवादी पार्टी ने बसपा को बड़ा झटका दिया। बसपा के राष्ट्रीय महासचिव और पूर्व सांसद वीर सिंह एडवोकेट (मुरादाबाद) और फिरोजाबाद से पूर्व विधायक श्री अज़ीम भाई अपने समर्थकों के साथ सपा में हुए शामिल। मुरादाबाद निवासी सांसद रहे वीर सिंह लंबे समय से बसपा से जुड़े और बसपा मुखिया मायावती के काफी नजदीकी लोगों में गिने जाते रहे हैं. _______________________________________ खिलेश ने कहा कि लोकतंत्र पर संकट है। भाजपा ने विकास के मामले पर नकारात्मक एजेंडा अपना रखा है। किसानों और नौजवानों के मुद्दों को समाजवादी सरकार बनने पर समय सीमा में हल किया जाएगा। आदिवासियों को वन का अधिकार मिलेगा। महिलाओं को प्रतिनिधित्व मिलेगा। डा. क्यू आर इलियास ने कहा कि विकास के काम करने का भरोसा समाजवादी पार्टी पर है। लोग भाजपा की कुनीतियों से तंग है। समाजवादी सरकार कानून का राज बहाल करेगी। इससे पहले कल समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि महात्मा गांधी ने मानवता को सत्य अहिंसा का संदेश दिया था जिसे पूरी दुनिया के लोग मानते है। लाल बहादुर शास्त्री के विचार जय जवान-जय किसान की आज देश को बड़ी जरूरत। गांधी जी और शास्त्री जी के मार्ग दर्शन से ही समाज और देश में बदलाव होगा। भाजपा राज में जय जवान-जय किसान दोनों संकट में हैं।

Related posts

नोटबंदी की वर्षगांठ: अखिलेश बोले- भाजपा बताए नोटबंदी से देश को क्या फायदा हुआ,

Shahrukh Khan

सुबह चाय साए में देश राज्यों से बड़ी खबरें 17–जून–2026–बुधवार गुड मॉर्निंग,AMMP 24 News Live TV में खास आपके लिए,

Shahrukh Khan

अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार परिषद के चेयरमैन द्वारा मतलूब जी को तहसील सचिव अमरोहा बनाए जाने पर हार्दिक शुभकामनाएं,

Shahrukh Khan

Leave a Comment