Title of the document अन्तर्राष्ट्रीय मानवाधिकार मीडिया परिषद | INTERNATIONAL HUMAN RIGHTS MEDIA COUNCIL |

सुबह चाय साए में देश राज्यों से बड़ी खबरें 17–जून–2026–बुधवार गुड मॉर्निंग,AMMP 24 News Live TV में खास आपके लिए,

0

Aftab Khan, Human Rights Media Council, AMMP 24 News Live tv, Date 17 Jun 2026

AMMP 24 News Live TV

https://ammp24newslivetv.com/?p=3574

G7 Summit: पीएम मोदी और ट्रंप के बीच अहम द्विपक्षीय बैठक आज, जानें किन मुद्दों पर होगी चर्चा

Wed, 17 Jun 2026 05:58 AM

जी7 शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के बीच प्रस्तावित बैठक में ऊर्जा सुरक्षा, पश्चिम एशिया की मौजूदा स्थिति और द्विपक्षीय आर्थिक सहयोग प्रमुख मुद्दे रह सकते हैं। सूत्रों के अनुसार, दोनों देश दीर्घकालिक ऊर्जा साझेदारी को और मजबूत करने के इच्छुक हैं, विशेषकर ऐसे समय में जब होर्मुज जलडमरूमध्य से जुड़े घटनाक्रम वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति को प्रभावित कर सकते हैं।
जी7 शिखर सम्मेलन से इतर पीएम मोदी और ट्रंप करेंगे द्विपक्षीय वार्ता – फोटो F – फोटो – AMMP 24 News Live tv

जी7 शिखर सम्मेलन के इतर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच आज यानी 17 जून को द्विपक्षीय बैठक होने की संभावना है। इस द्विपक्षीय बैठक में पश्चिम एशिया की स्थिति, होर्मुज जलडमरूमध्य और अमेरिका से ऊर्जा आयात जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है। सूत्रों के अनुसार, भारत और अमेरिका दीर्घकालिक ऊर्जा साझेदारी को लेकर उत्सुक हैं और दोनों देशों के बीच इस क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर बातचीत हो सकती है।

सूत्रों ने बताया कि प्रस्तावित भारत-अमेरिका व्यापार समझौता अंतिम चरण में है। वार्ताएं लगातार आगे बढ़ रही हैं और आने वाले कुछ सप्ताह में इस समझौते पर काम पूरा होने की उम्मीद है। दोनों देशों ने लगभग एक वर्ष तक चली बातचीत के बाद फरवरी में एक अंतरिम व्यापार समझौता किया था। व्हाइट हाउस ने भी पुष्टि की है कि पीएम मोदी और ट्रंप की बैठक में प्रस्तावित भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को आगे बढ़ाने पर विशेष जोर रहेगा।

वैश्विक मुद्दों के साथ किस एजेंडें पर होगी बातचीत?
यह संभावित बैठक ऐसे समय हो रही है, जब होर्मुज जलडमरूमध्य में अस्थिरता का असर वैश्विक ऊर्जा बाजारों और समुद्री व्यापार पर पड़ रहा है। यह संकरा समुद्री मार्ग दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण व्यापारिक मार्गों में से एक है, जहां से वैश्विक तेल और गैस आपूर्ति का बड़ा हिस्सा गुजरता है। सूत्रों का कहना है कि दोनों नेताओं की बैठक में क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों के साथ-साथ ऊर्जा सुरक्षा तथा आर्थिक सहयोग को और मजबूत करने पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा।

इससे पहले मंगलवार को प्रधानमंत्री मोदी ने 52वें जी7 शिखर सम्मेलन के तहत आयोजित “नए साझेदारी संबंधों का निर्माण और अंतरराष्ट्रीय एकजुटता की पुनर्बहाली” विषय पर आधारित सत्र में होर्मुज जलडमरूमध्य के जरिए होने वाले समुद्री व्यापार में व्यवधान को लेकर चिंता जताई थी।

जी7 में भारतीय नाविकों की मौत के मुद्दे को उठाया
जी7 नेताओं को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने पश्चिम एशिया में शांति प्रयासों में हुई प्रगति का स्वागत किया, लेकिन हालिया संघर्ष के मानवीय और आर्थिक प्रभावों पर भी चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा, “हम पश्चिम एशिया में शांति प्रयासों में हुई प्रगति का स्वागत करते हैं। इस संघर्ष के कारण क्षेत्र के हमारे मित्र देशों में जान-माल का नुकसान हुआ है। होर्मुज जलडमरूमध्य के जरिए होने वाले समुद्री व्यापार में व्यवधान से वैश्विक अर्थव्यवस्था प्रभावित हुई है। कई भारतीय नागरिकों ने भी अपनी जान गंवाई है।”

प्रधानमंत्री ने कहा कि वैश्विक संघर्षों का स्थायी समाधान केवल संवाद, कूटनीति और अंतरराष्ट्रीय सहयोग के जरिए ही संभव है। उन्होंने वैश्विक समुद्री व्यापार से जुड़े नाविकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर भी जोर दिया। पीएम मोदी ने कहा, “वैश्विक समुद्री व्यापार के माध्यम से देशों को जोड़ने वाले नाविकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि समुद्री मार्ग सुरक्षित रहें और नाविक बिना किसी भय के अपना दायित्व निभा सकें।”

जी7 शिखर सम्मेलन में भारत साझेदार देश के रूप में शामिल
प्रधानमंत्री की यह टिप्पणी ओमान की खाड़ी में हाल में हुई एक समुद्री घटना की पृष्ठभूमि में आई है, जिसमें कथित तौर पर ईरानी तेल ले जा रहे पलाऊ के झंडे वाले एक तेल टैंकर पर अमेरिकी बलों की कार्रवाई के बाद तीन भारतीय नागरिकों की मौत हो गई थी। प्रधानमंत्री ने दोहराया कि भारत समुद्री मार्गों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और उभरती वैश्विक चुनौतियों से निपटने के लिए अंतरराष्ट्रीय साझेदारों के साथ मिलकर काम करने को तैयार है। भारत इस बार साझेदार देश के रूप में जी7 शिखर सम्मेलन में शामिल हुआ है। यह आउटरीच प्रक्रिया में उसकी 13वीं भागीदारी है।

UP: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की घोषणा, नीट अभ्यर्थियों को बस किराये में मिलेगी 50 प्रतिशत छूट,आगामी मोहर्रम को लेकर कड़े निर्देश

Tue, 16 Jun 2026 10:32 PM

मुख्यमंत्री ने कहा कि 21 जून को प्रदेश के 59 जनपदों में आयोजित होने वाली नीट परीक्षा में लगभग साढ़े तीन लाख अभ्यर्थी सम्मिलित होंगे। उन्होंने निर्देश दिए कि परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की बसों में प्रवेश पत्र दिखाने पर किराये में 50 प्रतिशत की छूट प्रदान की जाए।
UP: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की घोषणा, नीट अभ्यर्थियों को बस किराये में मिलेगी 50 प्रतिशत छूट, फोटो F – फोटो – AMMP 24 News Live tv

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगामी मोहर्रम को लेकर कड़े निर्देश देते हुए कहा है कि यह मातम का अवसर है, शक्ति प्रदर्शन का नहीं। मोहर्रम के दौरान किसी भी प्रकार के अस्त्र-शस्त्र प्रदर्शन, नई परंपरा की शुरुआत तथा कानफोड़ू डीजे, ढोल-ताशों के अनियंत्रित प्रयोग की अनुमति नहीं दी जाएगी। उन्होंने शांति भंग करने के प्रयासों पर कठोरतम कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। वहीं, 21 जून को आयोजित होने वाली नीट परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों को उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की बसों में प्रवेश पत्र दिखाने पर किराये में 50 प्रतिशत छूट देने की घोषणा भी की।

मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश की कानून-व्यवस्था, आगामी त्योहारों, राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) तथा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों की उच्चस्तरीय समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक मोहर्रम की व्यवस्थाओं को लेकर पहले से संवाद स्थापित करें और यह सुनिश्चित करें कि किसी भी जिले में कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ की घटना न होने पाए।

पूर्व की घटनाओं का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि कानफोड़ू डीजे, ढोल एवं ताशों के अनियंत्रित उपयोग पर प्रभावी नियंत्रण रखा जाए। उन्होंने कहा कि मोहर्रम के जुलूसों में किसी प्रकार के अस्त्र-शस्त्र का प्रदर्शन नहीं होना चाहिए। साथ ही किसी भी प्रकार की दुर्घटना से बचाव के लिए ताजियों की ऊंचाई निर्धारित मानकों के अनुरूप रखी जाए तथा 10 से 12 फीट से अधिक ऊंची ताजियों की अनुमति न दी जाए। उन्होंने कहा कि सभी की आस्था का सम्मान किया जाए, लेकिन नई परंपरा का सृजन किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि 21 जून को प्रदेश के 59 जनपदों में आयोजित होने वाली नीट परीक्षा में लगभग साढ़े तीन लाख अभ्यर्थी सम्मिलित होंगे। उन्होंने निर्देश दिए कि परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की बसों में प्रवेश पत्र दिखाने पर किराये में 50 प्रतिशत की छूट प्रदान की जाए। साथ ही अन्य जनपदों में परीक्षा देने पहुंचने वाले ऐसे अभ्यर्थियों के लिए, जिनके पास ठहरने की व्यवस्था न हो, आवश्यक अस्थायी आवासीय सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।

मुख्यमंत्री ने एनटीए के दिशा-निर्देशों के अनुरूप परीक्षा की शुचिता, पारदर्शिता एवं संवेदनशीलता बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने सोशल मीडिया एवं अन्य माध्यमों पर अफवाह, भ्रामक अथवा गलत सूचनाएं प्रसारित करने के प्रयासों पर कड़ी निगरानी रखते हुए त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करने को कहा

राम मंदिर चढ़ावा घोटाला: टिन्नू यादव के घर से करोड़ों का सोना जब्त, 50 करोड़ की बेनामी संपत्तियां भी पता चलीं

Tue, 16 Jun 2026 08:16 PM

राम मंदिर चढ़ावा घोटाले के बीच टिन्नू यादव के घर से करोड़ों का सोना जब्त किया गया है। 50 करोड़ से अधिक की  बेनामी संपत्तियां भी पता चली हैं। आगे पढ़ें पूरी खबर…
Ram Mandir donation scam Gold worth crores seized from Tinnu Yadav house
रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू – फोटो – F – फोटो – AMMP 24 News Live tv

रामनगरी अयोध्या स्थित राम मंदिर के खजाने और चढ़ावे में करोड़ों रुपये के गबन का मामला सामने आया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा गठित विशेष जांच दल (एसआईटी) 15 जून 2026 को अयोध्या पहुंची। टीम ने श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ की और डिजिटल साक्ष्य खंगाले।

कार्रवाई से पहले, पांच मुख्य संदिग्धों से करीब दो करोड़ रुपये नकद, एक लग्जरी कार और तीन आईफोन बरामद हुए। इस घोटाले में ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय के करीबी सहयोगी रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू का नाम सामने आया है। 13 जून 2026 को टिन्नू के पैतृक आवास पर छापेमारी में भारी मात्रा में शुद्ध सोना जब्त किया गया।

सूत्रों के अनुसार, इस सोने की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में कई करोड़ रुपये हो सकती है। जांच में पता चला है कि टिन्नू के पास अयोध्या और लखनऊ में करीब 50 करोड़ रुपये से अधिक की बेनामी संपत्तियां हैं। वह कभी ऑटो रिक्शा चलाता था। अयोध्या अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास उसका एक 70 कमरों वाला छात्र छात्रावास भी है। एसआईटी जल्द ही इस छात्रावास की भी जांच कर सकती है।

सोमेश आनंद और केडी तिवारी पर संदेह

सुरक्षा एजेंसियों के रडार पर सोमेश आनंद भी आया है। वह मंदिर निर्माण के मुख्य प्रभारी गोपाल राव का कथित भतीजा बताया जा रहा है। सोमेश ने एक साल में देश के विभिन्न राज्यों की 50 से अधिक संदिग्ध यात्राएं की हैं। वह अयोध्या रेलवे स्टेशन से बोरों में भारी सामान भरकर ट्रेन से दक्षिण भारत जाता था। वापसी में वह हवाई जहाज से खाली हाथ अयोध्या लौटता था। फिलहाल सोमेश के बैंक खातों और हवाई टिकटों की बारीकी से जांच की जा रही है।

आभूषणों की जिम्मेदारी और जमीन का सौदा

इस मामले में केडी तिवारी का नाम भी सामने आया है। उनके पास रामलला के आभूषणों को संभालने की मुख्य प्रशासनिक जिम्मेदारी थी। सुरक्षा अधिकारियों ने उनके आवास पर भी छापेमारी की थी। केडी तिवारी द्वारा हाल ही में खरीदी गई डेढ़ करोड़ रुपये की जमीन का सौदा जांच के दायरे में है। उन्होंने मीडिया से कहा, “मेरी ड्यूटी महज श्रद्धालुओं द्वारा दान किए गए आभूषणों को तौलकर उन्हें रसीद देने तक सीमित थी, उसके बाद मैं उसे ट्रस्ट के वरिष्ठों को सौंप देता था; आगे गहनों के साथ क्या खेल होता था, मुझे इसकी कोई जानकारी नहीं है।

हर राज्य व जिला से ताजा खबरें पाने व भेजने के लिए

संपर्क, 9792506246

हमारे चैनल को यूट्यूब पर देखने के लिए  गूगल पर टाइप करें, AMMP 24 News live tv
Aftab Khan Sampadak
Aftab Khan Sampadak
मानवाधिकार मीडिया
AMMP 24 News live tv

मजलूम की आवाज़

ब्रेकिंग न्यूज़ पढ़ें  17 जून के मुख्य और ताजा समाचार –AMMP 24 News live tv

 

 

17-JUN-2026

खबरों को बेहतर बनाने में हमारी मदद  करें

 

ब्रेकिंग न्यूज: 17-JUN-2026

 

पढ़ें 17 जून के मुख्य और ताजा समाचार

 

पढ़ें 17 जून के मुख्य और ताजा समाचार –  ब्रेकिंग न्यूज

 

07:26 AM, 17-Jun-2026

भारत के लिए आत्ममंथन का समय: पश्चिम एशिया संकट से मिला सबक, ऊर्जा सुरक्षा और कूटनीति पर करना होगा पुनर्विचार

Time for Introspection for India Lessons from West Asia Crisis Revisiting Energy Security and Diplomacy

पश्चिम एशियाई संकट ने नीति-निर्माताओं को संदेश दिया है कि ऊर्जा स्रोतों में विविधता लाना और रणनीतिक भंडार को मजबूत करना अब समय की मांग है।

07:26 AM, 17-Jun-2026

लक्ष्मीबाई पार्क में योग शिविर में प्रतिभागियों ने किया योग क्रियाओं का अभ्यास

लक्ष्मीबाई पार्क में योग शिविर में प्रतिभागियों ने किया योग क्रियाओं का अभ्यास

07:20 AM, 17-Jun-2026

फीफा विश्वकप में कल क्या हुआ और आज क्या?: छठा दिन स्टार्स के नाम; हालंद-एमबाप्पे ने दागे 2-2 गोल; मेसी भी चमके

FIFA World Cup 2026 Day 6 Highlights: Haaland and Mbappe Score Braces, Messi Shines for Argentina

विश्व कप 2026 के छठे दिन की सबसे बड़ी खासियत यह रही कि फुटबॉल के तीन सबसे बड़े सितारों, एरलिंग हालंद, किलियन एमबाप्पे और लियोनल मेसी ने अपनी-अपनी छाप छोड़ी। हालंद ने दो गोल और एक असिस्ट के साथ नॉर्वे को जीत दिलाई, एमबाप्पे ने दो गोल दागकर रिकॉर्ड बनाया और मेसी ने अपने 200वें अंतरराष्ट्रीय मैच में गोल कर एक बार फिर साबित किया कि उम्र सिर्फ एक संख्या है। जैसे-जैसे टूर्नामेंट आगे बढ़ रहा है, वैसे-वैसे इन सुपरस्टार खिलाड़ियों की चमक भी बढ़ती जा रही है और फुटबॉल प्रेमियों को हर दिन नए रोमांच देखने को मिल रहे हैं।

07:18 AM, 17-Jun-2026

Indore: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 18 जून को इंदौर आएंगी, खंडवा रोड का ट्रैफिक परिवर्तित

Indore: President Droupadi Murmu to visit Indore on June 18; traffic on Khandwa Road diverted.

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 18 जून को इंदौर होते हुए ओंकारेश्वर जाएगी। उनके दौरे को देखते हुए ओंकारेश्वर में 17 से 19 जून को दोपहर 12 बजे तक यातायात व्यवस्था परिवर्तित रहेगी। उनके आगमन को देखते हुए इंदौर में भी प्रशासन ने तैयारियां कर ली हैं।

07:18 AM, 17-Jun-2026

Bihar: मोबाइल लूट का विरोध पड़ा भारी! सैलून संचालक को बदमाशों ने मारी गोली; जांघ में लगी गोली, हालत गंभीर

Bihar Crime Salon Owner Shot After Resisting Mobile Theft Critical

पूर्णिया में मोबाइल लूट का विरोध करना एक सैलून संचालक को भारी पड़ गया। बाइक सवार बदमाशों ने युवक को गोली मार दी और मोबाइल लेकर फरार हो गए। जांघ में गोली लगने से घायल युवक की हालत गंभीर है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच में जुटी है।

07:12 AM, 17-Jun-2026

MP Weather: मानसून की रफ्तार धीमी, 21 से 23 जून के बीच MP में दस्तक के आसार, 34 जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट

MP Weather: Monsoon progress slows; likely to arrive in MP between June 21 and 23; rain and thunderstorm alert

मध्य प्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मानसून की एंट्री फिलहाल टल गई है। मौसम विभाग ने 21 से 23 जून के बीच मानसून के प्रदेश में पहुंचने की संभावना जताई है। इस बीच प्री-मानसून गतिविधियां तेज बनी हुई हैं और बुधवार को 34 जिलों में आंधी व बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

06:59 AM, 17-Jun-2026

Delhi: सेंट्रल विस्टा के नीचे बिछेगा ट्रैफिक नेटवर्क, सुरंग और अंडरपास से वैकल्पिक यातायात गलियारे की तैयारी

Delhi: Traffic network to be laid beneath Central Vista

इंडिया गेट से तीन मूर्ति मार्ग तक फैले इस प्रतिष्ठित क्षेत्र में यातायात दबाव कम करने के लिए सुरंगों, अंडरपास और वैकल्पिक यातायात गलियारों का नेटवर्क विकसित करने की योजना पर काम शुरू हो गया है।

06:59 AM, 17-Jun-2026

Lionel Messi Record: 200वां अंतरराष्ट्रीय मैच खेलते ही मेसी ने रचा इतिहास, 6 विश्वकप खेलने का भी बनाया रिकॉर्ड

FIFA World Cup: Lionel Messi Creates History In 200th Argentina Match, 3rd player; Sets Six-World Cup Record

अल्जीरिया के खिलाफ फीफा विश्व कप 2026 के मुकाबले में उतरते ही लियोनेल मेसी ने अर्जेंटीना के लिए 200वां अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने का रिकॉर्ड बना दिया। वह ऐसा करने वाले दुनिया के तीसरे पुरुष फुटबॉलर बने। साथ ही 2006 से 2026 तक छह विश्व कप स्क्वॉड का हिस्सा बनकर उन्होंने अपने करियर में एक और ऐतिहासिक उपलब्धि जोड़ ली।

06:56 AM, 17-Jun-2026

Rajasthan Weather Update: प्री-मानसून मेहरबान; 23 जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट, पारा 13 डिग्री तक लुढ़का

राजस्थान में प्री-मानसून गतिविधियां तेज हो गई हैं। 23 जिलों में आंधी-बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। कई शहरों में तापमान 13 डिग्री तक गिरा, अगले तीन दिन मौसम सुहावना रहने की संभावना।

06:55 AM, 17-Jun-2026

क्या यह तेहरान की जीत है: प्रतिरोध की राजनीति ने गढ़ी ईरान की नई छवि

iran-resistance-global-order-us-israel-conflict-geopolitics

दूसरे विश्वयुद्ध के बाद से ज्यादातर अमेरिकी सैन्य दखल लंबे और जटिल संघर्षों में बदल गए, जिन्हें शायद ही कोई जीत कहे। ताजा संघर्ष में भी ट्रंप व इस्राइल ने ईरान की सरकार को मजबूत ही किया है। फिलहाल, ईरान के पास एक दिलचस्प कहानी है और इसे सुनाने की क्षमता भी।

06:46 AM, 17-Jun-2026

Census 2027: आबादी की रफ्तार अधिक और आवास कम, 76 लाख मकानों में सिमटी 2.3 करोड़ की जनसंख्या वाली दिल्ली

घरों की गणना और आवास संबंधी सर्वेक्षण में राजधानी में 2.30 करोड़ से अधिक लोगों की मौजूदगी दर्ज की गई है, जबकि मकानों की संख्या 75.98 लाख पाई गई है

06:42 AM, 17-Jun-2026

Explainer: क्या है अयोध्या के राम मंदिर चढ़ावे के गबन का पूरा मामला, कब-कैसे हुआ घटनाक्रम, किस पर आरोप?

अयोध्या राम मंदिर इस बार चर्चा में है। चर्चा की वजह है कथित तौर पर मंदिर परिसर के दानपात्रों से ‘गबन’ के आरोप। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार की तरफ से गठित विशेष जांच दल (एसआईटी) राम मंदिर के इस कथित गबन की जांच करने पहुंचा है और 15 और 16 जून को कई बड़े चेहरों से पूछताछ की गई।

06:42 AM, 17-Jun-2026

G7 Summit Highlights: यूक्रेन को हथियार आपूर्ति से US-ईरान डील के स्वागत तक; जी7 देशों के बयान में खास क्या?

फ्रांस में हुए जी7 सम्मेलन में नेताओं ने अमेरिका-ईरान समझौते का समर्थन किया और यूक्रेन को हथियार व ऊर्जा सहायता देने के साथ रूस पर दबाव बढ़ाने की बात कही। हिंद-प्रशांत क्षेत्र में शांति और समुद्री सुरक्षा पर जोर दिया गया। साथ ही पश्चिम एशिया, गाजा और उत्तर कोरिया के मुद्दे पर भी चर्चा हुई। बयान में क्या कहा गया, पढ़िए रिपोर्ट

06:30 AM, 17-Jun-2026

उम्मीद पर दुनिया कायम: अमेरिका और ईरान के बीच समझौता बड़ी राहत, लेकिन असली परीक्षा अभी बाकी

world runs on hope US Iran Peace Deal brings great relief but real test lies ahead

पश्चिम एशियाई तनाव को खत्म करने के लिए अमेरिका व ईरान के बीच हुआ शुरुआती समझौता भारत सहित पूरी दुनिया के लिए राहत की उम्मीद तो जगाता है, लेकिन इसकी वास्तविक परीक्षा अभी बाकी है।

06:22 AM, 17-Jun-2026

राम मंदिर चंदा चोरी: अब शुरू हुआ असली जिम्मेदार लोगों को बचाने का खेल, अब तक जांच में हो रही है लीपापोती

Scam in Ayodhya Trustराम मंदिर चंदा चोरी के मामले अब असली जिम्मेदार लोगों को बचाने का खेल शुरू हो गया है। ट्रस्ट के बड़े नाम उजागर होते दिख रहे हैं।

06:16 AM, 17-Jun-2026

Delhi Car Fire: सड़क हादसे के बाद कार में लगी आग के दौरान तीन को बाहर निकाला, एक की मौत; दो की हालत नाजुक

Delhi Car Fire: Three pulled out of burning car; one dead, two in critical condition

मौके पर पहुंची पुलिस घायल युवकों को अस्पताल में लेकर गई जहां डॉक्टरों ने 22 साल के समद को मृत घोषित कर दिया।

06:01 AM, 17-Jun-2026

Dehradun: किशाऊ बांध परियोजना की राह खुली, गृहमंत्री के हस्तक्षेप पर हिमाचल तैयार; उत्तराखंड को भी बड़ी राहत

Dehradun: Path cleared for Kishau Dam project; major relief for Uttarakhand too.

गृहमंत्री अमित शाह ने कहा है कि राज्यों को पूंजी निवेश के लिए विशेष सहायता योजना के तहत उत्तराखंड को ब्याजमुक्त ऋण मिलेगा।

05:58 AM, 17-Jun-2026

G7 Summit: पीएम मोदी और ट्रंप के बीच अहम द्विपक्षीय बैठक आज, जानें किन मुद्दों पर होगी चर्चा

जी7 शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के बीच प्रस्तावित बैठक में ऊर्जा सुरक्षा, पश्चिम एशिया की मौजूदा स्थिति और द्विपक्षीय आर्थिक सहयोग प्रमुख मुद्दे रह सकते हैं। सूत्रों के अनुसार, दोनों देश दीर्घकालिक ऊर्जा साझेदारी को और मजबूत करने के इच्छुक हैं, विशेषकर ऐसे समय में जब होर्मुज जलडमरूमध्य से जुड़े घटनाक्रम वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति को प्रभावित कर सकते हैं

05:38 AM, 17-Jun-2026

चिंताजनक: मानसिक बीमारियां बनीं आत्महत्याओं की सबसे बड़ी वजह, 30 हजार से अधिक लोगों ने दी जान

Mental illnesses have become leading cause of suicides over 30000 people have taken their lives

मानसिक बीमारी

राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो के आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2024 में बीमारी से संबंधित कारणों से होने वाली आत्महत्याओं में मानसिक स्वास्थ्य समस्याएं सबसे बड़ा कारण बनकर उभरीं। मानसिक रोगों, अवसाद, चिंता और मनोवैज्ञानिक तनाव से जूझ रहे हजारों लोगों ने अपनी जान गंवाई। विशेषज्ञों का मानना है कि लंबे समय तक बीमारी और मानसिक दबाव व्यक्ति को निराशा की ओर धकेल सकते हैं।

05:23 AM, 17-Jun-2026

‘ब्लड कॉल’: कानों में गूंज रहे शब्द, मां निहारिका ने मार दिया, मासूम बोला- बॉयफ्रेंड से बात कर रही थीं मम्मा

Kanpur Wife Kills Husband News: फीलखाना थाना क्षेत्र में पत्नी द्वारा चाकू से गोदकर किए गए पति की मौत के बाद अब नए खुलासे हुए हैं। मासूम बेटे ने अपनी आंखों देखी बात बताई है, वहीं पुलिस आरोपी पत्नी के कथित बॉयफ्रेंड अंग्रेज सिंह की तलाश कर रही है।

05:17 AM, 17-Jun-2026

Human Brainstem Atlas: IIT मद्रास ने तैयार किया ब्रेनस्टेम एटलस एंकर, रोगों के कारणों को समझने में होगी आसानी

आईआईटी मद्रास ने मानव मस्तिष्क के ब्रेनस्टेम का अब तक का सबसे विस्तृत 3डी डिजिटल एटलस ‘एंकर’ विकसित किया है, जो कोशिका स्तर तक संरचना और कार्यप्रणाली को समझने में मदद करेगा। पढ़िए रिपोर्ट-

05:03 AM, 17-Jun-2026

देशभर में बदलेगा मौसम: दिल्ली-NCR समेत कई राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, पश्चिमी विक्षोभ और मानसून सक्रिय

देश के कई हिस्सों में अगले कुछ दिनों के दौरान मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। पश्चिमी विक्षोभ और दक्षिण-पश्चिम मानसून की सक्रियता के कारण उत्तर, पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत के अनेक राज्यों में बारिश, तेज हवाएं और गरज-चमक की संभावना जताई गई है। दिल्ली-एनसीआर, पंजाब, हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में 21 जून तक बारिश और तेज हवाओं का दौर जारी रह सकता है, जबकि राजस्थान के कुछ क्षेत्रों में धूलभरी आंधी चलने की आशंका है।

04:58 AM, 17-Jun-2026

Wheat-Rice Export: बंपर पैदावार और आक्रामक खरीद से भरे गोदाम, देश में गेहूं-चावल का रिकॉर्ड स्टॉक

Wheat-Rice Export: गेहूं के दाम दिल्ली सहित देश के कई शहरों में तेजी से बढ़े हैं, जिसका कारण मजबूत निर्यात मांग और रिकॉर्ड सरकारी खरीद के चलते बाजार में आपूर्ति-मांग का संतुलन बदलना बताया जा रहा है। दूसरी ओर, चावल का सरकारी भंडार लक्ष्य से कई गुना अधिक रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है। पढ़िए रिपोर्ट-

04:50 AM, 17-Jun-2026

Chamba News: सौंदल के पास बंदरों के हमले में चरवाहा घायल

Shepherd injured in monkey attack near Saundal

04:03 AM, 17-Jun-2026

नितिन की नई टीम व मंत्रिमंडल विस्तार का रोडमैप तैयार, युवा चेहरों को मौका; राजनाथ के आवास पर चली मैराथन बैठक

भाजपा की नई टीम और केंद्रीय मंत्रिमंडल विस्तार का रोडमैप तैयार हो चुका है, जिसमें युवाओं को आगे लाकर पीढ़ी परिवर्तन और अनुभवी नेताओं के बीच संतुलन साधने की रणनीति तय की गई है। केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह के आवास पर हुई उच्च स्तरीय बैठक में संगठन और मंत्रिमंडल दोनों में बड़े बदलाव का खाका बना, जबकि अंतिम फैसला प्रधानमंत्री मोदी करेंगे। पढ़िए रिपोर्ट-

Top News:

उद्धव गुट में टूट की अटकलें, दिल्ली-एनसीआर समेत कई राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट; पढ़ें सुर्खियां

Wed, 17 Jun 2026 05:52 AM

आज की बड़ी खबरें

महाराष्ट्र में सियासी हलचल तेज हो गई है, जहां उद्धव ठाकरे की शिवसेना (यूबीटी) में टूट की अटकलें लगाई जा रही हैं और कई सांसदों के फोन बंद होने की चर्चाएं सामने आ रही हैं। उधर, राम मंदिर में कथित चंदा चोरी मामले में एसआईटी ने 2021 से अब तक का पूरा रिकॉर्ड खंगालना शुरू कर दिया है। वहीं, जी7 शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वैश्विक नेताओं के साथ अहम बैठकें कर भरोसे और साझेदारी पर जोर दिया।  इसी बीच, दिल्ली में ओजोन प्रदूषण बढ़ा, मई में 45 में से 24 केंद्रों पर स्तर मानक से ऊपर दर्ज हुआ। देशभर में मौसम के बदले मिजाज को लेकर आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। नोएडा एयरपोर्ट से कार्गो सेवा शुरू होने और किशाऊ बांध परियोजना पर छह राज्यों में सहमति बनने की खबर है। फीफा विश्व कप में फ्रांस ने सेनेगल को हराकर शानदार जीत दर्ज की।

उद्धव ठाकरे की पार्टी में टूट की आशंका

उद्धव की सेना फिर टूटेगी?: कई सांसदों के फोन बंद, बगावत की अटकलें तेज; संजय राउत बोले- 15-15 करोड़ दिए एडवांस
तृणमूल कांग्रेस में हुई बगावत के बीच विपक्षी खेमे की एक और पार्टी शिवसेना (यूबीटी) भी एक बड़े संकट का सामना कर रहा है। सूत्रों के अनुसार, पार्टी के नौ लोकसभा सांसदों में से छह से सात सांसद सत्ताधारी शिवसेना में शामिल होने के इच्छुक हैं और राष्ट्रीय राजधानी में डेरा डाले हुए हैं। इस बीच उद्धव ठाकरे कहा है कि जो जाना चाहते हैं, खुशी से जाएं।

दिल्ली समेत कई राज्यों में बारिश के आसार

देशभर में बदलेगा मौसम: दिल्ली-NCR समेत कई राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, पश्चिमी विक्षोभ और मानसून सक्रिय
देश के विभिन्न हिस्सों में मौसम का मिजाज एक बार फिर तेजी से बदलने वाला है। उत्तर-पश्चिम भारत में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ और तेजी से आगे बढ़ रहे दक्षिण-पश्चिम मानसून के प्रभाव से उत्तर, पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत के कई राज्यों में अगले तीन-चार दिन आंधी-तूफान और गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। इसको लेकर अलर्ट भी जारी किया गया है। राजस्थान समेत कुछ राज्यों में धूल भरी आंधी चल सकती है, जिससे जनजीवन और यातायात प्रभावित हो सकता है। हालांकि, मौसम के बदले मिजाज से भीषण गर्मी से राहत मिलेगी।

राम मंदिर में दर्शन व्यवस्था को लेकर पूर्व में भी कुछ शिकायतें सामने आती रही हैं।

राम मंदिर में चंदा चोरी: 2021 से अब तक का पूरा रिकॉर्ड खंगाल रही है एसआईटी, जिम्मेदारों की भी पड़ताल शुरू
श्रीराम जन्मभूमि मंदिर से जुड़ी दानराशि गड़बड़ी प्रकरण की जांच में जुटी एसआईटी अब वर्ष 2021 से लेकर वर्तमान तक के पूरे रिकॉर्ड को खंगाल रही है। सूत्रों के अनुसार जांच एजेंसियों ने मंदिर परिसर और उससे जुड़ी विभिन्न व्यवस्थाओं में कार्यरत रहे लोगों का ब्योरा जुटाना शुरू कर दिया है। इसके तहत ट्रस्ट से उन कार्यकर्ताओं और कर्मचारियों की सूची भी मांगी गई है, जो पिछले वर्षों में विभिन्न व्यवस्थाओं में लगाए गए थे।

जी7 शिखर सम्मेलन में पीएम नरेंद्र मोदी

जी7 में दिखी भारत की कूटनीतिक ताकत: पीएम मोदी ने कई वैश्विक नेताओं से की अहम मुलाकातें, जानें क्या हुई बातचीत
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जी7 शिखर सम्मेलन के दौरान ‘नई साझेदारियां बनाने और अंतरराष्ट्रीय एकजुटता को फिर मजबूत करने’ विषय पर आयोजित आउटरीच सत्र में अपने विचार साझा किए। उन्होंने कहा, आज की दुनिया पहले से कहीं अधिक आपस में जुड़ी और एक-दूसरे पर निर्भर हो गई है। ऐसे में यह विषय और भी अहम हो जाता है। लेकिन कोई भी साझेदारी तभी सफल हो सकती है, जब उसकी नींव भरोसे पर टिकी हो।

राहुल गांधी, कांग्रेस नेता

नीट के बहाने राजस्थान कांग्रेस को एक क्लास में लाने में जुटे राहुल गांधी, पार्टी में किस मॉडल पर दे रहे जोर?
राजस्थान में विधानसभा चुनाव भले दो साल दूर हैं, लेकिन कांग्रेस ने राज्य में अपनी राजनीतिक जमीन को नए सिरे से सींचना शुरू कर दिया है। पार्टी अब सिर्फ भजनलाल सरकार की कमियों को उजागर करने तक सीमित नहीं रहना चाहती, बल्कि संगठन को धार देने, युवाओं को साधने और नए सामाजिक समीकरणों के सहारे एक लंबी लड़ाई का आधार तैयार करने में जुटी है।

दिल्ली के पांच प्रमुख ओजोन हॉटस्पॉट

Alert: दिल्ली में बढ़ा ओजोन का खतरा, मई में 24 निगरानी केंद्रों पर मानक से ऊपर रहा स्तर; नियंत्रण बड़ी चुनौती
राजधानी दिल्ली में वायु प्रदूषण की चर्चा आमतौर पर धूल, धुएं और सेहत को नुकसान पहुंचाने वाले सूक्ष्मकणों-पीएम 2.5 जैसे प्रदूषकों तक सीमित रहती है, लेकिन अब जमीनी स्तर पर बनने वाला ओजोन तेजी से एक गंभीर पर्यावरणीय चुनौती बनकर उभरा है। सेंटर फॉर रिसर्च ऑन एनर्जी एंड क्लीन एयर (सीआरईए) के ताजा विश्लेषण के अनुसार, मई में दिल्ली के 45 वायु गुणवत्ता निगरानी केंद्रों में से 24 केंद्रों पर ओजोन का स्तर राष्ट्रीय मानकों से अधिक दर्ज किया गया।

नोएडा एयरपोर्ट से अकासा एयरलाइंस ने भी सेवा शुरू की –

Yamuna City: नोएडा एयरपोर्ट से आज पहली कार्गो फ्लाइट, एयर इंडिया सेट्स ने 80 एकड़ में तैयार किया है हब
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से यात्री विमानों के उड़ान भरने के बाद आज से कार्गो सेवा भी शुरू होगी। यहां से बुधवार सुबह 5:30 बजे पहली घरेलू कार्गो फ्लाइट उड़ान भरेगी। इसी के साथ इस क्षेत्र में कारोबार को भी रफ्तार मिलेगी। जुलाई से नियमित सेवा शुरू हो जाएगी। इसके अलावा नोएडा एयरपोर्ट से अकासा एयरलाइंस ने भी मंगलवार से सेवा शुरू कर दी।

किशाऊ बांध परियोजना पर छह राज्यों में सहमति बनी –

यमुना को मिलेगा नया जीवन: किशाऊ बांध परियोजना पर छह राज्यों में बनी सहमति, केंद्र देगा 90 फीसदी मदद
यमुना नदी के पुनर्जीवन के लिए लंबे समय से लंबित किशाऊ बहुउद्देशीय बांध परियोजना पर उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा और दिल्ली के बीच सहमति बन गई है। निर्णय लिया गया है कि परियोजना के जल घटक की लागत का 90  फीसदी हिस्सा केंद्र सरकार वहन करेगी। बकि बाकी 10 फीसदी खर्च इन राज्यों की ओर से उठाया जाएगा।

कायलियन एमबाप्पे

France vs Senegal: एमबाप्पे विश्व कप में फ्रांस के लिए सर्वाधिक गोल करने वाले खिलाड़ी, सेनेगल को 3-1 से हराया
कायलियन एमबाप्पे के दम पर फ्रांस ने ग्रुप आई के मुकाबले में सेनेगल को 3-1 से हराकर फीफा विश्व कप में विजयी आगाज किया। फ्रांस के लिए एमबाप्पे ने दो गोल दागे। एमबाप्पे इसके साथ ही फ्रांस की ओर से विश्व कप में सर्वाधिक गोल करने वाले खिलाड़ी बने। दोनों टीमें पहले हाफ तक कोई गोल नहीं कर सकीं, लेकिन दूसरे हाफ में कप्तान कायलियन एमबाप्पे ने टीम को बढ़त दिलाई। इसके बाद ब्रैडली बारकोला ने गोल दागकर बढ़त दोगुनी कर दी।

 

पढ़ें 16 जून के मुख्य और ताजा समाचार –  ब्रेकिंग न्यूज

Tue, 16 Jun 2026 10:30 PM

10:29 PM, 16-Jun-2026

Lucknow News: लखनऊ चिड़ियाघर के अध्ययन में मगरमच्छ की अनूठी जीवनशैली का खुलासा

Study at Lucknow Zoo reveals unique lifestyle of crocodiles.

लखनऊ चिड़ियाघर के अध्ययन में मगरमच्छ की अनूठी जीवनशैली का खुलासा

10:29 PM, 16-Jun-2026

साउथ फिल्म ‘दृढ़म’ के मेकर्स पर लगा बड़ा आरोप, आईपीएस ऑफिसर की पोस्ट ने मचाया हड़कंप; जानिए क्या है मामला?

IPS officer and writer Sreelekha R Accused Makers of Dridam Of Plagiarism Her Story Idea

South Movie Dridam Controversy: इन दिनों ओटीटी पर एक दक्षिण भारतीय फिल्म ‘दृढ़म’ चर्चा में है। इस फिल्म की कहानी के दर्शक कायल हो गए हैं। अब इस फिल्म के मेकर्स पर एक आईपीएस ऑफिसर ने बड़ा इल्जाम लगा दिया है। जानिए, क्या है ये पूरा मामला?

साउथ (मलयालम) फिल्म ‘दृढ़म’ (Dridam) के मेकर्स पर पूर्व आईपीएस अधिकारी और लेखिका आर. श्रीलेखा (R. Sreelekha) ने अपनी कहानी चुराने का बड़ा आरोप लगाया है। इसके बाद फिल्म के निर्देशक मार्टिन जोसेफ ने इन सभी दावों को पूरी तरह खारिज किया है।

10:29 PM, 16-Jun-2026

Kanpur News: प्यार का खौफनाक अंत, तीन बच्चों की मां से मोहब्बत करता था शालू, फिर पता चली ऐसी बात; युवक ने चुनी मौत

young man involved in a relationship with a mother of three children committed suicide
Kanpur News: तीन बच्चों की मां से प्रेम संबंध में युवक ने मौत को गले लगा लिया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। 

नौबस्ता थाना क्षेत्र के चंदापुरवा चंद्रनगर में शालू सैनी (23) ने सोमवार को फंदा लगाकर जान दे दी। उसकी मौत के पीछे तीन बच्चों की मां से प्रेम संबंध और उससे जुड़ा शक सामने आया है। शालू सैनी सब्जी का ठेला लगाता था। पिता विश्राम नमकीन फैक्टरी में काम करते हैं। परिवार में मां रामजानकी और छोटा भाई गोलू हैं। परिजन ने बताया कि सोमवार सुबह मां साढ़ क्षेत्र में बेटी निशा के घर गई थी।

पिता और गोलू दोनों फैक्टरी गए थे। देर शाम पिता और भाई लौटे तो शालू का शव फंदे से लटका हुआ था। परिजन ने बताया कि शालू का मोहल्ले में रहने वाली तीन बच्चों की 36 वर्षीय मां से प्रेम प्रसंग था। परिजन ने विरोध कर महिला से दूरी बनाने की सलाह दी। पिता के अनुसार शालू को पता चला कि महिला किसी अन्य से भी फोन पर बातचीत करती है।

इसके बाद उसने तनाव में फंदा लगाकर जान दे दी। नौबस्ता थाना प्रभारी बहादुर सिंह ने बताया कि परिजन तहरीर देते हैं तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

10:29 PM, 16-Jun-2026

Hapur News: अवैध संबंधों के शक में पत्नी की गला घोंटकर हत्या

Wife strangled to death on suspicion of illicit relations.

– डेढ़ साल पहले अपने दो बच्चों को छोड़कर आरोपी से किया था प्रेम विवाह- पिलखुवा के पबला रोड स्थित आसरा आवासीय कॉलोनी का मामला- दुपट्टे से ही घोंटा गला, पुलिस ने हिरासत में लिया

10:27 PM, 16-Jun-2026

Meerut News: फैक्टरी में विवाद के बाद युवक पर हथौड़े से हमला, घायल

नगर स्थित एक फैक्टरी में सहकर्मियों के बीच हुआ विवाद मारपीट में बदल गया। आरोप है कि कहासुनी के बाद एक युवक ने हथौड़ी से हमला कर अपने साथी कर्मचारी को घायल कर दिया।

10:27 PM, 16-Jun-2026

Hapur News: पेड़ पर लटका मिला शव, रेंगते मिले कीड़े

Body found hanging from tree; maggots found crawling on it.

-हत्या कर शव हबिसपुर बिगास के जंगल में लटकाने की आशंका-करीब सात दिन पुराना बताया जा रहा शव, फिलहाल शिनाख्त नहीं पुलिस ने पोस्टमार्टम को भेजा शव

10:27 PM, 16-Jun-2026

Lucknow News: विलुप्ति की कगार से दुनिया के चिड़ियाघरों तक पहुंचे कुकरैल के घड़ियाल

Kukrails gharials: From the brink of extinction to zoos across the world.

विलुप्ति की कगार से दुनिया के चिड़ियाघरों तक पहुंचे कुकरैल के घड़ियाल

10:25 PM, 16-Jun-2026

हिमाचल: कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसरों के 373 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू, जानें आवेदन की अंतिम तिथि

hppsc: Recruitment process for 373 Assistant Professor posts in colleges begins; check the application deadlin

 इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आयोग की वेबसाइट http://www.hppsc.hp.gov.in/hppsc  पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

10:25 PM, 16-Jun-2026

आयुष मलिक धर्मांतरण: मेरठ, दिल्ली व मुजफ्फरनगर में दबिश, आरोपियों से जुड़ा व्यक्ति हिरासत में लिया, जांच जारी

Ayush Malik Conversion Case: Raids conducted in Meerut, Delhi, and Muzaffarnagar

Shamli News: शामली के दवा कारोबारी देवराज मलिक के बेटे आयुष मलिक का जबरन धर्मांतरण कराने के आरोप में पुलिस उसकी पत्नी बताई गई चांदनी कुरैशी समेत तीन आरोपियों को जेल भेज चुकी है। अन्य आरोपियों की तलाश लगातार जारी है।

10:24 PM, 16-Jun-2026

अफीम तस्करी मामला : फतेहाबाद एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम भी पहुंची सिरसा, बर्खास्त एएसआई से की पूछताछ, डिंग थाना प्रभारी निलंबित, डीएसपी का नूंह तबादला

सिरसा। अफीम तस्करी और भ्रष्टाचार के आरोप में नौकरी से बर्खास्त एएसआई रणबीर सिंह से पुलिस ने मंगलवार को दिनभर पूछताछ की। तीन दिन के रिमांड पर चल रहे आरोपी से सच उगलवाने के लिए पुलिस ने न्यायालय परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली।

10:54 PM, 16-Jun-2026

तुगलकाबाद अग्निकांड: मृतकों की संख्या बढ़कर चार, पंकज की मां गुड्डी देवी ने भी तोड़ा दम

Tughlakabad fire tragedy Death toll rises to four Pankaj mother also succumbs

इस दर्दनाक हादसे में इससे पहले पंकज, उसकी बहन और उनकी नानी की मौत हो चुकी थी। गंभीर रूप से झुलसी गुड्डी देवी का अस्पताल में इलाज चल रहा था, लेकिन उनकी हालत लगातार नाजुक बनी हुई थी। मंगलवार को उन्होंने भी उपचार के दौरान अंतिम सांस ली।

10:54 PM, 16-Jun-2026

Almora News: कैंची धाम से जागेश्वर जा रहे श्रद्धालुओं की बोलेरो खाई में गिरी, 11 घायल

A Bolero carrying pilgrims from Kainchi Dham to Jageshwar fell into a ditch, injuring 11. 

अल्मोड़ा। जिले के बाड़ेछीना-शेराघाट मार्ग पर बाड़ेछीना के पास मंगलवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। जागेश्वर धाम जा रहे श्रद्धालुओं से भरा एक वाहन अनियंत्रित होकर करीब 25 मीटर गहरी खाई में गिर गया। हादसे में सभी 11 श्रद्धालु घायल हो गए जिनमें तीन को गंभीर चोटें बताई जा रही हैं। सभी को उपचार के लिए बेस अस्पताल में लाया गया है।

दुर्घटना में घायल लोगों का विवरण

पूर्णिमा शुक्ला (24 वर्ष), पुत्री दिनेश कुमार शुक्ला, निवासी कानपुर
दीपाली तिवारी (25 वर्ष), पत्नी अमित तिवारी, निवासी दर्शनपुर, कानपुर
अमित तिवारी (32 वर्ष), निवासी कानपुर
शेर सिंह (56 वर्ष), पुत्र गुमान सिंह, निवासी चंपावत, वाहन चालक
दिनेश कुमार शुक्ला (62 वर्ष), निवासी कानपुर
स्नेहा शुक्ला (23 वर्ष), निवासी कानपुर
मानवी कौशल (9 वर्ष), निवासी अयोध्या
प्रतिमा शुक्ला (50 वर्ष), निवासी कानपुर
दिनांश तिवारी (5 वर्ष), निवासी कानपुर
शिवांश तिवारी (2 वर्ष), निवासी कानपुर
ममता कौशल (38 वर्ष), निवासी अयोध्या

10:53 PM, 16-Jun-2026

Pithoragarh News: मानसून से पहले सड़कें दुरुस्त, तैयारियां तेज

जिला प्रशासन मानसून से पहले सुरक्षात्मक कार्यों में तेजी ला रहा है ताकि जिले के सभी मार्ग सुचारु रहें।

10:53 PM, 16-Jun-2026

Fatehabad News: नम आंखों से दी यशवी और खुशी को अंतिम विदाई

Yashvi and Khushi bid a tearful farewell
नम आंखों से दी यशवी और खुशी को अंतिम विदाई 

भूना। राजस्थान में हुए भीषण सड़क हादसे ने भूना के शिक्षक परिवार की खुशियां हमेशा के लिए छीन लीं। गर्मी की छुट्टियां बिताने ननिहाल गईं दो मासूम बहनें, 10 वर्षीय यशवी और 6 वर्षीय खुशी, अब कभी अपने घर नहीं लौटेंगी। हादसे में दोनों बच्चियों समेत परिवार के छह सदस्यों की मौत हो गई। मंगलवार को सैकड़ों नम आंखों के बीच दोनों बहनों का अंतिम संस्कार किया गया। पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।

10:53 PM, 16-Jun-2026

Meerut News: गोशाला में तीन गोवंश मरे, दो गंभीर, सभासदों ने लगाया लापरवाही का आरोप

कस्बा करनावल स्थित अस्थायी गोशाला में तीन गोवंश के मरने का मामला सामने आया है। वहीं दो अन्य गोवंश की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभासद चौधरी रूपेश, बीनू व पमित ने एसडीएम से शिकायत कर नगर पंचायत प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

10:53 PM, 16-Jun-2026

Pithoragarh News: नीट पेपर लीक, अंकिता भंडारी मामले और अग्निवीर योजना में भाजपा सरकार को घेरा

यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव और कुमाऊं प्रभारी अविनाश महला के लोहाघाट पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया।

Tue, 16 Jun 2026 10:54 PM

Bihar: ’15 हजार दो, तभी होगा काम’, घूस लेते ही दबोचा गया डाटा ऑपरेटर, छह महीने से लटका रखा था काम

West Champaran: बेतिया अंचल कार्यालय के आरटीपीएस काउंटर पर कार्यरत डाटा ऑपरेटर राज कुमार मिश्रा को निगरानी विभाग की टीम ने 15 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। आरोप है कि वह जमीन की जमाबंदी पर लगे लॉक को हटाने के बदले रिश्वत मांग रहा था।
give 15000 then work get done Data operator nabbed while accepting bribe he stalling task for six months Bihar
निगरानी की गिरफ्त में ऑपरेटर – फोटो 

बेतिया अंचल कार्यालय के आरटीपीएस (RTPS) काउंटर पर कार्यरत डाटा ऑपरेटर राज कुमार मिश्रा को निगरानी विभाग की टीम ने 15 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद अंचल कार्यालय में हड़कंप मच गया और कुछ देर तक अफरा-तफरी की स्थिति बनी रही। गिरफ्तार आरोपी की पहचान चनपटिया थाना क्षेत्र के पकड़िहार गांव निवासी राज कुमार मिश्रा के रूप में हुई है, जो पिछले करीब पांच वर्षों से बेतिया अंचल कार्यालय में कार्यरत थे।

 

xxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxx

AMMP 24 News Live TV

xxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxx

AMMP 24 News Live TV

Share this:

Share this

Share this