नोटबंदी की वर्षगांठ: अखिलेश बोले- भाजपा बताए नोटबंदी से देश को क्या फायदा हुआ,

Aftab Khan,,, मानवाधिकार मीडिया AMMP 24 News: Date:Tue, 09 Nov 2021 01:56 PM,

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। – फोटो : AMMP

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा बताए कि नोटबंदी से क्या फायदा हुआ? भाजपा ने जो सपने दिखाए थे वह अधूरे रह गए। उसके प्रयास से सिर्फ अमीरों को फायदा हुआ है। नोटबंदी के दौरान तमाम लोगों की जान चली गई लेकिन सिर्फ समाजवादी पार्टी ने ऐसे लोगों की मदद की है।
मंगलवार को लखनऊ स्थित पार्टी कार्यालय पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए सपा अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा को नोटबंदी के दौरान लाइन में लगने के दौरान पैदा हुए खजांची का जन्मदिन मनाना चाहिए।

उन्होंने किसानों का मुद्दा उठाते हुए कहा कि किसानों को लाभ देने के बजाय उन्हें कुचला जा रहा है। सपा सुप्रीमो ने कहा पहली बार ऐसा हुआ है कि मतदाता सूची राजनीतिक दलों को नहीं दी जा रही है। इससे यह साफ नहीं हो पा रहा है कि कितने लोगों का नाम काटा गया और कितने लोगों का जोड़ा गया। उन्होंने एलान किया कि आयोग ने सूची नहीं दी तो समाजवादी पार्टी आयोग के खिलाफ धरना प्रदर्शन करेगी।
मंगलवार को बसपा की दिव्या गंगवार सहित कई नेता सपा में शामिल हो गए। भाजपा के पूर्व मंत्री हरिओम उपाध्याय भी समर्थकों के साथ सपा में शामिल हो गए।

Related posts

यूपी चुनाव 2022: केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को बनाया गया चुनाव प्रभारी, अनुराग ठाकुर सहित सात सह प्रभारी

Shahrukh Khan

इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा निर्देश – गिरफ्तारी अंतिम विकल्प होना चाहिए, गैरजरूरी गिरफ्तारी मानवाधिकार का हनन है,

Shahrukh Khan

नहीं रहे बरेली के मशहूर सुरमा कारोबारी एम हसीन,

Shahrukh Khan

Leave a Comment