Title of the document अन्तर्राष्ट्रीय मानवाधिकार मीडिया परिषद | INTERNATIONAL HUMAN RIGHTS MEDIA COUNCIL |

नेपाल में पर्यटन बढ़ाने के उद्देश्य से दिसंबर में लगेगा तीन दिवसीय पर्यटन मेला,भारत सहित एशिया के सैकड़ो संस्थान होंगे शामिल

0

Aftab Khan,,, मानवाधिकार मीडिया AMMP 24 News: Date:24 Oct 2021

Nepal mein paryatan badhane ke uddeshy se ki gai meeting mein Shamil Nepali padadhikari :- photo, AMMP 24 News

आपको बता दें, रुपैड़िहा(बहराईच)। वैश्विक महामारी कोरोना के कारण जहाँ पूरे विश्व का पर्यटक क्षेत्र पूरी तरह ध्वस्त हो गया है। वहीं नेपाल का पर्यटन क्षेत्र भी लगभग खत्म होने के कगार पर पहुंच चुका है। इस अस्त ब्यस्त हुए टूरिज्म को फिर से पटरी पर लाने के उद्देश्य से वेस्टर्न टूरिज्म मार्ट नेपालगंज बाँके के बैनर तले नेपालगंज के सिद्धार्थ होटल में संस्था की तरफ से आज एक प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में भारतीय पत्रकारों को भी बुलाया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नेपाल में खत्म हो चुके पर्यटन को फिर से पटरी पर लाने के लिये रखा गया था। इसी उद्देश्य से आगामी 14 दिसंबर से 16 दिसंबर 2021 तक तीन दिवसीय इसी बैनर तले एक वृहद पर्यटन मेला का आयोजन किया जा रहा है। इस मेला में भारत सहित नेपाल के पड़ोसी देश व एशिया के कई देशों के पर्यटन बोर्ड के लोगों को आमंत्रित किया गया है, भारत के सभी प्रदेशों के पर्यटन बोर्ड के सदस्यों व भारत के कई बड़े नामी ट्रेवेल्स एजेंसियों संचालकों को बुलाकर नेपाली पर्यटन क्षेत्र के बारे में जानकारी देना व पर्यटन को बढ़ाने की संभावना व नेपाल के भौगोलिक सुंदरता को देखने के लिए प्रेरित करना है। कार्यक्रम को संबोथित करते हुए
नाटा नेपाल के अध्यक्ष अच्युत गोरगायी ने कहा कि नेपाली सुदूर पश्चिम क्षेत्र में बहुत से पर्यटन क्षेत्र हैं। हमारी सरकार को इस क्षेत्र को पर्यटकीय क्षेत्र में विकसित करने की आवश्यकता है। और हम इस ओर काम कर भी रहे हैं। प्रेस कांफ्रेंस को लुम्बनी प्रदेश के वातावरण तथा वन मंत्री सुरेंद्र हमाल, नेपाल पर्यटन बोर्ड के सी.ई.ओ. डॉ0 धनंजय रेग्मी, नेपालगंज नाटा के जिला अध्यक्ष श्री राम सिकदेल, नेपालगंज उपमहानगर
पालिका के मेयर डॉ0 धवल शमशेर राणा ने अपने संबोधन में कहा कि नेपाल में पर्यटन बढ़ाने के लिए अब हमें दुनिया के और देशो की तरफ न देखकर भारत की ओर देखना चाहिए। क्योंकि भारतीय दुनिया के और देशो के मुकाबले अधिक धन खर्च करते हैं। और वह हमारे पड़ोसी भी हैं। अगर हम सिर्फ भारतीयों को अपने पर्यटन क्षेत्र के बारे में बता पाये तो नेपाल में पर्यटन बहुत बढ़ जाएगा और भारतीयों को नेपाल आने में आसानी भी है। इसलिए हमें सीमापर के पर्यटन के बारे में ही कार्य करना चाहिए और उनको नेपाल आने में सीमा पर जो परेशानी होती है। उसको भी खत्म करने की आवश्यकता है। भारत नेपाल सीमा पर सरल आवागमन बनाने की आवश्यकता है। कार्यक्रम के मुख्यातिथि लुम्बनी प्रदेश के वातावरण तथा वन मंत्री सुरेंद्र हमाल ने आश्वस्त किया कि पर्यटन मंत्रालय पर्यटकों को आ रही विभिन्न समस्याओं असुविधाओं को सुगम बनाने को कटिबद्ध है।पर्यटकों को कोई परेशानी न हो क्योंकि वह मेरे गेस्ट हैं उन्हें सरकार हर तरीके से सुरक्षा देने को तैयार है। वहीं भारतीय मीडिया को अवगत कराते हुये कहा कि सीमा पर नेपाल पुलिस भारतीय वाहनों से आने वाले लोगों के साथ कदाचार व दुर्व्यवहार के चलते आहत हैं जिसपर नेपाल सरकार को ध्यान देना होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता नाटा के जिलाध्यक्ष श्रीराम सिकदेल ने किया व संचालन झवी शर्मा ने किया। रिपोर्ट रियाज़ अहमद