सियासत: ‘वैक्सीनेशन के बाद पेट्रोल-डीजल के दामों पर भी जश्न मनाएं पीएम मोदी’, चिदंबरम ने साधा केंद्र पर निशाना,

Aftab Khan,,,   मानवाधिकार मीडिया AMMP 24 News: Date:Mon, 25 Oct 2021 08:44 AM

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम (फाइल फोटो) – AMMP 24 News

भारत में वैक्सीनेशन का आंकड़ा 100 करोड़ पार करने के बाद जहां पीएम मोदी ने इसे  देश के लिए बड़ी उपलब्धि बताया वहीं विपक्ष के नेताओं ने इसपर तंज कसना शुरू कर दिया है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम ने पीएम मोदी पर हमला बोलते हुए कहा कि जिस तरह देश में 100 करोड़ वैक्सीन डोज लगने के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने जश्न मनाया उसी तरह से उन्हें पेट्रोल-डीजल के दाम 100 रुपये पार करने पर भी जश्न मनाना चाहिए।
चिदंबरम ने ट्वीट करते हुए लिखा कि ‘पीएम मोदी ने जिस तरह से वैक्सीन के 100 करोड़ डोज पूरा होने के अवसर अपने मंत्रियों का नेतृत्व किया। उसी तरह उन्हें अन्य शताब्दी मनाने में भी उदाहरण पेश करना चाहिए। कुछ हफ्ते पहले पेट्रोल 100 रुपये प्रति लीटर को पार कर गया था और अब डीजल 100 रुपये प्रति लीटर को पार कर गया है।’

इसके अलावा एक अन्य ट्वीट में पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने कहा कि ‘जश्न मनाने का एक और अवसर है, क्योंकि गैस सिलेंडर की कीमत अब 1,000 रुपये को पार कर  गई है।

Related posts

सुबह चाय साए में देश राज्यों से बड़ी खबरें 09–जून–2026–मंगलवार गुड मॉर्निंग,AMMP 24 News Live TV में खास आपके लिए,

Shahrukh Khan

कोरोना के नए वैरिएंट के खतरे के बीच 15 दिसंबर से शुरू होंगी अंतरराष्ट्रीय उड़ानें, केंद्र सरकार का बड़ा फैसला,

Shahrukh Khan

दिल्ली में मोदी-पुतिन की मुलाकात, पीएम बोले- दुनिया में कई चीजें बदलीं, पर हमारी दोस्ती कायम रही,

Shahrukh Khan

Leave a Comment