यूपी चुनाव 2022: बसपा को बड़ा झटका, श्रावस्ती के असलम राइनी समेत 6 विधायक सपा में शामिल, एक भाजपाई भी साइकिल पर सवार,

Aftab Khan,,,   मानवाधिकार मीडिया AMMP 24 News: Date:Sat, 30 Oct 2021 01:46 PM,

सपा कार्यालय में अखिलेश यादव व अन्य। – फोटो : AMMP 24 News

आपको बतादें यूपी विधानसभा चुनाव से पहले बसपा को बड़ा झटका लगा है। बसपा के श्रावस्ती, से विधायक असलम राइनी समेत छह विधायक शनिवार को सपा में शामिल हो गए। इन्हें अखिलेश यादव ने पार्टी की सदस्यता दिलाई है। ये विधायक लंबे समय से अखिलेश के संपर्क में थे। वहीं, एक भाजपा विधायक ने भी सपा की सदस्यता ले ली है,
यूपी चुनाव से पहले यह बसपा के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। उधर, सपा भाजपा की मुख्य विपक्षी दल के रूप में उभर रही है और लगातार मजबूत होती नजर आ रही है।

बसपा व भाजपा से आए विधायकों का अखिलेश यादव ने सपा कार्यालय में स्वागत किया और उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस मौके पर अखिलेश यादव ने कहा कि बहुत लोग हैं जो सपा में शामिल होना चाहते हैं। चुनाव आने तक भाजपा ‘भागता परिवार’ ही रह जाएगी। इस चुनाव में भाजपा का सफाया होना तय है। उन्होंने भाजपा का घोषणा पत्र पढ़ा और कहा कि भाजपा ने किसानों से किया एक भी वादा पूरा नहीं किया। न तो उनकी आय दोगुनी हुई और न ही ऐसे प्रयास हुए जिससे उनका जीवन बेहतर हो।

अखिलेश ने कहा कि जनता में सरकार के प्रति आक्रोश है। महंगाई जबरदस्त तरीके से बढ़ रही है। भाजपा के लोग पन्ना प्रमुख बनाते हैं और अपने घोषणा पत्र का पन्ना पलटना भूल जाते हैं। अभी तक बच्चों को लैपटॉप और टैबलेट नहीं दे सके हैं।
वहीं, प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव के बारे में अखिलेश ने कहा कि उनका सम्मान रखा जाएगा। वह भी हमारे ही साथ रहेंगे।

सदस्यता लेने वाले विधायक:
– सुषमा पटेल मुंगरा बादशाहपुर, जौनपुर
– हरगोविंद भार्गव सिधौली, सीतापुर
– असलम चौधरी धौलाना, हापुड़
– असलम राइनी, श्रावस्ती
– हाकिम लाल बिन्द, हंडिया, प्रयागराज
– मुज्तबा सिद्दीकी  प्रतापपुर प्रयागराज
– भाजपा के सीतापुर सदर के विधायक राकेश राठौर सपा में शामिल हो गए।

Related posts

यूपी के जौनपुर में दर्दनाक हादसा,हर तरफ तबाही का मंजर,3 मंजिला मकान गिरने से 5 की दर्दनाक मौत 6 गंभीर:

Shahrukh Khan

बहराइच पुलिस द्वारा सनसनीखेज हत्याकांड का एक सप्ताह के अंदर किया गया खुलासा, 04 अज्ञात शवों की हुई शिनाख्त एवं तीन हत्यारे गिरफ्तार,

Shahrukh Khan

दर्दनाक हादसा: अमरावती में नाव पलटने से एक ही परिवार के 11 लोग डूबे, बच्ची समेत तीन के शव बरामद

Shahrukh Khan

Leave a Comment