Aftab Khan,,, मानवाधिकार मीडिया AMMP 24 News: Date: 06 Nov 2021, 17:47

आपको बता दें: पश्चिम अफ्रीकी देश सिएरा लियोन की राजधानी फ्रीटाउन में एक बहुत भयानक हादसा हो गया। यहां तेल टैंकर में भीषण विस्फोट हो गया, जिसमें कम से कम 91 लोगों की मौत की खबर है। हादसा राजधानी फ्रीटाउन के एक उपनगर में हुआ। शुक्रवार को एक ईंधन टैंकर में विस्फोट हो गया और उसकी चपेट में आकर 91 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।
सिएरा लियोन की राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन एजेंसी (एनडीएमए) के संचार निदेशक मोहम्मद लमराने बाह ने बताया कि विस्फोट के बाद कई लोग गंभीर स्थिति में थे। सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक बाह ने कहा है कि अधिकारियों ने घायल लोगों को अस्पतालों में ट्रांसफर कर दिया है। इसी के साथ शवों को भी इकट्ठा किया है और घटनास्थल पर बचाव कार्य पूरा हो चुका है।
बताते चलें कि यह भयानक हादसा उस वक्त हुआ, जब 40 फीट लंबा तेल टैंकर दूसरे ट्रक से जाकर टकरा गया। इसके बाद भीषण विस्फोट हुआ, जिसने पूरे इलाके में तबाही लाकर रख दी। आग की चपेट में आकर आस-पास के इलाके के लोग झुलस गए और मौत की जद में आ गए।
