फर्रूखाबाद जेल में बवाल : बंदी की मौत के बाद भड़के कैदियों ने लगाई आग, पथराव में 30 पुलिसकर्मी व कई कैदी घायल:

Aftab Khan,,, मानवाधिकार मीडिया, AMMP 24 News: Date:Mon, 08 Nov 2021 12:43 AM

फतेहगढ़ जेल में बवाल, मौके पर मौजूद पुलिस प्रशासन – फोटो : AMMP 24 News

उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद में फतेहगढ़ स्थित जिला जेल में एक बंदी की मौत पर साथी भड़क गए। गुस्साए बंदियों ने पथराव कर जेल में आग लगा दी। सूचना मिलते ही जेल और पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा। बंदियों ने जेलर और अन्य पुलिसकर्मियों पर भी हमला कर दिया। हमले में 30 पुलिसकर्मी घायल होने की खबर है। वहीं, कई बंदी भी घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल भेजा गया है।
जानकारी के अनुसार, मेरापुर थाना क्षेत्र निवासी संदीप हत्या के मामले में जिला जेल में बंद था। हालत बिगड़ने पर उसे सैफई रेफर किया गया था। उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। इसकी जानकारी मिलने पर बंदियों ने हंगामा कर दिया। 
पहुंचे जेलर और अन्य पुलिसकर्मियों पर भी बंदियों ने हमला कर दिया। बंदियों ने डिप्टी जेलर शैलेश कुमार सोनकर पर हमला कर दिया था। उनके साथ जमकर मारपीट की। जेल से तीन गोलियां चलने की आवाज आई।

सूचना पर सीओ सिटी प्रदीप सिंह व फतेहगढ़ कोतवाल जयप्रकाश पाल कुछ सिपाहियों के साथ वहां पहुंचे। करीब 30 मिनट से लगातार अलार्म बजता रहा है।

बताया जा रहा है कि पुलिस ने स्थिति नियंत्रण के लिए फायरिंग की है। बंदियों का आरोप है कि संदीप को समय से इलाज नहीं मिला। इसलिए उसकी मौत हो गई। दिवाली के दिन सही भोजन न दिए जाने का भी बंदियों ने आरोप लगाया है। उनका कहना है कि दिवाली पर अहाते न खोले जाने से बंदी आसपास में मिल भी नहीं सके थे।
 

Related posts

बहराइच पुलिस अधीक्षक श्री केशव कुमार चौधरी द्वारा उप निरीक्षक से निरीक्षक पद पर प्रोन्नत पाए 08 उप निरीक्षको के कंधे पर स्टार लगाकर दी बधाई।

Shahrukh Khan

यूपी इलेक्शन 2022: आम आदमी पार्टी का लोक लुभावना वादा, सरकार बनी तो सबका फायदा, घोषणा पत्र को ‘केजरीवाल का गारंटी पत्र’ दिया नाम

Shahrukh Khan

सुबह चाय साए में देश राज्यों से बड़ी खबरें 12–मई–2026–मंगलवार गुड मॉर्निंग,AMMP 24 News Live TV में खास आपके लिए,

Shahrukh Khan

Leave a Comment