प्रियंका गांधी का एलान: सरकार बनी तो आशा बहनों और आंगनबाड़ी कर्मियों को हर महीने 10 हजार रुपये मानदेय,

Aftab Khan,,,   मानवाधिकार मीडिया AMMP 24 News: Date:Wed, 10 Nov 2021 03:33 PM

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी – फोटो : AMMP 24 News

कांग्रेस महासचिव व यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने एलान किया है कि यूपी में सरकार बनने पर आशा बहनों व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रतिमाह 10 हजार रुपये मानदेय दिया जाएगा।

उन्होंने ट्वीट कर कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा आशा बहनों पर किया गया एक-एक वार उनके द्वारा किए गए कार्यों का अपमान है।

 मेरी आशा बहनों ने कोरोना में व अन्य मौकों पर पूरी लगन से अपनी सेवाएं दीं। मानदेय उनका हक है। उनकी बात सुनना सरकार का कर्तव्य है।

उन्होंने कहा कि आशा बहनें सम्मान की हकदार हैं और मैं इस लड़ाई में उनके साथ हूं। कांग्रेस पार्टी आशा बहनों के मानदेय के हक और उनके सम्मान के प्रति प्रतिबद्ध है और सरकार बनने पर आशा बहनों एवं आंगनबाड़ी कर्मियों को 10,000 रु प्रतिमाह का मानदेय देगी।

Related posts

कोतवाली नगर क्षेत्र में युवक की आत्महत्या से पहले का वीडियो हुआ वायरल,

Shahrukh Khan

सीतापुर जिला कारागार से आजम खान की रिहाई 814 दिन बाद जेल से बाहर निकलने के बाद,सपा के पूर्व विधायक अनूप गुप्ता के आवास पर गए

Shahrukh Khan

अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार परिषद के चेयरमैन द्वारा रशीद अहमद को मुख्य उप पुलिस सुरक्षा बनाए जाने पर हार्दिक शुभकामनाएं

Shahrukh Khan

Leave a Comment