बहराइच: जिलाधिकारी ने किया पारले चीनी मिल के पेराई सत्र का शुभारम्भ,

Aftab Khan,,, Human Rights Cancel AMMP 24 News: Date: 27 Nov 2021

जिलाधिकारी डॉo दिनेश चन्द्र व किसान:-फोटो, AMMP 24 News


आपको बता दें, उत्तर प्रदेश के जिला बहराइच में शनिवार को। जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र ने पुलिस अधीक्षक सुजाता सिंह के साथ वैदिक मंत्रोचार के बीच पारले चीनी मिल, परसेण्डी के डोंगा में गन्ना डालकर पेराई सत्र 2021-22 का शुभारम्भ किया। इससे पूर्व उन्होंने मिल गेट पर पहुॅची पहली बैलगाड़ी के बैलों को पगड़ी बांधकर गुड़ खिलाया तथा ग्राम कोठवल के किसान पवन कुमार तथा ग्राम खपुरवा से मिल गेट पर पहुॅची पहली ट्रैक्टर ट्राली के गन्ना किसान संजय वर्मा का तिलक लगाकर स्वागत किया एवं कम्बल भेंट किया। तदोपरान्त दोनों वाहनों की तौलकर पर्ची भी निकाली गयी।
इस अवसर पर उप जिलाधिकारी सदर सौरभ गंगवार आईएएस, पारले चीनी मिल के महाप्रबन्धक अनिल सखूजा, पी.एम. अनिल यादव, एसिसिएट चीफ मैनेजर जगतार सिंह, बहाजुद्दीन व संजीव राठी, जिला गन्नाधिकारी शैलेश कुमार मौर्य, क्षेत्रीय गणमान्य व संभ्रान्तजन तथा बड़ी संख्या में गन्ना किसान मौजूद रहे। रिपोर्ट: रियाज़ अहमद

Related posts

अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार परिषद के चेयरमैन द्वारा महेश खैरवार को ब्लॉक सचिव छत्तीसगढ़ बनाए जाने पर हार्दिक शुभकामनाएं

Shahrukh Khan

गोंडा में: मुख्यमंत्री योगी ने मेडिकल कॉलेज का किया शिलान्यास,साथ ही एक हजार करोड़ की परियोजनाओं की सौगात दी।

Shahrukh Khan

यूपी के जौनपुर में दर्दनाक हादसा,हर तरफ तबाही का मंजर,3 मंजिला मकान गिरने से 5 की दर्दनाक मौत 6 गंभीर:

Shahrukh Khan

Leave a Comment