दिल्ली में आठ रुपये सस्ता हुआ पेट्रोल, केजरीवाल सरकार ने राजधानी के लोगों को दी बड़ी राहत

Aftab Khan,,,,,,,,,,,,Human Rights Media Council, AMMP 24 News: Date: 01 Dec 2021 02:12 PM

दिल्ली में पेट्रोल की कीमत – फोटो : AMMP 24 News

आपको बता दें दिल्ली सरकार ने राजधानी के लोगों को बड़ी राहत देते हुए पेट्रोल के दामों में आठ रुपये तक की कमी कर दी है। यह फैसला दिल्ली सरकार ने आज कैबिनेट बैठक के बाद लिया।

दिल्ली सरकार ने बैठक में बड़ा फैसला लेते हुए पेट्रोल पर लगने वाले 30 प्रतिशत के वैट को लगभग 11 प्रतिशत घटाते हुए 19.40 प्रतिशत कर दिया है। पेट्रोल की कीमत अब दिल्ली में आठ रुपये प्रति लीटर तक घट गई है, इस तरह अब दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 103 रुपये से घटकर 95 रुपये हो जाएगी।

पेट्रोल के घटे हुए दाम आज आधी रात से लागू होंगे। दिल्ली में बीते 27 दिन से कीमत नहीं बदली थी। इससे पहले केजरीवाल सरकार ने 4 नवंबर को पेट्रोल और डीजल पर लगने वाली एक्साइज ड्यूटी में कटौती की थी, जिससे रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचे पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कुछ कमी आई थी।

इसी के साथ ही अब दिल्ली में पेट्रोल की कीमतें एनसीआर के शहरों के बराबर हो जाएगी। इससे उन वाहन चालकों को बहुत फायदा होगा जो दिल्ली में कीमत कम होने के चलते नोएडा गाजियाबाद, गुरुग्राम आदि जाकर पेट्रोल भरवाते थे।

बताते चलें कि,केंद्र सरकार ने पहले ही पेट्रोल-डीजल पर टैक्स घटा दिया था, जिसके बाद से राज्य सरकारों पर दबाव था कि वह अपने स्तर पर वैट की कीमतों में कमी कर जनता को राहत दें। उत्तर प्रदेश समेत कई राज्य पहले ही पेट्रोल-डीजल पर लगने वाले वैट को कम कर चुके हैं।

Related posts

सुबह चाय साए में देश राज्यों से बड़ी खबरें 12–जून–2026–शुक्रवार गुड मॉर्निंग,AMMP 24 News Live TV में खास आपके लिए,

Shahrukh Khan

यूपी के जौनपुर में दर्दनाक हादसा,हर तरफ तबाही का मंजर,3 मंजिला मकान गिरने से 5 की दर्दनाक मौत 6 गंभीर:

Shahrukh Khan

अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार परिषद के चेयरमैन द्वारा आदिल अहमद को प्रमुख यूवा संरक्षण बिजनौर बनाए जाने पर हार्दिक शुभकामनाएं

Shahrukh Khan

Leave a Comment