सुबह चाय साए में देश राज्यों से बड़ी खबरें 12–जून–2026–शुक्रवार गुड मॉर्निंग,AMMP 24 News Live TV में खास आपके लिए,
Aftab Khan, Human Rights Media Council, AMMP 24 News Live tv, Date 12 Jun 2026
AMMP 24 News Live TV
https://ammp24newslivetv.com/?p=3574
Meenakshi Natarajan: मीनाक्षी नटराजन की याचिका पर आज सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट, नामांकन खारिज होने का मामला
Fri, 12 Jun 2026 07:54 AM
मध्य प्रदेश से राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस नेता मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द किए जाने के खिलाफ दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट शुक्रवार को सुनवाई करेगा। भाजपा ने हलफनामे में लंबित मामले की जानकारी छिपाने का आरोप लगाया है। नटराजन ने आरोपों को राजनीतिक साजिश बताते हुए नामांकन रद्द करने को लोकतंत्र विरोधी कदम कहा है।

कांग्रेस नेता मीनाक्षी नटराजन द्वारा मध्य प्रदेश से राज्यसभा चुनाव के लिए उनके नामांकन पत्र खारिज किए जाने के खिलाफ दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट शुक्रवार को सुनवाई करेगा।
बता दें कि गुरुवार को नटराजन की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने मामले को तत्काल सूचीबद्ध करने की मांग की थी। अवकाशकालीन पीठ के न्यायमूर्ति प्रशांत कुमार मिश्रा और न्यायमूर्ति अतुल एस. चांदुरकर ने मामले की शीघ्र सुनवाई का आश्वासन दिया था। सिंघवी ने पीठ को बताया कि गुरुवार नामांकन वापसी की अंतिम तिथि थी। उन्होंने तर्क दिया कि यदि मामले की तत्काल सुनवाई नहीं हुई तो याचिकाकर्ता को प्रभावी राहत पाने के लिए छह वर्ष तक इंतजार करना पड़ सकता है। वरिष्ठ अधिवक्ता ने यह भी अनुरोध किया कि विवाद के अंतिम निपटारे तक चुनाव परिणाम की घोषणा पर रोक लगाई जाए। हालांकि, न्यायमूर्ति मिश्रा की अध्यक्षता वाली पीठ ने इस चरण पर कोई अंतरिम आदेश देने से इनकार कर दिया और मामले को शुक्रवार को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध करने का निर्णय लिया।
भाजपा ने लगाई थी आपत्ति
रिटर्निंग ऑफिसर की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता मुकुल रोहतगी तथा भारत निर्वाचन आयोग की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता डी.एस. नायडू ने तत्काल हस्तक्षेप की मांग का विरोध किया था। गौरतलब है कि कांग्रेस नेता ने शीर्ष अदालत का रुख उस समय किया, जब रिटर्निंग ऑफिसर ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा उठाई गई आपत्तियों के आधार पर उनका नामांकन पत्र खारिज कर दिया। भाजपा की ओर से दावा किया गया कि नटराजन ने अपने नामांकन पत्र के साथ दाखिल हलफनामे में तेलंगाना की एक अदालत में लंबित मामले का उल्लेख नहीं किया था। यह आपत्ति पूर्व कॉरपोरेट अधिकारी ए. श्रीलता द्वारा चौथी अतिरिक्त मुख्य महानगर दंडाधिकारी अदालत में दायर याचिका पर आधारित थी। याचिका में आरोप लगाया गया था कि नटराजन ने कुंभम शिवकुमार रेड्डी को राजनीतिक संरक्षण दिया, जिन पर श्रीलता ने छेड़छाड़ और आपराधिक धमकी सहित कई आरोप लगाए थे।
कांग्रेस ने बताई सियासी साजिश
नटराजन ने इन आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए इसे सियासी साजिश बताया है। उन्होंने हैदराबाद की अदालत में श्रीलता की याचिका का भी विरोध किया है। इससे पहले कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया था कि रिटर्निंग ऑफिसर निष्पक्ष नहीं हैं और सरकार के दबाव में काम कर रहे हैं। मध्य प्रदेश से कांग्रेस की एकमात्र राज्यसभा उम्मीदवार रहीं नटराजन ने दावा किया कि उनका नामांकन रद्द कर लोकतांत्रिक प्रक्रिया को प्रभावित करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने केंद्र की भाजपा सरकार पर भी निशाना साधते हुए कहा था कि रिटर्निंग ऑफिसर स्वतंत्र संवैधानिक प्राधिकरण की तरह कार्य करने के बजाय सत्तारूढ़ दल के प्रवक्ता की भूमिका निभा रहे हैं।

हर राज्य व जिला से ताजा खबरें पाने व भेजने के लिए
संपर्क, 9792506246

हमारे चैनल को यूट्यूब पर देखने के लिए गूगल पर टाइप करें, AMMP 24 News live tv

Aftab Khan Sampadak
मानवाधिकार मीडिया
AMMP 24 News live tv
मजलूम की आवाज़

ब्रेकिंग न्यूज़ पढ़ें 12 जून के मुख्य और ताजा समाचार –AMMP 24 News live tv

12-JUN-2026
खबरों को बेहतर बनाने में हमारी मदद करें
ब्रेकिंग न्यूज: 12-JUN-2026
पढ़ें 12 जून के मुख्य और ताजा समाचार

पढ़ें 12 जून के मुख्य और ताजा समाचार – ब्रेकिंग न्यूज
07:59 AM, 12-Jun-2026
UP: ट्रेन में चढ़ते समय दंपति फिसले, पति की मौत, पत्नी गंभीर, बेसहारा हुईं ढाई माह, तीन व पांच साल की बेटियां

बाराबंकी में उत्सर्ग एक्सप्रेस से हुए हादसे में एक युवक की मौत हो गई व उसकी पत्नी घायल हो गई। घटना से अफरातफरी मच गई।
07:55 AM, 12-Jun-2026
20 जिलों में आंधी-बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी
20 जिलों में आंधी-बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी
07:55 AM, 12-Jun-2026
Uttarakhand: ऋषिकेश रेल हादसे में आठ के खिलाफ चार्जशीट, लोको पायलट हटाया, सात और कर्मचारियों पर गिरेगी गाज

उज्जैनी एक्सप्रेस के तीन कोच और इंजन हादसे का शिकार हो गए थे। इस दौरान कोच बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए थे। मामले में ऑपरेटिंग, सीएनडब्ल्यू और लोको अनुभाग के आठ कर्मचारियों को आरोपी बनाया गया था। शुरुआती जांच के आधार पर लोको पायलट को हटा दिया गया है।
07:54 AM, 12-Jun-2026
Meenakshi Natarajan: मीनाक्षी नटराजन की याचिका पर आज सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट, नामांकन खारिज होने का मामला

मध्य प्रदेश से राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस नेता मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द किए जाने के खिलाफ दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट शुक्रवार को सुनवाई करेगा। भाजपा ने हलफनामे में लंबित मामले की जानकारी छिपाने का आरोप लगाया है। नटराजन ने आरोपों को राजनीतिक साजिश बताते हुए नामांकन रद्द करने को लोकतंत्र विरोधी कदम कहा है।
07:51 AM, 12-Jun-2026
MeitY: कागज संभालने का झंझट हुआ खत्म, अब सीधे DigiLocker से डाउनलोड करें अपना बिजली बिल, जानें सबसे आसान तरीका

DigiLocker Electricity Bill: अब तक डिजिलॉकर का इस्तेमाल हम ड्राइविंग लाइसेंस, आधार कार्ड या मार्कशीट जैसे अन्य दस्तावेजों को सुरक्षित रखने के लिए करते थे, लेकिन अब इसमें आपके घर का बिजली बिल भी शामिल हो गया है। सरकार ने देश की सरकारी, प्राइवेट और नगर निगम के तहत आने वाली कुल 68 बिजली कंपनियों को इस प्लेटफॉर्म से जोड़ दिया है। जानिए इससे आपको क्या फायदे होगा और इसे कैसे डाउनलोड कर सकते हैं।
07:49 AM, 12-Jun-2026
Rajasthan News: ‘नाचती हुई आई थीं?’ और ‘इंजेक्शन में सिर्फ पानी था’; स्वास्थ्य मंत्री के दो बयान, बड़ा बवाल

राजस्थान का स्वास्थ्य महकमा जितना नासाज है उससे कहीं ज्यादा नासाज मंत्री के बयान नजर आ रहे हैं…’नाचती हुई आई थीं?’ और ‘इंजेक्शन में सिर्फ पानी था’ जैसे बयानों से स्वास्थ्य मंत्री खींवसर महकमें की मुश्किलें और बढ़ा रहे हैं…
07:44 AM, 12-Jun-2026
Uttarakhand: साल में दो बार UTET कराने की तैयारी, टीईटी न होने से हजारों शिक्षकों की नौकरी पर गहराया संकट

प्रदेश में साल में दो बार यूटीईटी कराने की तैयारी है। टीईटी न होने से राज्य में हजारों शिक्षकों की नौकरी पर संकट गहराया है।
07:42 AM, 12-Jun-2026
Bihar News: बिहार में भीषण सड़क हादसा, हाइवा की टक्कर से बुजुर्ग की मौत, तीन गंभीर घायल

पटना के नौबतपुर थाना क्षेत्र के बादीपुर गांव के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-139 पर गुरुवार देर रात एक तेज रफ्तार हाइवा ने ट्रैक्टर को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में जानीपुर निवासी 65 वर्षीय संजीवन राम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सुरेंद्र प्रसाद, मंटू कुमार और एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए।
07:40 AM, 12-Jun-2026
Una News: लोह खड्ड में बहे पंजाब पुलिस के जवान का शव बरामद
एसडीआरएफ की टीम ने लगातार चलाए गए सर्च अभियान के बाद शव को घटनास्थल से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर नदी से ढूंढ निकाला।
07:39 AM, 12-Jun-2026
तुगलकाबाद में भयानक मंजर: ग्राउंड फ्लोर पर खड़े वाहनों में धधकी आग, धुआं पूरी इमारत में फैला; तीन की जान गई

दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के तुगलकाबाद इलाके में शुक्रवार तड़के एक बहुमंजिला रिहायशी इमारत में लगी भीषण आग में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच महिलाएं गंभीर रूप से झुलस गईं।
07:39 AM, 12-Jun-2026
Una News: बारिश की फुहारों से मिली गर्मी से राहत, किसान ही नहीं आम जनमानस भी खुश
पिछले कई दिनों से भीषण गर्मी और उमस का सामना कर रहे क्षेत्रवासियों को वीरवार को मौसम में आए बदलाव ने बड़ी राहत प्रदान की।
07:38 AM, 12-Jun-2026
Una News: नगर पंचायत अंब के चुनाव में धांधली की कोशिश करने का आरोप
चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने भाजपा पर तीखा हमला बोलते हुए नगर पंचायत अंब के चुनाव में धांधली की कोशिश करने का आरोप लगाया है।
07:37 AM, 12-Jun-2026
Bihar News :श्रीलंका में चमकी बिहार की बेटी, मरियम फातिमा ने कॉमनवेल्थ शतरंज में जीते तीन कांस्य पदक

बिहार के मुजफ्फरपुर की युवा शतरंज खिलाड़ी मरियम फातिमा ने श्रीलंका के कालुतरा में आयोजित कॉमनवेल्थ महिला शतरंज प्रतियोगिता के अंडर-20 वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए क्लासिकल, रैपिड और ब्लिट्ज तीनों प्रारूपों में कांस्य पदक जीते हैं।
07:37 AM, 12-Jun-2026
Rohtak News: हाइटेंशन तार के भुगतान को लेकर कमिश्नर को ज्ञापन सौंपा

A memorandum was submitted to the commissioner regarding the payment of high tension wire.
07:34 AM, 12-Jun-2026
सरकार का बड़ा फैसला: औद्योगिक-व्यावसायिक संस्थानों को पेट्रोल पंपों से नहीं मिलेगा तेल, 90 दिनों के लिए लगी रोक

सरकार ने उद्योगों के पेट्रोल पंप से तेल खरीदने पर रोक लगा दी है। अब वे थोक केंद्रों से ही तेल खरीद सकेंगे। वहीं पेट्रोल पंप पर एक ग्राहक या वाहन के लिए डीजल की सीमा 200 लीटर तय की गई है। यह फैसला आम जनता को तेल की कमी और कालाबाजारी से बचाने के लिए लिया गया है।
07:34 AM, 12-Jun-2026
Jaipur: जयपुर में ‘भारत भाग्य विधाता’ की ग्रैंड स्क्रीनिंग आज, कंगना रनौत और सीएम भजनलाल शर्मा रहेंगे मौजूद

बॉलीवुड अभिनेत्री, सांसद और राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता कंगना रनौत शुक्रवार को जयपुर दौरे पर रहेंगी। वह अपनी चर्चित फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ की विशेष स्क्रीनिंग में हिस्सा लेने राजधानी पहुंचेंगी। फिल्म का विशेष प्रदर्शन शाम 6 बजे ईपी मिराज सिनेमा में आयोजित होगा, जिसमें राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी शामिल होंगे।
07:32 AM, 12-Jun-2026
Uttarakhand: खुशखबरी, 38वें राष्ट्रीय खेलों में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों का सरकारी नौकरी का रास्ता साफ
पदक जीतने वाले खिलाड़ियों का सरकारी नौकरी का रास्ता साफ हो गया है। 38वें राष्ट्रीय खेलों में 130 पदक जीतकर प्रदेश के खिलाड़ियों ने इतिहास रचा था।
07:23 AM, 12-Jun-2026
Uttarakhand: सीएम, केंद्रीय मंत्री, कोर कमेटी सदस्य सीटवार करेंगे प्रवास, 13 से 16 जून के बीच कार्यक्रम तय

भाजपा का 13 से 16 जून के बीच प्रवास कार्यक्रम तय हो गया है। सीएम, केंद्रीय मंत्री और कोर कमेटी सदस्य सीटवार प्रवास करेंगे।
07:20 AM, 12-Jun-2026
प्रदूषण पर वार की तैयारी: 23 लाख पौधों से तैयार होगी दिल्ली में हरियाली की ढाल, डीडीए ने बनाई एक व्यापक योजना

दिल्ली विकास प्राधिकरण एक व्यापक शहरी वनीकरण कार्यक्रम शुरू करने जा रहा है, जिसके तहत पूरी दिल्ली में पौधे लगाए जाएंगे।
07:20 AM, 12-Jun-2026
Ghaziabad: छात्रा से मिलने आया बीटेक छात्र फंदे पर लटका मिला, पुलिस को लगता है आत्महत्या; परिजन बोले हत्या

पुलिस मौके पर पहुंची और छात्रा को सुरक्षित बाहर निकाला, लेकिन फ्लैट के दूसरे कमरे में बीटेक छात्र अमरोहा निवासी अमन (23) का शव फंदे से लटका मिला।
07:18 AM, 12-Jun-2026
राज और नीति: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का बढ़ता कद

राज और नीति: मध्य प्रदेश की राजनीति और प्रशासनिक गलियारों में इन दिनों कई दिलचस्प घटनाक्रम चर्चा में हैं। राज्यसभा चुनाव में भाजपा की तीनों सीटों पर जीत के बाद मुख्यमंत्री मोहन यादव की राजनीतिक पकड़ मजबूत मानी जा रही है। वहीं, मीनाक्षी नटराजन के नामांकन विवाद के बीच कांग्रेस के भीतर भी कई सवाल उठ रहे हैं।
07:15 AM, 12-Jun-2026
Una News: आपदा प्रबंधन को हाईटेक बनाएगी ‘आपदा रक्षक’ एप, अब रियल टाइम में होगी घटनाओं की निगरानी
जिला ऊना में आपदा प्रबंधन और आपातकालीन प्रतिक्रिया तंत्र को और अधिक सशक्त एवं आधुनिक बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल शुरू की गई है।
07:12 AM, 12-Jun-2026
MP Weather Today: मध्य प्रदेश में प्री-मानसून का असर तेज, आज 6 जिलों में ओले,कई शहरों में आंधी-बारिश का अलर्ट

मध्य प्रदेश में मानसून 3-4 दिन देरी से पहुंच सकता है। भिंड-मुरैना समेत 6 जिलों में ओलावृष्टि और भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर सहित 40 से अधिक जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, खजुराहो और नौगांव 43 डिग्री के साथ सबसे गर्म रहे।
07:09 AM, 12-Jun-2026
बुजुर्गों को सहारे नहीं, सम्मान की जरूरत: जिम्मेदारियों और स्वतंत्रता के बीच संतुलन
वृद्धावस्था में सहारे नहीं बल्कि सम्मान की जरूरत होती है। समाज में बुजुर्गों को जिन हालातों को सामना करना पड़ता है। आगरा की सत्तर वर्षीय सुनीता को घरेलू समस्याओं के समाधान हेतु मनोवैज्ञानिक नीलकंठ ने कुछ यों सलाह दी।
07:04 AM, 12-Jun-2026
Jhansi: स्कैप कारोबारी से 10 लाख की ठगी का आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, सोना सस्ता बेचने का दिया था झांसा

आरोपी ने सस्ते दाम पर सोना बेचने का झांसा देकर ठगी की। दो दिन पूर्व दर्ज प्राथमिकी के आधार पर पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी थी।
07:03 AM, 12-Jun-2026
Rajasthan Weather: सुबह धूप, शाम को आंधी-बारिश? राजस्थान में आज मौसम का बड़ा उलटफेर

Rajasthan Weather: राजस्थान में आज पश्चिमी विक्षोभ सबसे ज्यादा सक्रीय है। इसके चलते प्रदेश के 20 से ज्यादा शहरों में आज जबरदस्त आंधी और बारिश का दौर चलेगा। जानिए मौसम विभाग ने कहां-कहां दी है चेतावनी-
06:59 AM, 12-Jun-2026
खुशियों का उम्र से कोई वास्ता नहीं: सांझ की रोशनी में जीवन का असली सौंदर्य

जब तक मन में सीखने, समझने, प्रेम करने और जीवन को नए दृष्टिकोण से देखने की जिज्ञासा बनी रहती है, तब तक उम्र केवल कैलेंडर के पन्नों पर बढ़ती है, भीतर नहीं।
06:58 AM, 12-Jun-2026
स्कैप कारोबारी से 10 लाख की ठगी का आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, जानकारी देतीं एसपी सिटी प्रीति सिंह
स्कैप कारोबारी से 10 लाख की ठगी का आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, जानकारी देतीं एसपी सिटी प्रीति सिंह
06:55 AM, 12-Jun-2026
जब चुनौतियों का अंत न दिख रहा हो: कमजोर मानसून, महंगा तेल और बढ़ती आर्थिक चिंता

वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमत बढ़ने से सरकार के नीतिगत हस्तक्षेप की गुंजाइश सीमित है, इसलिए हर वर्ग के लोगों को महंगाई का मुकाबला करने के लिए आगे बढ़ना होगा।
06:49 AM, 12-Jun-2026
इस दोस्ती के पीछे की कहानी: महाशक्तियों के बीच पाकिस्तान की कूटनीतिक चालबाजी

पाकिस्तान ने हाल ही में चीन के साथ अपने राजनयिक संबंधों के 75 साल पूरे होने का जश्न भले ही मनाया हो और दोनों ने हमेशा अपने रिश्तों को ‘आयरन ब्रदर्स’(पक्के भाई) जैसे शानदार शब्दों में बयां भी किया हो, लेकिन सच तो यही है कि दोनों देशों के रिश्ते मुख्य रूप से भारत-विरोध और लेन-देन पर ही आधारित रहे हैं।
06:44 AM, 12-Jun-2026
NEET-JEE पर चीन का खुराफाती तंज: गाओकाओ का हवाला देकर भारत के परीक्षा पर सवाल; वैश्विक स्तर पर घेरने की कोशिश

भारत की परीक्षा प्रणाली एक बार फिर सवालों के घेरे में है। चीन की एक सोशल मीडिया पोस्ट में गाओकाओ का उदाहरण देकर NEET और JEE की तुलना किए जाने के बाद नया विवाद खड़ा हो गया है, जिससे शिक्षा व्यवस्था पर बहस तेज हो गई है।
06:42 AM, 12-Jun-2026
Una News: कॉलेज की आधिकारिक वेबसाइट से ऑनलाइन आवेदन करें विद्यार्थी
महाराणा प्रताप राजकीय महाविद्यालय अंब में नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए स्नातक कक्षाओं में प्रवेश की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
06:41 AM, 12-Jun-2026
Una News: बसाल में आग लगने से प्रवासी मजदूरों नौ झुग्गियां राख
बसाल क्षेत्र में प्रवासी मजदूरों की झुग्गियों में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई।
06:40 AM, 12-Jun-2026
युद्ध और खेल: फुटबॉल का महाकुंभ और उम्मीदों की राजनीति
जब दुनिया युद्धों और संघर्षों से घिरी हुई है और अस्थिरता का माहौल है, ऐसे वक्त में फुटबाल विश्व कप दुनिया को साझा मंच पर लाने का एक दुर्लभ अवसर है। हालांकि ताजा विश्वकप सिर्फ एक खेल आयोजन नहीं बल्कि सहयोगी की परीक्षा भी होगा।
06:40 AM, 12-Jun-2026
Una News: प्राथमिक अध्यापकों का गैर शैक्षणिक कार्यों में लग रहा समय
सरकार और प्रशासन से मांग की है कि बच्चों की शिक्षा गुणवत्ता को ध्यान में रखते हुए इस संबंध में उचित कदम उठाए जाएं।
06:25 AM, 12-Jun-2026
Indore News: 10 हजार ट्रेंच और महा-वृक्षारोपण, गंभीर नदी को जिंदा करने का मास्टर प्लान तैयार

06:17 AM, 12-Jun-2026
Delhi: रियल एस्टेट कंपनी के कर्मियों से बदमाश लूट ले गए डेढ़ करोड़ रुपये, पिस्टल तानी और बैग लेकर चंपत

आरोपियों ने स्कूटी को ओवरटेक कर दोनों को जबरन रोक लिया। इसके बाद पिस्टल तानकर रुपयों का बैग लूटकर बदमाश पंजाबी बाग की ओर भाग गए।
06:15 AM, 12-Jun-2026
आज के दिन: मीनाक्षी नटराजन के नामांकन से संबंधित मामले में सुनवाई, आईसीसी महिला टी20 विश्व कप आगाज

नमस्कार! आज है शुक्रवार, 12 जून। इस खबर के जरिए हम आपको बताएंगे कि आज देश-दुनिया में क्या कुछ होने वाला है? आइए जानते हैं…
06:14 AM, 12-Jun-2026
Una News: 2.59 ग्राम चिट्टा सहित दो युवक गिरफ्तार
पुलिस थाना गगरेट की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 2.59 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) सहित दो युवकों को गिरफ्तार किया है।
06:12 AM, 12-Jun-2026
Delhi Fire: अब तुगलकाबाद में लगी आग, तीन लोगों की मौत; दमकल विभाग ने पांच को बचाया

हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है और पांच लोगों को बचाया गया है।
06:11 AM, 12-Jun-2026
Rohtak News: नींद की गोलियां ज्यादा खाने से युवक की मौत
Young man dies after taking sleeping pills
06:04 AM, 12-Jun-2026
नर्सिंग छात्रा की मौत: बॉयफ्रेंड ने गर्भपात के लिए डाला था दबाव, दवा लेने के डेढ़ घंटे बाद बिगड़ी हालत; पूछताछ

Varanasi News: वाराणसी में नर्सिंग की छात्रा की संदिग्ध मौत के मामले में नया मोड़ आया है। आरोप है कि बॉयफ्रेंड ने गर्भपात के लिए दबाव बनाकर दवा खिलाई थी। दवा लेने के करीब डेढ़ घंटे बाद छात्रा की तबीयत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई। घटना के दो दिन बाद भी पुलिस को परिजनों की तहरीर का इंतजार है, जबकि आरोपी से पूछताछ जारी है
News Flash 11 जून 2026
दिल्ली: पुलिस रेड के दौरान बिल्डिंग से कूदी साउथ अफ्रीकन मूल की महिला, मौत
10:01 PM
हस्ताक्षर की जालसाजी मामले में अभिषेक बनर्जी से चार घंटे से पूछताछ जारी
8:29 PM
नागालैंड-असम के केंद्र के साथ MoU साइन, अमित शाह ने बताया ऐतिहासिक पल
7:35 PM
मौसम विभाग ने हिमाचल के पांच जिलों में ओलावृष्टि के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया
7:31 PM
संयुक्त अरब अमीरात और ईरान ने तनाव कम करने के मकसद से आमने-सामने बातचीत की
7:27 PM
कर्नाटक CM डीके शिवकुमार ने दिल्ली में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से बातचीत की
7:12 PM
भारतीय नौसेना ने MT जहाज में फंसे बिना फटे मिसाइल वॉरहेड को निकालकर नष्ट किया
7:06 PM
नीति आयोग की मीटिंग में सभी 28 राज्यों के CM’s ने हिस्सा लिया: चेयरपर्सन लाहिड़ी
6:41 PM
‘ईरानी बहुत घमंडी, आज रात भीषण बमबारी होगी’, बोले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप
6:37 PM
UP के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज दिल्ली में प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की
6:32 PM
‘शिक्षा का 3,284 करोड़ फंड जारी हो’, नीति आयोग मीटिंग में बोले तमिलनाडु CM विजय
6:24 PM
‘खार्ग द्वीप पर कब्जा करना हमारी प्राथमिकता’, ईरान को लेकर बोले US राष्ट्रपति ट्रंप
6:19 PM
‘TMC-कांग्रेस में विलय की जानकारी नहीं’, आज तक से बोले TMC सांसद शत्रुघ्न सिन्हा
6:14 PM
‘हो सकता है कुछ लोग डर से चले गए’, आजतक से बोले तृणमूल कांग्रेस MP शत्रुघ्न सिन्हा
6:13 PM
‘काकोली घोष को अच्छे से नहीं जानता’, आजतक से बोले TMC सांसद शत्रुघ्न सिन्हा
6:12 PM
‘जिसे TMC पार्टी से जाना है, इस्तीफा दे और फिर जाए’, आजतक से बोले शत्रुघ्न सिन्हा
6:10 PM
‘मेरा नाम बागियों में नहीं, TMC के साथ ही रहूंगा’, आज तक से बोले शत्रुघ्न सिन्हा
6:08 PM
‘कल्याण बनर्जी की अपनी निजी राय, वो भी ममता के साथ’, आज तक से बोले शत्रुघ्न सिन्हा
6:07 PM
‘मैं ममता के साथ हूं, TMC छोड़ने का कोई इरादा नहीं’, आज तक से बोले शत्रुघ्न सिन्हा
6:05 PM
जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की
6:01 PM
ग्रेटर नोएडा: कंस्ट्रक्शन साइट पर 37वीं मंजिल से गिरने के बाद 2 मजदूरों की मौत
5:51 PM
अफगानिस्तान में पाकिस्तान के हवाई हमलों में 13 लोगों की मौत, UN मिशन ने की पुष्टि
5:36 PM
PM मोदी 15-16 जून को स्लोवाकिया जाएंगे, किसी भारतीय प्रधानमंत्री का पहला दौरा होगा
5:30 PM
तृणमूल कांग्रेस सांसद कीर्ति आजाद ने कांग्रेस और TMC के विलय की खबरों को गलत बताया
4:48 PM
WB: ऋतब्रत पर स्पीकर के फैसले पर कोलकाता HC ने नहीं लगाई रोक, अब 16 जून को सुनवाई
4:38 PM
‘मोदी सरकार में युवा बेरोजगारी-पेपर लीक की समस्या से जूझ रहे’, बोले राहुल गांधी
4:37 PM
‘आम लोग ईंधन की बढ़ती कीमतों और महंगाई से परेशान’, नेता विपक्ष राहुल गांधी ने कहा
4:35 PM
‘हर वर्ग परेशान है’, देश की बिगड़ती आर्थिक स्थिति को लेकर राहुल गांधी ने कहा
4:27 PM
भारत-नेपाल ने फाइनेंशियल कनेक्टिविटी को मजबूत करने क्रॉस बॉर्डर रेमिटेंस शुरू किया
4:17 PM
दिल्ली दंगा 2020: IB अफसर अंकित शर्मा हत्याकांड में कोर्ट 7 जुलाई को सुनाएगा फैसला
4:12 PM
पश्चिम बंगाल के फालता में टीएमसी नेता जहांगीर खान को पुलिस ने हाफ पैंट में घुमाया
4:08 PM
वेस्ट एशिया संघर्ष: अभी भी भारतीय झंडे वाले जहाजों पर 562 भारतीय नाविक- मंत्रालय
3:42 PM
गुजरात के राज्यसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के चारों उम्मीदवार निर्विरोध जीते
3:39 PM
राजस्थान राज्यसभा चुनाव: BJP के सतीश पुनिया, अल्का गुर्जर और कांग्रेस के नीरज डांगी जीते
3:28 PM
मध्य प्रदेश के राज्यसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के तीनों उम्मीदवार निर्विरोध जीते
3:26 PM
ईरान ने अमेरिकी हमले की निंदा करते हुए इसे अंतरराष्ट्रीय कानूनों का उल्लंघन बताया
3:09 PM
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज अगली सूचना तक बंद रहेगा: पर्शियन गल्फ वॉटरवे मैनेजमेंट अथॉरिटी
2:50 PM
‘जातिवाद-वंशवाद की राजनीति का अंत’, NDA की बैठक में गृह मंत्री अमित शाह ने कहा
2:43 PM
‘2047 तक विकसित भारत का संकल्प‘, NDA की बैठक में बोले गृह मंत्री अमित शाह
2:42 PM
‘पीएम मोदी ने देशहित को हमेशा ऊपर रखा’, NDA की मीटिंग में अमित शाह ने कहा
2:41 PM
‘पीएम मोदी पर जनता का अटूट भरोसा’, NDA की मीटिंग में अमित शाह ने कहा
2:37 PM
‘मोदी सरकार में देश में राजनीतिक स्थिरता रही’, NDA की बैठक में बोले अमित शाह
2:29 PM
कांग्रेस के छात्र संगठन NSUI का चुनाव आयोग ऑफिस के पास सांकेतिक विरोध प्रदर्शन
2:10 PM
WB: दुर्गापुर में गिरफ्तार तृणमूल कांग्रेस नेता सुकुमार दत्ता पर फेंके गए अंडे
1:13 PM
कल्याण बनर्जी बोले- अभिषेक बनर्जी ने मुझ पर कभी भरोसा नहीं किया
12:49 PM
कर्नाटक CM डीके शिवकुमार ने नीति आयोग की गवर्निंग काउंसिल मीटिंग में हिस्सा लिया
12:43 PM
ओमान के पास भारतीय जहाज MT जलवीर पर हमला हुआ, तीन दिन में तीसरे शिप पर अटैक
12:40 PM
मल्लिकार्जुन खड़गे के खिलाफ राज्यसभा चुनाव हलफनामे में संपत्ति छिपाने को लेकर शिकायत
12:25 PM
TMC नेता अभिषेक बनर्जी को आज शाम 6 बजे भवानी भवन में CID के सामने पेश होंगे
12:15 PM
होर्मुज के पास भारतीय जहाज पर हुए हमले में 3 नाविकों की मौत की पुष्टि, 2 शव बरामद
12:11 PM
तृणमूल कांग्रेस के राज्यसभा सांसद प्रकाश चिक बराइक ने अपने पद से इस्तीफा दिया
12:02 PM
यूपी विधानसभा चुनाव: NDA सहयोगियों के बीच सीट-शेयरिंग पर बातचीत जल्द शुरू होगी
11:12 AM
बंगालः फर्जी हस्ताक्षर केस में हाईकोर्ट पहुंचे अभिषेक बनर्जी, सिंगल बेंच करेगी सुनवाई
10:34 AM
दिल्ली में नीति आयोग की बैठक शुरू
9:50 AM
चीन ने यूरोपीय यूनियन के होने वाली हाई-लेवल मीटिंग्स रद्द कीं
9:02 AM
दिल्ली: नीति आयोग की बैठक में शामिल होने के लिए तमिलनाडु भवन से रवाना हुए सीएम विजय
8:21 AM
केरलम के पूर्व सीएम पिनराई विजयन की बेटी वीणा को ED ने जारी किया समन
8:17 AM
कुवैत ने बंद किया अपना एयरस्पेस, ईरानी हमले के बाद कई फ्लाइट्स डायवर्ट
6:44 AM
चीन के गुआंग्शी में भीषण ब्लास्ट, 7 लोगों की मौत और 17 घायल
5:43 AM
तेहरान विश्वविद्यालय में अंग्रेजी साहित्य और ओरिएंटलिज्म के प्रोफेसर ने ट्रंप पर विवादित टिप्पणी
4:14 AM
राज्यसभा चुनाव: मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द करने वाले ऑफिसर के फैसले कांग्रेस ने SC का किया रुख
3:54 AM
अमेरिका ने ईरान पर किए ताबड़तोड़ हमले, कई इलाकों में सुनाई दी धमाकों की आवाज
2:46 AM
‘डरा-धमका कर कोई समझौता नहीं करा सकता USA’, UN में बोले ईरान के राजदूत
1:37 AM
पीएम मोदी की अध्यक्षता में आज होगी नीति आयोग गवर्निंग काउंसिल की बैठक
12:27 AM
‘हम ईरान पर जोरदार हमला करने वाले हैं’, बोले अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप
12:22 AM
PM मोदी आज NDA सरकार के राज्यों के CM और डिप्टी CM संग करेंगे बैठक
-————–
–—————————————————-
–—————————————————-
नोट: यह ख़बर सोशल मीडिया से लिया गया है
————————————————— —————————————————-
संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं है और न ही हमारा चैनल इस तरह कि कोई जिम्मेदारी लेता है।
—————————————————


देश-दुनिया से जुड़े राजनीतिक और सामयिक घटनाक्रम की विस्तृत और सटीक जानकारी के लिए जुड़े रहें विश्ववार्ता के साथ। ताज़ा खबरों, चुनावी बयानबाज़ी और विशेष रिपोर्ट्स के लिए हमारे साथ बने रहें।
विशेष संपादक – आफताब खान
संपर्क 9792506246
xxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxx
AMMP 24 News Live TV
xxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxx












AMMP 24 News Live TV

Share this:









