चीफ जस्टिस ने दिया ‘महाभारत’ का उदाहरण: मध्यस्थता से काम लें, वर्षों तक कोर्ट के चक्कर में समय बर्बाद मत करें,

Aftab Khan,,,,,,,,,,,,,, Human Rights Media Cancel AMMP 24 News: Date: Sat, 04 Dec 2021 02:00 PM

चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया एनवी रमना – फोटो : AMMP 24 News


आपको बता दें,सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश एनवी रमना ने शनिवार को हैदराबाद में कहा कि अंतिम समय में कोर्ट का सहारा लेना चाहिए। यहां के मध्यस्थता केंद्र के उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए कहा चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया ने कहा कि कोर्ट जाने से पहले मध्यस्थता के माध्यम से विवादों को सुलझाने का प्रयास करना चाहिए।  एनवी रमना ने कहा कि मध्यस्थता के माध्यम से कम समय में समाधान पाया जा सकता है। वर्षों तक अदालतों के चक्कर में समय बर्बाद करने से बचना चाहिए। उन्होंने कहा कि संपत्ति का वितरण परिवार के सदस्यों द्वारा सौहार्दपूर्ण ढंग से किया जाना चाहिए। इसके अलावा उन्होंने विभिन्न न्यायालयों में लंबित मामलों के जल्द से जल्द निपटाने की बात पर भी जोर दिया। 

सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश ने आगे कहा, ‘महाभारत में भी मध्यस्थता का उल्लेख किया गया था। हम मध्यस्थता के माध्यम से विवादों को समाप्त कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि महाभारत में भगवान कृष्ण ने पांडवों और कौरवों के बीच मध्यस्थता का प्रयास किया था। मुख्य न्यायाधीश ने कहा कि जहां तक संभव हो, महिलाओं को विवादों को सुलझाने के लिए मध्यस्थता करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि हैदराबाद अंतरराष्ट्रीय मध्यस्थता केंद्र की स्थापना के लिए सही जगह है। au

Related posts

सुप्रीम कोर्ट ने कहा: राजनीतिक विचार या पत्रकारों को दबाने में राज्य बल का इस्तेमाल कभी भी नहीं होना चाहिए,

Shahrukh Khan

वृंदावन में हत्या का खुलासा: बच्चा पैदा न होने पर लड़ती थी पत्नी, पुजारी ने पैरों में ईंटें बांध कुएं में फेंककर मार डाला

Shahrukh Khan

पर्ल ग्रुप घोटाला: सीबीआई ने 11 लोगों को किया गिरफ्तार, 60 हजार करोड़ के घपले में देश के कई ठिकानों पर छापेमारी,

Shahrukh Khan

Leave a Comment