पर्ल ग्रुप घोटाला: सीबीआई ने 11 लोगों को किया गिरफ्तार, 60 हजार करोड़ के घपले में देश के कई ठिकानों पर छापेमारी,

Aftab Khan ××××××× Human Rights Media Council AMMP 24 News: Date: Thu, 23 Dec 2021 09:06 PM

सीबीआई – फोटो : AMMP 24 News

आपको बता दें, केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने पर्ल ग्रुप के 60 हजार करोड़ रुपये निवेश घोटाला मामले में 11 लोगों को गिरफ्तार किया है। 2016 में सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर सीबीआई ने इस घोटाले की जांच शुरू की थी। इससे पहले चार लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है और सीबीआई ने आरोपपत्र भी दाखिल किया था। आगे की जांच में कई अन्य खुलासे होने के बाद सीबीआई ने इन 11 लोगों को गिरफ्तार किया है।

सीबीआई ने पर्ल ग्रुप के अधिकारी चंद्र भूषण ढिल्लो, प्रेम सेठ, मनमोहन कमल महाजन, मोहनलाल शेजपाल और कंवलजीत सिंह तूर को गिरफ्तार किया है। इनके अलावा कारोबारी प्रवीण कुमार अग्रवाल, मनोज कुमार जैन, आकाश अग्रवाल, अनिल कुमार खेमका, सुभाष अग्रवाल और राजेश अग्रवाल को भी गिरफ्तार किया गया है। यह गिरफ्तारी आरोपियों के दिल्ली, चंडीगढ़, कोलकाता, भुवनेश्वर समेत अन्य ठिकानों से की गई है।

दरअसल: आरोप है कि पर्ल ग्रुप ने करीब पांच करोड़ लोगों को निवेश से संबंधित गलत जानकारी देकर करीब 60 हजार करोड़ रुपये इकट्ठा किए थे। इसके लिए सरकार से इजाजत नहीं ली गई थी। मामला सुप्रीम कोर्ट में पहुंचा जिसके आदेश पर सीबीआई ने जांच के बाद पर्ल ग्रुप की फ्लैगशिप कंपनी पीजीएफ लिमिटेड, पीएसीएल लिमिटेड पर एफआईआर दर्ज कर निदेशकों निर्मल सिंह भंगु, सुखदेव सिंह, सुब्रत भट्टाचार्य और गुरमीत सिंह को गिरफ्तार किया था।au

Related posts

बिहार में पत्रकार की हत्या:पूर्णिया में परिजनों ने किया हंगामा, मंत्री लेसी सिंह पर हत्या का आरोप,

Shahrukh Khan

महंगाई, बेरोजगारी पर कांग्रेस का देशव्‍यापी प्रदर्शन काले कपड़े में आज, पीएम आवास का घेराव करेंगे कांग्रेसी

Shahrukh Khan

इलाहाबाद हाईकोर्ट:पिता की संपत्ति पर पुत्र ने किया दावा, हाईकोर्ट ने कहा- अपने बनाए घर में रहो

Shahrukh Khan

Leave a Comment