पुतिन का भारत दौरा: आज मोदी-पुतिन की बैठक पर टिकी हैं दुनिया की निगाहें, राइफल सौदे पर लगेगी मुहर,

Aftab Khan,,,,,,,,,,,,, Human Rights Media Council AMMP 24 News: Date: Mon, 06 Dec 2021 05:27 AM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन (फाइल फोटो) – फोटो : AMMP 24 News

आपको बता दें,व्लादिमीर पुतिन आज यानी 6 दिसंबर को भारत के दौरे पर आ रहे हैं। इससे पहले उन्होंने भारत को बहुपक्षीय विश्व के कई प्रामाणिक केंद्रों में से एक बताते हुए कहा कि विदेश नीति को लेकर भारत की अपनी सोच और प्राथमिकताएं हैं जो हमारी सोच से मेल खाती है। अपनी भारत यात्रा से पहले उन्होंने कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के दौरान दोनों देशों के ‘विशेषाधिकार’ वाले संबंधों को और आगे ले जाने के लिए ‘बड़े पैमाने’ पर शुरुआत करने के लिए बात करेंगे और ये साझेदारी दोनों ही देशों के लिए वास्तविक आपसी लाभ के अवसर मुहैया कराएगी।

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन सोमवार को 21वें भारत-रूस वार्षिक बैठक में भाग लेने चंद घंटों की भारत यात्रा पर पहुंचेंगे। इन चंद घंटों की यात्रा में ही पीएम नरेंद्र मोदी और पुतिन के बीच हैदराबाद हाउस में शाम को होने वाली बैठक पर दुनिया की निगाहें टिकी हैं। हिंद-प्रशांत क्षेत्र, क्वाड और अफगानिस्तान पर दोनों देशों के बीच जारी मतभेद और चीन-भारत तनाव के बीच पुतिन की इस यात्रा को खासा महत्व दिया जा रहा है। 

पुतिन की यात्रा के दौरान कई बड़े रक्षा सौदों पर हस्ताक्षर होंगे। दोनों देशों के बीच अगले दस साल तक रक्षा सहयोग जारी रखने और इसके लिए फ्रेमवर्क बनाने पर मुहर लगेगी। रक्षा सहयोग के लिए रेसिप्रोकल एक्सचेंज ऑफ लॉजिस्टिक एग्रीमेंट पर भी सहमति बनेगी। इसके अलावा सतह से हवा में मार करने वाली आधुनिकतम मिसाइल प्रणाली इग्ला-एस शॉल्डर फायर्ड मिसाइल सौदे पर भी बातचीत होगी। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने बताया कि सोमवार को वार्ता की शुरुआत रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और रूसी रक्षा मंत्र सर्गेई शोयगु के बीच बैठक से होगी।

पुराने रिश्तों को अहमियत देना चाहते हैं दोनों देश
कुछ मुद्दों पर मतभेद के बावजूद दोनों देश पुराने रिश्तों में मजबूती लाना चाहते हैं। भारत ने इस यात्रा से पहले एस-400 मिसाइल रक्षा प्रणाली सौदे पर आगे बढ़ते हुए परोक्ष रूप से अमेरिका को कड़ा संदेश दिया है। अमेरिका ने इस सौदे पर आगे बढ़ने पर भारत के खिलाफ कदम उठाने की चेतावनी दी थी लेकिन भारत ने साफ कर दिया है कि देश की रक्षा के मामले में वह किसी देश के दबाव में नहीं झुकने वाला। भारत रूस से कई अहम रक्षा खरीद सौदों को मंजूरी देकर साफ कर देना चाहता है दोनों देश के संबंध खास हैं।

रूसी राष्ट्रपति पुतिन के दौरे में दोनों देश 5 हजार करोड़ सेे अधिक के एके-203 असॉल्ट राइफल सौदे पर मुहर लगाएंगे। पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मिसाइल रक्षा प्रणाली एस-400 का मॉडल उपहार स्वरूप सौंपेगे। रूस द्वारा भारत को इस रक्षा प्रणाली की आपूर्ति के प्रतीक के रूप में ये मॉडल सौंपा जाएगा। 

मतभेद वाले मुद्दों पर नजर
बताते चलें कि,पुतिन की यात्रा ऐसे समय हो रही है जब कई मुद्दों पर दोनों देशों के बीच गहरे मतभेद हैं। मसलन रूस समुद्र में हिंद-प्रशांतक्षेत्र के बदले एशिया प्रशांत क्षेत्र का हितैषी है। अफगानिस्तान पर उसका रुख चीन के करीब है। रूस भारत, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और जापान के गठजोड़ क्वाड का भी विरोधी है।
पुतिन-मोदी बैठक में इन विषयों के अलावा अफगानिस्तान की स्थिति से कारण भारत की सुरक्षा को खतरा और सीमा पार आतंकवाद जैसे मामले में बातचीत होगी। यह देखना दिलचस्प होगा कि इन मुद्दों पर पुतिन क्या रुख अपनाते हैं।

पुतिन से पहले रविवार को रूस के विदेश और रक्षा मंत्री सर्गेई लावरोव और सर्गेई शोयगु भारत पहुंचे। दोनों मंत्री सोमवार को अपने भारतीय समकक्ष एस जयशंकर और राजनाथ सिंह के साथ टू प्लस टू वार्ता करेंगे।
इस टू प्लस टू वार्ता के बाद पुतिन-मोदी की अहम बैठक होगी। बैठक के कुछ देर बाद पुतिन स्वदेश रवाना हो जाएंगे।au

Related posts

यूपी में गणेश चतुर्थी: सार्वजनिक स्थल पर स्थापित नहीं कर सकेंगे प्रतिमा, भीड़ इकट्ठा करने पर रहेगी रोक,

Shahrukh Khan

अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार परिषद के चेयरमैन द्वारा रूबीना जी को मुख्य महिला संरक्षण अमरोहा बनाए जाने पर हार्दिक शुभकामनाएं

Shahrukh Khan

बहादुरगढ़ में बड़ा हादसा: किसान आंदोलन में शामिल पंजाब की पांच महिला प्रदर्शनकारियों को डंपर ने कुचला, तीन की मौत,दो गंभीर,

Shahrukh Khan

Leave a Comment