अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री आफताब खान ने भारतीय वायुसेना के सीडीएस जनरल बिपिन रावत के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है,

Human Rights Media Council AMMP 24 News: ,,,, Date: Wed, 08 Dec 2021 10:24 PM

बाएं से दाएं – सीडीएस बिपिन रावत और मधुलिका रावत, ब्रिगेडियर एलएस लिद्दर, लांसनायक बीएस तेजा, नायक गुरुसेवक सिंह, नायक जितेंद्र कुमार, ले. कर्नल हरजिंदर सिंह, लांसनायक विवेक कुमार, हवलदार सतपाल राज) 
फोटो: AMMP 24 News

आपको बता दें, तमिलनाडु में कुन्नूर के करीब हेलीकॉप्टर हादसे में सीडीएस जनरल बिपिन रावत का निधन हो गया। इस हादसे में उनकी पत्नी की भी जान चली गई। हेलीकॉप्टर में सवार कुल 14 लोग सवार थे जिनमें से 13 की मौत हो गई।  

बताते चलें भारतीय वायुसेना ने सीडीएस जनरल बिपिन रावत के निधन की पुष्टि कर दी है। हादसे में उनकी पत्नी मधुलिका रावत की भी मृत्यु हो गई। तमिलनाडु के कुन्नूर में उनका हेलीकॉप्टर हादसे का शिकार हो गया था। इस हेलीकॉप्टर में जनरल रावत, उनकी पत्नी मधुलिका सहित कुल 14 लोग सवार थे। सभी के पार्थिव शरीर कल शाम तक दिल्ली पहुंचाए जाएंगे। 

वहीं अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री आफताब खान ने तमिलनाडु में हेलीकॉप्टर हादसे में सीडीएस रावत और उनकी पत्नी व 11 अन्य अधिकारियों के निधन से बेहद दुखी हैं। उन्होंने कहा कि उनका असमय निधन देश के लिए एक अपूरणीय क्षति है।  
 

Related posts

यूपी इलेक्शन:बिजनौर में दो गुटों में मारपीट, सहारनपुर में पीठासीन अधिकारी की हार्ट अटैक से मौत

Shahrukh Khan

अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार परिषद के राष्ट्रीय चेयरमैन एमएस खान ने 2 अक्टूबर गांधी जयंती के अवसर पर कहा गांधी जी के विचार आज भी हमारे देश की उन्नति में हमारी रहबरी करते हैं

Shahrukh Khan

मुख्य न्यायाधीश रमन्ना बोले: न्यायपालिका की अखंडता और स्वतंत्रता को हर स्तर बचाना और प्रोत्साहित करना जरूरी,

Shahrukh Khan

Leave a Comment