दुखत खबर: कोरोना की तीसरी लहर और लॉकडाउन के डर से छतरपुर में व्यापारी ने खाया जहर!

Aftab Khan,,,,,,,,,,,,,, Human Rights Media Cancel AMMP 24 News: Date: Tue, 07 Dec 2021 11:27 AM

कोविड-19 की तीसरी लहर और लॉकडाउन की आशंका के चलते व्यापारी ने सुसाइड किया है। – फोटो : AMMP 24 News

आपको बता दें कि, छोटे व्यापारियों के लिए कोविड-19 और उसे रोकने के लिए लगाए लॉकडाउन जानलेवा साबित हो रहे हैं। अभी तीसरी लहर की आशंका से व्यापारी दहशत में हैं। संभावित लॉकडाउन ने उनमें भविष्य को लेकर डर बिठा दिया है। मध्य प्रदेश के छतरपुर में ऐसे ही एक व्यापारी ने डर और नुकसान की आशंका को देखते हुए जान देने की कोशिश की है। 

बताते चलें, मामला छतरपुर जिले के मातगुवा थाना क्षेत्र का है। खड़गांय निवासी कपड़ा व्यापारी अंशुल शर्मा पिता विनय शर्मा ने जहर खाकर जान देने की कोशिश की है। जिला अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। फिलहाल वह ठीक है। अंशुल का कहना है कि वह गांव में कपड़े की दुकान लगाता है। साथ ही हाट-बाजार और अन्य गांवों में भी बाजार करने जाता है। कोविड-19 की पहली और दूसरी लहर और लॉकडाउन ने उसे काफी घाटा और नुकसान पहुंचाया है। ऊपर से तीसरी लहर और लॉकडाउन का डर बढ़ गया है। इन हालातों ने धंधे की कमर तोड़कर रख दी है। तीसरी लहर की सुगबुगाहट सुनकर वह दहशत में आ गया था। इस वजह से उसने सुसाइड करने के उद्देश्य से ज़हर खा लिया था।

दो माह की बेटी की परवरिश की चिंता 
अंशुल की दो साल पहले मंजूलता से शादी हुई थी। उसकी दो माह की एक बेटी भी है। अब तक हुए नुकसान और बच्ची की परवरिश की चिंता ने उसको अंदर से हिला दिया है। उसे समझ नहीं आ रहा कि लगातार हो रहे नुकसान की भरपाई कैसे होगी। अब आने वाली आफत उसे जीवनभर उबरने नहीं देगी। इसके डर से उसने जहर खाकर जान देने का प्रयास किया। 

Related posts

लखनऊ में : महिला सिपाही की हत्या के आरोप में तहसीलदार पत्नी समेत गिरफ्तार, फेसबुक पर हुई थी दोस्ती

Shahrukh Khan

कानपुर बिल्हौर: अपने ही थाने के कुछ दूरी पर सिपाही की गला रेतकर नृशंस हत्या,अब रक्षक ही नहीं सुरक्षित तो आम जनता का क्या हाल, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

Shahrukh Khan

सुबह चाय साए में देश राज्यों से बड़ी खबरें 06–मई–2026–बुधवार  गुड मॉर्निंग,AMMP 24 News Live TV में खास आपके लिए,

Shahrukh Khan

Leave a Comment