Aftab Khan ××××××× Human Rights Media Council AMMP 24 News: Date:Mon, 14 Feb 2022 11:30 AM
आपको बता दें, आज सहारनपुर, बिजनौर, अमरोहा, संभल, मुरादाबाद, बरेली, बदायूं और शाहजहांपुर जिले में वोटिंग जारी है। बिजनौर के नूरपुर इलाके में दो गुटों में मारपीट हो गई। जबकि सहारनपुर में पीठासीन अधिकारी की हृदयाघात से मौत हो गई।
बरेली में 11 बजे तक 22.76 फीसदी वोटिंग हुई
बहेड़ी – 17.2 प्रतिशत
मीरगंज – 22.70 फीसदी
भोजीपुरा – 25.6 प्रतिशत
नवाबगंज – 25.0 फीसदी
फरीदपुर – 22.6 प्रतिशत
बिथरीचैनपुर – 23.4 फीसदी
बरेली – 21.3 फीसदी
कैंट – 22.5 प्रतिशत
मुरादाबाद में 11:00 बजे तक 25.98 प्रतिशत मतदान
मुरादाबाद जनपद में 11:00 बजे तक 25.98 फीसदी मतदान हुआ।
काठ 28.14 फीसदी
मुरादाबाद ग्रामीण 22.43 प्रतिशत
कुंदरकी 27.60 फीसदी
बिलारी 25.42 प्रतिशत
ठाकुरद्वारा 28.64 फीसदी
मुरादाबाद नगर 23.70 प्रतिशत
11:18 AM, 14-FEB-2022
अमरोहा में 11:00 बजे तक 22.99 फीसदी मतदान
अमरोहा जनपद में 11:00 बजे तक 22.99 फीसदी मतदान हुआ।
अमरोहा 22.97%
नौगांवा 23.21%
हसनपुर 23.01%
धनौरा 22.76%

नरौली में विकास कार्यों को लेकर ग्रामीणों ने किया मतदान का बहिष्कार
वहीं, संभल जनपद की चंदौसी विधान सभा क्षेत्र के गांव नसीरपुर नरौली में ग्रामीणों ने विकास कार्य न होने के विरोध में मतदान का बहिष्कार कर दिया है। गांव के प्राथमिक विद्यालय में बने मतदान केंद्र पर सुबह से दो लोगों ने वोट डाले हैं। सुबह से बूथ खाली पड़े है। मतदान अधिकारी व कर्मचारी खाली बैठे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव अकरौली और बनियाखेड़ा के प्रथमा बैंक के पास से गांव को जोड़ने वाले दो मुख्य मार्ग हैं। दोनों मार्गो की हालत खस्ता है। गांव के अंदर के रास्ते भी खराब है। विकास कार्य न होने पर ग्रामीणों ने मतदान का बहिष्कार कर दिया है।
सहारनपुर में पीठासीन अधिकारी की हृदयाघात से मौत
सहारनपुर के नकुड़ विधानसभा के सरसावा थाना इलाके के गांव ढिक्का के बूथ नंबर 117 के पीठासीन अधिकारी की हृदय गति रुकने से मौत हो गई। इस संबंध में थानाध्यक्ष सरसावा धर्मेंद्र सिंह ने जानकारी दी कि पीठासीन अधिकारी राशिद अली (55) सहारनपुर जिले के कैलाशपुर गांव के रहने वाले थे और शिक्षक थे।
11:01 AM, 14-FEB-2022
अखिलेश यादव ने की वोट डालने की अपील
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट कर वोट की अपील की है। अखिलेश यादव ने कहा कि जितना अधिक मतदान होगा, लोकतंत्र उतना अधिक बलवान होगा। मेरी अपील है मतदान अवश्य करें।
बिजनौर में दो गुटों में मारपीट
बिजनौर जिले के नूरपुर थाना इलाके और चांदपुर विधानसभा के गांव आजमपुर में वोट कटने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों गुटों में मारपीट हो गई। पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले गई।
10:50 AM, 14-FEB-2022
कांग्रेस प्रत्याशी ने डाला वोट
रामपुर में जिला पंचायत कार्यालय में बने बूथ पर रामपुर शहर विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी नवाब काज़िम अली खां उर्फ नवेद मियां ने मतदान किया। उनके साथ परिवार ने भी मतदान किया।
10:49 AM, 14-FEB-2022
शराब की दुकान हटवाने को लेकर मतदान का बहिष्कार, समझाने पर माने ग्रामीण
रामपुर के मिलक क्षेत्र के ग्राम कृपया पांडे में लोगों ने यह कहकर मतदान का बहिष्कार किया कि गांव के बीचों-बीच शराब की दुकान है। उसे हटाया जाए तब ही वोट डालेंगे, उसके बाद मौके पर पहुंचे कोतवाल ने जनता को समझाया कि दुकान हटवा दी जाएगी, तब ग्रामीणों ने मतदान शुरू किया।
मुरादाबाद में 11:00 बजे तक 25.98 प्रतिशत मतदान
मुरादाबाद जनपद में 11:00 बजे तक 25.98 फीसदी मतदान हुआ।
काठ 28.14 फीसदी
मुरादाबाद ग्रामीण 22.43 प्रतिशत
कुंदरकी 27.60 फीसदी
बिलारी 25.42 प्रतिशत
ठाकुरद्वारा 28.64 फीसदी
मुरादाबाद नगर 23.70 प्रतिशत
11:18 AM, 14-FEB-2022
अमरोहा में 11:00 बजे तक 22.99 फीसदी मतदान
अमरोहा जनपद में 11:00 बजे तक 22.99 फीसदी मतदान हुआ।
अमरोहा 22.97%
नौगांवा 23.21%
हसनपुर 23.01%
धनौरा 22.76%

au
