महंगाई, बेरोजगारी पर कांग्रेस का देशव्‍यापी प्रदर्शन काले कपड़े में आज, पीएम आवास का घेराव करेंगे कांग्रेसी

Aftab Khan ××××××× Human Rights Media council AMMP 24 News Date: Aug 2022

प्रियंका गांधी प्रदर्शन करते हुए। -f फोटो AMMP 24 News



सोनिया गांधी ने संसद परिसर में प्रदर्शन किया। इस दौरान सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। राहुल गांधी ने संसद से बाहर कांग्रेस नेताओं के साथ प्रदर्शन किया। राष्ट्रपति भवन जाते समय उन्हें हिरासत में ले लिया गया। राहुल गांधी गुस्से में दिखे। उन्होंने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से नहीं डरती है।

इसी तरह प्रियंका गांधी ने कांग्रेस मुख्यालय से कांग्रेस के प्रदर्शन का नेतृत्व किया। पीएम आवास का घेराव करने के लिए बैरिकेडिंग तोड़ते हुए प्रियंका आगे बढ़ीं तो पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। इससे पहले धरने पर बैठने के दौरान प्रियंका ने एक महिला पुलिसकर्मी का हाथ भी मोड़ दिया। कुछ पुलिसकर्मियों को धक्का भी दिया।

कांग्रेस के इस प्रदर्शन में अधीर रंजन चौधरी, सलमान खुर्शीद, पी चिदम्बरम, मल्लिकार्जुन खड़गे समेत कई सांसद, विधायक और नेता शामिल हुए। पूरे देश में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने पैदल मार्च निकाला और सरकार के खिलाफ हल्ला बोला। आइए तस्वीरों में देखते हैं कांग्रेस ने कैसे किया देशभर में प्रदर्शन…

कांग्रेस ने महंगाई, जीएसटी और केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ शुक्रवार की सुबह से ही मोर्चा खोल दिया। संसद से लेकर सड़क तक प्रदर्शन किया। पूरी कांग्रेस नए अंदाज में दिखी। सबसे पहले सोनिया गांधी ने कांग्रेसी सांसदों के साथ संसद में काले कपड़े पहनकर नारेबाजी की। सोनिया ने विरोध स्वरूप काला मास्क पहन रखा था।

कांग्रेस मुख्यालय पर जुटी कार्यकर्ताओं की भीड़ -f फोटो : AMMP 24 News

महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ कांग्रेस आज देशव्यापी विरोध प्रदर्शन कर रही है। दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता जमा हुए। राहुल गांधी ने प्रेसवार्ता कर भाजपा सरकार पर हमला बोला।

सुरक्षा कर्मियों के बीच प्रदर्शन करते कांग्रेसी -f फोटो : AMMP 24 News


सोनिया के बाद प्रदर्शन की कमान राहुल गांधी ने संभाल ली। राहुल संसद से राष्ट्रपति भवन तक मार्च निकालने के लिए निकले। लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक दिया। इसके बाद राहुल के साथ मौजूद सभी सांसद और नेता सड़क पर ही धरने पर बैठक गए। बाद में पुलिस ने राहुल और अन्य कांग्रेसी नेताओं को हिरासत में ले लिया।

राहुल के हिरासत में लिए जाने के बाद पार्टी मुख्यालय में मौजूद प्रियंका गांधी ने मोर्चा संभाल लिया। वे अपने सांसदों के साथ पीएम आवास घेरने के लिए निकलीं लेकिन यहां भी पुलिस ने उन्हें आगे नहीं बढ़ने दिया। प्रियंका बैरिकेड कूदकर आगे बढ़ीं। पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो वह पुलिसकर्मियों से ही भिड़ गईं। एक पुलिसकर्मी को प्रियंका धक्का देते हुए नजर आ रहीं हैं। इसके बाद वह सांसदों और कार्यकर्ताओं के साथ धरने पर बैठ गईं। जब उन्हें उठाया जाने लगा तो उन्होंने एक पुलिसकर्मी का हाथ भी मोड़ दिया।

प्रदर्शन करने के दौरान जमीन पर लेटे कांग्रेस सांसद -f फोटो : AMMP 24 News


धरने पर बैठे लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी। अधीर भी राहुल गांधी के साथ राष्ट्रपति भवन तक जाने के लिए निकले थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक लिया। बाद में पुलिस ने सभी को हिरासत में ले लिया।

कांग्रेस मुख्यालय पर जुटी कार्यकर्ताओं और नेताओं की भीड़। यहीं से कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी पीएम आवास के लिए निकली थीं। हालांकि पुलिस ने उन्हें रास्ते में ही रोक लिया और हिरासत में ले लिया।

देशभर में कांग्रेस नेताओं ने मार्च निकाला और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

पुलिस जब हिरासत में लेने लगी तो लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी और कुछ सांसद सड़क पर ही लेट गए।

सब्जी लेकर कांग्रेस नेताओं ने प्रदर्शन किया। इस दौरान भारी संख्या में सुरक्षाबल तैनात रहा।

कांग्रेस नेता पी चिदम्बरम और राजीव शुक्ला ने भी केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।

लोकसभा और राज्यसभा के अंदर भी कांग्रेस के सभी सांसद काले कपड़े पहनकर पहुंचे। सांसद मल्लिकार्जुन खड़गे की फोटो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। au

Related posts

बहराइच पुलिस अधीक्षक श्री केशव कुमार चौधरी द्वारा उप निरीक्षक से निरीक्षक पद पर प्रोन्नत पाए 08 उप निरीक्षको के कंधे पर स्टार लगाकर दी बधाई।

Shahrukh Khan

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर से टकराकर आग का गोला बनी कार, तीन लोग जिंदा जले: वहीं इस दर्दनाक हादसे पर अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने गहरा दुःख व्यक्त किया है

Shahrukh Khan

चौथे चरण में लखनऊ समेत नौ जिलों की 59 सीटों पर मतदान शुरू, बसपा सुप्रीमो मायावती ने डाला वोट

Shahrukh Khan

Leave a Comment