यूपी विधानसभा चुनाव : 11 जिलों की 58 विधानसभा सीटों के लिए नामांकन आज से, जारी होगी पहले चरण की अधिसूचना

Aftab Khan Human Rights Media Council AMMP 24 News: Date: Fri, 14 Jan 2022 12:19 AM

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022:-फोटो, AMMP 24 News

आपको बता दें, 18वीं विधानसभा के चुनाव के लिए शुक्रवार से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो रही है। पहले चरण में 11 जिलों की 58 सीटों के लिए अधिसूचना जारी होने के साथ ही नामांकन पत्र दाखिल किए जा सकेंगे। पहली बार चुनाव आयोग ने नामांकन के लिए ऑनलाइन की सुविधा दी है।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार शुक्ला ने बताया कि पहले चरण के लिए शुक्रवार को अधिसूचना जारी की जाएगी। पहले चरण की 58 विधान सभा सीटों में 9 सीटें अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हैं। उन्होंने बताया कि विधान सभा की 403 सीटों के लिये 7 चरणों में चुनाव संपन्न होगा। मतदान 10 फरवरी, 14 फरवरी, 20 फरवरी, 23 फरवरी, 27 फरवरी, 3 मार्च और 7 मार्च को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक होगा। पहले चरण के नामांकन की अंतिम तिथि 21 जनवरी है। नामांकन पत्रों की जांच 24 जनवरी को होगी और 27 तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। इस चरण की सीटों पर मतदान 10 फरवरी को होगा।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया की नामांकन के समय प्रत्याशी के साथ सिर्फ दो व्यक्ति निर्वाचन अधिकारी के कक्ष तक जा सकेंगे। प्रत्याशी सुविधा एप के माध्यम से अपना ऑनलाइन आवेदन कर आवेदन पत्र की प्रति निर्वाचन अधिकारी के समक्ष जमा कर सकते हैं। कोविड-19 संक्रमण के चलते नामांकन के समय किसी भी प्रत्याशी को जुलूस की अनुमति नहीं दी जाएगी। प्रत्याशी द्वारा नामांकन के समय केवल दो गाड़ियों का ही प्रयोग किया जा सकेगा।

जिन सीटों के लिए आज से नामांकन शुरू होगा उनमें शामली की कैराना, थानाभवन व शामली, मुजफ्फरनगर की बुढ़ाना, चरथावल, पुरकाजी सुरक्षित, मुजफ्फरनगर, खतौली व मीरापुर, मेरठ की सिवालखास, सरधना, हस्तिनापुर, किठौर, मेरठ कैंटोनमेंट, मेरठ व मेरठ दक्षिण, बागपत की छपरौली, बड़ौत व बागपत, गाजियाबाद की लोनी, मुरादनगर, साहिबाबाद, गाजियाबाद व मोदीनगर, हापुड़ की धौलाना, हापुड सुरक्षित, व गढ़मुक्तेश्वर, गौतमबुद्धनगर की नोएडा, दादरी व जेवर, बुलन्दशहर की सिकंदराबाद, बुलन्दशहर, स्याना, अनूपशहर, डिबाई, शिकारपुर व खुर्जा सुरक्षित, अलीगढ़ की खैर सुरक्षित, बरौली, अतरौली, छर्रा, कोल, अलीगढ़ व इगलास सुरक्षित, मथुरा की छाता, मांट, गोवर्धन, मथुरा व बलदेव सुरक्षित और आगरा की एत्मादपुर, आगरा कैंटोनमेंट सुरक्षित, आगरा दक्षिण, आगरा उत्तर, आगरा ग्रामीण सुरक्षित, फतेहपुर सीकरी, खैरागढ़, फतेहाबाद व बाह विधान सभा सीटें शामिल हैं।au

Related posts

बिहार में पत्रकार की हत्या:पूर्णिया में परिजनों ने किया हंगामा, मंत्री लेसी सिंह पर हत्या का आरोप,

Shahrukh Khan

अफ्रीकी देश सिएरा लियोन में बड़ा हादसा, तेल टैंकर में भीषण विस्फोट, कम से कम 91 लोगों की मौत

Shahrukh Khan

मौसम अपडेट : लखनऊ समेत प्रदेश के कई जिलों में आज भी भारी बारिश, 20 सितंबर तक येलो अलर्ट,

Shahrukh Khan

Leave a Comment