जायदाद के लिए हैवान बना पोता, बूढ़ी दादी पर कुत्ते से कराया हमला, दिल्ली महिला आयोग ने करवाई एफआईआर,

Aftab Khan ××××××× Human Rights Media Council AMMP 24 News: Date: Mon, 24 Jan 2022 06:30 PM 

दादी को पोते ने कुत्ते से कटवाया – फोटो : स्वाति मालीवाल के ट्विटर अकाउंट से

आपको बता दें, आज के समय में पैसा और प्रॉपर्टी लोगों के लिए रिश्तों से भी ऊपर हो गए हैं। राजधानी दिल्ली के एक इलाके से कुछ ऐसी ही खबर आई है जिससे रिश्तों और मानवता से भी भरोसा उठ जाता है कि आखिर जायदाद के लिए इंसान किस हद तक जा सकता है।

ताजा मामला है एक पोते का जिसने प्रॉपर्टी के लिए अपनी बूढ़ी दादी को बड़ी ही बेरहमी से कुत्ते से कटवा दिया। इस घटना की जानकारी जब दिल्ली महिला आयोग के हेल्पलाइन नंबर 181 पर आई तब जाकर वृद्ध महिला का इलाज कराया गया।

बताते चलें कि, इस बात की जानकारी खुद दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने दी। उन्होंने ट्वीट कर बताया कि आयोग ने वृद्धा से मिलकर इस मामले में एफआईआर दर्ज करा दी है और दिल्ली पुलिस को नोटिस भी जारी किया है।

स्वाति मालीवाल ने ट्वीट किया, ‘अपनी बूढ़ी दादी को उनके पोते ने प्रॉपर्टी हड़पने के लिए बेरहमी से कुत्ते से कटवाया। 181 हेल्पलाइन पर कॉल आयी तो हमने तुरंत दादी से मिलकर मामले में FIR करवाई! मैंने पुलिस को नोटिस जारी किया है कि अब तक पोते को अरेस्ट क्यों नहीं किया? दादी की सुरक्षा के लिए क्या कदम उठाए जा रहे हैं?’au

Related posts

यूपी इलेक्शन 2022: बहराइच में अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष आफताब खान ने भी   डाला वोट, तीन बजे तक 46.28 प्रतिशत मतदान, चित्रकूट में सबसे ज्यादा तो प्रयागराज में धीमी वोटिंग,

Shahrukh Khan

जम्मू कश्मीर से बड़ी खबर: साथियों पर फायरिंग कर जवान ने आत्महत्या की, अमरनाथ यात्रा ड्यूटी में तैनात था ITBP कर्मी

Shahrukh Khan

अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार परिषद के चेयरमैन द्वारा मोहम्मद गुलफाम को एरिया सचिव हल्दौर बनाए जाने पर हार्दिक शुभकामनाएं

Shahrukh Khan

Leave a Comment