जम्मू कश्मीर से बड़ी खबर: साथियों पर फायरिंग कर जवान ने आत्महत्या की, अमरनाथ यात्रा ड्यूटी में तैनात था ITBP कर्मी

Aftab Khan ×××××× Human Rights Media Council AMMP 24 News Date: Sat, 16 Jul 2022 05:38 PM

Jammu Kashmir : आइटीपीबी के जवान ने साथी से हुई कहासुनी पर की फायरिंग और खुद को मार ली गोली, तीन जवान घायल f -फोटो AMMP 24 News

आपको बता दें, जम्मू-कश्मीर अमरनाथ ड्यूटी में तैनात आईटीबीपी जवान ने दो साथियों को गोली मारकर घायल कर दिया। इसके बाद खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बताया कि उधमपुर शहर में देविका घाट के किनारे पर बनाए गए कम्युनिटी हाल के अंदर शनिवार शाम को अमरनाथ यात्रा की ड्यूटी पर तैनात आईटीबीपी के जवान की अन्य से कहासुनी हो गई।

इससे गुस्साए जवान ने फायरिंग कर तीन साथियों को गंभीर रूप से घायल कर दिया। इसके बाद जवान ने खुद को भी गोली मार दी। उसकी पहचान भुपेंद्र सिंह के रूप में हुई है, जबकि घायलों की पहचान दले राम, अखलाक मलिक और रजनीकांत के रूप में हुई है।

Related posts

सीतापुर जिला कारागार से आजम खान की रिहाई 814 दिन बाद जेल से बाहर निकलने के बाद,सपा के पूर्व विधायक अनूप गुप्ता के आवास पर गए

Shahrukh Khan

पूर्वांचल को साधने में जुटे सभी राजनीतिक दल:यहां जीतने का मतलब है यूपी की सत्ता पर कब्जा, 6 मंडलों में हैं 165 सीटें,

Shahrukh Khan

मध्य प्रदेश: भाजपा नेता को थप्पड़ मारने वाली एसडीएम प्रिया वर्मा ने की डीएसपी से शादी,

Shahrukh Khan

Leave a Comment