यूपी इलेक्शन 2022: बहराइच में अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष आफताब खान ने भी   डाला वोट, तीन बजे तक 46.28 प्रतिशत मतदान, चित्रकूट में सबसे ज्यादा तो प्रयागराज में धीमी वोटिंग,

Aftab Khan ××××××× Human Rights Media Council AMMP 24 News: Date:Sun, 27 Feb 2022 03:39 PM

वोट डालने के बाद मतदाताओं की f फोटो AMMP 24 News
वोट डालने के लिए उत्साह के साथ लाइन में खड़े मतदाता:-f फोटो, AMMP 24 News

आपको बता दें, उत्तर प्रदेश में पांचवें चरण में अमेठी, रायबरेली, सुल्तानपुर, चित्रकूट, प्रतापगढ़, कौशांबी, प्रयागराज, बाराबंकी, अयोध्या, बहराइच, श्रावस्ती और गोंडा में मतदान चल रहा है। तीन बजे तक 46.28 प्रतिशत वोटिंग हो चुकी है।

वहीं, बहराइच सदर में अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री आफताब खान ने भी वोट डाला और कहा कि जो हमारा फर्ज था वो हमने अदा किया अब देश की बागडोर जिसके हाथ में भी रहेगी वह भी तमाम जनता के साथ न्याय और इंसाफ़ के साथ काम करें

सपा कार्यकर्ताओं की वोट डालने के बाद: f -फोटो AMMP 24 News

वहीं, कुंडा में सपा प्रत्याशी गुलशन यादव पर हमला हुआ है। उनकी गाड़ियों में तोड़फोड़ की गई है। पथराव और फायरिंग भी हुई है। इसके अलावा सपा ने आरोप लगाया है कि गोंडा में एसडीएम तरबगंज में घर में घुसकर भाजपा को वोट देने के लिए दवाब बना रहे हैं।

271-रूदौली विधानसभा सीट- 52.45 प्रतिशत
273-मिल्कीपुर विधानसभा सीट – 51.84 प्रतिशत
274-बीकापुर विधानसभा सीट- 51.53 प्रतिशत
275-अयोध्या विधानसभा सीट- 49.40 प्रतिशत
276-गोसाईगंज विधानसभा सीट- 52.06 प्रतिशत

विधानसभा सीट गोंडा सदर – 48.4 प्रतिशत      
विधानसभा सीट मेहनौन- 48.5 प्रतिशत
विधानसभा सीट कटरा – 49.3 प्रतिशत
विधानसभा सीट करनैलगंज- 47.9 प्रतिशत
विधानसभा सीट तरबगंज- 44.46 प्रतिशत
विधानसभा सीट मनकापुर- 43.5 प्रतिशत
विधानसभा सीट गौरा – 44.3 प्रतिशत

चित्रकूट विधानसभा सीट- 53.91 फीसदी
मानिकपुर विधानसभा सीट- 49.2 फीसदी
03:34 PM, 27-FEB-2022
यूपी में तीन बजे तक 46.28 प्रतिशत मतदान
अमेठी में 46.35 प्रतिशत मतदान
अयोध्या में 50.60 फीसदी वोटिंग
बहराइच में 48.66 प्रतिशत मतदान
बाराबंकी में 45.55 फीसदी वोटिंग
चित्रकूट में 51.67 प्रतिशत मतदान
गोंडा में 46.70 फीसदी वोटिंग
कौशांबी में 48.70 प्रतिशत मतदान
प्रतापगढ़ में 44.26 फीसदी वोटिंग
प्रयागराज में 42.29 प्रतिशत मतदान
रायबरेली में 46.86 फीसदी वोटिंग
श्रावस्ती में 49.38 प्रतिशत मतदान
सुल्तानपुर में 46.47 फीसदी वोटिंग
03:28 PM, 27-FEB-2022
पीठासीन अधिकारी बीजेपी के पक्ष में मतदाताओं पर वोट करने का बना रहे दबाव
सपा ने आरोप लगाया है कि कौशांबी की चायल विधानसभा 253 के बूथ संख्या 268 पर पीठासीन अधिकारी बीजेपी के एजेंट बनकर बीजेपी के पक्ष में मतदाताओं को वोट करने के लिए कह रहे हैं। समाजवादी पार्टी ने चुनाव आयोग से संज्ञान लेने की अपील की है।

वहीं, समाजवादी पार्टी ने आरोप लगाया कि प्रतापगढ़ की बाबागंज विधानसभा 245 के बूथ संख्या 27 पर जनसत्ता दल के लोग बूथ को घेरे हुए हैं किसी को वोट नहीं करने दे रहे हैं। चुनाव आयोग से संज्ञान लेने की अपील की है।

सपा प्रदेश अध्यक्ष ने नरेश उत्तम पटेल और राजेंद्र चौधरी प्रतापगढ़ के कुंडा में सपा पार्टी के प्रत्याशी पर हुए हमले को लेकर चुनाव आयोग शिकायत करने पहुंचे हैं। मामले में चुनाव आयोग में की लिखित शिकायत की गई है। हमले का आरोप जनसत्ता दल के समर्थकों पर लगाया है।
सपा प्रत्याशी की गाड़ी में तोड़फोड़ का आरोप लगाया है। कुंडा विधानसभा के पहाड़पुर में यह घटना हुई है।

समाजवादी पार्टी ने ट्वीट करते हुए लिखा कि प्रतापगढ़ की पट्टी विधानसभा 249 के बूथ संख्या 396 और 387 पर बीजेपी वाले मतदाताओं को वोट नहीं डालने दे रहे हैं। बाराबंकी जिले की दरियाबाद विधानसभा-270 के कस्बा इचौली में बीजेपी समर्थित ग्राम प्रधान गांव में घुसकर महिला मतदाताओं को धमकी दे रहा है और बीजेपी के लिए मतदान करने का दबाव बना रहा है चुनाव आयोग संज्ञान ले।

उधर, अमेठी विधानसभा-186 बूथ संख्या 211,212, 213 धौरहरा में कर्मचारियों के साथ मारपीट की जा रही है। मतदाताओं को धमकाया जा रहा है सपा ने ट्वीट करते हुए चुनाव आयोग संज्ञान लेने की अपील की है।

समाजवादी पार्टी ने ट्वीट कर शिकायत की है कि प्रयागराज जिले की इलाहाबाद पश्चिम विधानसभा- 261 पर बीजेपी प्रत्याशी सिद्धार्थ नाथ सिंह सपा कार्यकर्ताओं को खुलेआम धमकी दे रहे हैं, सपा प्रत्याशी का बस्ता छीना जा रहा है, साथ ही चुनाव आयोग और जिला प्रशासन से तत्काल संज्ञान लेने की अपील है।
वहीं सपा ने ट्वीट करते हुए शिकायत की है कि सुल्तानपुर की सदर विधानसभा 189 के बूथ संख्या 183 व 184 पर ग्राम प्रधान मतदाताओं पर बीएसपी के पक्ष में वोट करने का दबाव डाल रहे हैं। प्रयागराज जिले की इलाहाबाद पश्चिम विधानसभा-261 के बूथ नंबर 358,359,360 पर बीएलओ द्वारा पर्ची न देने के कारण मतदाताओं को मतदान से रोका जा रहा है जबकि उनका नाम वोटर लिस्ट में है सपा ने चुनाव आयोग से संज्ञान लेने की अपील की है।

सपा ने ट्वीट करते हुए लिखा कि प्रयागराज की शहर पश्चिमी विधानसभा 263 के बूथ संख्या 136 व 138 वीवीपैट की पर्ची दिखाई नहीं दे रही है।
चुनाव आयोग से संज्ञान लेने की अपील की गई है। प्रयागराज जिले की इलाहाबाद पश्चिम विधानसभा-261 के बूथ नंबर 31,32,33, 34 पर बीजेपी कार्यकर्ता पप्पू ठाकुर मतदाताओं को धमका कर बीजेपी को वोट करने के लिए दबाव बना रहा है। सपा ने मांग की है कि जिला प्रशासन और चुनाव आयोग सख्त कार्रवाई करें।

समाजवादी पार्टी ने चुनाव आयोग से शिकायत की है कि प्रतापगढ़ की बाबागंज विधानसभा 245 के बूथ संख्या 161, 263, 190, 75, 76, 114 पर  बूथ कैपचरिंग हो रही है। प्रतापगढ़ की पट्टी विधानसभा 249 के बूथ संख्या 396 व 53 पर कुछ लोग बूथ को घेरे हुए हैं और वोट नहीं करने दे रहे हैं, साथ ही बूथ कैप्चरिंग का प्रयास किया जा रहा है। प्रतापगढ़ की पट्टी विधानसभा 249 के बूथ संख्या 34 पर बीजेपी वाले फर्जी वोट डलवा रहे हैं। प्रतापगढ़ की कुंडा विधानसभा 246 के बूथ संख्या 213, 214 पर बूथ कैप्चरिंग हो रही है।

ईवीएम खराब होने से मतदान प्रभावित
सुल्तानपुर की कादीपुर विधानसभा 191 के बूथ संख्या 01 पर करीब 1 घंटे से ईवीएम खराब है। बाराबंकी की दरियाबाद विधानसभा 270 के बूथ संख्या 259 पर ईवीएम मशीन खराब होने से मतदान बाधित हो रहा है। सपा ने शिकायत करते हुए चुनाव आयोग से संज्ञान लेने की अपील की है।

वहीं, समाजवादी पार्टी ने शिकायत करते हुए लिखा कि बाराबंकी की कुर्सी विधानसभा-266 बूथ संख्या 233, 229 पर मतदान अधिकारी पर्चियों को अमान्य कर मतदाताओं को मतदान से रोक रहे हैं, चुनाव आयोग और जिला प्रशासन से संज्ञान लेने की अपील की गई है। बाराबंकी जिले की कुर्सी विधानसभा-266 बूथ संख्या-286 पर सपा के मतदान अभिकर्ता को जबरदस्ती बाहर निकाल कर फर्जी वोटिंग कराने की कोशिश की जा रही है।au

Related posts

मथुरा हाईवे हादसा: तेज़ रफ्तार बनी काल,पलक झपकते ही एक परिवार के सात लोग मौत की नींद सो गए,,,,,, इस दर्द नाक हादसे पर अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार परिषद ने गहरा दुःख व्यक्त किया है

Shahrukh Khan

हरियाणा में, रेसलर निशा दहिया व उनके छोटे भाई की दिन दहाड़े गोली मारकर हत्या, मां की हालत गंभीर,

Shahrukh Khan

कोतवाली नगर क्षेत्र में युवक की आत्महत्या से पहले का वीडियो हुआ वायरल,

Shahrukh Khan

Leave a Comment