Aftab Khan ××××××× Human Rights Media Council AMMP 24 News Date 12 Feb 2022


आपको बता दें अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री आफताब खान ने कर्नाटक में जारी हिजाब विवाद को लेकर कहा “सिंदूर लगाना यह पूजा बहेन का सोचा-समझा फैसला है। हिजाब पहनना मुस्कान बहेन का फैसला है। महिलाओं को फैसला करने दें कि उन्हें क्या अपनाना है और क्या नहीं। कहा”हम सब एक हैं, हम सब भारतीय हैं।
उन्होंने यह भी कहा कि रहन-सहन का तरीका और क्या पहनना है एक निजी फैसला है और भारत का विचार इससे नहीं तौला जा सकता कि समाज का एक तबका महिलाओं और धर्मों से किस तरह के बर्ताव की उम्मीद रखता है। श्री खान ने कहा, “इस तरह की धार्मिक बातें सिर्फ महिलाओं से उनके मौके छीनने वाली बातें हैं। कृपया स्कूल और कॉलेजों को राजनीति से दूर रखें। एक समाज के तौर पर महिलाओं के निजी चुनाव पर किसी को दखल देने का कोई अधिकार नहीं।”
गौरतलब है कि कर्नाटक में हिजाब को लेकर प्रदर्शन चार फरवरी से शुरू हुए, जब उडुपी जिले में कुछ छात्राओं ने आरोप लगाया कि उन्हें धार्मिक पहनावे की वजह से क्लास अटेंड करने से रोका गया।
