हरियाणा में, रेसलर निशा दहिया व उनके छोटे भाई की दिन दहाड़े गोली मारकर हत्या, मां की हालत गंभीर,

Aftab Khan,,, मानवाधिकार मीडिया AMMP 24 News: Date:Wed, 10 Nov 2021 07:16 PM

निशा दहिया व उनका छोटा भाई सूरज दहिया:-फोटो, AMMP 24 News

आपको बता दें, हरियाणा के सोनीपत जिले के खरखौदा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव हलालपुर में बुधवार दोपहर बाद अज्ञात हमलावरों ने रेसलर निशा दहिया व उनके भाई की गोली मारकर हत्या कर दी। वहीं, निशा की मां को भी गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। उन्हें इलाज के लिए पीजीआई, रोहतक में भर्ती करवाया गया है। खरखौदा पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हलालपुर निवासी 18 वर्षीय सूरज व उसकी बड़ी बहन निशा को अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी। इस दौरान बीचबचाव में आई उनकी मां को भी गोली लग गई है। बहन-भाई दोनों की मौत हो गई। जबकि मां की हालात गंभीर बनी हुई है। हमला क्यों और किसने किया, पुलिस इसकी जांच कर रही है। 

दोनों भाई बहन की हत्या के बाद ग्रामीणों में भारी रोष है। ग्रामीणों ने अकादमी में जमकर तोड़फोड़ भी की है। गुस्साए ग्रामीणों ने कुश्ती अकादमी में आग लगा दी। कुश्ती कोच पर हत्या का आरोप है। भारी पुलिस की मौजूदगी में गुस्साए ग्रामीणों ने कुश्ती अकादमी में आग लगाई है। अकादमी का नाम सुशील कुमार कुश्ती अकादमी है।

Related posts

अंतरराष्ट्रीय युवा हिंदू वाहिनी की एक बैठक दिल्ली के शाहदरा विधानसभा में संपन्न हुई,

Shahrukh Khan

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग का 28वां दिवस पर अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार परिषद के राष्ट्रीय चेयरमैन एमएस खान ने देश वासियों को दी हार्दिक शुभकामनाएं

Shahrukh Khan

पयागपुर के केबी इंटर कालेज में सोमवार को आयोजित कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा:

Shahrukh Khan

Leave a Comment