मथुरा हाईवे हादसा: तेज़ रफ्तार बनी काल,पलक झपकते ही एक परिवार के सात लोग मौत की नींद सो गए,,,,,, इस दर्द नाक हादसे पर अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार परिषद ने गहरा दुःख व्यक्त किया है

Aftab Khan ××××××× Human Rights Media Council AMMP 24 News Date: Sat, 07 May 2022 06:11 PM

पोस्टमार्टम हाउस पर मृतकों के रिश्तेदार -f फोटो : AMMP 24 News
घटनास्थल पर मौजूद पुलिसकर्मी -f फोटो : AMMP 24 News

आपको बता दें, मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर एक बार फिर तेज रफ्तार ने ढाया कहर। शनिवार की सुबह नौहझील क्षेत्र में माइलस्टोन 68 पर आगरा से नोएडा की तरफ जा रही वैगनआर कार आगे चल रहे अज्ञात वाहन से टकरा गई। हादसे में हरदोई के गांव सुंदरपुर निवासी परिवार के सात लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में मां-बाप, उनके दो बेटे और दो बहुएं व एक नाती है। एक बच्चा और युवक घायल हुआ है। इनकी हालत गंभीर है। हादसे की वजह तेज रफ्तार और चालक को नींद की झपकी आना बताई जा रही है। हादसे के बाद जब स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंचे तो भयावह मंजर देख उनका कलेजा कांप गया। रफ्तार का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि कार में सवार सात लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था। इनके शव कार में बुरी तरह फंसे हुए थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को निकाला। घायल बालक और युवक को अस्पताल में भर्ती कराया। बाद में दोनों आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

मरने वालों में गांव सुंदरपुर के मूल निवासी लल्लू गौतम (65 वर्ष) परिवार के साथ नोएडा के सदरपुर में रहते थे। वह परिवार सहित अपने पैतृक गांव में शादी समारोह में गए थे। शनिवार सुबह वहां से लौटते वक्त यमुना एक्सप्रेसवे पर पूरा परिवार हादसे का शिकार हो गया।

हादसे में लल्लू गौतम सहित उनकी पत्नी, दो बेटों, दो बहुओं और एक नाती की जान चली गई। एक नाती और बेटे की हालत गंभीर है। हादसे की खबर मिलने के बाद उनके परिजन और रिश्तेदार जिला अस्पताल पहुंचे। एक साथ सात शवों को देखकर चीख-पुकार मच गई।

यमुना एक्सप्रेसवे पर जिस जगह पर हादसा हुआ है, वहां पर सड़क क्षतिग्रस्त होने के कारण जेपी ग्रुप द्वारा कार्य कराया जा रहा है। संभावना यही जताई जा रही है कि तेज रफ्तार कार आगे चल रहे किसी भारी वाहन में ही घुसी होगी। घायल युवक बोलने की स्थिति में नहीं है। इसलिए स्पष्ट कारण पता नहीं चल सका है।

हादसे पर अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार परिषद के चेयरमैन एमएस खान और राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री आफताब खान ने गहरा दुख जताया है। श्री खान ने कहा कि मथुरा में हुई सड़क दुर्घटना हृदयविदारक है। इस हादसे में जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है, उनके प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। इसके साथ ही उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। au

हादसे में क्षतिग्रस्त कार -f फोटो : AMMP 24 News
अस्पताल में भर्ती घायल मासूम -f फोटो : AMMP 24 News

Related posts

रणजीत सिंह मर्डर केस:रामरहीम समेत पांचों दोषियों को आजीवन कारावास, डेरा प्रमुख पर 31 लाख का जुर्माना भी:

Shahrukh Khan

जबलपुर हाईकोर्ट ने जातिवाद के बंधन को तोड़ के गुलज़ार खान और आरती को एक नई ज़िंदगी की शुरुआत करने का दिया फैसला:

Shahrukh Khan

यूपी इलेक्शन 2022: बहराइच में अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष आफताब खान ने भी   डाला वोट, तीन बजे तक 46.28 प्रतिशत मतदान, चित्रकूट में सबसे ज्यादा तो प्रयागराज में धीमी वोटिंग,

Shahrukh Khan

Leave a Comment