Aftab Khan ××××××× Human Rights Media Council AMMP 24 News: Date:Thu, 03 Mar 2022 08:10 PM

आपको बता दें उत्तर प्रदेश में बस्ती, संतकबीरनगर, सिद्धार्थनगर, महाराजगंज, कुशीनगर, देवरिया, गोरखपुर, बलरामपुर, अंबेडकरनगर और बलिया की 57 सीटों पर मतदान हुए। छठे चरण में कुल 55.79 फीसदी मतदान हुए। यहां पढ़िए कहां कितनी फीसदी हुई वोटिंग…
बताते चलें कि, यूपी में छठे चरण में कुल 55.79 फीसदी मतदान हुए
अंबेडकर नगर में 62.66 फीसदी मतदान
बलिया में 52.01 प्रतिशत मतदान
बलरामपुर में 48.90 फीसदी मतदान
बस्ती में 57.20 प्रतिशत मतदान
देवरिया में 56.00 फीसदी मतदान
गोरखपुर में 58.89 प्रतिशत मतदान
कुशीनगर में 59.00 फीसदी वोटिंग
महराजगंज में 59.50 प्रतिशत मतदान
संतकबीर नगर में 52.20 फीसदी वोटिंग
सिद्धार्थनगर में 51.60 प्रतिश मतदान
महराजगंज में पांच बजे तक 59.55 प्रतिशत मतदान
फरेंदा——– 58.13 प्रतिशत
नौतनवां—–58.12 प्रतिशत
सिसवा——60.35 प्रतिशत
सदर——–60.67 प्रतिशत
पनियरा—-60.52 प्रतिशत
अखिलेश बोले- ममता बनर्जी को देख घबराए भाजपा के लोग, बंगाल की हार अबतक भूले नहीं
यूपी विधानसभा चुनाव के सातवें चरण के चुनाव प्रचार के लिए समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने गुरुवार को ताबड़तोड़ जनसभाएं की। अखिलेश यादव लगातार दूसरे दिन जौनपुर पहुंचे। केराकत विधानसभा क्षेत्र के तरियारी में आयोजित जनसभा में भारतीय जनता पार्टी पर जमकर बरसे।
उन्होंने कहा कि हमारे समर्थन में वाराणसी पहुंचीं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को देखकर भाजपा वाले घबराए हुए हैं। वहां आज ममता बनर्जी के साथ ऐतिहासिक कार्यक्रम हुआ है। लग रहा है कि बनारस वाले इस बार भाजपा के झूठ का रस निकाल देंगे।
बलरामपुर सदर से भाजपा प्रत्याशी ने दी धमकी, किया अभद्र भाषा का इस्तेमाल
समाजवादी पार्टी ने चुनाव आयोग से शिकायत की है कि बलरामपुर सदर से भाजपा प्रत्याशी पलटू राम शिवपुर महंत पोलिंग बूथ पर पहुंच कर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं को धमकी दी और अभद्र भाषा का प्रयोग किया।
यूपी में 5 बजे तक 53.31 फीसदी मतदान
अंबेडकर नगर में 58.68 फीसदी मतदान
बलिया में 51.74 प्रतिशत मतदान
बलरामपुर में 48.41 फीसदी मतदान
बस्ती में 54.07 प्रतिशत मतदान
देवरिया में 51.51 फीसदी मतदान
गोरखपुर में 53.86 प्रतिशत मतदान
कुशीनगर में 55.01 फीसदी वोटिंग
महराजगंज में 57.48 प्रतिशत मतदान
संतकबीर नगर में 51.14 फीसदी वोटिंग
सिद्धार्थनगर में 49.83 प्रतिश मतदान
05:28 PM, 03-MAR-2022
महराजगंज विधानसभा में पांच बजे तक 57.38
फरेंदा– 54.53 प्रतिशत
नौतनवा– 56.57प्रतिशत
सिसवा– 58.60 प्रतिशत
सदर— 58.83 प्रतिशत
पनियरा— 58.35 प्रतिशत
हर्रैया में फिर रिकॉर्ड मतदान
बस्ती के हर्रैया विधानसभा क्षेत्र के पूरे अवधी बूथ संख्या 436 में फिर रिकॉर्ड मतदान। 5 बजे तक 80 प्रतिशत मतदान। वर्ष 2012 में इसी बूथ पर जिले में सर्वाधिक 92 प्रतिशत हुआ था मतदान।
गोरखपुर में शाम पांच बजे तक 53.90 फीसदी मतदान हुए
320 कैम्पियरगंज – 57.75 फीसदी
321 पिपराइच – 57.50 फीसदी
322 गोरखपुर शहर- 51.98 फीसदी
323 गोरखपुर ग्रामीण – 54.75 फीसदी
324 सहजनवां – 55.45 फीसदी
325 खजनी – 51.76 फीसदी
326 चौरी चौरा – 52.17 फीसदी
327 बासगांव – 49.34 फीसदी
328 चिल्लूपार – 52.07 फीसदी
04:55 PM, 03-MAR-2022
दो घंटे से ईवीएम मशीन खराब
समाजवादी पार्टी ने चुनाव आयोग से शिकायत की है कि गोरखपुर जिले की गोरखपुर ग्रामीण विधानसभा 323 के बूथ संख्या 305 पर लगभग दो घंटे से ईवीएम मशीन खराब होने के कारण मतदान बाधित है।
वोट देने के बाद मतदान केंद्र के पास बुजुर्ग की मौत
बस्ती के रुधौली विधानसभा क्षेत्र के अमरौली सुमाली में वोट देने के बाद मतदान केंद्र के पास बुजुर्ग की मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि वह कई दिनों से बीमार थे।
फर्स्ट टाइम वोटरों ने किया मतदान, ली सेल्फी
गोरखपुर की खजनी विधानसभा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय ठाटी के बूथ संख्या 324, 25 से बरला गांव की संजू सिंह (22), प्राची सिंह (19), प्रिया (20), अमृता (20) व अंकिता सिंह (21) ने पहली बार मत का प्रयोग किया। इस दौरान उन्होंने सेल्फी ली।
फाजिलनगर विधानसभा 332 के बूथ संख्या 352 पर करीब 1 घंटे से ईवीएम मशीन खराब
समाजवादी पार्टी ने आरोप लगाया है कि कुशीनगर जिले की फाजिलनगर विधानसभा 332 के बूथ संख्या 352 पर करीब 1 घंटे से ईवीएम मशीन खराब है। पार्टी ने चुनाव आयोग से संज्ञान लेने की अपील की है।
पिपराइच के पूर्व प्रमुख ने की मतदान करने की अपील
पिपराइच के पूर्व प्रमुख मंजु पासवान व उनके पति रणजीत पासवान ने अपने गांव बहरामपुर में प्राथमिक विद्यालय में वोट डाला। साथ ही उन्होंने मतदाताओं से मतदान करने की अपील की।
सपा का भाजपा कार्यकर्ताओं पर फर्जी मतदान का आरोप
कुशीनगर जिले की कुशीनगर विधानसभा 333 के बूथ संख्या 347 पर समाजवादी पार्टी ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर फर्जी मतदान कराने का आरोप लगाया है। साथ ही सपा का आरोप है कि अंबेडकर नगर जिले की आलापुर विधानसभा 279 के बूथ संख्या 355 पर भी फर्जी वोट डलवाए जा रहे हैं।
कुशीनगर में 48.49 तो बस्ती में 49 फीसदी मतदान हुआ
गोरखपुर के कुशीनगर विधानसभा सीट पर तीन बजे तक 48.49 फीसदी मतदान हुए है। इसके अलावा बस्ती में 49 प्रतिशत मतदान हुआ।au
