बहराइच में डबल मर्डर से इलाके में दहशत: बालक-बालिका की गला रेतकर हत्या,गन्ने के खेत,में फेंका शव

Aftab Khan, मानवाधिकार मीडिया परिषद AMMP 24 News,, Date .11 Sep 2021 11:43 AM


आपको बता दें, उत्तर प्रदेश के जनपद बहराइच थाना फखरपुर इलाके के गजाधरपुर ग्राम पंचायत में गजाधरपुर-बसंता संपर्क मार्ग पर सड़क किनारे शनिवार को सुबह धान के खेत से एक लड़के व एक लड़की का शव बरामद हुआ। लड़के की उम्र करीब आठ वर्ष एवं लड़की की उम्र 10 वर्ष है। दोनों सिर्फ लोवर पहने हुए हैं।

दोनों बच्चों की हत्यारों ने गला रेतकर निर्मम हत्या की है। इसके बाद शव को गन्ने के खेत में फेंक दिया। पशुओं के लिए घास काटने गए किसानों ने दोनों बच्चों के शव देखे। शव मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। देखते ही देखते मौके पर सैकड़ों लोगों की भीड़ इकट्ठा

ग्रामीणों ने मामले की सूचना एसओ फखरपुर राजेश कुमार को दी। दोनों बच्चों की पहचान नहीं हो सकी है। मौके से मास्क भी मिले हैं। एसओ ने दलबल के साथ मौके पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। शवों की शिनाख्त कराने के प्रयास किए जा रहे हैं, खबर लिखे जाने तक शिनाख्त नहीं हो पाई थी। 

Related posts

20 Jun 2022 दुखत खबर अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार परिषद के क्षेत्र अध्यक्ष अमरोहा जुल्फकार जी का इंतिक़ाल हो गया है,

Shahrukh Khan

राजस्थानः अलवर नगर परिषद की चेयरमैन और कांग्रेस नेता बीना गुप्ता बेटे के साथ गिरफ्तार, 80 हजार रुपये रिश्वत लेने का आरोप,

Shahrukh Khan

सुबह चाय साए में देश राज्यों से बड़ी खबरें 30–मई–2026–शनिवार  गुड मॉर्निंग,AMMP 24 News Live TV में खास आपके लिए,

Shahrukh Khan

Leave a Comment