यूपी चुनाव: सपा के 65 फीसदी तो भाजपा के 45% प्रत्याशी दागी, सबसे अमीर उम्मीदवार के पास 296 करोड़ की संपत्ति,

Aftab Khan ×××××× Human Rights Media Council AMMP 24 News: Date: Thu, 03 Mar 2022 06:00 PM

नवाब काजिम अली खान, शाह आलम (गुड्डू जमाली) और सुप्रिया ऐरन -f फोटो : AMMP 24 News
 

आपको बता दें, इस बार यूपी चुनाव में कुल 4,442 प्रत्याशी मैदान में हैं। एडीआर ने इनमें से 4,406 प्रत्याशियों के चुनावी हलफनामे पर रिपोर्ट तैयार की है। अन्य 36 उम्मीदवारों के हलफनामे स्पष्ट नहीं होने के कारण उनका अध्ययन नहीं हो सका।

रिपोर्ट के मुताबिक, सबसे ज्यादा 65 फीसदी दागी प्रत्याशी सपा के हैं। दूसरे नंबर पर सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी और रालोद हैं। दोनों के 58 फीसदी प्रत्याशी दागी हैं। तीनों पार्टियां इस बार मिलकर चुनाव लड़ रहीं हैं। भाजपा के 45% और कांग्रेस के 40% उम्मीदवार दागी हैं। बसपा के 38% और अपना दल (सोनेलाल) के 35% प्रत्याशी आपराधिक छवि वाले हैं। आम आदमी पार्टी के 18% उम्मीदवारों पर भी अलग-अलग धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं।

किस-किस तरह के लगे हैं आरोप?
69 प्रत्याशियों पर महिलाओं से जुड़े अपराध में शामिल होने का आरोप लगा है। इनमें से 10 ऐसे भी हैं, जिनपर दुष्कर्म का आरोप है। 159 प्रत्याशियों पर हत्या के प्रयास का आरोप है। वहीं, 37 प्रत्याशी ऐसे हैं जिन पर हत्या का मुकदमा चल रहा है।

सबसे ज्यादा इन सीटों पर दागी प्रत्याशी
विधानसभा सीट जिला कुल प्रत्याशी दागी
लखनऊ सेंट्रल लखनऊ 13 07
चायल कौशांबी 15 07
बांसडीह बलिया 13 07
अंबेडकर नगर अकबरपुर 12 07
सेवापुरी वाराणसी 10 07
करोड़पतियों को टिकट देने में रालोद आगे
राष्ट्रीय लोक दल यानी रालोद करोड़पतियों को टिकट देने में पहले नंबर पर है। रालोद के 94% प्रत्याशी करोड़पति हैं। वहीं भाजपा के 90% और समाजवादी पार्टी के 87% प्रत्याशी करोड़पति हैं। करोड़पतियों को टिकट देने में बहुजन समाज पार्टी, अपना दल (एस), सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी और कांग्रेस भी पीछे नहीं रही है। बसपा के 79%, अपना दल सोनेलाल के 71%, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के 68% और कांग्रेस के 50% उम्मीदवार करोड़पति हैं।

ये हैं टॉप-3 अमीर प्रत्याशी
नवाब काजिम अली खान, शाह आलम (गुड्डू जमाली) और सुप्रिया ऐरन
नवाब काजिम अली खान, शाह आलम (गुड्डू जमाली) और सुप्रिया ऐरन – फोटो : अमर उजाला

प्रत्याशी पार्टी विधानसभा सीट कुल संपत्ति
नवाब काजिम अली खान कांग्रेस रामपुर 296 करोड़ रुपये
शाह आलम (गुड्डू जमाली) एआईएमआईएम मुबारकपुर 195 करोड़ रुपये
सुप्रिया ऐरन सपा बरेली कैंट 157 करोड़ रुपये


इस बार कुल 1,551 प्रत्याशी ऐसे हैं, जिन्होंने 5वीं से 12वीं तक की पढ़ाई की है।
56% यानी 2,477 प्रत्याशी ऐसे हैं, जिन्होंने स्नातक तक की पढ़ाई की है।
39 डिप्लोमा होल्डर्स भी चुनाव लड़ रहे हैं। 54 प्रत्याशी ऐसे हैं, जो अशिक्षित हैं।
इस बार कुल 560 यानी 13% महिलाएं चुनाव लड़ रहीं हैं।
महिलाओं को टिकट देने में कांग्रेस आगे रही है। कांग्रेस की 39% प्रत्याशी महिलाएं हैं। कांग्रेस ने चुनाव से पहले 40 फीसदी टिकट महिलाओं को देने का वादा किया था।
सबसे ज्यादा 52% प्रत्याशियों की उम्र 41 से 60 साल के बीच है।

सातवें चरण में 613 प्रत्याशी मैदान में, 28% पर आपराधिक मामले दर्ज
सातवें चरण में कुल 613 प्रत्याशी मैदान में हैं। वाराणसी, मिर्जापुर, सोनभद्र, मऊ, जौनपुर, गाजीपुर, चंदौली, भदोही, आजमगढ़ की 54 सीटों पर सात मार्च को मतदान होना है। इस चरण में भी 170 यानी 28% प्रत्याशी दागी हैं। सबसे ज्यादा समाजवादी पार्टी के 58% प्रत्याशी दागी हैं। भाजपा के 55% और बसपा के 38% प्रत्याशी आपराधिक छवि वाले हैं। कांग्रेस इस मामले में चौथे और आम आदमी पार्टी पांचवें नंबर पर है। कांग्रेस के 37% और आप के 17% प्रत्याशी दागी हैं।au

Related posts

ट्रिपल मर्डर: पत्नी और दो बच्चों के हत्यारोपी डॉ. सुशील की गंगा में मिली लाश, परिजनों ने की शिनाख्त

Shahrukh Khan

ब्यूटीशियन के बालों में थूकने वाला राष्ट्रीय महिला आयोग के सामने पेश हुआ जावेद हबीब, लिखित में मांगी माफी, बोला- अब नहीं होगी ऐसी गलती,

Shahrukh Khan

हरियाणा में, रेसलर निशा दहिया व उनके छोटे भाई की दिन दहाड़े गोली मारकर हत्या, मां की हालत गंभीर,

Shahrukh Khan

Leave a Comment