उत्तर प्रदेश,आखिरी चरण का प्रचार थमा: 613 उम्मीदवारों की किस्मत का होगा फैसला, दांव पर कई दिग्गजों की प्रतिष्ठा

Aftab Khan ××××××× Human Rights Media Council AMMP 24 News: Date: Sat, 05 Mar 2022 09:32 PM

यूपी विधानसभा चुनाव – फोटो : f -फोटो AMMP 24 News

आपको बता देंआखिरी चरण के चुनाव के लिए प्रचार आज समाप्त हो गया। इस चरण में नौ जिलों की 54 सीटों पर सोमवार को वोट डाले जाएंगे। प्रचार के आखिरी दिन तमाम राजनैतिक दिग्गजों ने अपनी पूरी ताकत अंतिम चरण की सीटों पर लगाई। भाजपा, सपा, बसपा व कांग्रेस सभी ने अंतिम चरण वाले जिलों वाराणसी, गाजीपुर, चंदौली, जौनपुर, आजमगढ़, मऊ, मिर्जापुर, सोनभद्र और भदोही में अपने अपने प्रत्याशियों के पक्ष में वोट मांगे। , यूपी चुनाव प्रचार के अंतिम दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी ग्रामीण में जनसभा की और अपने प्रत्याशी के लिए वोट मांगे। अमित शाह जौनपुर में थे जहां उन्होंने अपने प्रत्याशियों के लिए वोट मांगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोनभद्र, भदोही और आजमगढ़ में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभाएं की। अखिलेश यादव जौनपुर, मिर्जापुर और आजमगढ़ में अपने व गठबंधन के प्रत्याशियों के लिए वोट मांगा। प्रियंका गांधी ने जौनपुर में रोड शो किया। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने मऊ, चंदौली और जौनपुर में अपनी पार्टी के प्रत्याशियों के लिए वोट मांगे।

613 उम्मीदवारों की किसमत का होगा फैसला, कई दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव परअंतिम चरण में 2 करोड़ 5 लाख मतदाता 613 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे। इस चरण में 12 हजार से अधिक मतदान केंद्र और 23 हजार से अधिक मतदेय स्थल बनाए गए हैं। 800 कंपनी अर्ध सैनिक बल इस चरण के लिए सुरक्षा मुहैया कराएंगी। इस चरण में प्रमुख नेताओं में मंत्री गिरीश यादव, नीलकंठ तिवारी, अनिल राजभर, रविंद्र जायसवाल, रमाशंकर पटेल, संगीता बलवंत, पूर्व मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव, ओम प्रकाश सिंह, कैलाश चौरसिया, शैलेंद्र यादव ललई, जगदीश नारायण राय, सुरेंद्र पटेल, भाजपा से सपा में आए दारा सिंह चौहान, ओम प्रकाश राजभर जैसे कद्दावर चेहरे इस चरण में अपनी किसमत आजमा रहे हैं।au

Related posts

बड़ी घोषणा: अखिलेश का एलान, 2022 में सरकार बनने पर 25 लाख रुपये की ‘किसान शहादत सम्मान राशि’ देंगे,

Shahrukh Khan

अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री आफताब खान ने मुसलमानों से की अपील, कुर्बानी में रखें ख्याल, न हो किसी की भावनाएं आहत

Shahrukh Khan

पूर्वांचल को साधने में जुटे सभी राजनीतिक दल:यहां जीतने का मतलब है यूपी की सत्ता पर कब्जा, 6 मंडलों में हैं 165 सीटें,

Shahrukh Khan

Leave a Comment