अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री आफताब खान ने मुसलमानों से की अपील, कुर्बानी में रखें ख्याल, न हो किसी की भावनाएं आहत

Aftab Khan ××××××× Human Rights Media Council AMMP 24 News:,Sat 09 Jul 2022 

आपको बता दें अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री आफताब खान ने कहा कि कुर्बानी करना वाजिब है। उन्होंने मुसलमानों से अपील की कि कुर्बानी करने में ऐसा काम न करें जिससे किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचे और और अमन व भाईचारे को नुकसान के साथ ही गंदगी फैले।



वहीं चेयरमैन श्री एमएस खान ने कहा कि बकरीद मुसलमानों का अहम त्योहार है, । बकरीद में जानवरों की कुर्बानी दी जाती है लेकिन शरीयत का यह हुक्म किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाने कि बिलकुल इजाजत नहीं देता। उन्होंने कहा कि कुर्बानी के बाद जानवरों के गंदे हिस्से को सड़क या अन्य खुली जगहों पर न फेंके। ऐसा करना शरीयत के खिलाफ तो है ही, स्वास्थ्य के खिलाफ भी है। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर तय कूड़ा फेंकने की जगहों पर इसे फेंका जाए।

चेयरमैन एमएस खान अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार परिषद



वहीं श्री आफताब खान ने बकरीद के कुर्बानी करते समय की फोटो व वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड न करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि उन्हीं जानवरों की कुर्बानी की जाए, जिन पर कोई कानूनी पाबंदी नहीं। और खुली जगह, सड़क के किनारे, गली और सार्वजनिक स्थानों पर कुर्बानी न करें।

राष्ट्रीय अध्यक्ष आफताब खान अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार परिषद

Related posts

Big news A.R.T.O office from district Bahraich

Shahrukh Khan

यूपी इलेक्शन:बिजनौर में दो गुटों में मारपीट, सहारनपुर में पीठासीन अधिकारी की हार्ट अटैक से मौत

Shahrukh Khan

पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर भीषण सड़क हादसा, दो बसों की टक्कर में आठ की मौत, 36 घायल, अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने गहरा दुख व्यक्त किया,

Shahrukh Khan

Leave a Comment