अमरनाथ में बादल फटने की घटना पर अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार परिषद राष्ट्रीय अध्यक्ष व चेयरमैन ने दुख व्यक्त किया, लोगों की सुरक्षा के लिए की प्रार्थना

Aftab Khan ××××××× Human Rights Media Council AMMP 24 News: Sat, 09 Jul 2022 

हादसे के बाद श्रद्धालु बारिश के बावजूद टेंटों से निकल आए, सबके चेहरों पर दहशत साफ नजर आ रही थी। f -फोटो AMMP 24 News

आपको बता दें, दक्षिण कश्मीर में शुक्रवार 8 जुलाई की शाम पवित्र अमरनाथ गुफा के पास अचानक बादल फटने से कई लोगों की मौत हो गई, जबकि कई के लापता होने की आशंका भी जताई जा रही है। गुफा के पास पिछले 12 वर्षों में तीन बार अमरनाथ यात्रा के दौरान बादल फटने की घटना हो चुकी है, लेकिन ऐसा पहली बार हुआ है कि बुरी तरह जान-माल का हानि हुई है। अचानक हुई इस घटना ने हर किसी को स्तब्ध कर दिया है। वहीं अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार परिषद के चेयरमैन श्री एमएस खान इस घटना पर दुख व्यक्त किया है।

अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार परिषद के चेयरमैन श्री एमएस खान



वहीं अमरनाथ घटना पर अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री आफताब खान ने भी , “बादल फटने के बाद अमरनाथ मंदिर में पवित्र गुफा के पास बालटाल में जनहानि पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। और सभी की शांति और सुरक्षा के लिए प्रार्थना की।

अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री आफताब खान

बताते चलें कि, पानी का तेज बहाव और मलबा बना तबाही की वजह
अमरनाथ यात्रा के दौरान वहां तैनात अफसरों ने बताया कि सब कुछ सामान्य था और अचानक बादल फटने से एकदम तेज बहाव पानी के साथ दो बड़े पहाड़ों का मलबा भी आ गया, जिसकी वजह से कई यात्री इसकी चपेट में आ गए। फिलहाल सेना रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी है और पहलगाम व बालटाल में दवाइयों और अन्य आवश्यक चीजों के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं

घटना में मारे गए एक श्रद्धालु का शव निकालते हुए रेस्क्यू टीम के मेंबर्स, f -फोटो AMMP 24 News

Related posts

नहीं रहे बरेली के मशहूर सुरमा कारोबारी एम हसीन,

Shahrukh Khan

*चौकी प्रभारी चिलवरिया बने बच्चो के शिक्षक*

Shahrukh Khan

सुबह चाय साए में देश राज्यों से बड़ी खबरें 08–अप्रैल–2026–बुधवार  गुड मॉर्निंग,AMMP 24 News Live TV में खास आपके लिए,

Shahrukh Khan

Leave a Comment