Title of the document अन्तर्राष्ट्रीय मानवाधिकार मीडिया परिषद | INTERNATIONAL HUMAN RIGHTS MEDIA COUNCIL |

कानपुर बिल्हौर: अपने ही थाने के कुछ दूरी पर सिपाही की गला रेतकर नृशंस हत्या,अब रक्षक ही नहीं सुरक्षित तो आम जनता का क्या हाल, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

0

Aftab Khan ××××××× Human Rights Media Council AMMP 24 News Date:Thu, 02 Jun 2022

घटना की जांच में जुटी पुलिस टीम: f -फोटो AMMP 24 News

आपको बता दें कानुपर के बिल्हौर थाने में तैनात सिपाही की बुधवार देर रात गर्दन रेत कर नृशंस हत्या कर दी गई। सुबह कमरे में थाने का एक सिपाही किसी काम से पहुंचा, तो स्थिति देखकर दंग रह गया। सिपाही का रक्तरंजित शव बेड पर पड़ा मिला। हत्याकांड की जानकारी मिलते ही बिल्हौर थाना प्रभारी, एसपी आउटर और सीओ बिल्हौर भी मौके पर जांच करने पहुंचे।
बता दें कि बिल्हौर थाने में फिरोजाबाद पोस्ट पाढ़म गांव दयापुर के रहने वाले कांस्टेबल देश दीपक कुमार (30) तैनात थे। इसके साथ ही थाने से चंद कदम की दूरी पर ही किराए का कमरा लेकर रहते थे। गुरुवार सुबह फोन नहीं उठने पर साथी कांस्टेबल कमरे में पहुंचा, तो देश दीपक का रक्त रंजित शव बेड पर पड़ा हुआ पाया।

किसी ने धारदार हथियार से गर्दन रेतकर उसकी हत्या कर दी थी। बिल्हौर थाना प्रभारी ने हत्याकांड की जानकारी दीपक के परिजनों और उच्च अफसरों को दी। एसपी आउटर ने बताया कि हत्याकांड की जांच की जा रही है। प्राथमिक जांच में किसी नजदीकी के हत्याकांड में शामिल होने की आशंका है।

एक महीने पहले हुई थी कांस्टेबल की शादी
सिपाही की 22 अप्रैल को शादी हुई थी। कुछ दिन पहले ही शादी की छुट्टी पूरी करके ड्यूटी पर लौटा था। पुलिस हत्याकांड के पीछे प्रेम संबंध को भी जोड़कर देख रही है। सिपाही की कॉल डिटेल समेत अन्य जांच की जा रही है, जिससे कि हत्याकांड का खुलासा हो सके।au