बड़ी खबर-बीजेपी प्रवक्ता नूपुर शर्मा 6 साल के लिये पार्टी से सस्पेंड पैगंबर मुहम्मद साहब पर विवादित बयान के चलते बीजेपी ने की कार्रवाई।

Aftab Khan ××××××× Human Rights Media Council AMMP 24 News Date: 05 Jun 2022,

बीजेपी राष्ट्रीय प्रवक्ता नूपुर शर्मा, f फोटो, AMMP 24 News

आपको बता दें, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने रविवार को अपनी राष्ट्रीय प्रवक्ता नूपुर शर्मा को पैगंबर मोहम्मद साहब पर दिए गए कथित विवादित बयान के लिए पार्टी से निलंबित कर दिया। शर्मा के बयान का मुस्लिम समुदाय ने भारी विरोध किया था। भाजपा निलंबित होने के बाद नूपुर शर्मा ने ट्वीट कर अपना एक बयान जारी किया है। नूपुर ने कहा कि अगर उनके शब्दों से किसी की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची हो तो वह अपने शब्द वापस लेती हैं।

बीजेपी राष्ट्रीय प्रवक्ता नूपुर शर्मा का पार्टी से निकासी पत्र f फोटो AMMP 24 News

बताते चलें कि, नूपुर शर्मा पर आरोप है कि उन्होंने इस्लाम के पैगंबर मोहम्मद साहब पर कथित तौर पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इसको लेकर एक्शन के बाद नूपुर शर्मा ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक बयान जारी किया है। नूपुर शर्मा ने लिखा, “मैं पिछले कई दिनों से टीवी डिबेट पर जा रही थी, जहां रोजाना मेरे आराध्य शिव जी का अपमान किया जा रहा था। मेरे सामने यह कहा जा रहा था कि वो शिवलिंग नहीं फव्वारा है, दिल्ली के हर फुटपाथ पर बहुत शिवलिंग पाए जाते हैं, जाओ जाके पूजा कर लो।

वहीं, नूपुर ने आगे लिखा कि मेरे सामने बार-बार इस प्रकार से हमारे महादेव शिव जी के अपमान को मैं बर्दाश्त नहीं कर पाई और मैंने रोष में आके कुछ चीजें कह दीं। उन्होंने लिखा कि अगर मेरे शब्दों से किसी की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची हो तो मैं अपने शब्द वापस लेती हूं। मेरी मंशा किसी को कष्ट पहुंचाने की कभी नहीं थी।

भाजपा की अनुशासनात्मक समिति की ओर से जारी एक पत्र में कहा गया कि शर्मा ने विभिन्न मुद्दों पर पार्टी की राय के विपरीत जाकर विचार प्रस्तुत किए हैं, जो कि इसके संविधान का स्पष्ट उल्लंघन है। पत्र में कहा गया, ‘‘आगे की जांच तक आपको पार्टी से तथा पार्टी की जिम्मेदारियों से तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है।’’ दिल्ली प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष आदेश गुप्ता की ओर से जिंदल को जारी एक पत्र में कहा गया, ‘‘आपकी प्राथमिक सदस्यता तत्काल समाप्त की जाती है और आपको पार्टी से निष्कासित किया जाता है।’’ i, t.v

वहीं सोशल मीडिया द्वारा खबर आ रही है कि गोल्डन ग्लोब अंतरराष्ट्रीय दबाव में नुपुर शर्मा पे कार्रवाई हुई है
UAE/दुबई समेत खाड़ी के कई देशों में भारतीय प्रोडक्ट का भारी विरोध हो रहा है,
लोगों ने भारत मे बने प्रोडक्ट को लौटाया
सुपर स्टोर,शापिंग माल से भारतीय समान हटाये गए
दर्जनों भारतीय कंपनियों के सप्लाई आर्डर कैंसिल किये गए।
मसाले,चावल,मेवा, नमकीन,जूस,कपड़े समेत कई अन्य प्रोडक्ट बनाने वाली कंपनियों को भारी नुकसान हुआ है,
कंपनियों ने केंद्र सरकार से हस्तक्षेप की मांग की थी

Related posts

गोंडा में: मुख्यमंत्री योगी ने मेडिकल कॉलेज का किया शिलान्यास,साथ ही एक हजार करोड़ की परियोजनाओं की सौगात दी।

Shahrukh Khan

सुबह चाय साए में देश राज्यों से बड़ी खबरें 07–अप्रैल–2026–मंगलवार  गुड मॉर्निंग,AMMP 24 News Live TV में खास आपके लिए

Shahrukh Khan

ईदुल अजहा के पर्व को लेकर एक शांति समिति की बैठक सम्पन्न हुई, त्यौहार को भाईचारगी के साथ मिलकर मनाने के लिए दिए गए निर्देश

Shahrukh Khan

Leave a Comment